Tuesday, March 19, 2024
15.9 C
Chandigarh

जानिए दुनिया भर की वो 8 घटनाएं जो 2020 में पहली बार घटी

जानिए दुनिया भर की वो 8 घटनाएं जो 2020 में पहली बार घटी

बीता साल 2020 कोविड की वजह से बहुत ही चुनौती भरा रहा, जिससे लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। कोविड के साथ-साथ 2020 और भी कई मामलों में अनोखा रहा। बीते साल में दुनिया में पहली बार हुईं कुछ घटनाएं और ट्रेंड ऐसे रहे, जो इतिहास में दर्ज हो गए।

आइये जानते हैं :-

1. पहली बार हज यात्रा रद्द हुई

सऊदी अरब ने जून में घोषणा की कि देश के बाहर के तीर्थयात्रियों को मक्का की मस्जिद की यात्रा नहीं करने दी जाएगी। आधुनिक इतिहास में पहली बार ऐसा बैन लगा था।

2. इंसानों में पहली जीन-एडिटिंग

मार्च में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जीन एडिटिंग टूल पहली बार इंसान पर इस्तेमाल किया। यह तकनीक जीन्स में बदलाव कर इलाज करती है।

3. उड़ने वाली कार की सफल टेस्टिंग

जापान की स्कायड्राइव ने अगस्त में उड़ने वाली कार की पहली सफल सार्वजनिक टेस्टिंग की।

4. कोरियन बैंड अमेरिका में नंबर 1

 

साउथ कोरियन पॉप बैंड बीटीएस का गाना ‘डायनामाइट’ सितंबर में बिलबोर्ड मैगजीन हॉट 100 में पहले पायदान पर पहुंच गया।

5. केन्या में गुब्बारों से इंटरनेट

गूगल की कंपनी अल्फाबेट ने पहली बार सौरऊर्जा से चलने वाले 35 गुब्बारों की मदद से अफ्रीका के केन्या के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में 4जी इंटरनेट पहुंचाया।

6. सूर्य की सबसे स्पष्ट तस्वीरें आईं

जनवरी में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने डेनिअल के. इनोयुई सोलर टेलिस्कोप से सूर्य की सतह की अब तक कि सबसे स्पष्ट तस्वीर जारी की।

7. सोना रिकॉर्ड उच्च कीमत पर पहुंचा

अमेरिका में सोना उच्चतम स्तर पर पहुंचा और 28 ग्राम सोना करीब 1.4 लाख रु. तक में बिका।

8. लुई विटॉन का 70 हजार का फेस शील्ड

 

जहां तमाम ब्रैड्स मास्क बनाते रहे, लग्जरी ब्रांड लुई विटॉन ने पहली बार फेस शील्ड बनाया, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp