आज हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे वाटरफॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने अनोखेपन की वजह से लोगों को पसंद आते हैं. इनमें से किसी से आग निकलने का आभास होता है तो किसी से खून. कोई हजारों फीट की ऊंचाई से गिरता है तो कोई समुद्र के अंदर.
1Horsetail Fall, Yosemite National Park, California
यह झरना 1560 फीट ऊंचे कैप्टन माउंटेन से गिरता है. विंटर और स्प्रिंग सीजन में इसका बहाव तेज हो जाता है. फरवरी के आखिरी दो हफ्ते में यह झरना रंग बदल लेता है. यह हॉर्सटेल फॉल से फायर फॉल में बदल जाता है. जैसे ही रात होती है यह झरना लाल रंग का हो जाता है. इसको देखकर ऐसा लगता है जैसे इससे आग की लपटें निकल रही हैं.
2Cameron Falls , Alberta, Canada
कैमरॉन फॉल कनाडा के अल्बर्टा में है. अगर आप जून में इस झरने को देखने जाते हैं तो यह पिंक कलर में मिलेगा. इसकी वजह एक विशेष प्रकार का पदार्थ एग्रीलाइट है, जो पानी में मिल जाता है. ऐसे में जब सूरज की रोशनी इस पर पड़ती है तो यह पिंक रंग का दिखाई देता है.
3Blood Falls, Antarctica
अंटार्कटिका की ड्राई वैली में यह 5 स्टोरी बिल्डिंग जितना बड़ा रेड वाटरफॉल है, जिसे देखकर लगता है मानो इसमें खून बह रहा हो. दरअसल, इस फॉल के पानी के लाल होने की वजह ऑक्सीजन, आइस और आयरन का केमिकल रिएक्शन है. इसे ब्लड फॉल के नाम से भी जाना जाता है.
4Pamukkale Waterfall, Denizli Province, Turkey
तुर्की में पामुकक्ले का मतलब रूई का महल होता है. यह तुर्की के साउथ-वेस्ट में स्थित है. 1970 में इसे UNESCO ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर जगह दी थी. यह झरना 8860 फीट लंबा, 1970 फीट चौड़ा और 525 ऊंचा है. यह कार्बोनेट मिनरल्स के कारण बनने वाली टेरेस के कारण फेमस है. इसमें चट्टानों के ऊपर एक टेरेस बन जाती है. अपने औषधीय गुणों और गर्म पानी की वजह से यह जगह सदियों से बाथिंग स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है.
5Devil’s Kettle Falls, Grand Marais, MN
यह झरना लेक सुपीरियर झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है. यह वाटरफॉल एक तरफ से नदी में गिरता है तो दूसरी तरफ यह पहाड़ के अंदर चला जाता है. किसी को नहीं पाता यह पानी कहां जाता है. रिसर्च इसका पता लगाने में लगे हैं लेकिन आज तक इसका पता नहीं चल पाया है.
6Ruby Falls, Chattanooga, Tennessee
यह वाटरफॉल अमेरिका का सबसे गहरा वाटरफॉल माना जाता है. हर साल यहां 4 लाख से अधिक विजिटर्स आते हैं. यह सुरंग की तरह दिखाई देता है. इस 145 फीट के वाटर फॉल का नाम रूबी लेमबर्ट इसकी खोज करने वाली महिला के नाम पर पड़ा है. इसके पानी में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है.
7Fog Waterfall, Djupadal, Iceland
फॉग वाटरफॉल चट्टानों के बीच से बहता है. इसकी फोटोज 2015 में आइस कलैंडर के लिए ली गई थी. इन फोटोज में इस झरने के चारों ओर फॉग नजर आ रहा है. ऐसा माना जाता है कि ऐसे फॉग का बनना टेम्परेचर इनवर्जन के कारण होता है.
8Horizontal Falls, Kimberley, Western Australia
दुनिया में सिर्फ दो होरिजोन्टल वाटर फॉल्स हैं. दोनों ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में स्थित हैं. पहाड़ों के बीच इस वाटरफॉल में पानी हवा के तेज बहाव से आगे बढ़ता है. इससे वाटरफॉल्स की हाइट 5 मीटर बढ़ जाती है.
9Bigăr Waterfall, Caraş-Severin County, Romania
रोमानिया में स्थित इस झरने का कोई विशेष फ्लो या साइज नहीं है।. लेकिन इसका शेप और लोकेशन अनोखा है. यह चट्टान और दलदल से घिरा हुआ है. झरना भूमध्य रेखा और उत्तरी ध्रुव के बीच 45 समानांतर में स्थित है. यह दुनिया के सबसे अनूठे झरने में से एक है.


