Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

ये हैं भारत में 10 सबसे महंगे डॉग ब्रीड्स!

सदियों से कुत्तों को इंसान का सबसे बफादार साथी माना जाता है। एक सर्वे में पाया गया है कि भारत के कई सारे लोग जब डिप्रेशन में होते हैं उदास होते हैं तब वे अपने डॉग के साथ घूमना ज़्यादा पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप भारत में सबसे महंगे डॉग ब्रीड्स के बारे में जानते हैं।

अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत में 10 सबसे महंगे डॉग ब्रीड्स के बारे में :-

रेड नोज पिटबुल टेरियर

रेड नोज पिटबुल टेरियर एक मीडियम साइज का कुत्ता है जिसका जन्म इंग्लैंड या आयरलैंड में हुआ था। यह काफी ज्यादा ताकतवर, साहसी कुत्ते होते हैं।

इनकी बाईट काफी ज्यादा मजबूत और ताकतवर होती है। इन कुत्तों में काफी ज्यादा स्टेमिना भी होता है। एक स्वस्थ कुत्ते का वजन 20 से 30 किलो तक का हो सकता है वहीं ऊंचाई 50 सेंटीमीटर तक की होती है।

भारत में यह सबसे पॉपुलर और मेहंगा कुत्ता है। ये केवल ताकतवर होते है बल्कि अपने मालिक के लिए बहुत लॉयल होते है।

ये कुत्ते खासतौर पर छोटे बच्चों के साथ खेलना पसंद करते हैं। भारत में इसकी कीमत 75000 से 1500000 तक है।

यह भी पढ़े :-ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते

इंग्लिश मास्टिफ

इंग्लिश मास्टिफ आकर में काफी बड़े, लेकिन जेंटल डॉग होते हैं। जिनका सर भी काफी बड़ा और भारी होता है इनके चेहरे का आधा हिस्सा काला और थोड़ा सा पार्ट सिल्वर कलर का होता है।

इंग्लिश मास्टिफ डॉग हमेशा अपने मालिक और फैमिली की रखवाली करता है। इसकी बाईट बहुत ही ज़्यादा मजबूत और इसके भौकनें की आवाज़ भी काफी तेज़ होती है।

छोटे बच्चों के साथ इनका व्यवहार बहुत लविंग और केयरिंग होता है शायद इसी वजह से यह इंडिया में लोगों की टॉप पसंद बना हुआ है।

भारत में इसकी कीमत 500000 से लेकर 1000000 तक की है। एक स्वस्थ एडल्ट मेल इंग्लिश मास्टिफ का वजन 75 से 105 किलो तक और हाइट 70 से 91 सेंटीमीटर तक होती है।

यह भी पढ़ें :-पग – कुत्ते की पालने योग्य सबसे पसंदीदा नस्ल, जाने कैसे करें देखभाल

तिब्बतन मास्टिफ

तिब्बतन मास्टिफ हिमालय क्षेत्र से आए बड़े आकार के माउंटेन डॉग्स होते हैंइसका जन्म  तिब्बत, नेपाल, भारत और चीन के कबीलाई लोगों के बीच हुआ था। इसका प्रयोग घर और जानवरों को गार्ड करने के लिए किया जाता था।

तिब्बतन मास्टिफ एक ज़िद्दी, अड़ियल और मज़बूत विलपावर का डॉग हैं, जो अजनबी और मेहमानों पर अपनी पैनी नजर आता है।

एक तिब्बतन मास्टिफ डॉग किसी दूसरे पेट डॉग को ज्यादा पसंद नहीं होते हैं। ये डॉग अपने अग्रेशन और साहस की वजह से लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं।

यह  दुनिया में सबसे ज्यादा महंगी डॉग ब्रीड में से एक है। हाल ही में चीन में इस डॉग ब्रीड को 1 करोड़ 25 लाख में बेचा गया था। हालाँकि इंडिया में इसकी कीमत 200000 से 500000 तक है।

यह भी पढ़ें :-  बच्चों के साथ जल्दी घुल-मिल जाने वाले पालतू कुत्ते

अलास्का मालाम्यूट

अलास्का मालाम्यूट काफी बड़े और शक्तिशाली कुत्ते होते हैं। यह कुत्ते गर्म मौसम वाली जगह और किसी अपार्टमेंट में नहीं रह पाते, उन्हें दौड़ना और बाहर खेलना काफी ज्यादा पसंद होता है।

वैसे तो ये कुत्ते काफी शांत और फ्रेंडली होते हैं लेकिन दूसरे कुत्तों के प्रति काफी अग्रेसिव जाते हैं। यहां तक कि अपनी ही ब्रीड के दूसरे कुत्ते को देख कर भी गुस्सा हो जाते हैं। इंडिया में इन डॉग्स की कीमत काफी ज्यादा है जिसकी कीमत 200000 से 3,50000 तक है।

यह भी पढ़ें :-जर्मन शेफर्ड – कुत्ते की पालने योग्य सबसे पसंदीदा नस्ल

नूफाउंडलैंड डॉग

न्यूफाउंडलैंड डॉग एक बड़ा डॉग है। जो न्यूफाउंडलैंड के तट पर पाया जाता है जो दुनिया के सबसे ज्यादा इंटेलिजेंट डॉग ब्रीड में से एक माने जाते हैं। ये सिर्फ काले, सफेद और भूरे रंग में ही देखने को मिलते हैं। ये कुत्ते बड़े शरीर और ज्यादा ताकत के लिए फेमस है।

एक न्यूफाउंडलैंड डॉग समुद्र में से भी किसी डूबते हुए इंसान को खींचकर बाहर तक ला सकता है। इसके शरीर पर एक मोटी, घनी लम्बी बाहरी सतह होती है जो इन्हें पानी से बचाती है।

इस ब्रीड को अक्सर इंसानो के साथ उनकी गहरी दोस्ती के लिए जाना जाता है। भारत में ये डॉग ब्रीड काफी पॉपुलर है जिसकी कीमत 200000 लाख से 3,50000  तक है।

यह भी पढ़ें :-जर्मन शेफर्ड – कुत्ते की पालने योग्य सबसे पसंदीदा नस्ल

अकिता इनु

अकिता इनु एक बड़ा और पावरफुल कुत्ता होता है जो कभी भी किसी भी चुनौती को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार रहता है जिसकी वजह से यह किसी परिवार का निडर और वफादार गार्डियन बन जाता है।

इसे जंगली सूअर, काले भालू और हिरण का शिकार करने के लिए प्रयोग किया जाता है। एक स्वस्थ कुत्ते का वजन 45 से 60 किलो तक होता है और उसकी हाइट 66 -71 सेंटीमीटर होती है।

ये दो केटेगरी के होते हैं। असली अकिता इनु जिसका जन्म जापान में हुआ था और दूसरा अमेरिकन अकिता इनु। जापानी अकिता इनु साइज में थोड़े बड़े होते हैं और सिर्फ कुछ ही रंगो में पाए जाते हैंभारत में अकिता की कीमत 1,50000 से लेकर 400000 तक है।

यह भी पढ़ें :-10 सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और पालने योग्य नस्ल के कुत्ते

कोकेशियान माउंटेन शेफर्ड डॉग

कोकेशियान माउंटेन शेफर्ड एक बड़ा, लंबा और चौड़े सर वाला डॉग है जिसे माउंटेन शेफर्ड डॉग की मोलोसर फैमिली से विकसित किया गया है।

इस नस्ल को सेरासियन शीपडॉग या अमेरिकन खोबुन डॉग के नाम से भी जाना जाता है। इनका प्रयोग खेत और जानवरों की रखवाली के लिए किया जाता था।

यह डॉग साहसी और मजबूत विल पावर वाले होते हैं। यह एक शांत और रिजर्व  डॉग होता है जिसे दूसरे बाहरी जानवर या डॉग बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं।

ये अपनी फैमिली के लिए काफी प्रोटेक्टिव होते हैं इसलिए भारत में इनकी मांग बनी रहती है। इंडिया में कॉकेशियन शेफर्ड डॉग की कीमत 1,50000 से लेकर 300000 रूपये तक की है।

यह भी पढ़ें :-दुनिया के शीर्ष 10 सबसे महंगे कुत्ते

अफगान हाउंड

अफ़ग़ान हाउंड काफी पतली और लंबी गर्दन वाले होते है। ये डॉग देखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। इनके लंबे सिल्की बाल इनकी ब्यूटी को बढ़ाने का काम करते हैं। ये कुत्ते काफी शांत और ग्लैमरस नजर आते हैं।

अफ़ग़ान हाउंड ग्रे डॉग से क्रिएट किये गए थे। जिनका प्रयोग खरगोश का शिकार करने में किया जाता है। ये डॉग्स काफी फुर्तीले और तेज होते हैं। इंडिया में इनकी कीमत 1,50000 से ₹400000 तक है l

यह भी पढ़ें :-कुत्ते अपनी सोने वाली जगह पर चक्कर लगाकर क्यों सोते हैं?

बोएरबोएल

इंडिया के सबसे महंगे कुत्ते की लिस्ट में बोएरबोएल का नंबर 9 वां है। यह कुत्ते ताकतवर, मजबूत और इंटेलिजेंट होते हैं।

ये देखने में भले ही डरावने लगते हैं लेकिन असल में बोएरबोएल काफी ज़्यादा लॉयल, लविंग और आज्ञाकारी होते हैं जो हमेशा अपने मालिक को खुश रखने की कोशिश करते हैं।

ये कुत्ते काफी निडर, अलर्ट और एक्टिव होते है और दूर से ही किसी खतरे को भाप लेते है। ये ब्रीड इंडिया में काफी मुश्किल से ही मिलती है जिस वजह से इसकी कीमत 125000 से 225000 तक पहुंच जाती है। यह कुत्ते करीब 10 से 12 साल की जिंदगी जीते हैं।

यह भी पढ़ें :-कुत्ते ने अपनी जान पर खेल कर बचाई डूबते हुए हिरण की जान!

माल्टीज़ डॉग

यह एक बहुत ही छोटा प्यारा और निडर कुत्ता होता है। सबसे महंगे कुत्ते की लिस्ट में इसका नंबर 10 वां है। ये कुत्ते केवल सफेद रंग के ही होते हैं।

जिनकी नाक लाल रंग की किसी बटन के जैसी और आंखें पूरे रंग की होती हैं। इसका वजन 3-4 किलो और हाइट 20 से 25 सेंटीमीटर होती है।

यह ब्रीड काफी ज्यादा भावुक होती है और अपने मालिक के लिए काफी ज्यादा केयरिंग होती है। भारत में इसकी कीमत 50000 से 1,25000 तक है। ये डॉग करीब 12 से 15 साल की उम्र जीते हैं।

यह भी पढ़ें :-

गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते पालने योग्य सबसे पसंदीदा नस्ल, जानिए कैसे करें देखभाल  

कुत्ते अपनी सोने वाली जगह पर चक्कर लगाकर क्यों सोते हैं?

जानिए कैसे समझे कुत्तों की भाषा को

कुत्तों की हंसा देने वाली हरकतें!

जब कुत्तों ने रेस्तरां में छुरी कांटो के साथ खाना खाया! 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp