धरती पर हर देश में अलग-अलग, अनूठे, चमत्कारी और लुभावने प्राकृतिक परिदृश्य होते हैं. किसी देश में सुंदर झीलें हैं, तो किसी में बर्फ से ढके पहाड़. इसके अलावा इन देशों की खास संस्कृति और सुंदरता का भी महत्व है. दुनिया के सबसे पसंदीदा रहने योग्य देशों की सूची इस प्रकार से है.
कनाडा
कनाडा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का एक देश है, जो दक्षिण में अटलांटिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है. कनाडा की अर्थव्यवस्था स्थिर होने के कारण टैक्स दर बहुत ही कम है. कनाडा एक सुरक्षित और बहुत ही खुबसूरत देश है. पूर्वी कनाडा में बहुत ही आकर्षक बंदरगाह शहर हेलीफैक्स है, जो विश्व का सबसे सुंदर प्राकृतिक बंदरगाह है. कनाडा के न्यूफाउंडलैंड शहर में ग्रास मार्न नेशनल पार्क देखने लायक है. सही मायनें में कनाडा एक स्वतंत्र और रहने योग्य देश है, जिसमें आपको कही भी जाने की कोई रोक टोक नहीं है.
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया वास्तव में बहुत ही सुंदर देश और दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है. ऑस्ट्रेलिया की वित्तीय स्थिति बहुत की मज़बूत है. ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न शहर, रहने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया सब देशों से अलग है, यहाँ आप एक स्वतंत्र जीवन का आनंद ले सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी किनारे की जलवायु लोगों को बहुत ही लुभाती है. ऑस्ट्रेलिया में कई दिलकश समुद्र तट हैं, जहां का सुहावना मौसम और साफ़ पानी आपको पानी में अटखेलियां करने के लिए मज़बूर कर देता है और इसीलिए यह देश रहने योग्य देश माना जाता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका देश उत्तर अमेरिका महाद्वीप में स्थित है. इसकी राजधानी वाशिंगटन है. 32 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह चीन और भारत के बाद विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. संयुक्त राज्य अमेरिका आश्चर्यजनक वास्तुकला, संरचित सरकार और कड़े नियमों वाला एक संगठित देश है. यहाँ के लोग बहुत ही मित्रतापूर्ण रहते हैं. अमेरिका वास्तव में एक सुंदर और अवसरों से भरा देश है. संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे भव्य, सुंदर और रहने योग्य देश हैं, जैसे कि मैसाचुसेट्स, न्यूयॉर्क, शिकागो, कैलिफोर्निया, वाशिंगटन आदि.
इंग्लैंड
इंग्लैंड देश ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित है. इंग्लैंड दुनिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. छुटियाँ बिताने के लिए इंग्लैंड सबसे सुंदर जगह है. इंग्लैंड के सबसे बड़े शहरों में से कुछ लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम और लीड्स हैं, जो दुनिया में सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों में हैं, यही वजह है कि यहाँ हर साल लाखों पर्यटक आते है. इंग्लैंड में शिक्षा प्रणाली ब्रिटेन से बेहतर है. इंग्लैंड में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलती हैं. इंग्लैंड के पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना (SSS) रेजिमेंट है.
स्वीडेन
स्वीडेन देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है. ये एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है. स्वीडेन एक बहुत ही खुबसूरत देश है. स्वीडन में सभी लोगों को बराबर समझा जाता है. वे किसी में कोई भेदभाव नहीं रखते हैं. स्वीडेन के लोग बहुत ही दयालु और पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं. शीर्ष 10 देशों में शामिल होने के लिए यह देश बहुत सी खूबियां रखता है, जैसे विश्व-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान, पर्यावरण संरक्षण, समानता और समृद्धि.
जर्मनी
जर्मनी देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है. जर्मनी एक बहुत ही अनुभवी श्रम शक्ति और पूंजीगत भंडार वाली एक सामाजिक बाजार अर्थव्यवस्था है, जिसमे भ्रष्टाचार निम्न स्तर पर है. यह सकल घरेलू उत्पाद के हिसाब से यूरोप की पहली और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था है. रहने के लिए जर्मनी संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में काफी अच्छा देश माना जाता है. बीबीसी (BBC) के सर्वेक्षण के अनुसार, जर्मनी और जापान पृथ्वी पर सबसे लोकप्रिय देश हैं. जर्मनी एक बहुत ही सुंदर और स्वच्छ देश है. जर्मनी की मोजेल नदी, रुअर नदी, एगर नदी दुनिया की सबसे लोकप्रिय नदियों में से हैं.
नोर्वे
नोर्वे खूबसूरत झीलों और पर्वतों से ढका हुआ देश है. यह दुनिया के सबसे संपन्न देशों में गिना जाता है. समकालीन रचना और वास्तुकला में नवीनता के मामले में नॉर्वे को दुनिया भर में विशिष्ट दर्जा प्राप्त है. नोर्वे में अपराध दर बहुत ही कम है और यहाँ के लोग बहुत ही मिलनसार हैं. नॉर्वे के ऍफ़जोर्ड गीरेंजर, नेफ्जोर्ड और सोग्नेफ़जोर्ड देश की सबसे सुंदर जगह हैं. इस देश के लोफोतें टापू की सुन्दरता को देख कर आप पूरी तरह से हैरान हो जायेंगे और ख़ुशी के मारे झूम उठेंगे.
जापान
जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है. जापान के लोगों का स्वभाव बहुत ही मित्रतापूर्ण होता है. जापान में सबसे ज़्यादा लोग पढ़ें लिखे हैं. जापान पिछले कुछ दशकों से विज्ञान के क्षेत्र में काफी आगे निकल गया है. जापान वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्रों, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, मशीनरी और जैव चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी देशों में से एक है.
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड एक महान देश है, जो प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित है. ये दो बड़े द्वीपों से बना है. न्यूजीलैंड में बहुत कम अपराध होते हैं. न्यूजीलैंड में किवी फल बहुत ही लोकप्रिय हैं. दक्षिणी न्यूजीलैंड का कैटंगेटा कस्बा प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है. यहां की खूबसूरती में सांसे लेना एक अलग ही अनुभव है.
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है यहाँ सुंदर नदियाँ, पहाड़ और जंगल हैं. स्विट्जरलैंड को धरती पर स्वर्ग की खोज कहा जाता है. यहाँ का मौसम बहुत ही अच्छा होता है. स्विट्जरलैंड प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एकमात्र उदाहरण है.
यह भी पढ़ें :-





विश्वनाथन आनंद शतरंज के खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर हैं। विश्वनाथन आनंद पहली बार 2000 में विश्व चैंपियन बने और वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक लगातार चार बार विश्व चैंपियन रहे। विश्वनाथन आनंद को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में देश के लिए असाधारण प्रदर्शन करने के लिए वर्ष 1972 में अर्जुन पुरस्कार और 1982 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000 में अभिनव सिडनी ओलिम्पिक के सबसे युवा निशानेबाज़ बने थे, लेकिन अनुभव के लिहाज से यह उनका पहला ओलिम्पिक था। अभिनव बिंद्रा को सन 2009 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
सुनील गावस्कर दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते हैं। वे अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 27 टैस्टों में 2749 रन, इंग्लैंड के विरुद्ध 38 टैस्टों में 2483 रन, पाकिस्तान के विरुद्ध 24 टैस्टों में 2089 रन और आस्ट्रेलिया के विरुद्ध 20 टैस्टों में 1550 रन बनाये हैं। उन्होंने 34 शतक बनाकर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
साइना नेहवाल 28 मार्च, 2015 को दुनिया की नंबर वन रैंकिंग हासिल करने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। साइना नेहवाल को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री, पद्म भूषण और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
भारतीय कॉमेडी स्टार अजय कुमार आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति हैं. अजय सिर्फ 2 फीट 6 इंच लंबे हैं. अजय कुमार ने 50 से अधिक फ़िल्मों में काम करके गिनीज़ बुक में अपना रिकार्ड बनाया हैं.
दुनिया के सबसे छोटे युगलों में चीन के जोड़े चेन गुइलिन और ली तंग्योंग का नाम शामिल है. चेन गुइलिन की लंबाई 2 फुट 4 इंच है. उन्होनें 3 फुट 7 इंच ली तंग्योंग से अक्टूबर 2007 में शादी की.
एडवर्ड नीनो हर्नांडेज़ का नाम 4 सितंबर, 2010 को दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति के रूप में नामित किया गया था. 24 साल की उम्र में नीनो हर्नांडेज़ 0.7 मीटर लंबे और उनका वज़न सिर्फ 10 किलोग्राम था. हर्नांडेज़ बोगोटा, कोलम्बिया के रहने वाले हैं. उनके दूसरे जन्मदिन के बाद उनके शरीर में विकास नही हुआ.
नेपाल के खगेन्द्र थापा मागर का जन्म 14 अक्टूबर 1992 में हुआ. उनके पिता का नाम रूप बहादुर और माता का नाम धना माया थापा मागर है. मागर 12-20 वर्ष की आयु के दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति हैं. मागर की ऊंचाई 0.67 मीटर है. खगेन्द्र थापा ने दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का ख़िताब अपने नाम किया, जब वे 18 साल के थे. पहले यह ख़िताब एडवर्ड नीनो हर्नांडेज़ के नाम था. खगेन्द्र थापा मागर एक मौलिक बौने हैं.
ज्योति आम्गे लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार विश्व की सबसे छोटे कद की महिला हैं. ज्योति आम्गे की लंबाई 0.63 मीटर है और उसका वज़न लगभग 5 किलोग्राम के आस-पास है. आम्गे एक मौलिक बौनी महिला हैं, जिसे हम अचोद्रोप्लसिया (achodroplasia) भी कहते है. आम्गे को अपने बौना होने पर दुःख नहीं, बल्कि उन्हें खुद पर गर्व है.आम्गे को को उम्मीद है कि वह एक दिन एक मशहूर अभिनेत्री बनेगीं.
बलाविंग की लंबाई 0.6 मीटर है. बलाविंग को 18 वें जन्मदिन पर दुनिया का सबसे छोटे आदमी की ख़िताब का उपहार मिला. बलाविंग एक लोहार का बेटा है, जो दक्षिणी फिलीपींस में सिन्दंगन गांव के रहने वाले है. बलाविंग जब दो महीने का था, तब यह 0.5 मीटर लंबा था, उसके बाद उसके शरीर का विकास नहीं हुआ.
स्टेसी हेराल्ड दुनिया की सबसे छोटी माँ है. उन्होंने अपने जीवन को खतरे में डाल कर बच्चे को जन्म दिया. हेराल्ड की लंबाई 2 फुट 4 इंच है. उन्हें बताया गया था कि अगर वे फिर से गर्भवती हुयी, तो उनकीं जान को खतरा हो सकता है, लेकिन बहादुरी से डॉक्टर्स को चुनौती देकर उन्होनें दो बच्चों को जन्म दिया.
आदित्य रोमियो देव को लंबाई 0.84 मीटर थी और वह दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर थे. आदित्य देव फगवाड़ा पंजाब के रहने वाले थे. देव की मृत्यु 13 सितम्बर 2012 जालंधर में हुईं, जब उनकीं आयु 22 वर्ष थी. 2006 में उनका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में लिखा गया था.
इस सूची के अन्य सदस्यों की तुलना में, शैनन की लंबाई अधिक है लेकिन जहां बास्केटबॉल की दुनिया में हर इंच मायने रखता है, वहां वह सबसे कम लंबाई की प्रोफेशनल बास्केटबाल महिला है. शैनन बौबिट की लंबाई 1.57 मीटर है.
गुल मोहम्मद का जन्म 15 फ़रवरी, 1957 को हुआ था. वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, वह एक कम लंबाई वाला वयस्क इंसान था. 19 जुलाई 1990 को राम मनोहर लोहिया अस्पताल द्वारा जांच की गई, तो उनकीं लंबाई 0.57 मीटर थी और वज़न 17.0 किलो था. 1 अक्टूबर, 1997 को गुल मोहम्मद निधन हो गया था. वे सांस की जटिलताओं, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के साथ एक लंबे समय से संघर्ष कर रहें थे, उनकी बीमारी का मुख्य कारण धूम्रपान का अत्यधिक सेवन करना था.


















































इतिहास बहुत सारे खूनी और वहशी दरिंदों से भरा पड़ा है जो कहने को तो बादशाह थे पर उनके काम लुटेरों और हत्यारों से भी बढ़कर थे। इन्हीं दरिंदों में से एक था तैमूरलंग। तैमूरलंग के युद्ध प्रदर्शन की बात करें तो ना केवल हैरानी होती है बल्कि रोंगटे भी खड़े हो जाते हैं।
