Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

बॉलीवुड के इन 12 सितारों का नाम दर्ज़ है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड् में

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के ज़रिए कई बड़े-बड़े अवॉर्ड हासिल किए हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में ऐसे भी कई स्टार्स हैं, जिनका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जिनका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के लाखों फैंस हैं लेकिन उनमें से कई यह बात नहीं जानते होंगे कि बिग बी का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। दरअसल अमिताभ बच्चन 13 मशहूर सिंगर्स के साथ ‘श्री हनुमान चालीसा‘ गाने वाले इकलौते एक्टर का खिताब उनके नाम है।

अमिताभ बच्चन ने इसे कुमार सानू, कैलाश खेर, शान, शंकर महादेवन, सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, उदित नारायण, आदेश श्रीवास्तव, अभिजीत, बाबुल सुप्रियो और हंसराज हंस जैसे सिंगर्स के साथ गाया है।

यह भी पढ़ें :-इन लोगों ने बनाये हैं अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन पर यकीन करना है मुश्किल!!

कटरीना कैफ

कटरीना का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2013 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में  नाम दर्ज हुआ था। कटरीना ने 2013 में 63.75 करोड़ रूपए की कमाई थी।

यह भी पढ़ें :- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कुत्ते का नाम दर्ज़, वजह जानकर जायेंगे हैरान

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने फ़िल्म दिल्ली 6 के प्रमोशन के दौरान अपने प्राइवेट जेट से 12 घंटे में 1800 किलोमीटर तक ट्रेवल किया, जिसके चलते उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ।

यह भी पढ़ें :-अजीबोगरीब चीजें जमा करने का विश्व रिकॉर्ड!!

कुमार सानू

बॉलीवुड में 90 के दशक में बेहद प्रसिद्ध रहे गायक कुमार सानू ने 1 दिन में 28 गाने गाए थे। इस वजह से उनका नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ। कुमार ने 1993 में ऐसा किया था। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए हैं।

शाहरुख खान

साल 2013 में शाहरुख बी-टाउन के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए थे, जिसके बाद उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ। उस साल उन्होंने करीब 220 करोड़ रुपए कमाए थे।

आशा भोंसले

सात दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय आशा भोंसले के नाम सबसे ज्यादा गाना गाने का रिकॉर्ड है। आशा ने 11 हजार से ज़्यादा सोलो, डुएट और कोरस गाने गाए हैं। यह गाने 20 भाषाओं के हैं।

इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। आशा के गाए गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ ‘दम मारो दम’ यादगार गाने हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा 2016 में नेल पेंटिंग कॉम्पीटिशन में शामिल हुई थीं। इसमें एक साथ 1328 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इंटरनेशनल वीमेन्स डे पर यह एक रिकॉर्ड बना, जिसमें सोनाक्षी भी शामिल हुईं। उनका नाम 1328 गर्ल के बीच नेल पॉलिश सबसे पहले और सबसे ज्यादा बार लगाने के चलते दर्ज हुआ था।

समीर अंजाना

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा गाने लिखने का रिकॉर्ड समीर अंजाना के पास है। जिन्होंने 3500 से भी ज़्यादा गाने अलग अलग भाषाओं मे लिखे हैं।

ललिता पवार

बॉलीवुड में महिला अभिनेत्रियों मे ललिता पवार ने 70 वर्षो तक काम किया। उन्होंने 700 से भी ज़्यादा फ़िल्में की है। सबसे लंबे समय तक बॉलीवुड मे काम कर ललिता पवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

यह भी पढ़ें :-इन लोगों ने बनाये हैं अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन पर यकीन करना है मुश्किल!!

अशोक कुमार

बॉलीवुड में लीड एक्टर के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अशोक कुमार के नाम दर्ज है। अशोक कुमार सिल्वर स्क्रीन के पहले सुपरस्टार थे।

यह भी पढ़ें :- अजीबोगरीब चीजें जमा करने का विश्व रिकॉर्ड!!

कपूर फैमिली

पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक कपूर फैमिली से अब तक 25 कलाकार बॉलीवुड का हिस्सा बन चुके हैं जो कि वाकई में एक बड़ी उपलब्धि है और पहली बार ऐसा हुआ है।

इसी के कारण इस फैमिली का नाम गिनिज बुक में शामिल है जो कि इससे पहले कभी नहीं देखने को मिला। साल 1929 से चल रहा ये सिलसिला आज भी जारी है।

कहो ना… प्यार है फिल्म के लिए सर्वाधिक पुरस्कार

साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म में मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने अपना डेब्यू किया था। जिसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था।

अपनी पहली ही फिल्म से इन सितारों ने गिनिज बुक में नाम दर्ज हो गया था। बता दें कि उस समय इस रोमांटिक फिल्म ने कुल 92 पुरस्कार जीते थे और उन्हें 2002 के संस्करण में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें:- यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 7 टॉप रोमांटिक फ़िल्में

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp