Tuesday, March 19, 2024
31.4 C
Chandigarh

भारत में सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक स्थल।

भारत दुनिया का सबसे खूबसूरत देश और एक रोमांटिक स्थल है। सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के साथ भारत का समृद्ध इतिहास, भारत को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से एक उपयुक्त और यादगार पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करता है।

आईये नजर डालते हैं भारत के उन चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर जिन्हें सैलानी विशेष तौर पर पसंद करते हैं।

शिमला, पहाड़ों की रानी

shimlaशिमला बर्फ से ढके पहाड़ों और हरी घास के मैदानों से भरा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। शिमला का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण है। शिमला आने वाले सैलानी यहाँ घूमने-फिरने के अलावा फिशिंग व गोल्फ के साथ-साथ ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।

सैलानियों की शिमला यात्रा जाखू मंदिर तक पहुँचे बिना अधूरी मानी जाती है। यहाँ से पूरा शिमला और आस-पास के इलाके का आकर्षक दृश्य दिखाई देता है. जाखू में भगवान हनुमान जी का प्राचीन मंदिर भी है।

मनाली…. हनीमून स्थल

manaliमनाली की वादियां हनीमून कपल्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हैं. यहाँ ट्रैकिंग करने के लिए काफी अच्छी जगहें हैं। यहाँ पर आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

सर्दियों में मनाली का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है और गर्मी के दिनों में हल्का ठंडा रहता है। सैलानी यहाँ हिमालय नेशनल पार्क, हिडिम्बा देवी मंदिर, सोलांग घाटी, रोहतांग पास, पंद्रकनी पास, रघुनाथ मंदिर और जगन्नकनाथी देवी मंदिर देख सकते हैं।

मुन्नार (केरल राज्य)

munnar

मुन्नार हिल स्टेशन भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण के लिए प्रशिद्ध है। यहाँ पर चमकदार चाय-बागान से ढके पर्वतों का अंतहीन अनुभव मिलता है। यह चाय-बागान भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित हैं। चाय-बागान की मीठी सुगंध हवा में रोमांस पैदा करती है।

यह तीन पर्वतों की श्रृंखला – मुथिरपुझा, नल्लथन्नी और कुंडल का मिलन स्थल है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 1600 मीटर है। मुन्नार हिल स्टेशन किसी जमाने में दक्षिण भारत के पूर्व ब्रिटिश प्रशासन का ग्रीष्मकालीन रिजॉर्ट हुआ करता था।

ऊटी हिल स्टेशन, दक्षिण भारत

ootyऊटी दक्षिण भारत में हनीमून के लिए सर्वोतम स्थल है. कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा यह शहर मुख्य रूप से सुखद जीवन-शैली के लिए जाना जाता है। नीले पर्वतों (नीलगिरि) की पर्वतमाला मे बसा हुआ ऊटी प्रति वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

सर्दियों के अलावा यहाँ साल भर मौसम सुहाना बना रहता है। ऊटी झील बहुत ही लोकप्रिय है। इस झील में बोटिंग की अच्छी व्यवस्था है. ऊटी में आप घुड़सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं।

कूर्ग … भारत का स्कॉटलैंड

coorgपर्यटन की दृष्टि से भारत का पांचवां सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है कूर्ग। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड और कर्नाटक को कश्मीर कहा जाता है। यहाँ हरे भरे जगल, ऊँचे पहाड़ और हवाओं में फैली कॉफी की खुशबू का आनंद उठाया जा सकता है।

कुर्ग को कोडागु भी कहा जाता है जिसका मतलब है पहाड़ियों पर बसा हुआ धुंध का जंगल। यह लोकप्रिय हनीमून स्थल है। यहाँ काल्पनिक पहाड़ियाँ, सागौन और चंदन के जंगल, सुगन्धित कॉफी और चाय के बागान देख सकते हैं।

पांडिचेरी

pondicherryपांडिचेरी लगभग 300 वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है और आज भी यहाँ फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिलती है। पांडिचेरी पुराने समय में फ्रांस के साथ होने वाले व्यापार का मुख्य केंद्र था।

आज भी अनेक पर्यटक इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता की झलक पाने के लिए यहाँ आते हैं। केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है।

इस कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं। आप को यहाँ दो शानदार मानव निर्मित झीलें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहाँ की चुन्नाम्बर नदी भी बहुत लोकप्रिय है।

गोवा

goaगोवा को घरती पर प्राकृतिक स्वर्ग भी कहा जाता है। यह स्थल कपल्स की पार्टी और रातभर नृत्य के लिए प्रसिद्ध है। अन्य समय में आप गोवा में कम से कम आबादी वाले समुद्र तटों पर समय व्यतीत कर सकते हैं। गोआ में अनगिनत समुद्र तट हैं।

गोआ में इतने अधिक बीच हैं कि पर्यटकों को गोआ के सभी बीचों को देखने के लिए कम से कम एक महीना लग जाएगा। गोआ के कुछ प्रसिद्ध बीच दोला पाउला, कैलेंगुट, अंजुना, आरामबोल, कोलवा, मीरामार, वागाटोर, अगोंडा आदि हैं।

जयपुर, गुलाबी नगरी

jaipurजयपुर एक राजसी शहर है। जयपुर को गुलाबी नगरी नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में भव्य व सुंदर हवेलियों और किलों की भरमार है। सिटी पैलेस जयपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

सिटी पैलेस राजस्थानी व मुगल शैली की मिश्रित रचना है जो कि पुराने शहर के बीचों बीच स्थित है। जयपुर में सिटी पैलेस के अलावा और भी पर्यटक स्थल है जैसे कि जंतर मंतर, हवा महल, गोविंद देवजी का मंदिर, सरगासूली, राम निवास बाग, गुड़िया घर आदि।

नैनीताल (उत्तराखंड)

nainitalझीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। नैनी शब्द का अर्थ है आँखें और ताल का अर्थ है झील। नैनीताल कुमाऊं क्षेत्र का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। गर्मियों में यहाँ बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। यहाँ की झील, मंदिर, बाज़ार पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं।

प्राचीन वातावरण के बीच अपने साथी के साथ ऐसे मौसम में समय व्यतीत करना अपने आप में ही रोमांस पैदा करता है। नैनीताल में नाव की सवारी लेना एक शांतिपूर्ण अनुभव है। यहाँ का शेरवानी होटल हिमालय के दर्शनीय स्थलों से घिरा हुआ है।

दार्जिलिंग

darjeelingदार्जिलिंग एक बहुत ही खुबसूरत पर्यटक स्थल है। यहाँ की हसीन वादियां, ऊँचे ऊँचे वृक्ष, ठंडी मंद मस्त हवाएँ, रंग बिरंगे फूलों की मदहोश करने वाली खुशबु, बर्फीली घाटियां आपको दार्जिलिंग का एक यादगार सफर दे सकती हैं। दार्जिलिंग में आ के ऐसा लगेगा कि किसी स्वर्ग में आ गए हों। दार्जिलिंग कपल्स के लिए आदर्श स्थल है।

यहाँ चाय के सबसे प्रसिद्ध बागान हैं। हज़ारों देशों में निर्यात होने वाली दार्जिलिंग की चाय सबको खूब भाती है। समुद्र तल से लगभग 6812 फुट की उंचाई पर स्थित इस शहर की सुन्दरता को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है।

बर्फ़ से ढके सुंदर पहाड़ों का दृश्य अति मनमोहक होता है। टॉय ट्रेन में यात्रा इसमें चार चांद लगा देती है। यह ट्रेन दार्जिलिंग की सुंदर वादियों की सैर कराती है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp