Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

भारत की 10 खूबसूरत जगहें, जिनका दीदार चांद की चांदनी में ही करना चाहिए

भारत में बहुत सारे बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। दुनिया भर से लोग भारत की संस्कृति और यहां के इतिहास को जानने आते हैं। भारत में कुछ खूबसूरत जगहें ऐसी हैं, जो दिखने में विदेशी जगहों से कम नहीं। आज हम आपको 10 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने का असली मज़ा दिन की बजाए रात में आता है। अगर आप इन जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए इनका दीदार चांद की चांदनी में करना बहुत ही यादगार रहेगा।

गोल्डन टेंपल – अमृतसर

गोल्डन टेंपल सिखों के सबसे बड़े और पवित्र गुरुद्वारों में से एक है। सिख धर्म के लोगों के साथ ही दुनिया के हर धर्म के लोग यहां पूरी आस्था के साथ सिर झुकाते हैं। रात के समय गोल्डन टेंपल की पवित्रता और भी खिल कर सामने आती है। उस समय वहां के वातावरण में इतनी शांति होती है कि ऐसा लगता है, हम ईश्वर की शरण में आ गए हैं।

स्वर्ण मंदिर के बारे में कुछ रोचक बातें..

अंबा विलास पैलेस – मैसूर

नफासत से घिसे सलेटी पत्थरों से बना यह पैलेस गुलाबी रंग के पत्थरों के गुंबदों से सज़ा है। अंबा विलास पैलेस रोमन स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। इस पैलेस में 1 लाख से अधिक लाइट्स लगाई गई हैं, इसीलिए रात के समय इसे देखने का एक अलग ही नज़ारा है।

ताजमहल – आगरा

ताजमहल भारत की शान और मोहब्बत की निशानी है। यमुना नदी के किनारे सफेद पत्थरों से निर्मित अलौकिक सुंदरता की तस्वीर ‘ताजमहल’ ना केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। चांदनी रात में इसका दीदार कर आपको पता चल जाएगा कि क्यों इसे महलों का ताज कहा जाता है।

अंबेडकर पार्क – लखनऊ

यह पार्क डॉ. भीमराव अंबेडकर की याद में बनवाया गया था। इसे ख़ासतौर से राजस्थान से मंगाए गए लाल पत्थरों से बनाया गया था. रात में जब इन पत्थरों पर लाइट पड़ती है, तो पूरा अंबेडकर पार्क चमक उठता है।

गेट वे ऑफ इंडिया – मुंबई

मुम्बई के दक्षिण में समुद्र तट पर स्थित रोशनी के बीच चमकते गेट वे ऑफ इंडिया को जब समुद्र की लहरें छू कर जाती है, तो रात के समय इन लहरों को देखने का एक अलग ही अनुभव होता है।

दुनिया के शीर्ष 10 सबसे हरे-भरे और खूबसूरत शहर

वृंदावन गार्डन – मैसूर

वृंदावन गार्डन मैसूर के मुख्य आकर्षणों में से एक है। यहां आप खूबसूरत फूलों की क्यारियां, घास के मैदान, पेड़, तालाब और फव्वारे देख सकते हैं। शाम के वक्त फव्वारों के बीच अलग- अलग रंग की लाइट पड़ती हैं और फव्वारो में संगीत भी बजता रहता है। इस गार्डन का असली नज़ारा तो शाम को देखने लायक होता है।

Lotus Temple – दिल्ली

दिल्‍ली के नेहरू प्‍लेस में स्थित लोटस टेंपल एक बहाई उपासना मंदिर है, जहां ना ही कोई मूर्ति है और ना ही यहां कोई पूजा पाठ होता है। यहां लोग शांति और सुकून का अनुभव करने आते हैं। इस मंदिर में ख़ास तरह की लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, शाम में इस भव्य मंदिर के दर्शन करना बहुत ही सुकूनभरा होता है।

हर की पौड़ी – हरिद्वार

हर की पौड़ी, हरिद्वार का एक पवित्र और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां हर शाम को गंगा किनारे आरती होती है। आरती के समय गंगा में तैरते दीयों को देखकर ऐसा लगता है कि गंगा नदी सोने की हो गई हो। शाम की आरती के समय यहां का बहुत ही अद्भुत नज़ारा होता है, जिसे देखने दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं।

नीरमहल – त्रिपुरा

रुद्रसागर झील पर बने इस महल को 1921 में त्रिपुरा के राजा बीरबिक्रम ने बनवाया था। इसका निर्माण पूरी तरह से बलुआ पत्थर और संगमरमर से किया गया है। महल में कई टावर, बॉलकनी, पुल और पवेलियन है, जिनसे इस महल की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यह महल सूर्यास्त के बाद देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है।

गोलकुंडा किला – हैदराबाद

यह किला अपने बेशकीमती खजानों और रहस्यमयी गुफाओं के लिए जाना जाता है। यहां पर सोमवार को छोड़ कर बाकी दिन शाम को 7-8 बजे लाइट और साउंड शो आयोजित किया जाता है, यह लाइट शो दर्शको के आकर्षण का मुख्य बिंदु है। इसके शो के जरिये वहां के राजाओं के प्यार और इतिहास की कहानियां बताई जाती है।

यह भी पढ़ें:-

भारत में 10 अविश्वसनीय जगहें

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत देश, जहां आप एक बार जरूर जाना चाहोगे..!!

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp