उजालों के देश नॉर्वे के बारे में रोचक तथ्य

नॉर्वे एक स्कैंडिनेवियाई देश है. यह देश दुनिया के सबसे सुदूर देशों में से एक हैं. नॉर्वे उत्तरी ध्रुव के बहुत नजदीक हैं जिस कारण पूरी सर्दियों में यहाँ अंधेरा रहता है और इसके उलट बाकी सारा साल उजाला. हमने अपने इस पोस्ट में नॉर्वे देश की कुछ रोचक बातें लिखी हैं. जिन्हे पढ़कर आप इस देश को और करीब से जान पाएँगे. तो यह हैं नॉर्वे के कुछ रोचक फैक्ट्स.

1. नॉर्वे में ओस्लो तट से करीब 75 किलोमीटर दूर बैस्ट्वॉय जेल है. यहां रहने वाले अपराधियों पर मर्डर, रेप और स्मगलिंग के मुकदमें हैं. नॉर्वे के आइलैंड जेल में कैदियों को लगभग हर तरह के काम करने की छूट होती है जो वह करना चाहते हैं. नॉर्वे सरकार का कहना है अपराध सुधारने का प्रयास पहले दिन से ही होना चाहिए. रिपोर्टो के मुताबिक़ पिछले कुछ सालो नॉर्वे में क्राइम रेट काफी गिरावट हुई है.

2. Norway की समुद्री सीमा 20,000 किलोमीटर से भी ज्यादा लम्बी है और यहाँ Jostedalsbreen नाम का ग्लेशियर दक्षिणी यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर यानी हिमखंड है.

3. एक छोटा देश होने के बावजूद नॉर्वे की गिनती धनी देशों में होती है. वहीँ वैश्विक शांति पटल (Global Peace Index) में इस देश को यूरोप का सबसे शांतिपूर्ण देश बताया गया है.

4. Norway का Beerenberg ज्वालामुखी जो की 7,306 ft. यानि 2,227 मीटर बड़ा है और यह Norwegian समुद्र पर Jan Mayen Island पर नॉर्वे का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcano) है।

5. इस देश में हत्या की अधिकतम सजा 21 साल है. यहाँ फांसी या उम्रकैद सजा नहीं है.

6. इस देश में कोई अपनी कमाई नहीं छुपा सकता . इस देश का टैक्स विभाग सब नागरिकों की टैक्स जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर देता है. कोई भी इन्हे बड़ी आसानी से देख सकता है.

7. नॉर्वे, भले ही विश्व में सबसे अधिक पेट्रोलियम पदार्थों के उत्पादकों में से एक है लेकिन यहाँ पर गैस की कीमत बहुत ज्यादा है, ऐसा मुनाफे के लिए किया जाता है।

8. नॉर्वे के उत्तरी भाग में मई महीने से लेकर जुलाई महीने तक लगातर 76 दिन तक सूरज नहीं डूबता. यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और 40 मिनट बाद फिर उग जाता है.

9. साल 2011 में Norway में बटर की बहुत कमी हो गयी थी. उस समय 250 ग्राम बटर की कीमत 50 अमेरिकी डॉलर यानी कि लगभग 3000 रुपये थी.

10. Norway का Hardangervidda पठार पूरे यूरोप का सबसे बड़ा पर्वतीय पठार है और यह जंगली हिरणों के झुंडों का घर भी है।

11. Norway में कुत्तों को बांधना गैर कानूनी है. आप वहां पर कुत्तों को किसी विशेष परिस्थति में ही बांध सकते हैं.

12. Norway का संविधान 17 मई साल 1814 को बना था. इस दिन को National Day के नाम से मनाया जाता है. नॉर्वे की संसद को स्टोरटिंग कहते हैं.[adinserter block=”12″]

13. Norway में रहने वाले पुरुषों को दो नाम से बुलाया जाता है एक है odd और दूसरा even.

14. Norway की Laderal सुरंग दुनिया की सबसे लंबी रोड टनल है. इसकी लंबाई 24.5 किलोमीटर है.

15. Norway में 98 से 99% बिजली हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट से तैयार होती है.

Also Read:-
जन्म के समय अलग हुए जुड़वां बच्चे जीते है एक जैसा जीवन
अनोखे आकर्षणों का केंद्र तेल अवीव

जन्म से जुदा हुए जुड़वाँ भाईयों की अविश्वसनीय कहानी

इतिहास के 10 अविश्वसनीय संयोग पोस्ट में हमने इतिहास के जिन दस अविश्वसनीय संयोगों के बारे में चर्चा की थी उनमें से एक था दो जुड़वाँ भाइयों जिम लेविस और जिम स्प्रिन्जेर का जन्म से ही एक दूसरे से दूर होते हुए भी एक जैसी लाइफ स्टाइल जीना।

जैसा कि हमने उस पोस्ट में पढ़ा, दो जुड़वाँ भाइयों जिम लेविस और जिम स्प्रिन्जेर को जन्म से ही अलग कर दिया गया और उन्हें अलग अलग परिवारों द्वारा अपनाया गया. एक-दूसरे के लिए अनजान होते हुए भी, दोनों परिवारों ने लड़कों का नाम जेम्स रखा। उनके साथ और भी बहुत कुछ एक जैसा घटा. अब इस पोस्ट में हम इस अभूतपूर्व संयोग के बारे में विस्तार से जानेंगे।

जुड़वाँ
जिम लेविस और जिम स्प्रिन्जेर

यह घटना सन 1940 की है.  अमेरिकी राज्य ओहियो के लीमा में जेम्स ‘जिम’ लेविस को जन्म के तीन हफ्तों के बाद एक परिवार ने गोद लिया। उन्हें यह नाम उनके दत्तक यानि गोद लेने वाले माता-पिता द्वारा दिया गया. उनके पास ‘Toy‘ नाम का एक कुत्ता था. जिम लेविस को गणित और बढ़ईगीरी(लकड़ी के मिस्त्री का काम) पसंद थी लेकिन कभी स्पेलिंग (spellings) याद नहीं रहती थी.

वहीँ दूसरी ओर, पिक्वा(Piqua), ओहियो में  जेम्स ‘जिम’ स्प्रिन्जेर को भी पैदा होने के तीन सप्ताह बाद गोद ले लिया गया। उन्हें भी ‘जेम्स’ नाम उनके दत्तक माता-पिता द्वारा दिया गया था, और उनके पास भी ‘Toy’ नाम का एक कुत्ता था। एक स्कूली स्टूडेंट के रूप में, स्प्रिन्जेर को भी गणित और बढ़ईगीरी पसंद थी लेकिन कभी spelling पसंद नहीं थी।

बात केवल यहीं तक सीमित नहीं थी. देखिये उनके बीच कितनी सारी अभूतपूर्व समानताएं थी.

  • दोनों का पैट नाम जिम था.
  • दोनों को गणित और बढ़ईगीरी पसंद थी.
  • दोनों को स्पेलिंग (spellings) याद नहीं रहती थी.
  • दोनों के पास ‘Toy’ नाम का कुत्ता था.
  • दोनों ने ही लिंडा नाम की अलग-अलग महिलाओं से शादी की। बाद में दोनों का तलाक हो गया, और उन्होंने बेट्टी नाम की अलग-अलग महिलाओं से विवाह किया.
  • एक जिम ने अपने बेटे का नाम जेम्स एलन(James Allan) तो दूसरे जिम ने James जेम्स एलान(James Alan) रखा.
  • दोनों अपनी-अपनी हल्के नीले रंग की शेवरलेट (Chevrolet) कार में फ्लोरिडा बीच पर छुट्टियां मनाने जाते थे.
  • दोनों जिम एक ही ब्रांड(Salem) की सिगरेट पीते थे और एक ही ब्रांड(Miller Lite) की बियर पीते थे.
  • दोनों जिम एक ही समय नगर निरीक्षक (sheriff) की पार्ट टाइम नौकरी कर रहे थे.
  • दोनों जिम नाखून चबाते थे और आधे सिरदर्द(migraine) की समस्या से ग्रस्त थे.
  • दोनों जिम घर में अपनी पत्नियों के लिए रोमांटिक लघु-प्रेम-पत्र (love notes) छोड़ते थे.

हालाँकि, बचपन से ही दोनों जिम की मांओं को पता था कि उनके बेटे का एक जुड़वां भाई है। स्प्रिन्जेर की मां इस धारणा में थी कि जिम के जुड़वाँ भाई की मृत्यु हो गई थी, लेकिन लुईस की मां कुछ और भी जानती थी।

दरअसल जब लुईस की मां गोद लेने के कागजी कार्य को अंतिम रूप देने के लिए एक न्यायाधीश के पास गई थी, तो उसने किसी को यह कहते सुना कि “एक और अन्य बच्चे” को भी जेम्स नाम दिया गया था। यह अपनी मां से मिला वह कूट-संदेश ही था जिसने बाद में जिम लुईस को अपने जुड़वां भाई की तलाश करने पर मजबूर कर दिया।

39 साल की उम्र में जिम लुईस ने प्रमाणित अदालत(probate court) से संपर्क किया, जिसके पास उनके गोद लेने का रिकॉर्ड था. अपने भाई के गोद के दस्तावेज में दर्ज़ पता देखकर उसने पिक्वा(Piqua) में स्प्रिन्जेर परिवार से संपर्क किया।

“मैं एक दिन घर आया,” लुईस ने कहा, “और मुझे ‘जिम स्प्रिन्जेर को कॉल करने के लिए एक संदेश मिला।”

उसने फोन किया। और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता कि बात कैसे शुरू करे, अचानक उसके मुँह से निकल पड़ा, “क्या तुम मेरे भाई हो?”

1979 में, जिम लुईस, जिम स्प्रिन्जेर से मिले, और उनकी चौंकाने वाली समानताओं के पीछे की सच्चाई सामने आई। वे एक-दूसरे से 45 मील दूर रहते थे और लगभग समान जीवन जीते थे।

जुड़वाँ

चार दिन बाद वे दोनों व्यक्तिगत रूप से आमने-सामने थे। एक दूसरे को देखकर उनकी ख़ुशी का ठिकाना न था.  उन्होंने एक-दूसरे से मिलने पर पाया कि वे दोनों तनाव से होने वाली सिरदर्द से पीड़ित थे, नाखून खाने के आदी थे, और यहां तक कि उन्हें सिगरेट का एक ही ब्रांड पसंद था और दोनों फ्लोरिडा समुद्र तट पर छुट्टी मनाने जाते थे।

दो जिम जुड़वाँ भाइयों की समानता के बारे में सुनकर, मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस जुड़वां जोड़ी को परीक्षण के लिए आमंत्रित किया। शोधकर्ताओं की टीम जुड़वां लोगों पर एक निरंतर अध्ययन कर रही थी, और यह जानने की कोशिश कर रही थी कि ‘प्रकृति बनाम पोषण’ की बहस में अलगाव की कोई भूमिका है या नहीं।

1979 और 1999 के बीच, इस टीम ने 137 जुड़वाँ लोगों का अध्ययन किया था, जो एक-दूसरे से अलग रहते थे. उनके शोध ने जुड़वां बच्चों की चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित करने वाले 170 से अधिक अलग अध्ययनों को जन्म दिया।

संबन्धित:

अनोखे आकर्षणों का केंद्र तेल अवीव

0

रोथ्सचाइल्ड बोल्वार्ड इस शानदार शहर तेल अवीव के इतिहास का नज़ारा पेश करती है. यहाँ की कुछ सबसे मशहूर इमारतें तथा इंडिपेंडेंस हाल जैसे स्मारक यहाँ है. यही वह स्थान है जहाँ 1948 में इसराइल के प्रथम प्रधान मंत्री डेविड बेन गुरिओन ने इसराइल राष्ट्र की स्थापना की थी.इसके कुछ दिलचस्प स्थलों में एक है शहर का पहला कॉफ़ी कियोस्क जो आज भी काम करता है. यहाँ स्थित बैनेडिक्ट में चौबीस घंटे भोजन परोसा जाता है.

यहाँ 16 ख़ूबसूरत बीच है. इनमे से हर किसी में अपनी ही अलग ख़ास बात है. यहाँ के समुद्र तटों पर सैर सपाटे का आनंद लेने के लिए अप्रैल से अक्टूबर का वक़्त उपयुक्त माना जाता है. तेल अवीव के समुद्र तट फिटनेस ज़ोन से कम नहीं है. जहाँ स्थानीय लोग खुद को फिट रखने के लिए हर तरह की गतिविधियों में लिप्त दिखाई देते है. तट पर जगह जगह वर्कआउट स्टेशनस बने है. लोगों को यहाँ साइकिलिंग भी खासी पसंद है और शहर में 85 मील लम्बी साइकिलिंग लेंस बनी है. शहर के पर्यावरण हितैषी बाइक सिस्टम को ‘टेलीफोन’ कहते है.

समुद्र तट पर छोटी छोटी झोंपडियां भी बनी है. धूप तीखी होने पर ये बेहद काम आती है. कुछ लोग यहीं पर पिकनिक मनाने के लिए बास्केट में खाने-पीने की चीज़ें भरकर बैठे दिखाई दे जाते है. यहाँ स्ट्रीट आर्ट ख़ास लोकप्रीय है. इस जगह स्ट्रीट आर्ट हर जगह दिखाई देती है. ऐसा लगता है जैसे हर दीवार तथा कोने को कैनवस की तरह उपयोग किया गया है. यहाँ दिखने वाली कला राजनीतिक से लेकर विविध मुद्दों को छूती है.

यह शहर हर वर्ग का खुल कर स्वागत करता है तभी इसे खुले दिमाग तथा बेहद उदारवादी माना जाता है. जून में यहाँ समलैंगिकों की वार्षिक ‘गे प्राइड परेड’ भी आयोजित होती है. कई इमारतों तथा रेस्तराओं व दुकानों पर समलैंगिकों का प्रतीक ‘रेनबो फ्लैग’ फहराता भी दिखाई दे जाता है जो इस बात का प्रमाण है कि यह शहर कितना आजाद ख्याल है. यहाँ समुद्र तट के करीब पर्यटकों के लिए सैग्वे भी उपलब्ध है. थोड़े से अभ्यास से इन्हें चलाया जा सकता है जो एक बेहद दिलचस्प अनुभव बन जाता है.

 

अजीबो गरीब: महिला ने की 300 साल के भूत से शादी!!

आपको बता दें कि यूरोप की एक महिला ने इंसान से नही बल्कि एक भूत से शादी कर ली, वो भी 300 साल पुराने भूत से. महिला की लव स्टोरी ने लोगों को न केवल हैरान कर दिया बल्कि लोग इससे डर भी रहें है. नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक की रहने वाली इस महिला की लव स्टोरी ने लोगों को चकित कर दिया है.

दोस्ती से प्यार में बदला रिश्ता

जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि डाउनपैट्रिक की रहने वाली 45 साल की अमांडा टीग ने भूत से शादी की. भूत और महिला के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब महिला ने उस भूत से शादी कर ली है. आप हैरान मत होइए यह खबर बिलकुल सच्ची है. अमांडा खुद इसके बारे में बताती है कि करीब 300 साल पहले उसके पति जैक की मौत हो गई थी. उसका पति एक हाईटियन समुद्री लुटेरा था जिसे उसने कभी देखा नहीं.

यह भी पढ़ें:- रहस्यमई स्थान जहां से कभी कोई नहीं लौटा

यह भी पढ़ें:- क्या होगा अगर इस दरवाजे को खोल दिया जाए ?

आखिर क्या है भूत से शादी की वजह

एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला बताती है कि उसने अपने पति को कभी देखा नहीं बल्कि उसके पति ने उसे बताया कि वह डार्क है और उसके काले लम्बे बाल है. साल 1700 में उसे फांसी की सजा दे दी गई थी. अमांडा कहती है कि वो अपने भूतिया पति जैक के साथ अच्छा महसूस करती है. उसके साथ डेट पर जाती है. अमांडा ने बताया कि जैक ने जीवंत तौर पर नहीं बल्कि एक शक्तिशाली आत्मा के तौर पर उससे शादी की.

आपको बता दें कि अमांडा 5 बच्चों की मां है. उसने अपने इंसानी पति से तलाक ले लिया है. अमांडा की कहानी और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीरों में अमांडा दुल्हन के परिधान में एक काले रंग के झंडे के साथ खड़ी है, जिसे वो अपना पति बताती है.

यह भी पढ़ें:- जानिए राजस्थान के सोनार किले की कुछ रहस्यमई बातें
यह भी पढ़ें:-भानगढ़ का किला जहां शाम ढलते ही जाग उठती हैं आत्माएं

ये है पाकिस्तानी दंगल गर्ल्स

0

आज के युग में लड़कियां भी लड़को से कम नहीं यह बात अब इन पाकिस्तान की दंगल गर्ल्स ने भी साबित कर दी है, जी हां आपको बता दें कि सिंगापुर में आयोजित ओशिनिया पैसिफिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिपस में पाकिस्तानी दंगल गर्ल्स ने 57 किलोग्राम वर्ग की स्कवैट, बैंच प्रेस, डैड लिफ्ट तथा एग्रीगेट वेट श्रेणियों में चार स्वर्ण पदक जीते.

स्वर्ण पदक जीतने वाली सनेहा गफूर कहती है, “वहां मुकाबला बहुत कठिन था. दूसरी लड़कियां बहुत अच्छी लग रही थी. हमें खुद से ज्यादा अपेक्षाएं नहीं थी. मेरा मुकाबला सिंगापुर की एक लड़की से था. मैंने पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक वजन उठा कर उसे हरा दिया. वह रो पड़ी क्योंकि मैंने उसका स्वर्ण पदक छीन लिया था.”

आपको बता दे कि सनेहा वेटलिफ्टिंग चैंपियंस के परिवार से संबंधित है. उनके पिता अब्दुल गफूर ने 1970 के कामनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीता था. उनके भाई इशितयाक तथा अब्दुल्ला भी वेटलिफ्टर है जिन्होंने अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते थे.

गत वर्ष सिंगापुर में केवल सानेहा ने ही नहीं, बल्कि दो बहनों ट्विंकल तथा साइबिल सोहेल ने भी 47 तथा 72 किलोग्राम वर्गों में 4 पदक अपने नाम किए. उन दोनों की दो अन्य बहनें 23 वर्षीय मरियम (57 किलो वर्ग) तथा 14 वर्षीय वेरोनिका (44 किलो वर्ग) भी पॉवरलिफ्टिंग की ट्रेनिंग ले रही है.

ट्विंकल बताती है, “हमारे घर में सभी खेलों से जुड़े है.” हमारा एक भाई नेशनल साइकिलिंग चैंपियन है. हमारे माता-पिता ने हमेशा हमारा होसला बढाया है. हमारी सफलता का श्रेय हमारे पिता को जाता है. उनके लिए भी यह आसान नहीं था. जब हम बहनों ने पॉवरलिफ्टिंग शुरू की तो हमारे दादा ने इसका विरोध किया था कि क्यों परिवार की लड़कियां वजन उठाने का खेल खेल रही है. लोगों के तानों के बावजूद पिता जी ने हमारा खेल रुकने नहीं दिया. लोगों की धारना तब बदली जब हम पदक जीत कर देश लौटीं और अब उन्हें हम पर गर्व है.

इसके बाद 2011 में कुलसूम ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पकिस्तान की और से हिस्सा लिया था. दोहरी नागरिकता की वजह से वह पाकिस्तान में न रहते हुए भी उसकी और से अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकी, परन्तु अक्टूबर 2015 में जाकर पकिस्तान की पहली महिला पॉवरलिफ्टिंग टीम ने किसी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था .

यह भी पढ़ें:- 850 साल पुराना नोट्रे डेम गिरजाघर

यह भी पढ़े:- TV के सितारें, जो असल ज़िन्दगी में हैं भाई-बहन

 

850 साल पुराना नोट्रे डेम गिरजाघर

आज हम आपको दुनिया के सबसे पुराने और खूबसूरत गिरजाघर के बारे में बताने जा रहे हैं. आपको बता दें कि इस गिरजाघर का नाम नोट्रे डेम है और वह फ्रांस की राजधानी पेरिस में बना हुआ है. हर साल लाखों पर्यटक नोट्रे डेम गिरजाघर को देखने के लिए वहां जाते हैं.

चर्च का निर्माण और अब की हालत

इस चर्च का निर्माण वर्ष 1163 में शुरू हुआ था और इसको बनने में 180 साल लगे थे. अब यह गिरजाघर 850 वर्ष से अधिक पुराना हो चुका है और इसकी हालत भी अब बहुत खराब हो चुकी है.

आगे पढ़ें:- भानगढ़ का किला जहां शाम ढलते ही जाग उठती हैं आत्माएं
आगे पढ़ें:- जानिए राजस्थान के सोनार किले की कुछ रहस्यमई बातें

ह्यूगो ने इस चर्च की हालत को देखकर लिखा था,” निश्चित रूप से पैरिस का नोट्रे डेम गिरजाघर एक शानदार इमारत है और जैसे-जैसे यह महान इमारत बूढी हो रही है, अफ़सोस होता है कि वक़्त और इंसानों दोनों की मार से इसकी हालत बहुत खराब हो गई है.

चर्च की ख़ासियत

इस चर्च की एक ख़ासियत यहां का संगीत है. चर्च का इतिहास बताता है कि संगीत यहां हमेशा से मौजूद रहा है. इस चर्च में पूरे साल में संगीत की तीन गायक मंडलियां अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं हैं.

इसके अलावा चर्च की एक और ख़ास बात आपको बता दें कि यहां मौजूद घंटियों की आवाज़ बेहद लोकप्रिय है. इसमें सबसे बड़ी घंटी चर्च के दक्षिणी टॉवर में वर्ष 1685 में लगाई गई थी और इस घंटी की आवाज़ से ही वर्ष 1944 में फ्रांस की आज़ादी को ध्वनित किया गया था.

इतिहास में दर्ज हुआ गिरजाघर का नाम

अब इस चर्च का नाम इतिहास में ‘मास्टरपीस‘ के तौर पर दर्ज हो चुका है.

आपको बता दें कि हाल ही में गिरजाघर आने वाले पर्यटकों से फीस लेने के प्रस्ताव में गर्मागर्म बहस छिड़ गई थी. फ्रांसीसी चर्च ने इस विचार को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा है कि नोट्रे डेम को देखना नि:शुल्क रहना चाहिए.

आगे पढ़े:- क्या होगा अगर इस दरवाजे को खोल दिया जाए ?
आगे पढ़े:-दुनिया का एक अजूबा- सहारा रेगिस्तान की ‘रहस्यमयी आंख’

TV के सितारें, जो असल ज़िन्दगी में हैं भाई-बहन

टेलीविज़न की रंगीन दुनिया में कई भाई-बहन की जोड़ियां काम करती हैं, लेकिन उन जोड़ियों को बहुत कम ही लोग जानते है. इनमें से कुछ भाई-बहन की जोड़ी तो Equally Famous हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी जोड़ियाँ है जिनमे दोनों में से एक को ही शौहरती की ऊंची छलांग लगाने को मिली.

आईये मिलते है टीवी की दुनिया के कुछ ऐसी प्रसिद्ध भाई-बहन की जोड़ियों से:

मिश्कत वर्मा और मिहिका वर्मा

‘ये हैं मोहब्बतें’ में मिहिका ने काफ़ी प्रभावशाली अभिनय किया था. मिश्कत के लुक्स की तो लड़कियां दीवानी हैं. ‘और प्यार हो गया’ सीरियल से उन्होंने नाम कमाया.

पीयूष सहदेव और मेहर विज

महर ने ‘बजरंगी भाईजान’, ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘लकी…नो टाइम फॉर लव’ जैसी फ़िल्मों और ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘राम मिलाए जोड़ी’जैसे डेली सोप्स में काम किया है. ‘बेहद’,’सपने सुहाने लड़कपन के’ में नज़र आने वाले पीयूष सहदेव उनके रियल लाइफ़ में ब्रदर सिस्टर हैं.

वरुण बडोला और अल्का कौशल

‘बनेगी अपनी बात’, ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘कोशिश-एक आशा’, ‘अस्तित्व…एक प्रेम कहानी’ में नज़र आ चुके हैं वरुण. अल्का कौशल ने ‘कुमकुम’, ‘सरोजिनी’, ‘स्वरागिनी’ जैसे सीरियल्स में काम किया है.

अयान जुबैर और जन्नत ज़ुबैर रहमानी

फूलवा फेम बाल कलाकार जन्नत और जोधा अक़बर में छोटे सलीम का किरदार निभा चुके अयान असल ज़िन्दगी में भाई-बहन हैं.

अक्षय डोगरा और रिद्धि डोगरा

रिद्धी डोगरा ने कई सीरियल में काम किया है. ‘मर्यादा… लेकिन कब तक’, ‘सावित्री’ में उन्होंने अपनी ऐक्टिंग स्कील्स का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में अक्षय डोगरा ने अभिनय किया था.

बख्तियार ईरानी और डेलनाज ईरानी

बख्तियार ने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’, ‘लो हो गई पूजा इस घर की’,’मिले जब हम तुम’ जैसे डेली सोप्स में काम किया था. ‘कल हो ना हो’, ‘हमको दीवाना कर गए’ जैसी फ़िल्मों और ‘यस बॉस’, ‘शरारत’, ‘बा, बहू और बेबी’ जैसे सीरियल में काम कर चुकी डेलनाज़ ईरानी उनकी रियल लाइफ़ सिस्टर हैं.

आलोक नाथ और विनीता मलिक

बॉलीवुड में कई फ़िल्मे और छोटे पर्दे पर कई सीरियल्स में काम कर चुके आलोकनाथ की बहन हैं विनीता मलिक. वीनिता ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कसौटी ज़िन्दगी की’,’काव्यांजलि’ जैसे लोकप्रिय डेली सोप्स में काम किया है.

आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक

कॉमिडियन क्रुष्णा ने ‘बोल बच्चन’, ‘एंटरटेनमेंट’ जैसी फ़िल्मों में काम किया है. ‘मायका’, ‘गृहस्थी’, ‘परिचय’ जैसे डेली सोप्स में नज़र आ चुकी आरती, कृष्णा की रियल लाइफ़ सिस्टर हैं.

Also Read:-
इतिहास के 10 अविश्वसनीय संयोग

इतिहास के 10 अविश्वसनीय संयोग

0

हम में से बहुत से अपने जीवन में कई संयोग देखते हैं। कुछ ऐसी संयोग की घटनाएं भी होती हैं जो हमें सवाल करने पर मजबूर कर देती हैं कि “ये कैसे हो सकता है?” खैर, कुछ सवालों के जवाब नहीं होते । कुछ लोग संयोगों को ईश्वर का चिन्ह मानते हैं जबकि अन्य इन संयोगों को अनदेखा कर देते हैं। यहां हम इतिहास में से कुछ आश्चर्यजनक संयोग की सूची दे रहे है:

जन्म से बिछड़े जुड़वाँ भाइयों की हैरतअंगेज दास्ताँ


घटना है 1940 की. दो जुड़वाँ भाइयों जिम लेविस और जिम स्प्रिन्जेर को जन्म से ही अलग कर दिया गया और उन्हें अलग अलग परिवारों द्वारा पाला गया. संयोगवश, दोनों परिवारों ने लड़कों का नाम जेम्स रखा। दोनों ने कानून प्रवर्तन में प्रशिक्षण किया, दोनों ही यांत्रिक ड्राइंग और बढ़ईगीरी में दक्ष थे, और दोनों ने ही लिंडा नाम की महिलाओं से शादी की। संयोग से दोनों के बेटे हुए, और इनमें से एक का नाम जेम्स एलन रखा और दूसरे का नाम जेम्स एलान रखा गया। दोनों ही भाइयों ने अपनी अपनी पत्नियों को तलाक दिया और अन्य महिलाओं से शादी की. दोनों ने ही जिन महिलाओं से शादी की उनका नाम बेट्टी था. अलग अलग रहते हुए भी उन दोनों ने अपने-अपने कुत्ते को टॉय(toy) नाम दिया था। पढ़ें: जन्म से जुदा हुए जुड़वाँ भाईयों की अविश्वसनीय कहानी

गोली का 20 साल बाद बदला

1883 में टेक्सास, अमेरिका के हेनरी ज़ीग्लैंड(Henry Ziegland) ने अपनी प्रेमिका के साथ रिश्ता तोड़ दिया. प्रेमिका ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली. लड़की के भाई ने गुस्से में आकर ज़ीग्लैंड को गोली मार दी. ज़ीग्लैंड की हत्या करने के अपराध बोध में लड़की के भाई ने अपने आप को गोली मार ली. हालांकि, वास्तव में ज़ीग्लैंड की मौत हुई ही नहीं थी. बुलेट ने केवल उसके चेहरे को छुआ और एक पेड़ में घुस गई. कई सालों बाद, ज़ीग्लैंड ने उस पेड़ को काटने का फैसला किया, जिसमें अभी भी गोली थी।

विशाल वृक्ष को काटना इतना कठिन था कि उसने इसे डायनामाइट के साथ उड़ाने का फैसला किया. जब डायनामाइट विस्फोट हुआ तो वही गोली निकल कर ज़ीग्लैंड के सिर में जा लगी, जिससे वहीँ पर उसकी मौत हो गई. इस तरह गोली ने 20 साल बाद बदला पूरा किया. पढ़ें पोस्ट

एक टैक्सी और जुड़वां भाइयों की त्रासद मौत


1975 में हैमिल्टन, बरमूडा में एक 17 साल का लड़का मोपेड की सवारी कर रहा था. उसे अचानक एक टैक्सी ने टक्कर मारी और वह वहीँ पर मर गया। एक साल बाद, उस के सगे भाई की मौत भी उसी तरह हो गई। वास्तव में, वह भी अपने भाई की तरह उसी मोपेड पर सवारी कर रहा था। हैरानी की बात थी कि मोपेड को हिट करने वाली यह वही टैक्सी थी और उसे चलाने वाला ड्राईवर भी वही था और यहाँ तक की उस टैक्सी में बैठा पैसेंजर भी वही था और जहाँ दुर्घटना हुई वह गली भी वही थी.

पुनर्जन्म: अविश्वसनीय संयोग?

यह थोड़ा आश्चर्यजनक है कि कैसे जेनिफर लॉरेंस क्लासिक की शकल मिस्री अभिनेत्री जुबैदा थरवट से इतनी ज्यादा मिल रही है. आंखों से होंठों तक, चेहरे की संरचना तक सब कुछ एक जैसा है- यह कैसे संभव है?!

फेरारी के संस्थापक एंजो फेरारी की 1988 में मृत्यु हो गई थी। बस एक महीने बाद, फुटबॉल स्टार मेसुट ओज़ील का जन्म हुआ था। यह बहुत अजीब है कि वे हैरतअंगेज तरीके से एक जैसे कैसे दिखते हैं – क्या यह पुनर्जन्म का प्रमाण है? यह समानता असत्य जैसी लगती है.

दो राष्ट्रपति, अलग-2 समय, पर एक जैसा जीवन

इब्राहीम लिंकन और जॉन एफ कैनेडी दोनों ही लोकप्रिय अमेरिकी राष्ट्रपति थे. अब्राहम लिंकन और जॉन एफ कैनेडी के बीच के अभूतपूर्व संयोग अब भी अमेरिकी समाज में सर्वाधिक चर्चित कथाओं में से हैं। ये संयोग इतने अधिक हैरानीजनक और लोकप्रिय हैं इन पर कई टीवी शोज मे चर्चा हुई और इनको लेकर कई शोध और कॉन्टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं:

  • दोनों राष्ट्रपतियों को सिर में गोली मारी गई थी
  • दोनों राष्ट्रपतियों को शुक्रवार को गोली मारी गयी थी।
  • लिंकन को फोर्ड के एक थिएटर में शूट किया गया था जबकि कैनेडी को एक फोर्ड कार में गोली मार दी गई थी जिसका नाम “लिंकन लिमोजन” था।
  • लिंकन का कैनेडी नाम का एक सेक्रेटरी था जिसने उसे थिएटर में न जाने के लिए कहा था। वहीं कैनेडी की एवलिन लिंकन(जिनके पति हेरोल्ड का उपनाम अबे Abe था) नाम की सेक्रेटरी थी और जिसने उन्हें Dallas न जाने की चेतावनी दी थी जहां उनकी हत्या हुई।
  • दोनों के हत्यारों “ओस्वाल्ड” Oswald और “बूथ” Booth की सुनवाई से पहले ही हत्या कर दी गई थी।
  • “लिंकन” Lincoln और “कैनेडी” Kennedy प्रत्येक में 7 letters हैं।
  • दोनों के हत्यारों के full name John Wilkes Booth और Lee Harvey Oswald में 15 letters हैं।

पढ़ें पूरी पोस्ट: सौ साल के अंतराल में बने दो अमेरिकी राष्ट्रपति जो जिए एक जैसा जीवन!

पिता-पुत्र की बांध की साइट में दुःखद मौत

20 दिसंबर, 1921 को बांध के लिए सर्वेक्षण करने गया एक दल बाढ़ में फंस गया और जॉन ग्रेगरी टिर्नी नाम का एक आदमी इस पहले हादसे में कोलाराडो नदी में हमेशा के लिए खो गया। फिर 20 दिसंबर, 1935 में, 14 साल बाद,  साइट को इसकी अपनी अंतिम दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जब एक कर्मचारी पैट्रिक विलियम टिर्नी की ब्लैक कैन्यन की एरिज़ोना साइड में लगे दो टावरों में से एक के गिरने से मृत्यु हो गई. यह आदमी पैट्रिक विलियम टिर्नी, जॉन ग्रेगरी टिर्नी का एकमात्र बेटा था.

ऐनी हैथवे और शेक्सपियर के हमशक्ल

ऐनी हैथवे के पति, एडम शलमन की शकल विलियम शेक्सपियर से मिलती हैं.  मजे की बात ये है कि, विलियम शेक्सपियर की ऐन हैथवे नाम की महिला से शादी हुई थी.

अगस्तस – रोम के पहले और आखिरी सम्राट

रोमूलस नामक व्यक्ति द्वारा रोम की स्थापना की गई थी. रोमन साम्राज्य के पहले सम्राट को अगस्तस कहा जाता था.  अजीब बात है, रोम के आखिरी सम्राट का नाम रोमोलस अगस्टस था.

तीन सबसे बड़े समुद्री जहाज हादसों की एकमात्र गवाह

वायलेट कॉन्स्टेंस जेसोप – Violet Constance Jessop (2 अक्टूबर 1887 – 5 मई 1971) एक आयरिश अर्जेण्टीनी ओशन लाइनर की परिचारिका और नर्स थी, जो क्रमशः 1912 और 1916 में, आरएमएस टाइटैनिक और शिप एचएमएचएस मैथेनिक दोनों की विनाशकारी डूबने की दुर्घटनाओं से बचने के लिए जानी जाती है।

दरअसल वह पिछली शताब्दी की तीन सबसे प्रसिद्ध जहाजों की दुर्घटनाओं के दौरान वह इन तीनों ही जहाजों में मौजूद थी और वह हर बार दुर्घटना में बच निकलीं. पहली बार जब 20th September 1911 को आरएमएस ओलंपिक RMS Olympic एचएमएस हॉक HMS Hawke से टकराया। दूसरी बार जब 14-15 April 1912 को टाइटैनिक एक हिमखंड के साथ टकराया और डूब गया और तीसरी बार जब 21 November 1916 को एचएमएचएस ब्रिटानिक HMHS Britannic एक खदान से टकराया और डूब गया, तीनो वक़्त जोसफ जहाज़ में मौजूद थी और बचा ली गयी।

10. Bad Luck of Brothers

2002 में, सबसे असामान्य सड़क दुर्घटनाओं में से एक हेलसिंकी के उत्तर में 600 किलोमीटर की दूरी पर हुई थी. राजमार्ग को पार करने का प्रयास करते समय एक सत्तर वर्ष का बूढ़ा ट्रक की टक्कर से मारा गया. बाद में पता चला कि एक बिल्कुल ऐसी ही दुर्घटना दो घंटे पहले वहां से 1.5 किलोमीटर दूर हुई थी. वहां भी राजमार्ग पार करने की कोशिश करते हुए एक 70 साल के बूढ़े व्यक्ति को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। आगे की जांच से पता चला कि न केवल इन दोनों व्यक्तियों की आयु 70 वर्ष थी, बल्कि जुड़वाँ भाई थे। क्या यह सामूहिक आत्महत्या थी या सयोंगवश एक सुखद/दुःखद पुनर्मिलन?

फ़िल्में जिनके रिलीज़ से पहले मचा विवाद

0

बॉलीवुड में एक साल में सैकड़ों फ़िल्में रिलीज़ की जाती हैं. इन फिल्मों में कुछ ऊंचाईयां छूती है, तो कुछ गुमनाम हो जाती हैं. वहीं कुछ ऐसी फ़िल्में है, जो अपने विवादस्पद सीन या कंटेंट की वजह से सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं पाती. आज हम बॉलीवुड की ऐसी ही टॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विवादों में रही जिसके चलते या तो रिलीज़ नहीं हो पाई या उसमें कांट-छांट करने के बाद रिलीज़ हुई. तो आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ विवादस्पद फिल्मों के बारे में

Rang De Basanti

मल्टी-स्टारर फ़िल्म ‘रंग दे बसंती’ पर आरोप लगा था कि इसकी शूटिंग में जानवरों को इस्तेमाल करने के लिए अनुमति नहीं मांगी गई थी. घोड़े के एक सीन को फ़िल्म से हटा दिया गया था.

Lipstick Under My Burkha

बॉलीवुड फ़िल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्क़ा’ को सेंसर बोर्ड द्वारा बैन कर दिया गया था. कई सारे कट लगाये जाने के बाद फ़िल्म रिलीज़ की गयी. इस फ़िल्म के कुछ दृश्यों को अश्लील बताया गया था.

Padmavat

ये फ़िल्म रानी पद्मिनी और अलाउद्दीन खिलजी की कहानी पर आधारित है. इसे लेकर करणी सेना और राजपूत समाज में बहुत आपत्ति है. फ़िल्म के कारण दीपिका पादुकोण की नाक काटने तक की धमकी दी जा चुकी है.

The Dirty Picture

पहले तो फ़िल्म के पोस्टर को लेकर विवाद हुआ, फिर सिल्क स्मिता के भाई वी. नागा वारा प्रसाद ने फ़िल्म के डायरेक्टर मिलन लुथरिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर को सिल्क स्मिता के परिवार की अनुमति के बगैर फ़िल्म बनाने के लिए लीगल नोटिस भेज दिया था.

Jodha Akbar

राजस्थान में राजपूतों ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक दिया था. उनके मुताबिक, जोधा मारवाड़ के उदय सिंह की बेटी थी और उनकी शादी अकबर के बेटे सलीम से हुई थी. फ़िल्म में दिखाया गया था कि जोधा की शादी अकबर से हुई थी.

PK

‘पीके’ पर बहुत से धार्मिक गुटों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था. फ़िल्म में धर्मों के कुछ रीति-रिवाज़ों को अंधविश्वास के तौर पर दिखाया गया था.

Udta Punjab

अनुराग कश्यप की इस फ़िल्म से जहां सेंसर बोर्ड ने कई सीन हटाये थे. फ़िल्म पर पंजाब की छवि बिगाड़ने का आरोप भी लगा था. फ़िल्म पंजाब के युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर आधारित थी.

OMG

धर्म के बारे में फ़िल्म हो, तो विवाद होना तो तय है. फ़िल्म पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे और यूएई में भी इसे बैन कर दिया गया था. 2012 में आई इस फिल्म को लेकर भी खूब हो-हल्ला मचा. अभिनेता परेश रावल पर पवित्र गंगा जल में विस्की मिलाकर आरती की थाली में थूकने का आरोप भी लगा. फिल्म में एक जगह रावल यह भी कहते हैं कि ‘एड्स जैसी बीमारियां मंदिरों के कारण फैली हैं’. जिसकी खूब निंदा हुई. हालाँकि, फिल्म रीलिज होने के बाद इसमें दिए गए सन्देश की लोगों ने खूब सराहना की.

Haider

2014 में आई शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और तब्बू स्टारर ‘हैदर’ भी विवादों से घिरी रही थी. दरअसल, फ़िल्म में भारतीय आर्मी को जिस तरह से दिखाया गया था, उससे कुछ लोग खुश नहीं थे.

Fire

फ़िल्म में दो महिलाओं के बीच समलैंगिक रिश्तों को दिखाया गया था, जिस कारण ये काफी विवादों में घिरी रही. इस फ़िल्म में शबाना आज़मी और स्मिता पाटिल ने ज़बरदस्त एक्टिंग की है.1996 में बनी दीपा मेहता की फिल्म फायर को विवादों के बाद सेंसर बोर्ड को बैन करना पड़ा. इस फिल्म की कहानी एक हिंदू परिवार की दो सिस्टर-इन-लॉ की है. इसमें दोनों को लैसबियन दिखाया गया है. यही कारण है कि इस फिल्म का शिव सेना जैसे हिंदू संगठनों ने विरोध किया जिसके बाद इसे बैन कर दिया गया.

Parzania

साल 2002 में गुजरात में हुए दंगों को केंद्र में रखकर बनी यह फिल्म साल 2007 में आई थी. दंगे और सांप्रदायिक हिंसा फैलने के डर से कई राजनीतिक पार्टियों ने इसकी रिलीजिंग का विरोध किया,जिसके बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया. निर्देशक राहुल ढोलकिया की इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते.

Ramleela

संजय लीला भंसाली की 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे. फिल्म का नाम पहले ‘राम लीला’ था, लेकिन इससे कुछ हिंदुओं की भावनाएं आहत हो गई थीं. क्योंकि फिल्म का नाम हिंदू पौराणिक कथा पर आधारित था. इसके चलते भंसाली, दीपिका और रणवीर पर एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई थी. बाद में फिल्म का नाम बदलकर ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ कर दिया गया.

The Pink Mirror

भारत जैसे देश में समलैंगिकता का मुद्दा सदैव ही संवेदशील रहा है. इसी पर आधारित वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म पिंक मिरर को बैन कर दिया गया. पश्चिमी देशों की तरह भी अब भारत में समलैंगिक लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, लेकिन फिल्म जब बनकर तैयार हुई तब ऐसा दौर नहीं था.

 

यह भी पढ़ें:-

10 अदभुत वाटरफॉल्स

 

 

10 अदभुत वाटरफॉल्स

1

आज हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे वाटरफॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने अनोखेपन की वजह से लोगों को पसंद आते हैं. इनमें से किसी से आग निकलने का आभास होता है तो किसी से खून. कोई हजारों फीट की ऊंचाई से गिरता है तो कोई समुद्र के अंदर.

Horsetail Fall, Yosemite National Park, California

यह झरना 1560 फीट ऊंचे कैप्टन माउंटेन से गिरता है. विंटर और स्प्रिंग सीजन में इसका बहाव तेज हो जाता है. फरवरी के आखिरी दो हफ्ते में यह झरना रंग बदल लेता है. यह हॉर्सटेल फॉल से फायर फॉल में बदल जाता है. जैसे ही रात होती है यह झरना लाल रंग का हो जाता है. इसको देखकर ऐसा लगता है जैसे इससे आग की लपटें निकल रही हैं.

Cameron Falls , Alberta, Canada

कैमरॉन फॉल कनाडा के अल्बर्टा में है. अगर आप जून में इस झरने को देखने जाते हैं तो यह पिंक कलर में मिलेगा. इसकी वजह एक विशेष प्रकार का पदार्थ एग्रीलाइट है, जो पानी में मिल जाता है. ऐसे में जब सूरज की रोशनी इस पर पड़ती है तो यह पिंक रंग का दिखाई देता है.

Blood Falls, Antarctica

अंटार्कटिका की ड्राई वैली में यह 5 स्टोरी बिल्डिंग जितना बड़ा रेड वाटरफॉल है, जिसे देखकर लगता है मानो इसमें खून बह रहा हो. दरअसल, इस फॉल के पानी के लाल होने की वजह ऑक्सीजन, आइस और आयरन का केमिकल रिएक्शन है. इसे ब्लड फॉल के नाम से भी जाना जाता है.

Pamukkale Waterfall, Denizli Province, Turkey

तुर्की में पामुकक्ले का मतलब रूई का महल होता है. यह तुर्की के साउथ-वेस्ट में स्थित है. 1970 में इसे UNESCO ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर जगह दी थी. यह झरना 8860 फीट लंबा, 1970 फीट चौड़ा और 525 ऊंचा है. यह कार्बोनेट मिनरल्स के कारण बनने वाली टेरेस के कारण फेमस है. इसमें चट्टानों के ऊपर एक टेरेस बन जाती है. अपने औषधीय गुणों और गर्म पानी की वजह से यह जगह सदियों से बाथिंग स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है.

Devil’s Kettle Falls, Grand Marais, MN

यह झरना लेक सुपीरियर झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है. यह वाटरफॉल एक तरफ से नदी में गिरता है तो दूसरी तरफ यह पहाड़ के अंदर चला जाता है. किसी को नहीं पाता यह पानी कहां जाता है. रिसर्च इसका पता लगाने में लगे हैं लेकिन आज तक इसका पता नहीं चल पाया है.

Ruby Falls, Chattanooga, Tennessee

यह वाटरफॉल अमेरिका का सबसे गहरा वाटरफॉल माना जाता है. हर साल यहां 4 लाख से अधिक विजिटर्स आते हैं. यह सुरंग की तरह दिखाई देता है. इस 145 फीट के वाटर फॉल का नाम रूबी लेमबर्ट इसकी खोज करने वाली महिला के नाम पर पड़ा है. इसके पानी में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है.

Fog Waterfall, Djupadal, Iceland

फॉग वाटरफॉल चट्टानों के बीच से बहता है. इसकी फोटोज 2015 में आइस कलैंडर के लिए ली गई थी. इन फोटोज में इस झरने के चारों ओर फॉग नजर आ रहा है. ऐसा माना जाता है कि ऐसे फॉग का बनना टेम्परेचर इनवर्जन के कारण होता है.

Horizontal Falls, Kimberley, Western Australia

दुनिया में सिर्फ दो होरिजोन्टल वाटर फॉल्स हैं. दोनों ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में स्थित हैं. पहाड़ों के बीच इस वाटरफॉल में पानी हवा के तेज बहाव से आगे बढ़ता है. इससे वाटरफॉल्स की हाइट 5 मीटर बढ़ जाती है.

Bigăr Waterfall, Caraş-Severin County, Romania

रोमानिया में स्थित इस झरने का कोई विशेष फ्लो या साइज नहीं है।. लेकिन इसका शेप और लोकेशन अनोखा है. यह चट्टान और दलदल से घिरा हुआ है. झरना भूमध्य रेखा और उत्तरी ध्रुव के बीच 45 समानांतर में स्थित है. यह दुनिया के सबसे अनूठे झरने में से एक है.

Underwater Waterfall, Mauritius

पानी के अंदर झरना होना संभव नहीं है. लेकिन मॉरिशस के तट के निकट हिन्द महासागर में ऐसा वाटरफॉल होने का अहसास होता है. यह बालू और गाद की वजह से होता है. यह झरना काफी गहराई में नजर आता है.

Also Read:-

एक मंदिर जहाँ शिवजी पर चढ़ाई जाती हैं झाडू