यूं बढ़ाएं दांतों की ‘चमक व मजबूती’

2039

जिसके दांत मजबूत हैं वह बादाम, अखरोट और गन्ने का भरपूर आनंद ले सकता है। जिसके दांत मोतियों से चमकदार हैं वह सामने वाले को प्रभावित कर अपने व्यक्तित्व की छाप बिठा सकता है। तो आइए जानें दांतों की चमक-दमक बढ़ाने व मजबूती पाने के तरीके:

  • गर्म व ठंडी चीजों का साथ-साथ सेवन या एक के तुरंत बाद दूसरा कभी न लें।
  • कुछ लोग हर समय पिन आदि से दांत कुरेदते रहते हैं, ऐसा न करें। यह दांतों को नुक्सान पहुंचाता है।
  • रात में सोने से पूर्व में ब्रश अवश्य करें। हर मुख्य भोजन के बाद दांत साफ करना अनिवार्य बनाएं।
  • मसूड़ों का बचाव करते हुए ब्रश करें। दातुन प्राप्त कर सकें तो नीम, कीकर आदि के बढिया मंजन भी करना जरूरी है ताकि आपकी उंगली से मसूड़ों की भली प्रकार मालिश हो सके। इससे पायरिया होने का भय खत्म होगा।
  • अपने दांतों की मजबूती का ध्यान रख कर ही किसी कठोर पदार्थ को तोड़ें। ऐसा न हो कि दांत हिल जाएं।
  • भले ही आप दांतों का पूरा ख्याल रख रहे हों, मगर समय-समय पर इन्हें दंत चिकित्सक को अवश्य दिखाएं। वर्ष में एक बार तो जरूर।
  • आप जब भी किसी खाद्य पदार्थ का सेवन करें तो उसे खूब चबा-चबा कर खाएं। इससे दांतों को मजबूती मिलेगी तथा भोजन पचाना भी सुगम हो जाएगा।
  • छिलके समेत सेब को चबा-चबा कर खाने से दांतों की सुरक्षा करने वाली लार अधिक निर्मित होती है तथा दांतों को भी मजबूती मिलती है। सेब की खटास भी दांतों की रक्षा करती है।
  • सेब को इतना चबाएं कि उसे तरल बनाकर ही गले से नीचे जाने दें। पहले नहीं।
  • दांतों की कीटाणुओं से रक्षा के लिए चैरी फल खाना भी अति उत्तम माना जाता है।
  • पुदीने का रस, सत या तेल भी दांतों के लिए कवच का काम करता है।
  • आंवला भी दांतों के लिए उत्तम है। इसे खाएं या इसे चबाएं, इसके रस से कुल्ला करें। इससे भी दांत मजबूत रहते हैं।
  • अमरूद का सेवन करते रहने से भी सोडियम, सल्फर तथा क्लोरीन तीनों प्राप्त हो जाते हैं, जो हमारे दांतों की रक्षा करते हैं और इन्हें मजबूत भी बनाते हैं।
  • जब भी कोई खाद्य पदार्थ खाएं या चाय आदि पीएं तो थोडा अंतर रख कर दांतों को अच्छी प्रकार साफ करें। कुल्ला ठीक से करें। इससे दांतों पर चिपटी खाद्य वस्तुएं तथा मिठास उतर जाएगी। दांतों का क्षय होना बच जाएगा।

पंजाब केसरी से साभार

यह भी पढ़ें :-