तनाव को कम करने के लिए करें इन चीज़ों का सेवन

2122

वैसे तो तनाव या स्ट्रेस किसी को भी हो सकता है और किसी भी बात की वजह से हो सकता है। किसी को निजी जिंदगी से जुड़ी समस्याओं का स्ट्रेस होता है तो किसी को ऑफिस के काम से जुड़ा स्ट्रेस, किसी को रिलेशनशिप से जुड़ा स्ट्रेस तो किसी को आर्थिक समस्याओं से जुड़ा स्ट्रेस।

आज इस पोस्ट में हम कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से स्ट्रेस को कम करने मिल सकती है, तो चलिए जानते हैं

Use these things to reduce stress

ओमेगा-3 फैटी एसिड

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। ये अवसाद, उदासी, चिंता को कम करने में भी मददगार हैं।

दही

दही में कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव को कम कर खुशी देने का काम कर सकते हैं। दही में विटामिन ‘सी’ की अच्छी मात्रा भी पाई जाती है। इसमें ‘लैक्टोबैसिलस‘ और ‘बिफीडोबैक्टीरिया‘ जैसे अच्छे बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं।

अंडा

अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से याद्दाश्त को बढ़ाया जा सकता है। इसे खाने से प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

बादाम

बादाम को दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। बादाम में ‘मैग्नीशियम’ होता है जो प्रभावी रूप से चिंता से संबंधित लक्षणों का इलाज कर सकता है क्योंकि अपर्याप्त ‘मैग्नीशियम‘ मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के स्तर को काफी कम करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें :- बादाम खाने से होने वाले फायदे!!

सेब

सेब को एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है। सेव शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। ये घुलनशील फाइबर से भी समृद्ध हैं जो ब्लड शूगर का स्तर संतुलित करते हैं। सेब का सेवन दिमाग को शांत रखने और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें :-