Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

एक ऐसा देश जहाँ मर्दों को दो शादियां करना है जरुरी, नहीं तो….

दुनिया के हर देश में शादी से जुड़ी अलग-अलग रीति रिवाज होते हैं। यदि हम भारत की बात करें तो यहाँ एक व्यक्ति को केवल एक ही शादी करने की इजाजत है। यदि वह दूसरी शादी करना भी चाहे तो उसे पहली पत्नी से तलाक लेना होता है। वहीं दूसरी ओर एक देश ऐसा भी है, जहाँ दो शादियां न करने पर सजा हो जाती है।

जी हाँ, आज इस पोस्ट में आपको एक ऐसे ही अजीबो गरीब देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ एक मर्द को दो शादियां करनी ही पड़ती हैं, तो चलिए जानते हैं :-

A country where men have to have two marriages is necessary, otherwise...

कहाँ है यह अजीबो-गरीब नियम

यह अजीबो-गरीब नियम और कानून अफ्रीकी देश इरीट्रिया में है। जहां एक पुरूष को दो शादियां करनी पड़ती है। अगर कोई पुरूष इस बात से इंकार कर देता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है।

जेल तक तो ठीक है लेकिन सजा के तौर पर उसे उम्र कैद की सजा भी दी जा सकती है। वहीं अगर कोई महिला अपने पति को ऐसा करने से रोकती है तो फिर उस महिला को भी सजा दी जाती है।

क्यों करनी पड़ती हैं दो शादियां

इरीट्रिया की सरकार के अनुसार सभी मर्दों को दो शादियां करना जरूरी है, इस फैसले के पीछे सरकार का कहना है कि इरीट्रिया कई बार गृह युद्धों का शिकार चुका है जिसकी वजह से यहां पुरूषों की संख्या महिलाओं की अपेक्षा कम होती जा रही है।

इरीट्रिया में 1998 से 2000 के बीच हुए गृहयुद्धों में करीब 150,000 इरीट्रियन सैनिक मारे जा चुके हैं। उस समय इस देश की जनसंख्या चार मिलियन थी। गृहयुद्ध के बाद यहां लगातार पुरूषों की जनसंख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है।

इस कारण से वहां लड़कियों के मुकाबले लड़कों की संख्या काफी कम है। सरकार का मानना है कि महिलाएं अकेले या फिर बिना शादी के अपने जीवन को नहीं बिता सकती।

ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा और देश की घटती आबादी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऐसा फैसाल किया है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp