इन पाँच आसान योगसनों से रखिये खुद को जवान और खूबसूरत

योग खूबसूरत बनने तथा फिट रहने का एक शानदार उपाय है। यहां दी गई योग की कसरतें चेहरे की खूबसूरती के लिए हैं जिनमें मुहांसों को दूर रखने से ले कर झुर्रियों को दूर करने की क्षमता भी है।

कपिंग

योग की यह कसरत काले घेरों से छुटकारा पाने का एक आसान उपाय है। आप यह कसरत किसी भी वक्त कहीं भी कर सकतीं हैं। अपने हाथों को एक साथ रगड़े, इससे आपकी हथेलियों में ताप पैदा होना चाहिए, फिर इन हथेलियों को अपनी आंखों पर रखें । इसी मुद्रा में रहें और सांस लें। यह कसरत एक बार 30 सैकेंड तक करें।

कपाल रंध्रा धौती

अपने अंगूठों को अपनी कनपटियों पर रखें। दो या तीन उंगलियों से अपनी आंखों के इर्द-गिर्द चक्र बनाएं जिसकी शुरूआत भौंहों के नीचे से हो। सिर्फ एक ही दिशा में चक्र बनाएं। अब अपने माथे की ओर आएं और यहां नर्म परंतु तेज गति से ब्रश स्ट्रोक बनाएं। ऐसा करते हुए ध्यान केंद्रित रखें और गहरी सांसें लें।

लटकती ठोड़ी तथा गालों के लिए

सांस अंदर की ओर खींचें और अपना सिर दाईं ओर को घुमाएं। सांस बाहर की ओर छोड़ें और अपनी ठोड़ी ऊपर की ओर उठाएं। अपने होंठों को सिकोड़ कर गर्दन की त्वचा को खींचें। ठोड़ी को वापस मध्य में लाएं। अब दूसरी तरफ भी ऐसा ही करें।

कपाल भाती

योग से शानदार चमक पाने के लिए यह आसन बहुत बढ़िया है। ध्यान लगाने की आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं। सिर तथा रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। हाथ अपने घुटनों पर ‘चिन’ या ‘ज्ञान’ की मुद्रा में रखें। दोनों नासिकाओं से सांस बाहर की ओर छोड़े जिससे पेट की मांसपेशियों में जबरदस्त सिकुड़न पैदा हो। सांस अंदर की ओर खींचने की प्रक्रिया पेट की मांसपेशियों के आराम की अवस्था में आने पर अपने आप होनी चाहिए। । लयात्मक तरीके से इसे करती रहें।

संसाग आसन

रक्त प्रवाह प्रणाली के लिए यह आसन बहुत शानदार है। रक्त को सिर की ओर लाने से चेहरे की त्वचा का पुनरुद्धार होता है। साथ ही यह आसन हार्मोन्स को स्थिर करने में भी सहायक होता है, जैसे थाइरायड ग्लैंड जो मुहांसों को रोकने में सहायक होता है। वज्र आसन की मुद्रा में बैठें । अब आगे की ओर झुकें तथा सिर का ऊपरी हिस्सा फर्श पर रखें। जितना संभव हो सके सिर को घुटनों के नजदीक लाएं। हाथों से टखनों को पकड़े। इसी मुद्रा में रह कर सांस लें।

Read More:

सिरदर्द से छुटकारा पाने के कुछ अचूक उपाय

ख़ास है ये सूर्य ग्रहण, 500 सालों में नहीं बना ऐसा संयोग

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून रविवार को लगने वाला है यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है । ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस साल सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 10:20 बजे के करीब हो जाएगी और इसकी समाप्ति दोपहर 01:49 बजे तक होगी।

यह ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है इसलिए इसका सूतककाल भी बहुत महत्वपूर्ण होगा। सूतक काल की शुरुआत 20 जून की रात 10:17 बजे से हो जाएगी।

इस सूर्य ग्रहण को काफी प्रभावशाली माना जा रहा है क्योंकि इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है जो पिछले 500 सालों में नहीं बना।

आइये जानते हैं क्यों खास है ये सूर्य ग्रहण:-

क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण

वलयाकार सूर्य ग्रहण न ही आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और न ही पूर्ण सूर्यग्रहण, क्योंकि चन्द्रमा की छाया सूर्य का करीब 99% भाग ही ढकेगी। आकाशमण्डल में चन्द्रमा की छाया सूर्य के केन्द्र के साथ मिलकर सूर्य के चारों ओर एक वलयाकार आकृति बनाएगी।

जिससे सूर्य आसमान में एक आग की अंगूठी की तरह नजर आएगा। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है और सूर्य के मध्य भाग को पूरी तरह से ढक लेता है तो इस घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इसके परिणामस्वरूप सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह दिखाई देता है।

सूतककाल

किसी भी पूर्ण ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले का समय सूतककाल कहलाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान मंदिरों में पूजा पाठ या कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। सूतककाल समाप्त होने के बाद ही मंदिर खुलते हैं और लोग पूजा पाठ शुरू करते हैं।

इन स्थानों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

भारत समेत इस ग्रहण का नज़ारा नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कोंगों में दिखेगा। वहीं भारत में देहरादून, सिरसा अथवा टिहरी जैसे कुछ प्रसिद्ध शहरों में वलयाकार सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलेगा। देश के अन्य हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का ध्यान रखें

  • बच्चों से लेकर बड़ों तक कोई भी इस ग्रहण को नंगी आँखों से न देखें।  ऐसा करने से आपकी आँखों पर बुरा असर हो सकता है।
  • ग्रहण के वक्त आकाश की ओर देखने से पहले सोलर फिल्टर चश्मा लगाएं और नज़र नीचे करने के बाद या ग्रहण समाप्त होने के बाद ही इसे हटाएं।
  • ग्रहण के वक्त कार एवं कोई भी अन्य वाहन न चलाएं लेकिन यदि आप घर से बाहर हो तो ग्रहण के समय अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर और अन्य वाहनों से कुछ दूरी बनाकर ही वाहन चलाए। ग्रहण के समय ड्राइविंग में विशेष सावधानी बरतनी होगी।

“भादरिया लाइब्रेरी” से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

“भादरिया लाइब्रेरी” राजस्थान में स्थित है l राजस्थान को कई कारणों से जाना जाता है l राजस्थान ने इस देश को कई शूरवीर दिए हैं इसके साथ ही यहां के किले, राज महल और खासकर उम्मेद भवन, हवा महल, चित्तौड़ का किला बहुत प्रसिद्ध हैं। यहां पर उपस्थित 170000 वर्ग किलोमीटर का थार रेगिस्तान दुनिया का 17वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है l

राजस्थान में स्थित “भादरिया लाइब्रेरी” अपने आप में कई ऐतिहासिक धरोहरों के साथ साथ एशिया के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है।

आइये जानते हैं “भादरिया लाइब्रेरी” के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • यह लाइब्रेरी पोकरण तहसील के भादरिया गांव में बनी हुई है जो कि राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है।
  • इसकी सबसे रोचक बात यह है कि यह लाइब्रेरी ज़मीन की सतह से 16 फुट नीचे अंडर ग्राउंड में बनी हुई है और इसमें एक साथ 4000 लोग बैठ कर पुस्तकों को पढ़ सकते हैं।
  • वर्तमान में यहां पर कुल 900000 से भी अधिक पुस्तकों का संग्रह है।
  • ज़मीन की सतह से नीचे होने के कारण यह लाइब्रेरी थार की 50 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब तापमान की भयंकर गर्मी में भी शीतल रहती है।
  • यह लाइब्रेरी हरवंश सिंह निर्मल के द्वारा बनाई गई थी जिनको भादरिया महाराज के नाम से भी जाना जाता है उन्हें विभिन्न विषयों पर किताबें पढ़ने का बहुत शौक था और इसी शौक के चलते उन्होंने दुनिया के विभिन्न भागों से पुस्तकों को  इकट्ठा किया एवं उन्हें पढा़।
  • यहाँ पर हजारों किताबें ऐसी भी हैं जिन्हें लोगों ने हरवंश सिंह निर्मल को उपहार में भेंट की थी।
  • भादरिया गांव के निवासियों के अनुसार भादरिया महाराज कई वर्षों तक इसी लाइब्रेरी में रहे एवं वहां पर उपस्थित लगभग सभी पुस्तकों को उन्होंने पढ़ा।
  • इस लाइब्रेरी में विज्ञान एवं खगोल शास्त्र से लेकर इतिहास एवं लगभग हर विषय की पुस्तकें उपलब्ध है।
  • इस लाइब्रेरी में पुस्तकें व्यवस्थित रूप से संरक्षित रहें इसके लिए 562 कांच की अलमारियां बनी हुई हैं  जिनमें ये पुस्तकें रखी जाती हैं। इस भूमिगत लाइब्रेरी में साफ सफाई का बहुत ही खास ध्यान रखा जाता है यहाँ ढूंढने पर धूल का एक भी कण नजर नहीं आएगा।
  • इस पुस्तकालय के रखरखाव में हर साल लगभग 6 से 7 लाख रुपए का खर्च आता है।
  • हिंदुस्तान तथा विश्व के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति यहां आकर इन  पुस्तकों को पढ़ सकता है।
  • वर्तमान में इस पुस्तकालय की देखरेख जगदंबा सेवा समिति के द्वारा की जाती है।
  • प्रतिवर्ष लगभग 60,000 पर्यटक एवं शोधकर्ता यहां इन पुस्तकों को पढ़ने के लिए आते हैं पुस्तकों को पढ़ने के शौकीन व्यक्तियों के लिए यह जगह किसी स्वप्न के साकार होने के जैसा है।

जानिए एलोवेरा से होने वाले फायदों के बारे में

यह तो हम सभी जानते हैं कि एलोवरेा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा की कई समस्याओं के लिए यह एक बहुत अच्छा और प्राकृतिक उपाय है। जहां एक ओर एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं का समाधान है वहीं यह त्वचा को पोषित करने का काम भी करता है। आइये जानते हैं एलोवेरा से होने वाले फायदों के बारे में :-

त्वचा के लिए

गर्मियों के मौसम में सूर्य की रौशनी से बचने के लिए आप एलोवेरा को अपना सकते हैं। एलोवेरा टैन हटाने और स्ट्रेच मार्क कम करने में भी मददगार होता है।

अगर आप आम तौर पर एलोवेरा के पत्तों के बीच का हिस्सा अपने स्किन पर लगाते हैं तो आपके लिए यह काफी लाभदायक होगा। ऐसा करने से आपके चेहरे पर होने वाले टैनिंग भी दूर होती है।

निखार के लिए

एलोवेरा त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह एक बहुत अच्छा क्लींजर का काम करता है।

बालों के लिए

अगर आप बालों के लंबे न होने से परेशान है तो एक बार एलोवेरा का इस्तेमाल करके देखिए। इसके लिए आप आधा कप एलोवेरा लेकर उसमें मेथी के बीज, तुलसी पाउडर और 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिला लें।

इस पेस्ट को बालों पर लागकर रखें और कुछ घंटों के बाद शैंपू कर लें। कुछ ही दिनों में आपके बालों की ग्रोथ बढ़ने लगेगी। अगर आप बालों में डैन्ड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो उसके लिए भी एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद है।

कील-मुंहासों  के लिए

एलोवेरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इसकी ये खूबी कील-मंहासों से राहत दिलाने में बहुत कारगर होती है। जब बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होगा नहीं तो कील-मुंहासों की समस्या भी नियंत्रण में रहेगी।

वजन कम करने के लिए

एलोवेरा वजन कम करने के लिए में भी बहुत सहायक होता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो  इसके लिए आप एलोवेरा जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जूस का इस्तेमाल आप सुबह और शाम दो बार कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में आपको इसका असर देखने को मिल जाएगा।

दाग-धब्बों के लिए

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे  हैं तो एलोवेरो का नियमित इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे रेग्युलर इस्तेमाल से त्वचा के अनचाहे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

एलोवेरा के फायदे साइनस में

आम तौर पर सर्दियों में लोगों को साइनस की समस्या हो जाती है। कई बार तो लंबे समय तक दवाई का सेवन करने के बाद भी साइनस से राहत नहीं मिलती, लेकिन एलोवेरा साइनस में आपको राहत दिला सकता है।

त्वचा को नमी देने के लिए

एलोवेरा त्वचा को पोषण देने का काम करता है। ये एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है।  किसी भी स्किन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें यदि आपको एलोवेरा से एलर्जी  होती हो तो इसका इस्तेमाल न करें।

मशहूर कंपनियों के लोगो के पीछे छुपे कुछ गुप्त राज़

मशहूर कंपनियों के लोगो के पीछे छुपे कुछ गुप्त राज़ !!

हर बड़ी कंपनी और ब्रांड का एक लोगो होता है और उससे कंपनी के प्रोडेक्‍ट की पहचान जुड़ी होती है साथ ही इससे कंस्टमर्स को कंपनी का नाम याद रखने में भी आसानी होती है। कंपनी लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करके खास डिजाइनर्स से इन लोगो को डिजाइन करवाती है।

ये लोगो कंपनियों ने यूं ही नहीं चुने होते, हर लोगो के पीछे अपना अर्थ होता है, लेकिन बहुत ही कम लोग इन लोगो का मतबल जानते हैं। आइए जानते हैं कुछ मशहूर कंपनियों और उनके लोगो में छुपे राज़ के बारे में।

टोयोटा

टोयोटा एक मशहूर ऑटोमोबाइल कम्पनी है। बहुत से लोग यह मानते हैं कि टोयोटा का लोगो इसके नाम को दर्शाता है लेकिन ऐसा नहीं है। टोयोटा के लोगो में तीन घुमाव दिखाए गए हैं। इनमें से हर एक दिल को दर्शाता है। पहला है ग्राहक का दिल, दूसरा है प्रोडक्ट का दिल और तीसरा है तकनीकि विकास का दिल।

ऐमज़ॉन

ऐमज़ॉन डॉटकॉम दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर में से एक है इसका लोगो देखने में तो काफी सिंपल दिखाई देता है लेकिन उसे थोड़ा ध्यान से देखा जाये तो इस लोगो में आपको दिखेंगे दो छुपे हुए राज़ l ऐमज़ॉन के नीचे दिए गए ऑरेंज रंग का एरो मुस्कराहट ब्यान करता है जिसका मतलब है “कुल ग्राहकों की संतुष्टि” l

दुसरा ये कि ये एरो सीधा A से Z तक जाता है जिसका मतलब यह है कि ये कंपनी A से Z तक सारे प्रोडक्ट्स बेचती है और आपके चेहरे पर मुस्कराहट लेकर आती है l

ऐमज़ॉन

क्या आपको पता है एडिडास और प्यूमा के फाउंडर भाई थे l अडोल्फ दस्सलेर और रुडोल्फ दस्सलेर ने जूतों की कंपनी शुरू की जिसके लोगो में दो ब्लैक स्ट्राइप थे फिर उनके अलग होने के बाद रुडोल्फ ने प्यूमा नाम का एक ब्रांड शुरू किया और अडोल्फ ने एक और स्ट्राइप जोड़ दी और अपनी अलग जूतों की कंपनी शुरू कर दी जिसका नाम एडिडास रखा l

एडिडास के तीन स्ट्राइप्स एक माउंटेन (पहाड़) की फार्मेशन में दिखाई देते हैं l ये माउंटेन दिखाता है एक खिलाड़ी की चुनौतियों और संघर्ष को l

ह्युंडाई

ह्युंडाई दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक हैं। ह्युंडाई का लोगो देखने में तो सिंपल सा ही लगता है और H लेटर लगता है लेकिन उस H के डिज़ाइन में एक राज़ छुपा है और उसका मतलब ये है कि एक ग्राहक और ह्युंडाई कंपनी का प्रतिनिधि हाथ मिला रहे हैं और ये हाथ मिलाना विश्वास और संतुष्टि की भावनाओँ को दिखता है l

बस्किन रोब्बिंस

दुनिया भर में बस्किन रोब्बिंस की आइस-क्रीम प्रसिद्ध  है। बस्किन रोब्बिंस के लोगो में  बी.आर. नीले और गुलाबी रंग में लिखा है। इसमें जो पिंक एरिया है उसे अगर आप ध्यान से देखे तो आपको एक नंबर नज़र आएगा और ये नंबर 31 है, ये नंबर दिखाता है कि बस्किन रोब्बिंस 31 फ्लेवर की आइस्क्रीम बनाती है l

पिनटेरेस्ट

पिनटेरेस्ट एक इंटरनेट साइट और मोबाइल एप्लीकेशन है जहाँ पर आप किसी भी टॉपिक के ऊपर तस्वीरें देख सकते हैं l इस ब्रांड के लोगो में जो P लेटर है यदि आप उसे ध्यान से देखें तो वो आपको कुछ-कुछ पिन की तरह दिखेगा l

एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लोगो में आपने देखा होगा कि नीले रंग के गोलाकार आकृति में एक हिस्सा खुला हुआ है दरअसल इस लोगो का मतलब है कि इस बैंक में पैसे आने के बाद उसे निकालने का एक ही रास्ता है, और वह केवल ग्राहक खुद है।

यानी इस लोगो के ज़रिए एसबीआई ग्राहको को भरोसा दिलाने की कोशिश करता है कि आपका पैसा इस बैंक में पूरी तरह से सुरक्षित है।

एलजी

एलजी कंपनी का लोगो वैसे तो स्पष्ट रूप से लिखा होता है लेकिन साउथ कोरिया की ये इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का लोगो वास्तव में एक इंसान का चेहरा है। इस लोगो में L से नाक बनी हुई है और बिंदू यहां आंख दिखा रहा है। इस लोगो के जरिए कंपनी संदेश देना चाहती है कि वह ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखना चाहती है।

एप्पल

मोबाइल गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स का सबसे बड़ा नामचीन ब्रांड है एप्पल l जब इनके लोगो डिज़ाइनर को पूछा गया कि इस लोगो का ख्याल उन्हें कहाँ से आया तो उन्होंने बताया कि एक दिन वे एप्पल से भरी हुई टोकरी लेकर आये और डिज़ाइन करने के लिए एक कागज़ पर स्केच बनाने लगे लेकिन कोई खास स्केच नहीं मिला फिर उन्होंने थक कर एक एप्पल से बाईट ली और फिर उसे छाप दिया और इसी तरह उन्हें ये लोगो का डिज़ाइन मिला l

वाइओ

1996 में सोनी ने अपना एक वाइओ नाम का ब्रांड शुरू किया था l वाइओ एक एक्रोनिम है वीडियो ऑडियो इंटीग्रेटेड ऑपरेशन के लिए l देखने में तो वाइओ का लोगो साधारण ही लगता है पर वास्तव में इस लोगो के पीछे दो अक्षर जुड़े है एक वेव है जो दिखता है एक एनालॉग सिंबल को और आखिरी के दो अक्षर वो दस है l यह 10 एक डिजिटल सिगनल के प्रतीक है l

 

खूबसूरती के साथ- साथ घर में ऑक्सीजन भी बढ़ाते है ये पौधें

खूबसूरती के साथ- साथ घर में ऑक्सीजन भी बढ़ाते है ये पौधें

बहुत से लोगों को इंडोर प्लांटिंग का शौक होता है और वे घर को खूबसूरत पौधें लगाकर सजाते हैं। कुछ पौधें ऐसे भी होते हैं जो न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाते है बल्कि आपके आसपास की हवा में मौजूद कीटाणु और बैक्टीरिया को मारकर वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का भी काम करते हैं।

प्रकृति ने पौधों के रूप में हमें कई खूबसूरत विकल्प दिए हैं जिन्हें अपना कर हम एक तो स्वस्थ रह सकते हैं और दूसरे हम अपने घर को हरा-भरा और सूंदर बना सकते हैं l आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में।

आइवी  प्लांट

 

 

 

 

 

 

आइवी का पौधा एक तरह से बेल होती है जो दीवार के सहारे फ़ैल जाती है। इस पौधें की खासियत यह है कि ये कुछ घंटों के भीतर ही हवा को शुद्ध करने लगता है। यह दिखने  में जितना खूबसूरत लगता है उतना ही ये हवा में मौजूद कीटाणुओं का नाश करने में भी प्रभावी हैं।

रबर  प्लांट

ये पौधा न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह देखने में जितना खूसबूरत है उतना ही सेहत के लिए अच्छा  है। जहां भी सूरज की रोशनी अच्छी पड़े, आप  इसे लगा सकते हैं। यह बहुत आसानी से लग जाता  है और घर में हवा के विषैले तत्वों, खासतौर पर फोर्मलडीहाइड को दूर रखता है।

लिली

लिली का पौधा और फूल काफी खूबसूरत  होते हैं। घर के आस-पास लिली का पौधा लगाने से हवा में शुद्धता आती है l जिससे बीमारियां दूर भागती हैं।

बांस

बांस का पौधा यानी बैम्बू प्लांट घर में लगाने से खुशहाली आती है। बांस का पौधा घर में लाने से ये हवा में मौजूद ज़हरीले कीटाणुओं को दूर करता है। यह पौधा हवा से बेनजीन, फोर्मलडीहाइड और ट्राइक्लोरोथीन जैसे रसायनों को तो दूर रखते है और साथ ही हवा में नमी और वातावरण को भी ठंडा रखता है।

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा की पौधा ज़्यादातर घरों में देखने को मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं बागीचे की शोभा बढ़ाने वाला ये पौधा आपकी हेल्थ,स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का भी समाधान है। यह हवा में मौजूद ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है।

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर के पौधे को एयरप्लेन प्लांट् के नाम से भी जाना जा सकता है। स्पाइडर प्लांट् घास जैसी पत्तियों के गुच्छे जैसे होते हैं और इन्हें इनका ये कॉमन नेम इनके लटकते हुए तनों की वजह से मिलता है।

स्पाइडर का पौधा महज दो दिनों में 90 फीसदी तक घर के वातावरण में मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले हानिकारक तत्वों को दूर करता है। ये कार्बन मोनो ऑक्साइड, बेंजीन और फॉर्मेल्डीहाइड जैसे दूषित तत्वों को हवा से दूर करता है। सबसे अच्छी बात यह  है कि इस पौधे को मेंटेंन करना बहुत सरल है।

तुलसी

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता  है। घरों में तुलसी लगाने का प्रचलन हमारी संस्कृति का ही एक हिस्सा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का पौधा हवा में ऑक्सीजन की मात्रा तेजी से बढ़ाता है और यह मच्छरों और कीड़े-मकौड़ों को भी दूर करता है । इसके अलावा यह हवा से कई हानिकारक रसायनों और बैक्टीरिया को साफ करता है।

अपनी त्वचा के अनोखे रंग से आकर्षित करने वाले कुछ लोग!!

अपनी त्वचा के अनोखे रंग से आकर्षित करने वाले कुछ लोग

ये दुनिया बहुत खूबसूरत है और इस दुनिया में अलग-अलग रंग रूप के लोग रहते हैं। नीचे वर्णित कुछ लोगों ने अपनी त्वचा के अनोखे रंग की बदौलत दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे लोगों के बारे में:-

कोनी चिउ

कोनी चिउ का जन्म एक चीनी परिवार में हांगकांग में हुआ था l परिवार में कोनी एकमात्र ऐसा बच्चा था जो अल्बोलिज्म के साथ पैदा हुआ था। यह एक तरह का रोग है इसमें बाल, पलकें, भौहें सफेद -बर्फ की तरह होती हैं। कुछ समय के बाद  कोनी और उसका परिवार स्वीडन चला गया, जहाँ कोनी चिउ ने कला और पत्रकारिता का अध्ययन किया।

24 साल की उम्र में उसने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की, और आज वह एक जैज़ गायिका भी है l उसे अक्सर प्रमुख कार्यक्रमों और जैज़ क्लबों में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

निकिया फ़ीनिक्स

 

 

अमेरिकी मॉडल निकिया फ़ीनिक्स अपनी गहरी त्वचा, प्राकृतिक बालों और अपने पूरे शरीर को ढकने वाली झाईयों की बदौलत अन्य लोगों से अलग है। इस युवती को एक परिधान कंपनी के सदस्य द्वारा एक कैफे में देखा गया था। निकिया फ़ीनिक्स आज परिधान कंपनी और कोका-कोला द्वारा विज्ञापन अभियानों का सार्वजनिक चेहरा है।

स्टीफन थॉम्पसन

 

स्टीफन थॉम्पसन एक अमेरिकी व्यक्ति है जिसने कभी भी मॉडलिंग करियर का सपना नहीं देखा था लेकिन एक दिन भाग्य ने उन्हें एक फोटोग्राफर के संपर्क में धकेल दिया, जो स्टीफन के असाधारण रूप को देखकर बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने स्टीफन के कुछ चित्र लिए और वे एक पत्रिका में छापे l

इसी के साथ स्टीफन की सफलता की कहानी शुरू हुई। अब उनकी तस्वीरें फैशन पत्रिकाओं के पन्नों पर मौजूद हैं, और अब वे प्रमुख ब्रांडों के विज्ञापन अभियानों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

विनी हार्लो

 

विनी हार्लो एक अमेरिकी महिला है। विनी हार्लो का शरीर विटिलिगो से भरा है। विटिलिगो यानी “सफेद दाग” त्वचा का रोग है। इसमें त्वचा के प्राकृतिक रंग की जगह सफेद छोटे धब्बे हो जाते हैं। शुरू में हाथ, पांव, कोहनी, गर्दन, कमर,चेहरे, होंठ पर छोटे सफेद धब्बे हो जाते हैं।

एक दिन जब उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट देखा और उसे अमेरिका के नेक्स्ट टॉप मॉडल के 21 वें सीजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था और यह आमंत्रण उसे टायरा बैंक द्वारा दिया गया था। टॉप मॉडल के 21 वें सीजन में विनी हार्लो ने 5 वां स्थान प्राप्त किया। अब विनी हार्लो ब्राजील की मॉडल एड्रियाना लीमा के साथ बार्सिलोना में देसीगुअल कैजुअल वियर ब्रांड का चेहरा है।

एवा क्लार्क

एवा क्लार्क एक अफ्रीकी अमेरिकी अल्बिनो है। अपने सुनहरे बालों, हरी-नीली आँखों और गुलाबी होंठों के साथ, इस लड़की ने फैशन की दुनिया को जीत लिया l इस लड़की की तस्वीरें वोग, डेनिम और वीआईपी जैसी फैशन पत्रिकाओं के पन्नों पर पहले ही दिखाई दे चुकी हैं।

 खोडीआ डीओप

खोडीआ डीओप एक 19 वर्षीय महिला है जिसे एक एजेंसी द्वारा देखा गया और मॉडलिंग व्यवसाय में काम की पेशकश की थी। अब उसने अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसके कारण इंस्टाग्राम पर खोडीआ डीओप के 235,000 से अधिक फोल्लोवेर्स हैं।

खोडीआ डीओप ने दूसरों को अपने व्यक्तित्व को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया: खोडीआ डीओप का कहना है कि “यदि आप दूसरों के विपरीत भाग्यशाली हैं, तो कभी मत बदलो!”

अनास्तासिया ज़िदकोवा

अनास्तासिया ज़िदकोवा जिन्हें दुनिया की सबसे सुंदर लड़की कहा जाता है l अनास्तासिया ज़िदकोवा 1996 में रूस में पैदा हुई थी। इस युवा और खूबसूरत मॉडल ने रूस में फैशन और सौंदर्य उद्योग का चेहरा ही बदल दिया है। अनास्तासिया एक प्रतिभाशाली गायिका भी हैं, जो अक्सर यूट्यूब पर अपना नाम साझा करती हैं।

लोला चुइल

इंस्टाग्राम पर 464,000 से अधिक लोग इस छात्रा के जीवन का अनुसरण करते हैं हालांकि उसकी केवल 39 पोस्ट हैं। लोला लॉस एंजिल्स में रहती है, और अभी हाई स्कूल में पढ़ाई करती है, और 8 भाषाएँ बोलती है। उसके पास सुंदरता का एक बहुत ही असामान्य रूप है l

कोयला-काली त्वचा और सुरुचिपूर्ण होंठ, नाक और आंखें, जो कभी-कभी ऐसे दिखते हैं जैसे वे चित्रित किए गए हों। लोला के अनुयायी उनकी तुलना युवा नाओमी कैंपबेल से करते हैं और यह अनुमान लगाते हैं कि उनका शीर्ष मॉडल के रूप में एक सफल कैरियर होगा।

जानिए आपका ब्लड ग्रुप आपके बारे में क्या कहता है !!

जानिए आपका ब्लड ग्रुप आपके बारे में क्या कहता है !!

अक्सर लोग अपनी पर्सनालिटी ट्रेट के बारे में जानने के लिए कई चीज़े अपनाते हैं l इंसान में एक और ऐसी चीज़ है जो इंसान की पर्सनालिटी के बारे में बताती है और वो है आपका ब्लड ग्रुप |

आपका ब्लड ग्रुप भी आपकी पर्सनालिटी के बारे में बताता है | अगर आप जापान या साउथ कोरिया में हो तो होरोस्कोप भूल जाइये क्यूंकि वहाँ ये नहीं पूछते की आपका बर्थ साइन क्या है, वहाँ पूछते हैं कि आपका ब्लड ग्रुप क्या है जिससे वे आपको आपके व्यक्तित्व के बारे में बता सके l

इंसानी खून में 2 टाइप के एंटीजन पाए जाते हैं A और B l इन एंटीजेंस की मौजूदगी के आधार पर ब्लड को विज्ञान में 4  भागो में बांटा गया है और वो है A, B, AB, O l

A ब्लड ग्रुप में सिर्फ A एंटीजन पाया जाता है और टाइप B में सिर्फ B और टाइप AB में दोनों टाइप A और B पाए जाते हैं और O में दोनों में से एक भी नहीं | आइये जानते हैं कि इन ब्लड टाइप से कैसे पर्सनालिटी ट्रेट जुड़ी हुई है |

टाइप A

इस ब्लड टाइप वाले लोग बहुत ही स्मार्ट, उत्साही, और संवेदनशील होते हैं| यह लोग हर काम को बहुत ही सोच समझ के और बेहतर तरीके से करने की कोशिश करते हैं l ये हर चीज़ को बहुत ही सीरियस लेते है और जल्द ही स्ट्रेस ले लेते हैं इसका एक कारण यह भी है कि इनके खून में स्ट्रेस हॉर्मोन यानि कोर्टिसोल की मात्रा बाकि लोगों से अधिक होती है |

इस टाइप के लोगों को लड़ाई झगड़ा पसंद नहीं होता| यह लोग सुख शांति से जीना ज़्यादा पसंद करते हैं और ये लोग बहुत संवेदनशील, पोलाइट और शर्मीले होते हैं | जितना ये लोग शांत और शुशील होते है उतने ही ज़िद्दी, परफेक्शनिस्ट भी होते हैं|

अगर आपके दोस्त का ब्लड ग्रुप A है तो ये दोस्त आपका साथ कभी नहीं छोड़ेगें लेकिन इस दोस्त के इमोशन को शायद आप कभी न समझ पाएं क्यूंकि वे अपने दुःख-सुख ज़ाहिर करना पसंद नहीं करते |

टाइप B

यह लोग टाइप A वाले लोगो के उलटे होते हैं| टाइप A के लोग किसी भी निर्णय को लेने के लिए हज़ार बार सोचते हैं लेकिन टाइप B वाले लोग बिना कुछ सोचे समझे निर्णय ले लेते हैं| जहाँ टाइप A के लोग व्यवस्थित और सुलझे हुए होते हैं वही टाइप B के लोग क्रिएटिव और थोड़े बिखरे हुए होते हैं।

टाइप B के लोग उतने ही चिल्ल होते हैं जितने टाइप A के लोग तनाव की गंगा में गोते खा रहे होते हैं लेकिन यही पागलपन और पागल स्वभाव इनको सबसे अनोखा भी बनाता है |इनके दिमाग से ऐसे आइडियाज निकलते हैं जिनके बारे में कोई सोच नहीं सकता |

टाइप AB

अब आप लोग जान ही गए होंगे की इस टाइप के लोग टाइप A और टाइप B के लोगों के मिक्सचर होते हैं| इसी कारण कभी कभी लोग समझते हैं कि इन लोगों को मल्टीप्ल पर्सनालिटी डिसऑर्डर जैसी परेशानियां होती हैं| जब तक इनको कोई करीब से नहीं जानता तब तक वो इनके बारे में कुछ भी नहीं बता सकता|

ऐसे लोग आम तौर पर आकर्षक होते हैं और आसानी से दोस्त बना लेते हैं| इन लोगो को ह्यूमन नेचर की बहुत ही अच्छी समझ होती है, शायद इसीलिए इस टाइप के लोगों का लॉजिकल और ऑब्जरवेशन स्किल्स बहुत ही अच्छा होता है और यही कारण है कि इनके पास दुखड़ा सुनाने वाले लोगों की लाइन सबसे लम्बी होती है और ये लोग इतनी जल्दी दोस्त बना पाते हैंl

टाइप O

इस टाइप के लोगों का खून मच्छरों को बहुत पसंद होता है ये लोग सबसे अलग होते हैं क्यूंकि इन में न ही टाइप A की गुणवत्ता होती है और न टाइप B की | ये  लोग सबसे अलग होते हैं और सबसे खड़ूस भी | इस ब्लड ग्रुप के लोग बहुत ही शांत, स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं |

इन लोगों को अगर किसी सुनसान जगह पर भी छोड़ दिया जाये तो ये आराम से वहाँ रह लेंगे | आम तौर पर ये लोग अपने दिमाग और कार्य नीति के कारण प्रवर्ति बनाने वाले माने जाते हैं लेकिन इस कार्य नीति का पागलपन इन लोगों पर इस हद तक हावी हो जाता है कि ये लोग काम में डूबे रहने लगते हैं।

इस तरह के लोग असभ्य, असंवेदनशील और अभिमानी होते हैं लेकिन अगर ये लोग आपसे प्यार करते हैं तो वे आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और आपके लिए अपनी जान तक दे देंगे। बस एक बात का ध्यान रहे कि इन लोगों से कभी भी झूठ मत बोलना क्यूंकि इस टाइप के लोग ईमानदारी को बहुत मान देते हैं, इन्हें झूठ या धोखा बिलकुल पसंद नहीं है |

प्यार की मिसाल हैं ये भारत की ऐतिहासिक इमारतें

प्यार की मिसाल हैं ये भारत की ऐतिहासिक इमारतें

भारत अपनी समृद्ध विरासत और संस्कृति के लिए जाना जाता है और इसकी वास्तुकला को कई किलों, महलों, मंदिरों से सजाया गया है। स्मारक हमेशा ऐतिहासिक महत्व की याद दिलाते हैं। प्यार के प्रतीक के रूप में निर्मित इन इमारतों में देश के कुछ सबसे अधिक महत्वपूर्ण किले और महल शामिल हैं।

इन ऐतिहासिक इमारतों को आज भी प्यार की मिसाल के रूप में संजोकर रखा गया है। प्रेम, कुर्बानी और कर्त्तव्य की कुछ सबसे अधिक महाकाव्य कहानियों की साक्षी इन ऐतिहासिक स्मारकों ने हर पीढ़ी को अपनी प्रेम की कहानी सुनाई है।

ताज महल, उत्तर प्रदेश

इस पूरे संसार में ताजमहल से अधिक भव्य और राजसी प्यार का कोई प्रतीक नहीं है। सफेद संगमरमर से बने ताजमहल को मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 1632 और 1653 के बीच अपनी पत्नी मुमताज महल के लिए एक मकबरे के रूप में बनवाया था। उनकी पत्नी की मृत्यु प्रसव के दौरान हो गई थी।

मुमताज महल और शाहजहां की याद दिलाने वाले इस मकबरे के अंदर मुमताज महल को दफनाया गया था। उन्हीं के मकबरे के बगल में शाहजहां को भी दफनाया गया था। ताज महल की इमारत के बाहर एक विशाल बगीचा भी था जो आज के समय में कम ही देखने को मिलता है। प्यार की मिसाल ताहमहल को दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है।

चित्तौड़गढ़ किला, राजस्‍थान

भारत के सबसे बड़े किलों में से एक चित्तौड़गढ़ किले को 7वीं शताब्दी में बनवाया गया था। चित्तौड़गढ़ किला रानी पद्मिनी और राजा रतन रावल सिंह की ऐतिहासिक प्रेम कहानी का प्रतीक है। राजा रतन सिंह ने कई परीक्षाओं के बाद रानी पद्मिनी को पाया था।

इसके बाद वह उन्हें अपने साथ चित्तौड़गढ़ लेकर आए थे। स्मारक का मुख्य आकर्षण, तीन मंजिला प्राचीन रानी पद्मावती का महल है जो कमल कुंड के किनारे बना है। इस किले की शिल्पकला और वास्तुकला दोनों ही बहुत आकर्षक हैं l

रूपमती मंडप, मध्य प्रदेश

एक सुरम्य पठार पर स्थित रूपमती का मंडप विरासत और ऐतिहासिक वास्तुकला के लिए मशहूर है। ये किला मांडू शहर में स्थित है। मैदान से 366 मीटर की ऊंचाई पर रूपमती मंडप का यह किला बहुत ही दिलचस्प और आकर्षक है। इसमें विशाल गोलार्ध के गुंबद और मेहराब हैं। इस गुंबददार रूपमती मंडप से नर्मदा नदी भी नज़र आती है जो कि 366 मीटर नीचे बहती है।

मांडू, राजकुमार बाज बहादुर और रानी रूपमती की पौराणिक प्रेम कहानी के लिए लोकप्रिय है। मांडू के अंतिम स्वतंत्र शासक सुल्तान बाज बहादुर को मालवा की रानी रूपमती की मधुर आवाज़ से प्यार हो गया था।

शासक ने रूपमती के आगे शादी करने का प्रस्ताव रखा लेकिन रानी रूपमती ने एक शर्त रखी कि अगर राजा एक ऐसे महल का निर्माण करेगा जहां से वह नर्मदा नदी को देख सकती है, तो वह उससे शादी करेगी। इस प्रकार रूपमती मंडप अस्तित्व में आया और यह उन दोनों की शाश्वत प्रेम कहानी का गवाह है।

मस्तानी महल, महाराष्ट्र

यह महल पेशवा बाजीराव द्वारा बनवाया गया था। शनिवारवाड़ा किला कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। पुणे का गौरव और सम्मान शनिवारवाड़ा किला प्रथम बाजीराव और उनकी खूबसूरत दूसरी पत्नी मस्तानी का घर रह चुका है।

पेशवा बाजीराव के परिवार ने उनकी धार्मिक निष्ठाओं में अंतर होने के कारण मस्तानी को कानूनी रूप से पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया था इसलिए बाजीराव ने शनिवारवाड़ा किले में मस्तानी महल का निर्माण किया जहां वह दोनों साथ रहते थे।

इस किले के द्वार पर अभी भी एक छोटे से नोटिस पर ‘मस्तानी दरवाजा’ लिखा है जिसका उल्लेख पुराने अभिलेखों में किया गया है, इसका नाम मस्तानी के नाम पर रखा गया था l

बादाम खाने से होने वाले फायदे!!

बादाम खाने से होने वाले फायदे

बादाम विटामिन, प्रोटीन और फाइबर से भरे होते हैं। बादाम को  भिगोकर, दूध में डालकर और अन्य खाद्य पदार्थों के साथ सेवन करना बहुत अच्छा होता है। बादाम को हम सामान्य रूप में भी खा सकते हैं।  बादाम भारत, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में पाए जाते हैं।

  • रोज सुबह भिगोए हुए बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और यादाश्त भी तेज होती है| खासकर बच्चों के लिए बादाम बहुत जरुरी है|
  • यदि बादाम को भिगोकर खाया जाये तो यह आसानी से पच जाता है और पाचन की सम्पूर्ण क्रिया को सुचारू रूप से चलाता है और पेट को स्वस्थ रखता है।
  • गर्भवती महिलाओं को भिगोये हुए बादाम का सेवन जरुर करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें और उनके होने वाले बच्चे को पूरा न्यूट्रीशन मिलता है जिससे दोनों स्वस्थ रहते हैं।
  • बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स आपकी भूख को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं।
  • बादाम खाने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है|
  • बादाम में पौटेशियम की मात्रा काफी अधिक होती है और साथ ही सोडियम काफी कम मात्रा में होता है। इससे हमारे शरीर में रक्त संचार सुचारू रूप से काम करता है। रक्त संचार ठीक रहने से शरीर के हर अंग में ऑक्सीजन सही प्रकार से पहुंचती है और सभी अवयवों को सामान्य रूप से काम करने में मदद मिलती है।
  • डायबिटीज़  रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।  इसमें पाया जाने वाला वसा, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम मधुमेह रोगियों को फायदा देता है।  रोजाना बादाम का सेवन करने से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को कंट्रोल करके ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है।
  • बादाम एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत है। भीगे हुए बादाम में विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है जो शरीर में होने वाली सूजन को रोकता है।
  • बादाम में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी होता है इसलिए बादाम का सेवन करने वालों को हड्डियों की बीमारी यानी ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा कम हो जाता है।
  • बादाम में मौजूद विटामिन ई त्वचा को पोषण देता है और इससे त्वचा में निखार आता है जिससे त्वचा की कई समस्याएं दूर होती है और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है l
  • भीगे हुए बादाम में विटामिन बी 17 होता है जो कैंसर से लड़ने में कारगर साबित हो सकता है।
  • बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन E की वजह से यह शरीर में मौजूद कोलेस्ट्राल को कम करता है।
  • बादाम का तेल बालों की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे बालों का गिरना, डैंड्रफ और असमय सफेद होना भी रुकता है। इसके साथ ही यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाने का काम भी करता है और साथ ही उन्हें चमकदार और घना भी बनाता है।
  • बादाम में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन, मैगनीज, कॉपर, राइबोफ्लाविन आदि मौजूद होते हैं। ये सब पोषक तत्व शरीर को भरपूर शक्ति और ऊर्जा प्रदान करते हैं। सुबह के समय बादाम के साथ दूध का सेवन करने से शरीर को शक्ति मिलती है।
  • बादाम को एक कुदरती माश्चरइाजर माना जाता है। यह आपके चेहरे के लिए क्लीन्ज़र का काम करता है और साथ ही चेहरे की चमक भी बढ़ाता है। अपने चेहरे को साफ करने के लिए आप बादाम के तेल की कुछ बूंदें इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल से ऊपर की ओर मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपको एक चमकदार और कोमल त्वचा मिलेगी।