दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें!

दुनिया में कुछ ऐसी खतरनाक सड़कें हैं, जहां ड्राइविंग करना आसान नहीं है, क्योंकि यहाँ हर ड्राइवर हर पल मौत के साथ खेलता है. इसके बावजूद ऐसी खतरनाक सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसी खतरनाक सड़कें असल में चिंता का विषय हैं. इस लेख में हम आपको दुनिया की कुछ प्रसिद्ध और सबसे खतरनाक सड़कों से रूबरू करवाएँगे.

उत्तर युन्गास रोड, बोलीविया युन्गास

the-north-yungas-roadउत्तर युन्गास रोड करीब 64 किलोमीटर लंबी सड़क है. यह सड़क बहुत ही फिसलन भरी है, इसी कारण से ड्राइविंग के दौरान गाड़ियों के टायर नीचे खाई की ओर फ़िसल जाते हैं. इस सड़क की ढलानें संकरी और खतरनाक हैं. कई जगह ऐसी हैं, जहां दो कारें अगल-बगल से क्रॉस भी नहीं कर सकती. इस सड़क को द रोड ऑफ डेथ नाम से जाना जाता है. इसे दुनिया की सबसे खतरनाक रोड़ का दर्ज़ा प्राप्त है. अनुसंधान रिपोर्ट के अनुसार, इस सड़क पर प्रति वर्ष 200-300 लोग मारे जाते हैं.

कामनवेल्थ एवेन्यू, फिलीपींस

commonwealth-avenue-philippinesकामनवेल्थ एवेन्यू सड़क का नाम डॉन मारियानो मार्कोस एवेन्यू, जो कि पूर्व राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के पिता के नाम पे रखा गया है. डॉन मारियानो एवेन्यू लेन 1960 के दशक में बनाया गया था. यह हाईवे 12.4 कि.मी. लंबा और कुएजों शहर तक हैं. कुएजों शहर फिलीपींस की राजधानी हैं. यहाँ अत्यधिक ट्रैफिक की वजह से बहुत सी दुर्घटनाएं होती हैं, जिसके कारण यह खतरनाक सड़कों में से एक है।

जेम्स डाल्टन राजमार्ग, अलास्का

james-dalton-highway-alaskaअलास्का का जेम्स डाल्टन राजमार्ग दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से है. जेम्स डाल्टन राजमार्ग 667 किमी लंबी सड़क है. यह सड़क प्रुधोए (Prudhoe) खाड़ी क्षेत्रों में तेल आपूर्ति मार्ग के रूप में प्रसिद्ध है. इस सड़क पर ज़्यादातर ट्रैक्टर, ट्राले ही देखने को मिलगे. पहली नज़र में शांत दिखने वाली ये सड़क गड्डों, चट्टानों और तेज़ हवाओं के लिए जानी जाती है.

BR-116, ब्राजील

BR-116,-BrazilBR-116 ब्राजील की दूसरी सबसे बडी सड़क के रूप में जानी जाती है. इस राजमार्ग का दूसरा नाम मौत का हाईवे है. हर साल हज़ारों लोग इस सड़क की बुरी हालत और खराब रखरखाव के कारण मर जाते हैं.

जोजी ला पास, भारत

joji-la-passजोजी ला पास भारत में एक ऊंचे पहाड़ के पास, श्रीनगर और लेह के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 1 D पर स्थित है. यह लद्दाख और कश्मीर के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है. यह सड़क समुद्र तल से 3538 मीटर ऊपर है. यह सड़क काफी पतली है और बारिश के दिनों में काफी कीचड़ जमा हो जाता है, जिसके कारण यहां का ट्रैफिक प्रभावित होता है. भारी बर्फ़बारी के कारण यह मार्ग साल में लंबे समय तक तो बंद ही रहता है.

गुओलिंग टनल रोड, चीन

guoliang-tunnel-road,-china
गुओलिंग टनल दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सुरंगों में से एक है. यह 1.2 किलोमीटर (0.75 मील) लंबी और 4 मीटर (13 फुट) चौड़ी हेनान प्रांत में चीन के तैहंग पहाड़ों में स्थित है. यह प्रसिद्ध चीनी सुरंग सड़कों में से एक है. इस सड़क पर ड्राइव करने के लिए भिक्षु की तरह ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है. यहाँ एक भी गलती आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं.

तरोको कण्ठ रोड, ताइवान

taroko-gorge-roadtaiwan
तरोको कण्ठ रोड ताइवान की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है. तरोको कण्ठ सड़क एक संकीर्ण चट्टानों और पहाड़ों के मध्य से निकलती है. इस सड़क में ढेर सारे अंधे मोड़ और तेज़ घुमाव हैं, जिसके कारण यहाँ ड्राइव करना बहुत ही खतरनाक है.

पसुबियो, इटली

pasubio-italyउत्तरी इटली में पसुबिओ बेहद खूबसूरत दृश्यों के लिए मशहूर है. परंतु यहाँ गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है. पसुबिओ सड़क एक संकरी और घुमावदार है. इस सड़क पर गाड़ियों की इंट्री बैन होने के बावजूद लोग चोरी छिपे बाइक लेकर पहुंच ही जाते हैं.

हल्सेमा राजमार्ग, फिलीपींस

halsema-highway-philippinesहल्सेमा राजमार्ग में बहुत अधिक भूस्खलन होते है. यह सड़क साल में सिर्फ दो महीने, मार्च और अप्रैल में सुरक्षित है. बाकी पूरे साल यह सड़क भारी बारिश, कोहरा, गिरती चट्टानों, कीचड़ के कारण किसी बुरे सपने से कम नहीं है. हर साल एक या दो बार इन सड़कों की मरम्मत की जाती है.

स्किपर घाटी रोड, न्यूजीलैंड

skippers-canyon-road-new-nealandइस संकीर्ण और घुमावदार सड़क में ड्राइव करने के लिए एक विशेष अनुभव की आवश्यकता है. आप को ड्राइव करने का विशेष अनुभव है, तभी आप स्किपर घाटी सड़क की फिसलन भरी चुनौती को पर कर सकते हैं.

काराकोरम हाईवे, पाकिस्तान

karakoram-highwayपहाड़ों और घाटियों से कटी हुई, चीन और पाकिस्तान को जोड़ती, यह दुनिया की सबसे पक्की अंतरराष्ट्रीय सड़क है. पहाड़ी मार्ग, भारी कोहरा, हिम स्खलन, बाढ़ अदि के कारण यह एक खतरनाक सड़क साबित होती है। यही नहीं, कुछ जगहों पर डाकू और आतंकवादियों के हमले आम हैं, जिस कारण यह अत्यंत असुरक्षित मानी जाती है।

लक्सर-अल-काहिरा रोड, मिस्र

luxor-al-hurghada-road-egyptरेगिस्तानी इलाके का ये हाईवे बेहद खतरनाक है. स्थानीय लोग इस रास्ते से दूर रहने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह सड़क सुनसान क्षेत्रों से होकर गुज़रती है. इस इलाके में आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियां अधिक होती हैं. यहाँ हत्याएँ तो आम बात है.

पतिओपौक-पेर्दिकाकी रोड, ग्रीस

patiopoulo-perdikaki-roadपतिओपौलो –पेर्दिकाकी एक पहाड़ी और 23,5 किलोमीटर लंबा रोड़ हैं. यह हाईवे ग्रीस के उत्तर-पूरबी भाग में स्थित है. यह समुद्र तल से 700 मीटर ऊचाई पर स्थित हैं. खतरनाक ढंग से जगह-जगह मुड़ती इस सड़क के किनारों पर कोई बैरियर नहीं है, जिससे ख़तरे की आशंका दुगुनी हो जाती है.

सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग, चीन

sichuan-tibet-highwayसिचुआन-तिब्बत राजमार्ग एक ऊंची सड़क है, जो पूर्व में चेंगदू के सिचुआन से शुरू होती है और पश्चिम में तिब्बत के ल्हासा में समाप्त होती है. इस सड़क की लंबाई 2,142 किलोमीटर से भी अधिक है. सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग का मूलतः नाम कैंडिंग-तिब्बत राजमार्ग था. यहाँ भूस्खलन और हिमस्खलन आम हैं. ये एक नि:सदेह समस्या का हिस्सा है. इस सड़क पर 7,500 से अधिक लोगों की मृत्यु का रिकार्ड बन चूका है. अधिकतर लोगों के मारे जाने का कारण भूस्खलन, हिमस्खलन और खराब मौसम है.

यह भी पढ़ें:-

दुनिया की सबसे गहरी गुफा!!

दुनिया की अब तक की सबसे गहरी गुफा को क्रूबेरा गुफा या वोरोन्या गुफा के नाम से जाना जाता है, जो कि जॉर्जिया कृष्ण सागर के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है. क्रूबेरा गुफा की कुल लम्बाई 2197 मीटर है, जो कि एफिल टॉवर की लम्बाई 324 मीटर से भी लगभग 5 गुना ज़्यादा है. क्रूबेरा गुफा की खोज 1960 में हुई है. धरती के अंदर तक जाते हुए इसमें कई शाखाएं नज़र आती हैं.
krubera-cave

वोरोन्या गुफा में अंदर जाने लायक मौसम साल में सिर्फ़ 4 महीनें ही होता है, लेकिन दिलचप्स बात यह है कि आप बिना आज्ञा गुफा में नही जा सकते. अगस्त 2008 से यह क्षेत्र कूटनीतिज्ञ तनाव व मतभेदों से जूझ रहा है. जिसके चलते यहाँ जाने की आज्ञा आसानी से नहीं मिलती. वोरोन्या गुफा का मतलव है कि कौओं कि गुफा. जब इस गुफा में प्रवेश किया गया, तो वहाँ पर कौओं के बहुत सारे घोसलें बने हुए थे. इसलिए इस गुफा का नाम वोरोन्या गुफा पड़ा. वोरोन्या गुफा का नाम 1980 में रखा गया था.

world-deepest-krubera-caveक्रूबेरा गुफा को दुनिया की सबसे गहरी गुफा का दर्जा 2001 में मिला है. जब यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इसमें 1710 मीटर (5610 फीट) गहराई तक गया. यह उस वक़्त तक ज्ञात सबसे गहरी गुफाओं से 80 मीटर ज़्यादा था.
end-of-the-krubera-cave2004 में दुबारा यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इस गुफा में उतरा और इस बार वो 2080 मीटर (6820 फीट) कि गहराई तक गए. उसके बाद 2012 में विभिन्न देशों के स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इस गुफा में उतरा और यह 2197 मीटर की गहराई तक गया. इस दल ने 27 दिन इस गुफा में बिताएं.

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन की 5 सबसे डरावनी जगहें!

कुछ लोग मानते हैं कि भूत, प्रेत और आत्माओं का अस्तित्व होता है, जबकि कुछ लोग इन सब बातों को नहीं मानते. कुछ लोग अपने खुद के साथ पेश आए भुतहा अनुभवों को कुछ ऐसे सुनाते हैं कि सुनने वाले के रौंगटे खड़े हो जाएँ. आज हम भी आपके सामने ब्रिटेन के बारे में कुछ भूतहा बातें लेकर आए हैं. आइए जानते हैं यूनाइटेड किंगडम की सबसे डरावनी जगहें, जिन्हें देखकर या जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगें.

हाईगेट कब्रिस्तान, लंदन (High gate Cemetery, London)

highgate-cemetery-londonरात को लंदन का हाईगेट कब्रिस्तान एक हॉरर फिल्म की तरह दिखाई देता है. यह लंदन की सबसे डरावनी जगहों में से एक है. यह कब्रिस्तान बहुत बड़ा है. इस कब्रिस्तान में बहुत से लोगों ने वैम्पायर्स को देखने का दावा किया है, जो कि आए दिन इस कब्रिस्तान में घूमते रहते है. दुनिया भर में सबसे बड़े कब्रिस्तान के अलावा यह कार्ल मार्क्स की कब्र के लिए भी दुनिया भर में विख्यात है. इस कब्रिस्तान को सन 1839 में शुरू किया गया था.

कल्लोदें मूर, इंवेरनेस, स्कॉटलैंड (Culloden Moor, near Inverness, Scotland)

culloden-moor[adinserter block=”36″]स्कॉटलैंड में 16 अप्रैल 1746 को कल्लोदें की बंजर भूमि पर भयानक लड़ाई लड़ीं गई थी, जिसमें जैकोबाइट विद्रोहियों की भारी संख्या में हत्या कर दी गयी गई थी. हाइलैंड सीमा शुल्क और परंपराओं का दमन करने के लिए यह हत्यांएं की गई थी. माना जाता है कि इस युद्ध की सालगिरह पर मरे हुए सैनिकों और लोगों के भूत ज़िंदा हो जाते है और उनके रोने, चिल्लाने की आवाज़ें और हथियारों के टकराने की आवाज़ें स्पष्ट सुनाईं देती हैं.

लंदन का टावर (Tower of London)

tower-of-londonटावर ऑफ़ लंदन ब्रिटेन के सबसे पसंदीदा और आकर्षक स्थानों में से एक है. माना जाता है कि यह टावर भी कई मरे हुए लोगों का घर है. कुछ लोग इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं मानते, क्योंकि इस जगह पर असंख्य लोगों से साथ अत्याचार किए गए थे और लोगों के सिर काटें गए थे. इस जगह पर सबसे ज़्यादा बार यहाँ की राजकुमारी का भूत देखा गया है. उनकी हत्या उनके ही चाचा-चाची रिचर्ड और ऐनी बोलिन ने की थी. इस टावर से एक अजीब-सी गंध और चिल्लाने के आवाज़ें आती हैं.

रिनहम हॉल, ब्रिटेन (Raynham Hall, United Kingdom)

यह माना जाता है कि यह ब्रिटेन की सबसे डरावनी जगह है. यहाँ एक भूरी लेडी का भूत रहता है. लोग इस भूत को भूरी लेडी इसलिए कहते है, क्योंकि वह भूरे रंग के रंग के कपड़े पहनें रहती है. इस महल में जो भूत दिखाई देता है, वह ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री की बहन डोर्थी वालपूल की आत्मा है. ऐसा माना जाता है कि उसे यहां के एक लोकल लॉर्ड के साथ प्यार करते हुए पकड़ लिया गया था. बाद में उसे रिनहम हॉल के एक कमरे में कैद कर दिया गया था. वह मर गई और उसकी आत्मा तब से इस इमारत में भटकती है. डोर्थी के भूत को कई बार देखने का दावा किया गया है.

बोर्ले रेक्टोरी (Borley Rectory, ESSEX)

borley-rectory

[adinserter block=”36″]बोर्ले रेक्टोरी (Borley Rectory) कमज़ोर दिल वालो के लिए नहीं है. यह इंग्लैंड के सबसे भुतहा घर माना जाता है. बोर्ले रेक्टोरी घर 1863 में हेनरी डासन एलिस बुल (Henry Dawson Ellis Bull) के लिए बनाया गया था. इसे विक्टोरियन हवेली भी कहा जाता है. माना जाता है 13वीं शताब्दी में यहाँ के एक चर्च की नन बोर्ले मठ के एक भिक्षु से प्यार करती थी. उन्हें पकड़ लिया गया और दोनों को मार डाला गया था. भिक्षु को फांसी पर लटकाया गया, जबकि नन मठ की में ईंटों से बने तहखाने में दफना दिया गया था. घोस्ट-हन्टर्स इसे ब्रिटेन का सबसे खौफनाक घर मानते हैं.

[adinserter block=”33″]

यह भी पढ़ें: 

10 सबसे हैरानीजनक तस्वीरें, जिन्हें देख कर आप हिल जाएंगे!

इंसान अजीब प्राणी है. उसकी हरकतें और भी ज़्यादा अजीब हैं. कई बार इंसान के कार्यों और हरकतों को देखकर हम दंग रह जाते हैं और अपने आप से सवाल करते हैं कि क्या ऐसा सचमुच में संभव है, या यह महज कल्पना भर है? लेकिन जब आपके सामने तस्वीरों के रूप में प्रमाण मौजूद हों, तो फिर विश्वास करने और हैरान होने से सिवा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता. आज कुछ ऐसी ही हैरानीजनक तस्वीरें हम आपके लिए ढूँढ कर लाये हैं. कुछ ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कर आप समझ जायेंगे कि यह महज “फोटोशोप” का कमाल नहीं, बल्कि इंसान की स्तब्ध कर देने वाली हरकतों का प्रमाण है.

1…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-4

2…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-8

3…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-7

4…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-3

5…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-6

6…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-9

7…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-5

8…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-29…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-10

10…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-1

यह भी पढ़ें:-

यह भी पढ़ें:-

दुनिया के 22 देशों के सबसे अनोखे बॉर्डर!

दुनिया के 22 देशों के सबसे अनोखे बॉर्डर!

1. नीदरलैंड और बेल्जियम का बॉर्डर एक मकान के अंदर है, इसे सिर्फ सांकेतिक अक्षरों से समझा जा सकता है कि यहां दो देशों की सीमाएं हैं।

incredible-boarder
नीदरलैंड और बेल्जियम

2. मेक्सिको और अमेरिका के बॉर्डर पर वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया जाता है।

america-mexico
मेक्सिको और अमेरिका

3. म्यांमार, थाईलैंड और लाओस एक ही प्वाइंट पर मिलते हैं।

thailand-myanmar-and-laos
म्यांमार, थाईलैंड और लाओस

4. चीन और वियतनाम वाटरफॉल के पास मिलते हैं।

vietnam-china
चीन और वियतनाम

5. अर्जेंटीना और ब्राजील इग्वाजु वाटरफॉल में मिलते हैं।

brazil-argentina
अर्जेंटीना और ब्राजील

6. ऑस्ट्रिया, हंगरी और स्लोवाकिया के बॉर्डर एक ही जगह पर मिलते हैं।

amazing-boarders
ऑस्ट्रिया, हंगरी और स्लोवाकिया

7. अमेरिका और मेक्सिको के बॉर्डर की फाइल फोटो।

mexico-and-usa
अमेरिका और मेक्सिको

8. पुर्तगाल और स्पेन का यह बॉर्डर दुनिया का इकलौता ऐसा बॉर्डर है, जहां आप जिपलाइन के जरिए एक देश से दूसरे देश जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच बॉर्डर की लंबाई 1214 किलोमीटर है और इसे सबसे पुरानी सीमा रेखा में से एक कहा जाता है।

portugal-and-spain
पुर्तगाल और स्पेन

9. पराग्वे, अर्जेंटीना और ब्राजील बेहद ख़ूबसूरत जगह पर एक दूसरे से मिलते हैं।

Tri-boarders
पराग्वे, अर्जेंटीना और ब्राजील

10. पोलैंड और यूक्रेन के बॉर्डर की लंबाई करीब 530 किलोमीटर है। पोलिश-यूक्रेनियन वॉर के बाद 1919 में इसका निर्माण किया गया था।

poland-and-ukraine
पोलैंड और यूक्रेन

11. बोलिविया और ब्राजील के बीच बॉर्डर की लंबाई करीब 3400 किलोमीटर है। यह बॉर्डर रेगिस्तान और जंगलों के इलाके में पड़ता है।

Brazil-And-Bolivia
बोलिविया और ब्राजील

12. नॉर्वे और स्वीडन के बीच मौजूद बॉर्डर की लंबाई करीब 1630 किलोमीटर है। दोनों देशों के बीच नागरिकों की आवाजाही पर अधिक पाबंदी नहीं है। सिर्फ एक्साइज और कस्टम अधिकारी यहां चेकिंग करते हैं। पासपोर्ट भी हमेशा चेक करने का नियम नहीं है।

denmark-and-swedem
नॉर्वे और स्वीडन

13. कनाडा और अमेरिका के बीच मौजूद बॉर्डर दुनिया की सबसे लंबी सीमा रेखा है। इसकी लंबाई करीब 8,891 किलोमीटर है।

usa-and-canada
कनाडा और अमेरिका

14. डोमिनिकन रिपब्लिक और हैती के बॉर्डर के बीच दो एन्ट्री प्वाइंट हैं, जहां से लोग एक देश से दूसरे देश में जा सकते हैं।

haiti-and-the-dominican
डोमिनिकन रिपब्लिक और हैती का बॉर्डर

15. दो देश यूं पहाड़ पर मिलते हैं।

austria-slovenia
ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया

16. दोनों देश का बॉर्डर जंगल में पड़ता है।

belize-guatemala
बेलाइज और गोतेमाला

17. स्लोवाकिया और पोलैंड की सीमा एक पहाड़ी पर मिलती हैं।

czechoslovakia-and-poland
स्लोवाकिया और पोलैंड

18. जर्मनी,नीदरलैंड और बेल्जियम की सीमा एक पॉइंट पर मिलती हैं।

germany-netherlands
जर्मनी,नीदरलैंड और बेल्जियम

19. जर्मनी और चेक रिपब्लि की सीमा।

germany-chek-republic
जर्मनी और चेक रिपब्लि

20. पोलैंड और चेक की सीमा एक छोटी सी नदी में मिलती हैं।

poland-czech
पोलैंड और चेक

21. बेलारुस और रूस में आसानी से आ जा सकते हैं।

russia-and-belarus
बेलारुस और रूस

22. ब्राजील और उरुग्वे की सीमा शहर के मध्य से हैं।

uruguay-brazil
ब्राजील और उरुग्वे

यह भी पढ़ें:-जानिए कितना अनोखा है जापान

ऊष्माघात यानि लू क्या है और इससे कैसे बचें?

आम तौर पर अधिक गर्म हवाओं को लू कहा जाता है. गर्मियों में यह मैदानी क्षेत्रों में आम हैं. दिल्ली से आंध्रप्रदेश तक सैकड़ों लोग लू लगने से मर रहे हैं। हम सभी धूप में घूमते हैं, फिर कुछ लोगों की ही धूप में जाने के कारण अचानक मृत्यु क्यों हो जाती है? लू हमें कैसे प्रभावित करती है?

हमारे शरीर का तापमान हमेशा 37° डिग्री सेल्सियस होता है, इस तापमान पर ही हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम कर पाते है। पसीने के रूप में पानी बाहर निकालकर शरीर 37° सेल्सियस टेम्प्रेचर मेंटेन रखता है, लगातार पसीना निकलते वक्त भी पानी पीते रहना अत्यंत ज़रुरी और आवश्यक है।

fundabook-heat wave- thermometer

पानी शरीर में इसके अलावा भी बहुत कार्य करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने पर शरीर पसीने के रूप में पानी बाहर निकालना बंद कर देता है। जब बाहर का टेम्प्रेचर 45° डिग्री के पार हो जाता है और शरीर की कूलिंग व्यवस्था ठप्प हो जाती है, तब शरीर का तापमान 37° डिग्री से ऊपर पहुँचने लगता है।

शरीर का तापमान जब 42° सेल्सियस तक पहुँच जाता है तब रक्त गरम होने लगता है और रक्त मे उपस्थित प्रोटीन  पकने लगता है, ठीक उसी तरह से जैसे उबलते पानी में अंडा पकता है. स्नायु कड़क होने लगते है, इस दौरान सांस लेने के लिए ज़रुरी स्नायु भी काम करना बंद कर देते हैं।

शरीर का पानी कम हो जाने से रक्त गाढ़ा होने लगता है, ब्लडप्रेशर low हो जाता है, महत्वपूर्ण अंग, विशेषतः ब्रेन तक ब्लड सप्लाई रुक जाती है। व्यक्ति कोमा में चला जाता है और उसके शरीर के एक- एक अंग कुछ ही क्षणों में काम करना बंद कर देते हैं, और अंतत उसकी मृत्यु हो जाती है।

लू से बचने के लिए क्या करें

गर्मी के दिनों में ऐसे अनर्थ को टालने के लिए लगातार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए. हमारे शरीर का तापमान 37° के आसपास मेन्टेन किस तरह रह पायेगा इस ओर ध्यान देना चाहिए।

दोपहर के समय, खासकर दोपहर 12 से 3 के बीच ज़्यादा से ज़्यादा घर, कमरे या ऑफिस के अंदर रहने का प्रयास करें।स्वयं को और अपने जानने वालों को पानी की कमी से ग्रसित न होने दें। किसी भी अवस्था मे कम से कम 3 लीटर से 6 लीटर पानी ज़रूर पीएं। किडनी की बीमारी वाले प्रति दिन कम से कम 6 से 8 ली. पानी ज़रूर पीएं।

ब्लड प्रेशर पर नज़र रखें। हीट स्ट्रोक किसी को भी हो सकता है। ठंडे पानी से नहाएं। चिकन का प्रयोग छोड़ें या कम से कम करें। फल और सब्ज़ियों को भोज़न में ज़्यादा स्थान दें। हीट वेव कोई मज़ाक नहीं है।

एक बिना प्रयोग की हुई मोमबत्ती को कमरे से बाहर या खुले मे रखें, यदि मोमबत्ती पिघल जाती है, तो ये गंभीर स्थिति है। शयन कक्ष और अन्य कमरों में 2 आधे पानी से भरे ऊपर से खुले पात्रों को रख कर कमरे की नमी बरकरार रखी जा सकती है। अपने होठों और आँखों को नम रखने का प्रयत्न करें।

पढ़ें:  गर्मीयों में क्या करें और क्या ना करें?

 

भारत का स्विट्जरलैंड – कोडाइकनाल

कोडाइकनाल हिल स्टेशन तमिलनाडु के पश्चिम तट पर स्थित है. कोडाइकनाल समुद्र तल से 2,133 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. तमिलनाडु में पश्चिमघाट की पलानी पहाड़ियों पर स्थित यह शहर करीब 21 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है. कोडाइकनाल का तमिल भाषा में मतलब है जंगल का उपहार. खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य के कारण इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. यहाँ की सर्द जलवायु देख विश्वास ही नहीं होता कि दक्षिण भारत में भी इतना ठंडा मौसम हो सकता है.

kodaikanal-hill-station-tamilnadu

खूबसूरत पहाड़ियों में नगीने सा सजा कोडाइकनाल भारत का एक मनमोहक हिल स्टेशन है. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच एकांत पलों की तलाश में निकले हनीमून कपल हों या हेल्थ बेनेफिट और नई ताज़गी के लिए आए टूरिस्ट, सभी को यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षित करता है.

upper_lake_vire_kodaikanal

चिलचिलाती गर्मी से बचने और सुहावने मौसम का मज़ा लेने के लिए पूरे साल यहाँ आने वाले लोगों का तांता लगा रहता है. 12 साल में एक बार खिलने वाले कुरुंजी फूल को भी देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं. यह फूल सिर्फ कोडाइकनाल में ही देखने को मिलता है. बेरिजाम लेक के आसपास की हरियाली सैलानियों को बहुत लुभाती है. चारों ओर एकाशिया और पियर के पेड़ यहाँ की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं.

kodaikanal hill station

यह भी पढ़ें:-भारत के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य

5 कानूनी अधिकार, जो हर भारतीय को पता होने चाहिए

हमारेे देश में कानूनन कुछ ऐसी हकीक़तें हैं, जिसकी जानकारी हमारे पास नहीं होने के कारण हम अपने कानूनी अधिकार पाने से मेहरूम रह जाते हैं, तो चलिए आज ऐसे ही कुछ 5 रोचक फैक्ट्स की जानकारी आपको देते है, यह जानकारी आपके जीवन में कभी भी काम आ सकती है.

शाम के वक्त महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकती

women-cannot-be-arrested-in-eveing-before-morningकोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर, सेक्शन 46 के तहत शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 के पहले भारतीय पुलिस किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकती, फिर चाहे गुनाह कितना भी संगीन क्यों ना हो. अगर पुलिस ऐसा करते हुए पाई जाती है, तो गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा सकती है. इससे उस पुलिस अधिकारी की नौकरी खतरे में आ सकती है.

सिलेंडर फटने से जान-माल के नुकसान पर 40 लाख रूपये तक का बीमा कवर क्लेम कर सकते हैं

cylinder-blast-claim-40-lakhsपब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत अगर किसी कारण आपके घर में सिलेंडर फट जाता है और आपको जान-माल का नुकसान झेलना पड़ता है, तो आप तुरंत गैस कंपनी से बीमा कवर क्लेम कर सकते है. आपको बता दे कि गैस कंपनी से 40 लाख रूपये तक का बीमा क्लेम कराया जा सकता है. अगर कंपनी आपका क्लेम देने से मना करती है या टालती है, तो इसकी शिकायत की जा सकती है. दोषी पाये जाने पर गैस कंपनी का लाइसेंस रद्द हो सकता है.

कोई भी हॉटेल चाहे वो 5 स्टार ही क्यों ना हो… आप फ्री में पानी पी सकते है और वाश-रूम इस्तमाल कर सकते हैं

no-hotel-can-deny-water-washroomइंडियन सीरीज एक्ट, 1887 के अनुसार आप देश के किसी भी हॉटेल में जाकर पानी मांगकर पी सकते है और उस हॉटल का वाश रूम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हॉटेल छोटा हो या 5 स्टार, वे आपको रोक नही सकते. अगर हॉटेल का मालिक या कोई कर्मचारी आपको पानी पिलाने से या वाश रूम इस्तेमाल करने से रोकता है, तो आप उन पर कारवाई कर सकते हैं. आपकी शिकायत से उस हॉटेल का लाइसेंस रद्द हो सकता है.

गर्भवती महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता

a-pregnant-women-worker-at-a-construction-site-with-her-handsमैटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1961 के मुताबिक़ गर्भवती महिलाओं को अचानक नौकरी से नहीं निकाला जा सकता. मालिक को पहले तीन महीने की नोटिस देनी होगी और प्रेगनेंसी के दौरान लगने वाले खर्चे का कुछ हिस्सा देना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सरकारी रोज़गार संघटना में शिकायत कराई जा सकती है. इस शिकायत से कंपनी बंद हो सकती है या कंपनी को जुर्माना भरना पड़ सकता है.

पुलिस अफसर आपकी शिकायत लिखने से मना नहीं कर सकता

police-cannot-deny-to-lodge-your-complaintआईपीसी के सेक्शन 166ए के अनुसार कोई भी पुलिस अधिकारी आपकी कोई भी शिकायत दर्ज करने से इंकार नही कर सकता. अगर वह ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. अगर वह पुलिस अफसर दोषी पाया जाता है, तो उसे कम से कम 6 महीने से लेकर 1 साल तक की जेल हो सकती है या फिर उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है.

भानगढ़ का किला जहां शाम ढलते ही जाग उठती हैं आत्माएं

भारत के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य

भारत के बारे में कुछ रोचक और दिलचस्प तथ्य, इन रोचक तथ्यों को जान कर आप आश्चर्य में पड़ सकते हैं.

डायमंड यानी हीरे की पहली खान भारत में थी

diamond-l-reuters
18वीं सदी में जब हीरा ब्राजील में पाया गया, तब तक केवल भारत इकलौता हीरा उत्पादक देश था. भारत में हीरा आंध्रप्रदेश के गुंटूर और कृष्णा जिलों में पेन्नेर, कृष्णा और गोदावरी नदियों के निकट मिला था। भारत में हीरे का इतिहास आश्चर्यजनक रूप से 3 से 6 हज़ार साल पुराना है.

बेन किंग्सले भारतीय मूल के हैं

sir-ben-kingsley

ब्रिटिश नागरिक सर बेन किंग्सले एक जाने माने हॉलीवुड अभिनेता हैं. वे सिनेमा के क्षेत्र के ऑस्कर (Oscar), बाफ्टा (BAFTA), ग्रैमी (Grammy), गोल्डन ग्लोब (Golden Globes), स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड (Screen Actors Guild Award) जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड जीत चुके हैं. उन्हें 1982 में बनी गाँधी (Gandhi) फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ग्रैमी अवार्ड मिला था. हालाँकि उनका जन्म इंग्लैंड में हुआ, लेकिन उनके पूर्वज गुजरात के इस्माइली मुस्लिम खोजा (Ismaili Muslim Khoja) से सम्बंधित थे.

स्विट्जरलैंड विज्ञान दिवस एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है

apl-abdul-kalam

भारत के मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम ने 26 मई 2006 को स्विट्जरलैंड का दौरा किया. उनके आगमन पर स्विट्जरलैंड  ने 26 मई को विज्ञान दिवस की घोषणा की गई थी. स्विट्जरलैंड में आज भी 26 मई को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है.

भारत कबड्डी के सभी विश्व कप जीता है

kabaddi

कबड्डी एक ऐसा खेल हैं, जिसके सारे विश्व कप एक देश ने जीते है और वह देश है भारत. जी हां यह सही है कि भारत एक मात्र ऐसा देश है, जिसने कबड्डी के अभी तक आयोजित सारे विश्व कप जीते है. भारतीय पुरुषों और महिलाओं दोनों ही टीमों ने अब तक के सभी कबड्डी विश्व कप जीते है।

शकुंतला देवी – मानव कंप्यूटर

shakuntla-devi

आप एक कैलकुलेटर का उपयोग किए बिना 7,686,369,774,870 × 2,465,099,745,779 का उतर दे सकते हैं? अगर हाँ तो कितनी देर में? कुछ मिनट्स या शायद कुछ घंटे तो अवश्य लगेंगें, है न?
शकुन्तला देवी ने 28 सेकंड में मानसिक रूप से इन दोनों अंकों को गुणा करके जवाब दे दिया था। यही कारण है कि उन्हें मानव कंप्यूटर का खिताब दिया गया था।

doodles-shakuntala-devis-84th-birthdayशकुंतला देवी के 84वें जन्मदिन पर गूगल की श्रद्धांजलि

चीनी सबसे पहले भारत में उपभोग की जाती थी

sugar-india
चीनी सबसे पहले भारत में उपभोग की जाती थी। भारत चीनी के निष्कर्षण और सफ़ाई की तकनीक विकसित करने वाला पहला देश था। बाद में भारत ने रिफाइनिंग और चीनी के लिए गन्ने आदि की खेती के बारे में कई देशों को सिखाया।

दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक

sumul-milk-amul-shakti
भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। भारत साल 2014 तक यूरोपीय संघ से पीछे था, लेकिन 2014 से लेकर अब तक नंबर एक पर है। यह आश्चर्यजनक नहीं है कि भारत ने पूरे यूरोपीय संघ के साथ प्रतिस्पर्धा और दौड़ जीत ली है।

विश्व में सबसे ज़्यादा शाकाहारी लोग

most-vegetarian-friendly-country-in-world

 

 

 

 

 

 

 

भारत दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश है। भारत की 25 प्रतिशत आबादी शाकाहारी है, जो कि विश्व में सबसे ज़्यादा है।

सबसे पहला भारतीय रॉकेट साइकिल पर ले जाया गया था

rocket-was-transport-on-cycle

भारत का पहला रॉकेट साइकिल पर थुम्बा स्टेशन से तिरुवनंतपुरम केरल ले जाया गया था. जाहिर है कि यह रॉकेट बहुत हल्का और छोटा रहा होगा.

दुनिया की सबसे ज़्यादा नमी वाली जगह

mawsynram-village

मौसिनराम, मेघालय का एक गांव है, जो दुनिया की सबसे ज़्यादा नमी वाली जगह है. यहाँ हर साल सबसे ज़्यादा औसत वर्षा का रिकॉर्ड है.

एक व्यक्ति के लिए पोलिंग बूथ

mahant-bharatdas-darshandas
ऐसा केवल भारत में हो सकता है! महंत भारतदास दर्शनदास, जो गिर वन में बनेज में रहते हैं, वहाँ के अकेले मतदाता हैं। फिर भी एक संपूर्ण मतदान केंद्र केवल उनके लिए हर चुनाव में स्थापित किया जाता है।

बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है

rabindranath-tagore

जी हाँ, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर भारत के राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ-साथ बांग्लादेश के राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला के भी लेखक है.

एडोल्फ हिटलर मेजर ध्यानचंद के बहुत बड़े प्रशंसक थे

adolph-hitler

भारत में एक अस्थायी पोस्ट कार्यालय है

floating-PO
श्रीनगर की डल झील में एक नए पोस्ट ऑफिस का 2011 में उद्घाटन किया गया था. यह डाकघर पहला तैरता हुआ डाकघर है.

यह भी पढ़ें:

छोटे बच्चों की नींबू के स्वाद पर हंसा देने वाली प्रतिक्रिया !

 

इस विडियो में बच्चों द्वारा अपनी जिंदगी में पहली बार नींबू के चखने की प्रतिक्रिया को दिखाया गया है. यह विडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी.