जानिए दुनिया की 5 सबसे लंबी महिलाओं के बारे में!!

2561

दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं, जो सबसे अलग और ज़रा हटके होते हैं। कुछ लोग अपने अजीबो गरीब कारनामों की वजह से जाने जाते हैं तो कुछ हाइट की वजह से और यही बात उन्हें दूसरों से अलग करती है। आज हम आपको हमारी इस पोस्ट में दुनिया की 5 सबसे लंबी महिलाओं के बारे में बताने जा रहें हैं, तो चलिए जानते हैं :-

रुमेयसा गेलगी (Rumeysa Gelgi)

हाल ही में तुर्की की एक महिला ने गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज़ करवाया है। तुर्की की रुमेयसा गेलगी ने दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम सबसे लंबी जीवित महिला के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

रुमेयसा 24 साल की हैं और उनकी लंबाई 7.01 फीट है। हालांकि रुमेयसा की लंबाई सामान्य नहीं है। वह एक बीमारी की वजह से इतनी लंबी हो गई है। रुमेयसा वेवर सिंड्रोम नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी में हाइट असामान्य रुप से बढ़ जाती है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें :-महिलाओं के बारे में कुछ रोचक तथ्य

याओ डेफेन (Yao Defen)

याओ डेफेन चीन की रहने वाली थीं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 2009 में इन्हें सबसे लंबी जीवित महिला का खिताब दिया था। याओ की लंबाई 7 फीट 8 इंच (234 सेमी) थी। इनकी भी लंबाई की वजह (पिट्यूटरी ग्लैंड) पीयूष ग्रंथि में ट्यूमर का होना था। ये जब 11 साल की थीं, तभी इनकी लंबाई 6 फीट 2 इंच हो गई।

इन्हें अच्छी मेडिकल हेल्प मिल सके इसके लिए ब्रिटिश टेलीविजन ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई ताकि इनके इलाज के लिए पैसे जमा हो सकें। उस डॉक्यूमेंट्री के बाद ग्रोथ हॉर्मोन पर काम करने वाले दो बेहतरीन डॉक्टर याओ की मदद के लिए आगे भी आए। हालांकि 40 साल की उम्र में ही याओ ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

यह भी पढ़ें:- इन जगहों पर महिलाओं की एंट्री पर लगा हुआ है प्रतिबंध..

सैंडी एलन (Sandy Allen)

अमेरिका की सैंडी एलन भी गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल रहीं। इनकी लंबाई 7 फीट 7 इंच (231 सेमी) थीं। सैंडी की लंबाई के पीछे भी बीमारी ही थी। उनके भी पिट्यूटरी ग्लैंड (पीयूष ग्रंथि) में ट्यूमर था, जिसके कारण उनका ग्रोथ हार्मोन बेकाबू हो गया।

पेशे की बात करें तो सैंडी एक्टर थीं। उन्होंने कई फिल्म, टेलीविजन शो और डॉक्यूमेंट्री के लिए काम किया था। इसके अलावा सैंडी ने ‘कास्ट ए जाइंट शैडो‘ नाम से एक किताब भी लिखी है। 2008 में 53 साल की उम्र में इनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें :-दुनिया भर में यह 5 महिलाएँ हूबहू दिखती हैं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की तरह!!

मार्गो डाइडेकी (Margo Dydek)

मार्गो डाइडेकी प्रोफेशनल पोलिश बास्केटबॉल प्लेयर थीं। इनकी लंबाई 7 फीट 2 इंच (2.18 सेमी) थीं। वो दुनिया की सबसे लंबी पेशेवर महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी होने के लिए प्रसिद्ध थीं। मार्गो ने WNBA (Women’s National Basketball Association) में कई टीमों के लिए सेंटर पोजिशन का रोल निभाया था।

उन्हें पोलिश गोल्ड क्रास ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया। साल 2019 में उन्हें एफआईबीए (FIBA) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। खेल की दुनिया में कई रिकॉर्ड इनके खाते में शामिल हैं।

मार्गो के परिवार में सबकी लंबाई औसतन 6 फीट से ज़्यादा थी। 37 साल की उम्र में मार्गो की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। जिस वक्त उनकी मौत हुई वो प्रेग्नेंट थीं।

यह भी पढ़ें :-भारतीय संविधान बनाने में इन महिलाओं का था विशेष योगदान

उल्जाना सेमजोनोवा (Uljana Semjonova)

लातवियाई बॉस्केटबॉल प्लेयर उल्जाना इस वक्त 69 साल की हैं। 70-80 के दशक में ये सोवियत यूनियन के लिए खेलती थीं। वह अपनी टीम की मुख्य खिलाड़ी हुआ करती थीं। साल 1993 में ये पहली गैर अमेरिकी महिला बनीं, जिन्हें बॉस्केटबॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया।

इनकी लंबाई 7 फीट (2.14) है। इनके पैर इतने लंबे हैं कि इन्हें मर्दो के 21 नंबर के जूते पहनने पड़ते हैं। उल्जाना महिला बास्केटबॉल में अब तक की ऐसी खिलाड़ी रहीं हैं, जिनके सबसे बड़े पैर है।

यह भी पढ़ें :-