Saturday, July 27, 2024
28.6 C
Chandigarh

ये है समुद्री खीरा, जानिए कुछ दिलचस्प तथ्य!!

समुद्री खीरा (sea cucumber), दरअसल इसका खीरे से कोई लेना देना नहीं है। यह एक जीव है और इसे ‘समुद्री खीरा’ इसलिए कहते हैं, क्योंकि यह खीरे की तरह दिखता है।

यह सॉफ्ट स्किन और ट्यूब जैसी बॉडी वाला जीव है। इसका समुद्री ईकोसिस्टम में महत्वपूर्ण रोल है। यह पोषक तत्वों को रिसाइकल करता है, साथ ही समुद्र में बढ़े एसिड की मात्रा को भी कम करता है।

समुद्री खीरे की मांग चीन और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में बहुत अधिक है, क्योंकि इनका उपयोग दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। सी कुकुंबर की करीब 1200 प्रजातियां पाई जाती हैं। यह अलग-अलग रंगों और आकार के हो सकते हैं।

कुछ दिलचस्प तथ्य

  • सी कुकुंबर रात में एक्टिव होता है। ये समुद्र तल में पाए जाते हैं।
  • इनकी लंबाई करीब 3 से 12 इंच तक हो सकती है।
  • यह स्टार फिश की तरह एक कोशीय जीव है यानी इनमें हड्डियां नहीं होती हैं।
  • जहां एक किलो कुकुंबर की कीमत 20 से 30 रुपए होती है, वहीं समुद्री खीरे की एक किलो की कीमत लाख रुपए तक होती है। यही वजह है कि इनका अवैध शिकार भी बहुत अधिक में होता है।
  • IUCN (The International Union for Conservation of Nature) की रेड लिस्ट में ब्राउन समुद्री खीरा (लुप्तप्राय), ब्लैकस्पॉटेड सी कुकुंबर, नीला समुद्री खीरा आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR