Home जीव-जंतु एक ऐसा द्वीप जहाँ चलता है बिल्लियों का राज

एक ऐसा द्वीप जहाँ चलता है बिल्लियों का राज

0
5373
tashirojima-island

एक ऐसा द्वीप जहाँ चलता है बिल्लियों का राज

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां इंसानों की बढ़ती आबादी की वजह से जंगली प्रजातियों के लिए खतरा बन गया है लेकिन दुनिया में एक ऐसा द्वीप भी है जहाँ जानवरों का राज चलता है जीं हाँ आपने सही सुना, जापान का ओशिमा आइलैंड।

इस आइलैंड में बिल्लियों की संख्‍या इंसानों की संख्‍या से 6 गुना अधिक हैं। ओशिमा आइलैंड को “cat island ” के नाम से भी जाना जाता है।

ओशिमा जापान के इशिनोमाकी शहर में एक छोटा सा द्वीप है। यह अजिशिमा के पश्चिम में प्रशांत महासागर के ओशिका (aoshika) प्रायद्वीप में स्थित है।

दुसरे विश्वयुद्ध के बाद इस द्वीप के ज्यादातर लोगों ने कहीं और पनाह ले ली। 1950 के दशक में ओशिमा द्वीप में करीब 1,000 लोग रहते थे लेकिन धीरे-धीरे यहाँ रहने वाले लोगों की संख्या घटती चली गई। यहाँ रहने वाले लोगों में अधिकतर उम्रदराज और बुजुर्ग हैं।

ऐसा माना जाता है की एक वृद्ध मछुआरा चूहों की समस्या से परेशान होकर इस द्वीप पर कुछ बिल्लियाँ लेकर आया था। लेकिन धीरे-धीरे इनकी आबादी बढ़ती गई और अब इनकी संख्या इंसानों की संख्या से 6 गुना अधिक हैं। इस द्वीप पर बुजुर्ग और पेंशनभोगी लोग ही रहते हैं।

बिल्लियों के द्वीप के नाम से मशहूर ओशि‍मा द्वीप पर एक भी कार एवं रेंस्तरा नही हैं। यहां चारों ओर सिर्फ व् सिर्फ बिल्लियां ही दिखाई देती हैं। यहाँ रहने वाले लोग मछलीपालन का काम करते हैं।

NO COMMENTS

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.