Saturday, July 27, 2024
28.6 C
Chandigarh

जानिए हल्दी के सेवन से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में

हल्दी एक ओर जहां खाने का स्वाद और रंग बढ़ा देती है, वहीं दूसरी ओर इसका उपयोग सौंदर्य वृद्धि और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है, इसके अलावा हल्दी शरीर को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज इस पोस्ट में हम जानेंगे हल्दी से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में :-

  • हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, इसलिए सर्दी-ज़ुकाम और कफ की समस्या होने पर हल्दी वाले दूध का सेवन करना लाभकारी होता है। यह शरीर को वायरस से लड़ने में भी मदद करता है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करना अधिक लाभकारी होता है।
  • खून के रिसाव को रोकने या चोट को ठीक करने के लिए हल्दी का आमतौर पर उपयोग किया जाता है, इसे चोट पर लगाने से यह दर्द में राहत मिलती है और घाव जल्दी भरता है।
  • हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कैंसर को बढ़ने से रोकता है।
  • हल्दी का लेप चेहरे की रंगत निखारता है। दो टेबलस्पून बेसन में आधा चम्मच हल्दी और तीन चम्मच ताज़ा दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
  • पेट की सेहत के लिए हल्दी को अच्छा माना जाता है। यह पित्ताशय में पित्त के निर्माण में मदद करती है। पित्त पाचन में सुधार करता है और पाचन सुचारू रहता है। अगर आप जंक फूड बहुत खाते हैं, तो आपको हर दिन हल्दी वाले पानी का सेवन करना चाहिए।

  • हल्दी को नैचुरल लिवर डिटॉक्सीफायर माना जाता है। इसके इस्तेमाल से रक्त में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। रक्त का धमनियों में प्रवाह बढ़ जाता है और हार्ट संबंधी परेशानियां नहीं होती।
  • हल्दी का सेवन शरीर को मजबूत बनाता है। प्रतिदिन सुबह के समय एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से शरीर सुडौल हो जाता है। गुनगुने दूध के साथ हल्दी के सेवन से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसमें उपस्थित कैल्शियम और अन्य तत्व वजन कम करने में भी मददगार होते हैं।
  • गठिया रोग में हल्दी के लड्डू विशेष लाभ देते हैं इसके लिए आग में भुनी हुई हल्दी की गांठों को घिसकर उसमें गुड़ मिलाकर लड्डू बनाएं। आप चाहें तो इसमें काजू भी मिला सकते हैं। इन लड्डुओं का सेवन प्रतिदिन सुबह नींबू या तुलसी की चाय के साथ करना चाहिए।
  • हाथ-पैरों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद होता है।
  • इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • ब्लड शुगर बढ़ने पर हल्दी वाले दूध का सेवन करना लाभकारी होता है इससे शुगर लेवल कम होता है।
  • बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए गर्म पानी में नींबू, हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर पिएं। यह शरीर के टोक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होता है।
  • कई महिलाओं को मासिक धर्म के समय अधिक दर्द व पेट में ऐंठन का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ईरान में हुए एक शोध के अनुसार, करक्यूमिन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो मासिक धर्म से पहले पीएमएस के लक्षणों को कम कर सकता है। मासिक धर्म के दौरान हल्दी दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए हल्दी के कोमल पत्तों का रस निकालकर छान लें और इसकी दो-दो बूंद हर रोज़ डालें। इससे नेत्र ज्योति बढ़ती है।
  • सोने से आधे घंटे पहले हल्दी वाला दूध पीने से नींद अच्छी आती है।
  • इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाती है। इसमें मौजूद लाइपोपॉलीसकराइड नाम का पदार्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को बढाता है।
  • इसमें रक्त को साफ़ करने वाले तत्व होते हैं। हल्दी त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। यह त्वचा को साफ, स्वच्छ और सूंदर बनती है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR