Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

इंस्टाग्राम पर करते हैं राज ये 10 सेलिब्रिटी, फॉलोअर्स के मामले में तोड़े रिकार्ड्स!

आज के समय में सेलिब्रिटी के लिए अपने फैन्स से जुड़े रहने का सबसे आसान और सटीक तरीका बन चुका है सोशल मिडिया जिसमें वो अपनी बातों को शेयर करते हैं और जल्द ही तेजी से वायरल हो जाते हैं इसलिए ज्यादातर सेलेब्स आज के समय में इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल काफी तेजी के साथ कर रहें हैं।

आज हम आपको ऐसे ही 10 सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स।

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर खिलाड़ी है जिनके इंस्टाग्राम पर 69.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सोशल मिडिया पर विराट कोहली काफी एक्टीव रहते हैं साथ ही मैदान पर भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलती है। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 में विराट कोहली की कप्तानी से टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

प्रियंका चोपड़ा

इंडिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी आता है इनके 55.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साल 2000 की मिस वर्ल्ड विजेता प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री होने का साथ गायिका, और फिल्म निर्माता भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा आज के समय में भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली और सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक मानी जाती हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ एक अच्छी गायिका भी हैं,यह फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत “आशिकी-2” से की थी जो कि एक बहुत बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी इसके बाद से उनकी फैन्स फॉलोइंग बढ़ती गई। आज के समय में श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर 51 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में हैं। इनके 50.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। दीपिका पादुकोण को तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत 2007 में फिल्म “ओम शांति ओम” से की थी, और 2017 में हॉलीवुड फिल्म XXX: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज में काम करके अपनी पहली पहचान बनाई।

आलिया भट्ट

भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में आलिया भट्ट चौथे नंबर पर आती है आलिया 1999 में फिल्म “संघर्ष” में एक बाल अभिनेत्री के रूप में नज़र आई थी इनकी पहली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” थी। इस फिल्म के बाद से ही आलिया लोगों की पहली पसंद बनकर उभरी।

आलिया को इंस्टाग्राम पर 48.1 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। आलिया की (2019) की फिल्म “गली बॉय” को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी।

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र दामोदरदास मोदी (नरेंद्र मोदी) के इंस्टाग्राम पर 45.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर और फेसबुक पर ज्यादा सक्रिय होने के कारण विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में शुमार हैं।

जैकलीन फर्नांडीज

श्रीलंका की ब्यूटी क्वीन कहलाई जाने वाली जैकलीन फर्नांडीज ने भारतीय फिल्म इंड्रस्टी में अपना एक नया मुकाम हासिल किया है। साल 2006 में ये मिस यूनिवर्स श्रीलंका की विजेता रही हैं आज के समय में वो भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है।

भारत में जैकलीन प्रशंसकों के बीच “जैक” के नाम से जानी जाती हैं। इन्हें इंस्टाग्राम पर 43.4 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है।

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके गानों को बहुत पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने एक वीडियो शेयर कर फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल, नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं, जिसकी खुशी में उन्होंने केक कट किया था।

अक्षय कुमार

वैसे तो देश-दुनिया में खिलाड़ी के नाम से प्रसिद्ध अक्षय कुमार के फैंंस की कोई कमी नहीं, लेकिन अक्षय ने सोशल मीडिया में फैंस की तादाद के लिहाज से एक नया कीर्तिमान हासिल किया है l

अक्षय कुमार एक अच्छे भारतीय अभिनेता हैं। अक्षय बॉलीवुड के ऐसे पहले मेल एक्टर बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 42.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं l

कटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पिछले कुछ वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और इतना ही नहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी 40 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि कटरीना कैफ ने अपने काम से लोगों को दिलों में खास जगह बना ली है। इंस्टाग्राम पर उनके तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp