Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

विदेशी जगहों से कम नहीं लगती भारत की ये 10 जगहें !!

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो बिल्कुल विदेशी जगहों की तरह लगती हैं और आप जब भारत की इन शानदार जगहों को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जो हूबहू विदेशी जगहों की तरह दिखती हैं। तो चलिए जानते हैं :-

जैसलमेर में थार रेगिस्तान – अफ्रीका में सहारा रेगिस्तान

सहारा रेगिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है और हर पर्यटक अपनी जिन्दगी में एक बार सहारा रेगिस्तान की रोमंचक यात्रा का अनुभव अवश्य करना चाहता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं ‘द ग्रेट इंडियन डेजर्ट’ के रूप में लोकप्रिय थार रेगिस्तान, अपने अंतहीन टीलों और अनगिनत सितारों से भरी तारों वाली रातों के लिए मशहूर है जोकि सहारा रेगिस्तान से कुछ कम नहीं लगता।

थार रेगिस्तान भारत का मुख्य रेगिस्तान है जहाँ आप रात में केम्पिंग के साथ दिन के समय में ऊंट सफारी और जीप सफारी करके थार रेगिस्तान में सहारा रेगिस्तान को महसूस कर सकते हैं। अगर आप रेगिस्तान की सुंदरता को देखना चाहते हैं तो थार रेगिस्तान एक अच्छा विकल्प है।

यह भी पढ़ें :-दुनिया का एक अजूबा- सहारा रेगिस्तान की रहस्यमयी आंख

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – फी फी थाईलैंड

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कई मायनों में थाईलैंड के फी फी द्वीप समूह से मिलता जुलता हैं। यह स्थान अपनी साहसिक गतिविधियों जैसे स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग, नौकायन, स्नोर्कलिंग और कई अन्य के लिए जाना जाता है। अगर आप इस तरह की गतिविधि करने के इच्छुक हैं, तो आप इन्हें अंडमान निकोबार में भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- एक ऐसा द्वीप जहाँ चलता है बिल्लियों का राज

चित्रकूट वॉटरफॉल – नियाग्रा फॉल्स

चित्रकोट फॉल्स को भारत के नियाग्रा फॉल्स के रूप में जाना जाता है, और यह असल में, नियाग्रा फॉल्स का एक छोटा वर्जन भी है। नियाग्रा फॉल्स संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है, जो 176 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

इसकी की तुलना में चित्रकोट से लगभग 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जबकि मानसून के दौरान यह 150 मीटर तक हो जाता है जो कि एक बेहद खूबसूरत नज़ारा है।

यह भी पढ़े :- 10 अदभुत वाटरफॉल्स

केरल में एलेप्पी – वेनिस इटली

जब बात भारतीय डेस्टिनेशन और उनके विदेशी जगहों जैसी दिखने की बात आती है, तो केरल का अलाप्पुझा भी इस लिस्ट में जरूर आता है। आलाप्पुड़ा (Alappuzha), जो पहले आलेप्पी (Alleppey) कहलाया जाता था, भारत के केरल राज्य के आलाप्पुड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है।

जिस तरह से वेनिस प्राकृतिक नहरों और कैनाल का घर है, उसी तरह से अलाप्पुझा भी अपने खूबसूरत बैकवॉटर राइड्स और स्वादिष्ट सीफूड के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें :- भारत में सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक स्थल।

कश्मीर की गुलमर्ग घाटी और स्विट्ज़रलैंड

गुलमर्ग का खूबसूरत शहर, जोकि श्रीनगर से 52 किमी दूर है। यहां का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण गुलमर्ग गोंडोला है, जो एशिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी केबल कार परियोजना है।

गुलमर्ग की सुंदरता और इसकी बर्फ से ढकी चोटियां एकदम स्विट्जरलैंड की तरह दिखती हैं। अगर आप भारत में रहकर विदेशी जगह का लुत्फ उठाना चाहें, तो गुलमर्ग से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें :- भारत का स्विट्जरलैंड कोडाइकनाल

भारत में पॉन्डिचेरी शहर – फ्रांस में फ्रेंच टाउन

फ्रांस की राजधानी पेरिस बहुत ही खूबसूरत जगह है। इसे ‘सिटी ऑफ लव‘, ‘सिटी ऑफ लाइट्स‘, ‘फैशन सिटी‘ और न जाने कितने खूबसूरत उपनाम दिए गए हैं। इस देश की अपनी बात ही अलग है।

वहीं भारत के पुदुच्चेरी, (पहले पॉन्डिचेरी) में आपको फ्रांस की झलक जरूर मिलेगी। इस स्थान की खास बात यह है कि यह स्थान करीबन 300 वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है, जिसके कारण आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें :- फ़्रांस के हाईवे पर बिना सवार के दौड़ी भुतहा बाइक!

वैली ऑफ़ फ्लावर्स उत्तराखंड – एंटेलोप घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका  

अगर आप कैलिफोर्निया की खूबसूरत एंटीलोप घाटी को देखना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए कैलिफ़ोर्निया जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप भारत में ही एंटीलोप घाटी की मनमोहक सुन्दरता को महसूस कर सकते हैं, उत्तराखंड में स्थित “वैली ऑफ़ फ्लावर्स” में फूलों की लाखों प्रजातियाँ पाई जाती है। जिसे एंटीलोप घाटी के पर्यावाची के रूप में भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें :-उत्तराखंड में म‌िली डेढ़ सौ क‌िलो की मछली, फोटो हुआ वायरल तो मचा हंगामा

खज्जियार हिमाचल प्रदेश – स्विट्जरलैंड

खज्जियार हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसा एक अद्भुत हिल स्टेशन है यह “मिनी स्विट्जरलैंड” के नाम से बहुत प्रसिद्ध है। खज्जियार में आप जैसे ही प्रवेश करते हैं आपको सबसे पहले घास का मैदान दिखाई देगा।

यह घास का मैदान आपको असल स्विट्जरलैंड की याद जरूर दिलायेगा। इसके चारों तरफ घिरे देवदार के पेड़ों की झील के नीले पानी में बहुत ही सुंदर परछाइयां दिखती हैं। जो हूबहू स्विट्जरलैंड जैसे ही दिखाई देती है

यह भी पढ़ें :- भारत का स्विट्जरलैंड कोडाइकनाल

कूर्ग, कर्नाटक – स्कॉटलैंड

आधिकारिक तौर पर कूर्ग को कोडागु के रूप में जाना जाता है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस स्थान को भारत के स्कॉटलैंड के रूप में भी जाना जाता है। वजह तो कई हैं, लेकिन सबसे अहम वजह है यहां के हरे भरे परिदृश्य। देश में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक होने के नाते, यह हिल स्टेशन देश भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें :- यात्रा को सफल बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

लक्षद्वीप  – मालदीव

मालदीव खास कर सेलिब्रिटीज के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। इसका कारण है कि वहां का क्रिस्टल क्लीयर पानी, सुंदर बीच और शानदार रिजॉर्ट्स। वहीं भारत का लक्षद्वीप एकदम मालदीव जैसा ही है। नीला पानी, समृद्ध समुद्री जीवन, सुंदर परिदृश्य, प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वातावरण मालदीव की तरह मनोरम और रोमांचकारी है।

यह भी पढ़ें :- लक्षद्वीप का कायाकल्प और प्राकृतिक सौंदर्य को खतरा

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp