सर्दी में दूध के गुणों को दो गुना कर देती हैं ये चीज़े

अगर आपको बार-बार चाय और कॉफी पीने की आदत है तो इसे बदल दें। यह आदत आपको बेहद नुक्सान पहुंचाती है। सर्दी के मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि लोग खुद को गर्म रखने के लिए चाय या कॉफी का सेवन करते हैं लेकिन कई बार ये मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार चाय और कॉफी से बेहतर है कि आप कुछ खास चीजों को मिलाकर दूध पिएं। इससे शरीर को गर्म रखने में मदद मिलेगी और ये सेहत के लिए फायदेमंद होगा। दिन में 2-3 बार एक एक कप दूध ये चीजें मिलाकर पिएं।

हल्दी

things double the quality of milk in winter

हल्दी में एक खास तत्व ‘कर्कयुमिन‘ होता है। ये आपको कैंसर, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से बचाता है।

इसके अलावा हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामैंट्री गुण भी होते हैं। सुबह नाश्ते के समय और रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।

यह भी पढ़ें :-जानिए हल्दी के सेवन से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में

अदरक

things double the quality of milk in winter

अदरक वाला दूध पीना भी आपको फायदा पहुंचाएगा। अदरक में एक खास तत्व ‘जिजेरॉल‘ होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाता है।

अदरक वाला दूध बनाने के लिए थोड़ा-सा अदरक कूट कर दूध में मिलाएं और उबाल आने तक दूध को पकाएं। इसके बाद छानकर पी लें। इसे रात में पिएं। इससे पेट साफ रहेगा और आपको जुकाम-खांसी की समस्या नहीं होगी।

यह भी पढ़ें :- जानिए अदरक से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में

मेवों का पाऊडर

काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसी चीजों को एक साथ पीस लें। इस पाऊडर को एक गिलास दूध में मिलाकर नियमित रूप से पिएं। मेवों के एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी सेहत को फायदा पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें :- बादाम खाने से होने वाले फायदे!!

बीजों का पाऊडर

मेवों के पाऊडर की तरह कुछ स्वस्थ बीजों से भी आप पाऊडर तैयार कर सकते हैं। कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, चिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। इन सभी को बराबर मात्रा में पीस लें और दूध में मिलाकर पिएं।

पंजाब केसरी से साभार

रेत के सहारे जिन्दा है ये महिला!!

0

कभी-कभी कुछ ऐसे मामले सुनाई देते है जो सुनने में तो अजीब-सा लगता है लेकिन हकीकत में सही है। कुछ इसी तरह का एक वाकया उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कटारी गांव में देखने-सुनने के मिलता है जहां एक बुजुर्ग महिला यदि रेत न खाएं तो उनकी तबीयत खराब हो जाएगी।

आज स्थिति यह है कि दिन-प्रतिदिन इनके रेत खाने की रफ्तार और मात्रा बढ़ती जा रही है। 75 वर्षीय कुसुमावती के लिए रेत खाना उनकी दिनचर्या बन चुकी है। सुबह चाहे नाश्ता भले न करती हों, लेकिन समय से रेत जरूर खाती हैं।

Amazing This woman is alive with the help of sand

इस अजीबो-गरीब आदत की वजह से गांव में चर्चा का विषय बन चुकी कुसुमावती बताती हैं कि प्रतिदिन एक पाव से आधा किलो तक वह रेत खाती हैं।

आश्चर्य की बात है कि उनकी यह आदत करीब 60 साल से है लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें :- क्यों लगती हैं महिलाएं मांग में सिंदूर, जाने कुछ रोचक तथ्य

वैद्य के कहने पर शुरू किया था रेत खाना

कुसुमावती देवी बताती हैं कि जब वह 15 साल की थीं, तब पेट दर्द होने पर एक वैद्य के कहने पर इन्होंने दूध में रेत मिला कर पीती थी। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने रेत खानी शुरू कर दी। अब तो यह उनकी दिनचर्या बन चुकी है।

सुबह चाहे नाश्ता भले न करती हों लेकिन रेत जरूर खाती हैं और वह भी गंगा की रेत जिसके लिए इनके नाती-पोते बाकायदा इंतजाम करते हैं। वह रेत को खाने से पहले साफ पानी से धोती हैं और सुखाने के लिए छोड़ देती हैं।

रेत न खाएं तो तबीयत हो जाती है खराब

कुसुमावती पोल्ट्री फार्म चलाती हैं और खेत के एक छोटे से हिस्से में घर बनाकर रहती हैं। उनके 2 बेटे हैं और इन बेटों के 3 बच्चे भी हैं।

एक भरा-पूरा परिवार है लेकिन अपनी जिद की वजह से वह एक अलग घर में रहती हैं। गांव के लोगों के अनुसार उन्हें ध्यान नहीं है कि यह कब से कुसुमावती रेत खा रही हैं लेकिन पिछले 40-45 वर्षों से दिन में 3 समय उन्हें रेत खाते देखा गया है।

कुसुमावती का कहना है कि यदि वह रेत न खाएं तो उनकी तबीयत खराब हो जाएगी। स्थिति यह है कि दिन-प्रतिदिन इनके बालू खाने की रफ्तार और मात्रा बढ़ती जा रही है लेकिन हैरान करने वाली बात है।

वह आज भी बीमारियों से अछूती हैं लेकिन डॉक्टरों को इस पर आश्चर्य है और वे उन्हें रेत न खाने की सलाह दे चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह एक गलत धारणा है कि रेत से पेट दर्द या पेट के अन्य रोग दूर हो जाते हैं।

आयुर्वेद में भी ऐसा कोई इलाज नहीं है। रेत पाचन क्रिया को प्रभावित करती है।

पंजाब केसरी से साभार

जानिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय!!

जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वह सबसे पहले स्टेथोस्कोप से हमारी धड़कन सुनता है जिसे सुनने के लिए डॉक्टर हमसे लम्बी गहरी सांस लेने को कहता है क्योंकि ये सांसें हमारी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। आज इस पोस्ट में हम जानेगें फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय, तो चलिए जानते हैं :-

चलती रहती हैं सांसें

श्वास खुद-ब-खुद चलती रहती हैं। हम सांस लेने के तरीके के बारे में नहीं सोचते। हम एक दिन में लगभग 30 हजार बार सांस लेते हैं। सांस लेने और छोड़ने का काम करते हैं हमारे फेफड़े यानी लंग्स।

हमारे शरीर में दो फेफड़े होते हैं जो हमारे सीने में सीधी तरफ राइट रिब केज के पीछे और दूसरी तरफ हमारे दिल के पीछे स्थित होते हैं। फेफड़ों का यह जोड़ा हमारे जीवन को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फेफड़ों का मुख्य काम वातावरण से प्राणवायु लेकर उसे रक्त परिसंचरण में प्रवाहित करना और रक्त से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर उसे वातावरण में छोड़ना है ताकि हमारे सभी अंगों को जीवित रहने के लिए महत्वपूर्ण ईंधन प्राप्त होता रहे।

हृदयघात से बचाव

फेफड़े रक्त के थक्कों और वायु के बुलबुले के गठन को छान कर वायु के प्रवाह को रोकते हैं, जो हृदय के लिए घातक हो सकता है।

रक्त का स्तर

फेफड़े हमारे शरीर में रक्त के स्तर को बनाए रखने में दिल के साथ मिल कर काम करते हैं। इसी कारण रक्त स्तर संतुलित रहता है।

यह भी पढ़ें :-रक्त (blood) के बारे में रोचक तथ्य!!

फेफड़ों को अधिक देखभाल की जरूरत

हमारी दुनिया प्रदूषण, कार्बन उत्सर्जन, कम होते हरे आवरण, जलावायु परिवर्तन और कई अन्य गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रही है।

इन स्थितियों को देखते हुए फेफड़ों को सांस लेने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में फेफड़ों का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है।

विषाक्त पदार्थों से बचें

हमें इंडोर और आऊटडोर विषाक्त पदार्थों के सम्पर्क में आने से बचना चाहिए। वायु प्रदूषण हमारे लिए घातक है। वाहनों, कारखानों और विमानों के उत्सर्जन के कारण हवा में बढ़ता प्रदूषकों का स्तर हवा में मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर रहा है।

क्या उपाय अपनाएं

एयर प्यूरीफायर का प्रयोग

हमारा वातावरण बहुत से अदृश्य धूल कणों से भरा है जो एलर्जी’ और सांस की बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं। एयर ह्यूमिडिफायर, एयर प्यूरीफायर आदि की मदद से अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध रखें। घर में भी प्रदूषण फैलाने वाली कई चीजें हैं इसलिए घर में हवा की निकासी का पूरा ध्यान रखें।

संक्रमण को दूर रखें

सामान्य संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता संबंधी आदतों का पालन करना अच्छा होता है। इनमें हाथ धोना, अपने दांतों को नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करने, रोगों से बचने के लिए टीके लगवाने, उन लोगों से बचने जो कुछ समय से सर्दी और फ्लू से पीड़ित हैं आदि आदतें शामिल हैं।

नियमित व्यायाम करें

कोई भी एरोबिक या कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम रोज करें ताकि हृदय और फेफड़े मजबूत रहें। व्यायाम से शरीर की ऑक्सीजन उपयोग करने की क्षमता में सुधार होता है और फेफड़े बेहतर तरीके से काम करते हैं।

यह भी पढ़ें:- व्यायाम के शीर्ष 10 आश्चर्यजनक लाभ

पौष्टिक भोजन करें

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ फेफड़ों के लिए फायदेमंद हैं। भोजन में अदरक, अनार, हल्दी, गाजर आदि का सेवन करें।

पंजाब केसरी से साभार

यह भी पढ़ें :- जानिए कैसे बनाएं जीवन को स्वस्थ

इन 20 अजीब टैटूज को देखकर आप ज़रूर कहेंगे “हद है यार”

0

आजकल टैटू बनवाना एक फैशन बन गया है। कुछ लोग अपने प्यार को दर्शाने के लिए उनके नाम या तस्वीर के टैटू बनवाते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत ही अजीबोगरीब टैटूज बनवा लेते हैं।

जिन्हें देखकर सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि आखिर इन्होंने ये टैटू बनवाया ही क्यों? आज की पसत में हम आपको कुछ ऐसे ही अजीब टैटूज दिखने जा रहे हैं तो चलिए शुरू करते हैं :

1) भाई ये असली है, या नकली

2) लगता है इनकी काफी अच्छी दोस्ती होगी !

3) ये बेहतर आईडिया है

4) लगता है ये व्यक्ति हेलो किटी का टैटू बनवा कर दुखी है।

5) इस व्यक्ति ने एक ही टैटू पूरी बॉडी पर बनवा दिया, हद है।

6) शायद यह आदमी यह दिखाना चाह रहा है कि वह चारों ओर देख सकता है।

7) लगता है इसे दर्द नहीं होता।

8) इस व्यक्ति ने तो पूरी कॉमिक स्ट्रिप का टैटू ही बनवा दिया!

9) इस टैटू को देखकर लगता है जैसे ये शेर अभी बीमार है।

10) इन्होनें तो पार्लर जाने का झंझट ही ख़त्म कर दिया।

11) इस शख्स ने इन अजीबोगरीब टैटू डिजाइनों से अपने चेहरे को ही भर दिया है।

12) भाई एक बार स्पेलिंग तो देख लेते!

13) गर्दन पर टैटू करवाना काफी रिस्की हो सकता है

14) इस प्रकार के टैटू कुछ समय के बाद उबाऊ लगने लगते हैं

15) इन्होनें तो अपनी आँख को भी नहीं छोड़ा!

16) ड्रैगन लेडी

17) अगर आपके पास एक अच्छा शरीर है तो उसे इस तरह टैटू के पीछे क्यों छिपाएं।

18) बाइसेप्स को बाइसेप्स ही रहने दे डी वी डी न बनाएं

19) बिल्कुल नॉलेज अच्छी है लेकिन इसका उपयोग अच्छे टैटू चुनने के लिए किया जाना चाहिए।

20) पीठ पीछे बात करने वाले सावधान

यह भी पढ़ें :-  

भारत में ग्राफिक डिजाइन की कला

प्यार दिखाने का अजब तरीका, देखें वीडियो!!

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक अपनी माँ को लेने एयर पोर्ट पहुँचा लेकिन उसके बाद जो हुआ वो बेहद हैरानी वाला और फनी था। तो चलिए जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से की क्या हुआ इस युवक के साथ,

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anwar Jibawi (@anwar)

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जोकि अनवर जिबावी का है। वह एक फिलिस्तीनीअमेरिकी कॉमेडी एक्टर हैं। उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था।

वायरल हो रहे इस वीडियो में वह अपनी माँ के स्वागत के लिए ‘वी मिस यू‘ का पोस्टर और गुलदस्ता पकड़े खड़े थे। हालाँकि, जैसे ही उनकी माँ ने हवाई अड्डे से बाहर कदम रखा, उन्होंने अपनी ‘चप्पल’ उतारकर अपने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। दरअसल यह एक यह एक प्रैंक वीडियो था।

वीडियो को कैप्शन दिया गया था “माई मॉम इज बैक” l सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है इस पर लाइक्स और कमेंट्स रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, ”अपने प्यार का इजहार करने का बिल्कुल सही तरीका” वहीं दूसरे ने कहा, ”उसे याद है कि एक बार आपने 15 साल पहले अपना कमरा साफ नहीं किया था.”

यह भी देखें:- वायरल वीडियो :- इस 3 साल की छोटी सी बच्ची का डांस आपका दिल जीत लेगा!

अनवर जिबावी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। YouTube पर उनके 6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके फनी वीडियोज को लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें 9 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

जानिए कौन थी रानी कमलापति, जिनके नाम पर रखा गया रेलवे स्टेशन का नाम!!

हमारा देश वीरांगनाओं से समृद्ध रहा है इन्हीं में से एक रानी कमलापति हैं जिनके नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन रखा गया है।

यह रेलवे स्टेशन भोपाल शहर में स्थित है और भोपाल शहर का दूसरा रेलवे स्टेशन है। 14 नवंबर 2021 को हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम ​रानी कमलापति के नाम से बदल दिया गया है और 15 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।

यह निर्णय उनकी वीरता और पराक्रम को देखते हुए लिया गया है रानी कमलापति के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते होंगे, तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं :-

कौन थीं रानी कमलापति?

यह वीरांगना 18वीं शताब्दी की गोंड रानी थीं। उस वक्‍त निजाम शाह गिन्नौरगढ़ के मुखिया थे, जिनकी 7 पत्नियां थीं। खूबसूरत और बहादुर रानी कमलापति इन्हीं में से एक थीं और वह राजा को सबसे ज्यादा प्रिय थीं।

उस दौरान बाड़ी पर निजाम शाह के भतीजे आलम शाह का शासन था। आलम की नज़र निजाम शाह की दौलत और संपत्ति पर थी। कमलापति की खूबसूरती से प्रभावित होकर उसने रानी से प्रेम का इजहार भी किया था, लेकिन रानी ने उसे ठुकरा दिया।

इसके बाद आलम शाह अपने चाचा निजाम शाह की हत्या करने के लिए लगातार षड्यंत्र रचना रहता था और एक बार मौका पाकर उसने राजा के खाने में जहर मिलवा कर उसकी हत्या कर दी।

उससे रानी और उनके बेटे को भी खतरा था ऐसे में रानी कमलापति अपने बेटे नवल शाह को गिन्नौरगढ़ से भोपाल स्थित रानी कमलापति महल ले आईं।

रानी कमलापति अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती थीं लेकिन परेशानी ये थी कि उनके पास न तो फौज थी और न ही पैसे थे।

ऐसे लिया था पति की मौत का बदला

इतिहासकारों के मुताबिक, रानी कमलापति ने दोस्त मोहम्मद खान से मदद मांगी थी। वह मदद के लिए तैयार तो हो गया, लेकिन इसके बदले में उसने रानी से एक लाख रुपये की मांग की।

रानी कमलापति को बदला लेना था, इसलिए पैसे न रहते हुए भी उन्होंने हामी भर दी। कमलापति के साथ दोस्त मोहम्मद ने बाड़ी के राजा आलम शाह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और इस तरह कमलापति ने अपने पति की हत्या का बदला ले लिया।

हालांकि करार के मुताबिक, रानी के पास दोस्त मोहम्मद को देने के लिए एक लाख रुपये नहीं थे ऐसे में रानी ने भोपाल का एक हिस्सा उसे दे दिया था।

कुछ खास बातें

इस रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग में 700 पैसेंजर्स के बैठने की सीट का इंतजाम किया है। स्टेशन कैम्पस में नेचुरल लाइट आने का शानदार इंतजाम किया गया है।

इस रेलवे स्टेशन में अब हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

स्टेशन में सेफ्टी के ख्याल से रेलवे ने जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और इन पर कड़ी निगरानी रखी जाती है।

स्टेशन पर फ्री वाई-फाई, एंटरटेन्मेंट के लिए वीडियो एलईडी वॉल लगाया गया है जिस पर समय पर सही जानकारियां मिलती रहती हैं। साथ ही कोच गाइडेंस सिस्टम भी मौजूद है ताकि पैसेंजर्स को सुविधा हो सके।

यह स्टेशन देश का पहला ISO सर्टिफाइड और पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल आधारित रेलवे स्टेशन है।

रानी कमलापति स्टेशन में नए प्लेटफॉर्म सरफेसिंग के साथ शेड के ऊपर नया कवर डिजाइन किया गया है। साथ ही गैलवॉल्यूम शीटिंग रूफ भी लगाया गया है, जिससे स्टेशन की खूबसूरती और बढ़ गई है।

यह पढ़ें :-जानिए क्यों हाड़ी रानी ने अपना सिर काट कर निशानी के रूप में रणभूमि को भेज दिया था?

“ब्लैक एलियन” की तरह दिखने की ऐसी सनक, कटवा दी हाथ की उंगलियाँ

दुनिया में बहुत से लोगों को दूसरों से अलग दिखने का शौक होता है, इसके लिए वह किसी भी प्रकार का दर्द सहन करने लिए तैयार रहते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स ने “ब्लैक एलियन” बनने के शौक को पूरा करने के लिए अपनी नाक, कान, होंठ और यहां तक की हाथों की उंगलियों को भी कटवा चुका है।

आज इस पोस्ट में हम जानेंगे इस अजीब शौक रखने वाले व्यक्ति के बारे में, तो चलिए जानते हैं:-

ब्लैक एलिएन बनने की सनक

‘ब्लैक एलियन’ बनने की चाह में फ्रांस के एक शख्स ने अपना रूप-रंग ही बदलवा लिया है। अगर उसे रात के अंधेरे में कोई देख ले तो उसको दिल का दौरा भी पड़ सकता है। दरअसल एंथनी लोफ्रेडो नाम का यह व्यक्ति फ्रांस वाला है

इस युवक को “ब्लैक एलियन” बनने की सनक इस कदर चढ़ी कि उसने एलिएन बनने के लिए अपने नेचुरल अंगों  के सर्जरी करवाना शुरू कर दिया हैं। उन्होंने अपने हाथ को एक अजीब पंजे जैसा दिखाने के लिए अपनी दो उंगलियों को कटवा दिया है। जिससे वो अपना यह शौक पूरा कर सके।

यह भी पढ़ें :- अजीबोग़रीब शौक :- ड्रैगन की तरह दिखता है यह शख्स!

एंथनी लोफ्रेडो ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपनी सर्जरी के बारे में जानकारी दी है। 33 साल के एंथनी ने अपने बाएं हाथ की इन दो उंगलियों को कटवाने के लिए मैक्सिको जाकर एक सर्जरी करवाई है। एंथनी लोफ्रेडो ने अपने सर्जरी के बाद अपने हाथ का ब्लैक एंड वाइट फोटो लेते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

हैरानी होगी कि एंथनी ने सिर्फ अपनी उंगलियां ही नहीं कटवाई हैं। एंथनी इससे पहले अपनी नाक और ऊपर के होंठ को भी कटवा चुके हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी आँखों के अंदर भी टैटू करवा रखे हैं। “ब्लैक एलियन” बनने के लिए एंथनी अनगिनत सर्जरी भी करवाई हैं। एंथनी ने अपने पूरे शरीर को टैटू बनवा रखे हैं।

एंथनी लोफ्रेडो ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”अभी ये प्रोजेक्ट खत्म नहीं हुआ है। मेरा जो “ब्लैक एलियन” बनने का सपना है उसमें से अभी एक प्रोसेस पूरी हुई है।

जबकि 35 प्रतिशत अभी पूरी होनी है। जिसे वो जल्द ही पूरी कर लेंगे। मेरी इस सफल सर्जरी के लिए मैक्सिको का “धन्यवाद” l

इस आइलैंड पर चलता है केकड़ों का राज

0

केकड़ा ज्यादातर पानी में ही रहता है। कई बार वह पानी के बाहर भी आ जाता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा आइलैंड है, जहां हर जगह सिर्फ केकड़े ही केकड़े नज़र आते हैं। इस नज़ारे को देखने से ऐसा लगता है जैसे इस आइलैंड पर केकड़ों की बारिश हुई हो। सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह केकड़ों का ही राज चलता है।

यह आइलैंड ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में स्थित है। जिसका नाम क्रिसमस द्वीप है। यहां हर साल इतने सारे केकड़े देखने को मिलते हैं, जिन्हें गिनना भी मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें:-OMG :- इस आइलैंड पर मसालों की जगह खाई जाती है मिट्टी

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस आइलैंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चारों तरफ केकड़े ही केकड़े नज़र आ रहें हैं

कहाँ से आते हैं ये केकड़े

कुछ लोगों का कहना है कि ये पास के समुद्र से आते हैं, पर ये इतने ज्यादा होते हैं कि देखने पर लगता है जैसे केकड़ों की बारिश हुई हो। जब ये केकड़े सड़कों पर आ जाते हैं तो पूरी सड़क ही लाल हो जाती है।

इन केकड़ों को कोई नुकसान न पहुंचाए इसके लिए सड़क पर यातायात को बंद करना पड़ता है। कई जगह सड़कों पर चेतावनी के लिए बोर्ड भी लगाए जाते हैं और इन्हें बड़ी सावधानी के साथ हटाया जाता है।

यह भी पढ़ें :- सागर की गहराइयों मे छुपे कुछ राज़ !!

2021: ये हैं साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 5 बॉलीवुड फिल्में

साल 2021 अब खत्म होने वाला है और इस साल जिस तरह से लोगों का जीवन वापस ट्रैक पर चलने लगा है और सिनेमा हॉल वापस खुलने लगे हैं फिल्मों की रौनक भी लौट आई है।

पिछले साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मुश्किल दौर रहा। 2021 में कई फिल्में थिएटर्स में रिलीज हुईं।

आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको इस साल सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जान रहें हैं। जिन्होंने पहले ही दिन में की करोड़ो में कमाई, तो चलिए जानते हैं :-

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी‘ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म कही जाए तो गलत नहीं होगा। यह एक बॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर है जिसमें मुख्य भूमिका में फिल्म स्टार अक्षय कुमार हैं। सूर्यवंशी ने र‍िलीज के द‍िन इस मूवी ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 26.29 करोड़ की शानदार ओपन‍िंग की थी।

वैसे कहानी को लेकर खराब रिव्यू भी आए हैं, लेकिन बड़ी स्टार कास्ट अजय देवगन का सिंघम वाला रोल और अक्षय और कैटरीना का ‘टिप टिप बरसा पानी‘ सब कुछ ऑडियंस को थिएटर्स में खींचने के लिए काफी था।

बेल बॉटम

बेल बॉटम‘ एक बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा है, जिसका निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।

इस फिल्म ने पहले  दिन 2.75 करोड़ पहले दिन की कमाई थी इसलिए फिल्म से कमाई उम्मीद से काफी कम हो गई थी, लेकिन अब यह 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

अंतिम : द फाइनल ट्रुथ

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अंतिम ने पहले ही दिन 4.5 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी एक ही हफ्ते के अंदर 21 करोड़ का कारोबार कर लिया है और अभी भी इसे देखने वालों की भीड़ कम नहीं हुई है।

फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ओटीटी पर आने से पहले ही ये फिल्म हिट हो जाएगी।

रूही

जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म ‘रूही’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है।

हार्दिक मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो लॉकडाउन के बाद रिलीज हुईं अब तक की सभी बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले सबसे बेहतर है।

यह भी पढ़ें :- बॉलीवुड के इन 12 सितारों का नाम दर्ज़ है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड् में

मुंबई सागा

 

सिनेमा घरों में रिलीज हुई ‘मुंबई सागा’ को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से काफी अच्छे रिव्यु मिले थे और खासकर इस फिल्म में इमरान हाश्मी के काम की काफी ज्यादा तारीफ़ हुई थी।

इस फिल्म ने पहले दिन 2.82 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म ‘मुंबई सागा’ को संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।यह भी 2021 की सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्म है।

आज भी संभाल रखी है दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी पहली कार, वीडियो देखें

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को सांझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फ्रेंड फॉलोइंग काफी अच्छी है। उन्होंने हाल ही में एक कार का वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने अपने प्रशंसकों को काले रंग की एक फिएट कार की झलक दिखाई और बताया कि यह उनकी पहली कार है।

60 साल पहले खरीदी थी कार

धर्मेंद्र ने इस कार को करीब 60 साल पहले केवल ₹18000 में खरीदा था। उन्होंने इसे अभी तक प्यार से संभाल कर रखा है। उन्होंने कार का जो वीडियो पोस्ट किया उसे देखने के बाद उनके फैंस उनकी कार पर भी जमकर प्यार बरसा रह हैं।

वह फैंस से पूछते हैं, अच्छी दिख रही है न? दोस्तों फिएट (Fiat) मेरी पहली कार है। मेरे दिल के बहुत करीब है। फिल्मों में संघर्ष कर रहे एक नौजवान के लिए ऊपर वाले का “आशीर्वाद”।

साइकिल से आते जाते थे शूटिंग पर

इससे पहले धर्मेंद्र ने बताया था कि पहले वह शूटिंग के लिए साइकिल से जाते थे बाद में उनके कुछ दोस्तों ने कार खरीदने की सलाह दी इसके बाद उन्होंने इसे लिया।

यह भी पढ़ें :-जाने कहानी साइकिल की!!

कहा था कामयाब ना हुआ तो टैक्सी चला लूंगा

उनके भाई अजीत ने उन्हें कार खरीदने का सुझाव दिया था जो ऊपर से खुली होती थी और उन दिनों टॉप एक्ट्रेस तनुजा के पास भी वही कार थी लेकिन धर्मेंद्र ने फिएट कार खरीदने का फैसला किया उनका कहना था कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब नहीं हुआ तो कम से कम इसे टैक्सी बना कर चलाया करूंगा ।

धर्मेंद्र के अनुसार जीवन में कुछ भी करने से पहले अपनी जिम्मेदारी को समझना जरूरी है। हालांकि इस कार को खरीदने के बाद उन्होंनें लगातार तीन फिल्में साइन कीं और आगे चलकर इंपाला कार खरीदी।

धर्मेंद्र के कार वाले वीडियो पर उनके फ्रेंड्स ने खूब कमेंट किए। एक फैन ने लिखा, नमस्ते धरम जी “यह वास्तव में बहुत अच्छी कार है और उसका अच्छी तरह से रख -रखाव किया गया है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

वही दूसरे यूज़र ने इसे एक अजूबा कार बताया एक अन्य ने लिखा “आप ग्रेट हैं और आपके जैसा न कोई हुआ है और ना ही कोई होगा।”

सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहने वाले धर्मेंद्र कईयों के कमेंट का खुद उत्तर देते हैं। अपने जमाने में ‘फूल और पत्थर, मेरा गांव मेरा देश, सीता और गीता से लेकर शोले जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र ने इस वीडियो पर अपने फैंस के प्यार को देखते हुए उनका धन्यवाद करते हुए एक और वीडियो शेयर किया।

धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया वह 1970 में आई उनकी हिट फिल्म ‘चाचा भतीजा‘ का एक सीन है। जिसमें वह सभी को अपनी नई टैक्सी का दीदार करते दिख रहे हैं। इस सीन में उनकी दूसरी पत्नी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी की नजर आ रही हैं।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है “दोस्तों आप सभी को प्यार। मेरी पहली प्यारी कार वाले पोस्ट पर आपकी प्यार भरी प्रतिक्रिया को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

दोस्तों, फिएट ने बड़े प्यार से आईडिया दिया था, धरम अगर संघर्ष करना पड़े तो मुझे टैक्सी बना लेना’।”

पंजाब केसरी से साभार……..।