Tuesday, December 5, 2023
15.8 C
Chandigarh

दुनिया का एक अजूबा- सहारा रेगिस्तान की ‘रहस्यमयी आंख’

दुनिया भर में अनेक अजूबे मौजूद हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिनके राज पर से आज भी वैज्ञानिक पर्दा नहीं उठा सके हैं। रिचाट स्ट्रक्चर भी एक ऐसी ही अनोखी संरचना है। इसको सहारा रेगिस्तान की ‘रहस्यमयी आंख’ के नाम से भी जाना जाता है।

अफ्रीकी महाद्वीप के इस विशालकाय रेगिस्तान के बीच में यह लगभग 30 मील में फैली एक प्राकृतिक संरचना है। माना जाता है कि इसका निर्माण मिट्टी के खिसकने की वजह से हुआ है। हालांकि,इसे लेकर समय-समय पर वैज्ञानिकों के अपने-अपने मत सामने आते रहे हैं, कुछ का मानना है कि यह एलियन यानी दूसरे ग्रह के प्राणियों द्वारा बनाई गई आकृति हो सकती है।

इसके अलावा वैज्ञानिकों द्वारा यह भी तथ्य सामने आए हैं जिसमें कहा गया है कि सहारा रेगिस्तान पहले समुद्र से पूरी तरह ढका हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे यह इलाका रेगिस्तान में बदल गया।

पानी के सिकुड़ने और रेत के बनने से यहां एक ऐसी आकृति का निर्माण हुआ जो देखने में एक विशालकाय आंख की तरह लगती है। खास बात है कि यह अद्भुत संरचना आकाश में बेहद ऊंचाई से ही नहीं, अंतरिक्ष से भी साफ नजर आती है।

केवल सहारा रेगिस्तान में ही दिखाई देती है, कुछ-कुछ ऐसी ही प्रतीत होती आकृतियां धरती के अन्य हिस्सों में भी देखी गई हैं जिनमें से एक है ‘बेलिज का द ग्रेट ब्ल्यू होल’। यह भी एक विशालकाय नीली आंख की तरह ही दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें :

प्रेमी ने व्हाट्सएप पर किया ब्लॉक, प्रेमिका पहुंची पुलिस स्टेशन

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR