पानी में लगाए जाते हैं ये पौधे !!

2886

सभी पौधे मिट्टी में उगाए जाते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें पानी में भी उगा सकते हैं, खासतौर पर घर के अंदर यानी कि इनडोर प्लांट्स के तौर पर।

पानी में उगने वाले अधिकांश पौधों को कम धुप और देखभाल की जरूरत होती है। इन्हें पारदर्शी कांच की बोतल या जार में लगाकर घर सजा सकते हैं।

आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहें है जिन्हें आप घर के अंदर पानी में लगा सकते हैं तो चलिए जानते हैं :-

बैम्बू

इसे घर के अंदर ड्राइंग-रूम में लगाना अच्छा माना जाता है। कांच के जार या बोल में पानी भरें और बांस का पौधा लगाएं। पौधे को स्थिर रखने के लिए जार या बोल में नीचे थोड़े पत्थर भर सकते हैं। इस पौधे का ऊपरी हिस्सा जब ज्यादा बढ़ जाए तो उसकी छंटाई कर दें।

पीस लिली

घर की फिजां को ख़ुशबूदार बनाने के लिए पीस लिली लगा सकते हैं। यह हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ घर की सुंदरता बढ़ाता है।

इसे छांव में रखा जाता है। दूसरे पौधों की तुलना में पीस लिली को बार-बार नहीं छांटना पड़ता। हालांकि, अगर लिली का कोई हिस्सा या पत्ता मुरझाए, तब छंटाई कर सकते हैं।

ड्रेसिना

इस पौधे को धूप की जरूरत नहीं होती। इस पौधे को खिड़की के पास रखना अच्छा माना जाता है। यह पौधा अपने आस-पास की हवा की गुणवत्ता में सुधार करता है। इसे जार में पत्थर की मदद से टिकाकर, पानी में लगा सकते हैं।

स्पाइडर प्लांट

यह बारहमासी पौधा है। इसकी पत्तियां तलवार जैसी होती है और यह बहुत सुन्दर और आकर्षक दिखती है। इसे सीधे धूप से दूर रखना चाहिए।

इसे पानी में लगाते समय ध्यान रखें कि सिर्फ इसकी जड़ें ही पानी के अन्दर हों। अगर पत्तियां भी पानी में होंगी तो ख़राब हो जायगा।

मनी प्लांट

मनी प्लांट की लताओं का हरा रंग आंखों को सुकून देता है और घर की सुंदरता भी बढ़ाता है। इसे किसी भी कांच की बोतल या जार में लगा सकते हैं।

कोशिश करें कि मनी प्लांट को खिड़की के पास या फिर ऐसी किसी जगह पर रखें जहां इसे रोशनी और हवा मिलती रहे। हफ्ते में दो बार इसका पानी बदलिए।

कोलियस

अपनी रंग-बिरंगी पत्तियों के साथ यह आपके घर की खूबसूरती को अलग लुक देता है। अगर आप इस पौधे को पानी में कटिंग से उगाते हैं तो यह काफी समय लेता है लेकिन मिट्टी में यह जल्दी उगता है।

इस पौधे को अच्छे से विकसित होने के लिए थोड़ा गर्म तापमान चाहिए होता है इसलिए आप इसे खिड़की के पास रखेंगे तो यह खिल उठेगा।

यह भी पढ़ें :-