भारतीय मुद्रा के बारे में 15 दिलचस्प तथ्य

भारतीय मुद्रा के बारे में 15 दिलचस्प तथ्य:

सन 1954 से 1978 के बीच 5,000 और 10,000 रुपए के नोट चलन में थे।

one-rupee-in-1954

आज़ादी के बाद भी पाकिस्तान में काफी समय तक भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल होता रहा।

indian-rupees-in-pakistan

एक रुपए का नोट वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता था और उसमें वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते थे।

Finance-Ministry-issue-one-rupee

रुपया 20 वीं सदी में कई देशों की मुद्रा थी। जैसे अदन, ओमान, कुवैत, बहरीन, कतर, त्रुसिअल स्टेट्स, केन्या, युगांडा, सेशल्स और मॉरीशस।

नेपाल ने बाद भारत ने भी 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं।

nepal-had-banned-500-and-1000-notes.

किसी समय 5 रुपये के सिक्के की बांग्लादेश से तस्करी की जाती थी।

5-coins-were-smuggled-from-Bangladesh

रुपए के प्रतीक टाइप करने के लिए नए कंप्यूटर में आप ‘Ctrl + Shift + $’ प्रेस कर सकते हैं।

keyboard

एक 10 रुपए के सिक्के को ढालने की लागत 6.10 रुपए है।

10-rupees-coin

कमी की वजह से, भारतीय रिजर्व बैंक ने अतीत में विदेशी देशों से सिक्के बनाने के लिए मदद ली थी। उनके द्वारा ढाले गए सिक्कों की पहचान करने के लिए उनकें नीचे एक विशेष तरह का चिन्ह लगाया जाता था।

unique-identification

रुपये के नोट के एक तरफ हिंदी और अंग्रेजी में लिखा होता है और दूसरी तरफ 15 अन्य भारतीय भाषाओं में लिखा होता है।

15-different-language-writen-in-5-10-20-rupess

आप के पास 51% से अधिक फटा नोट है, तो आप इस नोट को बैंक में जमा करके नया नोट ले सकते हैं।

Cracked-note-in-the-bank-can-take-the-new-note.

1917 में रुपया, डॉलर से अधिक शक्तिशाली था। उस समय 1 रुपया 13 अमरीकी डालर के बराबर था।

1-rupee-was-equal-to-US-$-13.

सभी नोटों में भारतीय राज्यों की छाप होती है, जैसे 20 की नोट में अंडमान द्वीप समूह की छाप हैं।

20-rupee-mark-the-andaman--islands.

एक एनजीओ द्वारा शून्य रुपए के नोट भारतीय संविधान के “5वें स्तंभ” भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए जारी किए गए हैं।

zero-rupee-front

यह भी पढ़ें;-5 कानूनी अधिकार, जो हर भारतीय को पता होने चाहिए

Watch Video of lucky people who escaped death by fraction of seconds!

जानवरों की कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें!

जानवरों की कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें!!!

लंदन में आयोजित पैलेस गोल्ड कप रॉयल कोर्गी रेस में पहले स्थान के लिए कुत्ते दौड़ लगाते हुए.

amazing-animal-photos-dog-race

आश्चर्यजनक तस्वीरें :- भेड़ों का झुंड धुंध में चलता हुआ.

top10-amazing-picture-in-sheep

दक्षिण अफ्रीका के वेटलैंड पार्क में हिप्पो माँ अपने बच्चे को हवा में उछालती हुई.

amazing-animal-photos-hippo

क्यूबेक के एक गरंब्य फार्म में गाय बिल्ली को सूंघती हुई.

amazing-animal-photos-cow-and-cat

जर्मनी में लीपज़िग चिड़ियाघर में दो युवा भालू आपस में खेलतें हुए.

bears-play-in-the-zoo-fundabook

हंटिंगटन बीच में हो रही 7वीं वार्षिक सर्फ डॉग प्रतियोगिता में कुत्तें अपने मालिकों के साथ भाग लेतें हुए.

amazing-animal-photos-dog-surfing

आश्चर्यजनक तस्वीरें :- स्पेन की सडकों पर भेड़ अपने झुंड का नेतृत्व कर रही हैं.

amazing-animal-photos-sheep-leader

बत्तखों के झुंड का अदभुत दृश्य.

amazing-animal-photos-swan-heart

7 जून 2015 को वेलिंगटन में चल रहे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बिच दूसरा अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच का मजा लेता हुआ पक्षी.

amazing-animal-photos-drone-bird

जापान के टोक्यो शहर में एक पालतू कुत्ता दुकान के बाहर पोल के साथ बंधा हुआ अपने मालिक का इंतजार कर रहा है.

amazing-animal-photos-dog-tied

पाकिस्तान के कराची शहर में एक व्यक्ति अपने पालतू बंदर की आँख में काजल लगा रहा है, ताकि वह कुछ पैसे कमा सके. उस बंदर का नाम गुलाबों है.

performs-time-for-gulabo

चिड़िया अपने चूजों को खाना खिलाती हुई.

amazing-animal-photos-bird-feeding

एक पक्षी फुटबाल मैच का मज़ा ले रहा है.

amazing-animal-photos-spectator-bird

ऑस्ट्रेलिया के तारोंगा पार्क चिड़ियाघर में जिराफ का सम्पूर्ण परिवार अपने बड़े से बाहर देखते हुए.

amazing-animal-photos-jiraph

नाचता हुआ भालू.

amazing-animal-photos-bear

फेसबुक पर update करता हुआ बंदर.

facebook-update-by-moneky

अरे बाप रे…. ये कुत्ता आज मुझे खा जाएगा.

amazing-animal-photos-rabbit-and-puppy

बच्चा बिल्ली के साथ खेल रहा है.

amazing-animal-photos-cute-baby-and-cat

यह भी पढ़ें :-

लोगों द्वारा वजन घटाने की प्रेरक कहानियां

लोगों द्वारा वजन घटाने की प्रेरक कहानियां :- जब भी हम वजन घटाने के बारे में सोचते है तो सबसे पहले हमारे मन में जिम में कसरत करने का ख्याल आता हैं।लेकिन लगभग हर व्यक्ति ऐसा करने में असमर्थ होता हैं। फिट रहने के लिए निरंतर प्रेरणा की जरूरत होती है खासकर जब आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खुद पर ध्यान नही देते।

दंयेइल दुर्रांत का वजन 164 किलोग्राम था, जिसके कारण वह कहीं बाहर नहीं जा सकती थी। अत्यधिक मोटापे से उसके घुटनों में दर्द और चलने में मुश्किल होती थी। लेकिन उसने एक बार खुद से वादा किया की अत्यधिक मोटापे से मुक्त होना है और उसने 68 किलोग्राम वजन कम किया।

inspiring-weight-loss-stories-danyeil-durrant

2008 में हीथ सर्द ने बेटी के जन्म के बाद वजन कम किया। बचपन से ही हृदय रोगी होने के बावजूद भी उसने हार नहीं मानी और ऑनलाइन वजन घटाने के नए-नए तरीकों का प्रयोग करतीं रहीं। इसका परिणाम यह निकला की उन्होंने 54 किलोग्राम वजन कम किया।

inspiring-weight-loss-stories-heather-kern

संदीप मेनन की पहले और अब की तस्वीरें, पहले संदीप मेनन का वजन 92 किलोग्राम हुआ करता था लेकिन् उसने 25 किलोग्राम वजन कम किया। उसने बॉलीवुड फिल्म “गजनी” में आमिर खान से प्रेरणा ली।

inspiring-weight-loss-stories-sandeep-menon

और पढ़ें: मोबाइल फ़ोन से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी से ऐसे बचें !

51 वर्षीय महिला क्लारा विलियम्स का 2010 में 193 किलोग्राम वजन था। उन्होनें अपने पोते के लिए स्वस्थ जीवन शैली को चुना और अपना वजन कम किया।

20-inspiring-weight-loss-stories-clara williams

एम्बर लिंदेमन ने अपनीं माँ से प्रेरित होकर 68 किलोग्राम तक वजन  कम किया और अब आप देख सकते है की एम्बर लिंदेमन 28 नंबर जींस पहनती हैं।

inspiring-weight-loss-stories-amber-lindemann

और पढ़ें :खाना खाते समय याद रखें यह जरूरी बातें !

अगस्त 2011 में सूर्याग्नी रॉय का वजन 155 किलोग्राम था। लेकिन उसने अपनी कड़ी मेहनत और निष्ठा से 70 किलोग्राम तक वजन कम किया।

inspiring-weight-loss-stories-suryagni-soy

2011 में जेन कॉर्न का वजन 136 किलोग्राम से अधिक था। कॉर्न का वजन इतना अधिक था कि वह दरवाजे के पास मेलबॉक्स, जिसकी दूरी 30 फुट थी वहाँ तक पहुचने में असक्षम थी। जेन कॉर्न ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 68 किलोग्राम तक वजन कम किया।

inspiring-weight-loss-stories-jen-corn

केरी हॉफमैन ने 2 वर्षीय बेटी से प्रेरणा लेकर 155 किलोग्राम वजन से 86 किलोग्राम तक कम किया।

kerry-hoffman-inspire-2-year-old-daughter

युसुके किरिमोतो ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर चीनी और कार्बोहाइड्रेट पर नियत्रण किया और साथ ही 45 किलोग्राम तक वजन कम किया।

yusuke kirimoto-loss-100-pounds-weight

शेखर विजयन पेशे से एक मनोरंजनकर्ता हैं। विजयन ने बिना जिम जाये 40 किलोग्राम वजन कम किया।

inspiring-weight-loss-stories-shekhar-vijayan's

और पढ़ें: वैज्ञानिकों द्वारा मानव शरीर में खोजी गयी यह 10 नई चीजें!

तल्लेना जॉनसन का वजन 113 किलोग्राम था। जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक नही रहता था। फिर उन्होनें दृढ़ संकल्प करके अपना काफी वजन कम किया।

inspiring-weight-loss-stories-tallena-johnson

मनस्वी जेटली ने 2012 मिस इंडिया के लिये 80 से 52 किलोग्राम तक वजन कम किया था। इसके अलावा वह मिस इंडिया के सेमी फाइनल तक पहुची थीं।

manasvi jaitly-22kgs-weight-loss

ब्रायन फ्लेमिंग शराब का आदी और अत्याधिक मोटा था। लेकिन जब से उसने महसूस करना शुरू किया कि वह अपनी युवावस्था बर्बाद कर रहा है तो उसने कड़ी मेहनत से दो साल में 172 किलोग्राम से अधिक वजन कम कर लिया।

brian flemming-loss-380-pounds-two-years

और पढ़ें : नशे की लत का शिकार; बॉलीवुड के ये कलाकार

रेबेका जॉनसन, जिनका वजन पहले 113 किलोग्राम था, ने कड़ी मेहनत और लगन से 62 किलोग्राम वजन घटाया।

inspiring-weight-loss-stories-rebecca johnson

मिशेल फ्रिट्स ने अपने प्रेमी और सहकर्मियों से प्रेरणा पा कर, स्वस्थ जीवन शैली का चयन किया. उन्होंने विभिन्न उपाय अपना कर 40 किलोग्राम तक वजन घटाया।

michelle-fritts-inspire-her-boyfriend

मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत अम्बानी ने महज़ 18 महीनों में 108 किलो वजन घटाया हैं। इसमें आहार विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
और पढ़ें:वजन कम और कंट्रोल करने वाली डाइट

anant-ambani-before-after-weight-loss-with-sachin

10 Most Interesting and Funny Tattoo in Body 

वहशी क्रूर योद्धा तैमूरलंग से जुड़े कुछ रौंगटे खड़े करने वाले तथ्य

0

इतिहास बहुत सारे खूनी और वहशी दरिंदों से भरा पड़ा है जो कहने को तो बादशाह थे पर उनके काम लुटेरों और हत्यारों से भी बढ़कर थे। इन्हीं दरिंदों में से एक था तैमूरलंग। तैमूरलंग के युद्ध प्रदर्शन की बात करें तो ना केवल हैरानी होती है बल्कि रोंगटे भी खड़े हो जाते हैं।

[adinserter block=”35″]वह चौदहवी शताब्दी का एक तुर्क शासक था जिसने बाद में उसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। तैमूरलंग को इतिहास में एक वहशी क्रूर खूनी योद्धा के नाम से जाना गया। कहते हैं कि वह युद्ध में उतरते ही बड़ी गिनती में लाशें बिछा देता था। उसने कई युद्ध जीते और कई राज्यों को अपने कब्जे में लिया। वह योद्धाओं के सिर धड़ से अलग करके उन्हें जमा करने का शौक रखता था।

आइए जानते हैं तैमूरलंग से जुड़ी कुछ और भंयकर और रौंगटे खड़े कर देने वाली बातें।

    • [adinserter block=”36″]

    • तैमूरलंग का जन्म सन 1336 में उज्बेकिस्तान के शहर-ए-सब्ज नामक स्थान में हुआ था। उसके पिता ने इस्लाम कबूल कर लिया था। फलस्वरूप तैमूर भी इस्लाम का कट्टर अनुयायी हुआ।
    • तैमूरलंग बचपन से ही एक मामूली चोर था, जो मध्य एशिया के मैदानों और पहाड़ियों से भेड़ों की चोरी किया करता था।
    • वह बहुत ही प्रतिभावान और महत्वाकांक्षी था। जैसे-जैसे वह बड़ा हुआ उसे लोगों पर और राज्यों पर कब्ज़ा करने की होड़ लग गई। महान मंगोल विजेता चंगेज़ खां की तरह वह भी समस्त संसार को अपनी शक्ति से रौंद डालना चाहता था और सिकंदर की तरह विश्वविजय की कामना रखता था।

[adinserter block=”35″]

  • सन् 1369 में समरकंद के मंगोल शासक के मर जाने पर उसने समरकंद की गद्दी पर कब्ज़ा कर लिया। उसके बाद उसने विजय और क्रूरता की यात्रा शुरू की। तैमूर की क्रूरता के कई किस्से मशहूर हैं। कहा जाता कि एक जगह उसने दो हजार ज़िंदा आदमियों की एक मीनार बनवाई और उन्हें ईंट और गारे में चुनवा दिया।
  • उसे नर-मुंडों के बड़े-बड़े ढ़ेर लगवाने में ख़ास मज़ा आता था।
  • कई देशों और राज्यों को चीरता तैमूर आखिरकार भारत की ओर भी रुख करने लगा। पूर्व में दिल्ली से लगाकर पश्चिम में एशिया-कोचक तक उसने लाखों आदमी क़त्ल कर डाले और उनके कटे सिरों को स्तूपों की शक्ल में जमवाया।

 

[adinserter block=”33″]

 

  • इतिहासकार यह मानते हैं कि तैमूर भारत में सिर्फ और सिर्फ इस्लाम का प्रचार करने आया था, लेकिन यह पूरा सत्य नहीं है। असल में वह भारत का स्वर्ण और वह सभी कीमती सामान लूटने आया था, जो भारत की शान थी।
  • एक लड़ाई में तैमूर के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया था जिसके कारण वह कुछ लंगड़ा कर चलता था। इसलिए उसका नाम तैमूर+लंग पड़ा।
  • वह 35 साल तक युद्ध के मैदान में लगातार जीत हासिल करता रहा था।

 

[adinserter block=”36″]

  • वह बहुत बड़ा योद्धा तो था ही लेकिन पूरा वहशी भी था। मध्य एशिया के मंगोल लोग इस बीच में मुसलमान हो चुके थे और तैमूर खुद भी मुसलमान था, लेकिन मुसलमानों से पाला पड़ने पर वह उनके साथ ज़रा भी नरमी नहीं बरतता था। जहाँ-जहाँ वह पहुँचा, उसने तबाही, बला और मुसीबत फैला दी थी।
  • 1405 में तैमूरलंग का निधन हुआ था, तब वह चीन के राजा मिंग के ख़िलाफ युद्ध के लिए जा रहा था। मृत्यु के बाद उसे समरकंद में दफ़ना दिया गया था, जहां आज भी उसका मकबरा बना हुआ है।

 

[adinserter block=”35″]

  • सन 1941 में रूस के पुरातत्वविदों ने तैमूर के मकबरे की खुदाई कर उसके कंकाल का अध्ययन किया और पाया कि उसके कूल्हे की हड्डी टूटी हुई थी और दाएं हाथ की दो उंगलियां गायब थी। उसके कंकाल से यह भी पता चला कि उसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच थी और छाती चौड़ी थी।

 

यह भी पढ़ें:-दुनिया के 10 सबसे क्रूर और खतरनाक तानाशाह

Top 10 Richest Football Clubs In The World

क्या है वीवीपैट और कैसे होगा ईवीएम के साथ उपयोग

0

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में चुनाव हमेशा ही एक जटल प्रक्रिया रहे हैं। इसे सरल बनाने के लिए चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का प्रयोग करता है। EVM की विश्वसनीयता कायम रखने के लिए VVPAT यानी वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (Voter Verifiable Paper Audit Trail) मशीन की मदद ली जा रही है। आइए आज जानते है EVM और वीवीपैट मशीन क्या है और इस बार कहां और कैसे होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना।

क्या है EVM

यह एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। इसमें दो इकाइयां होती हैं। एक के माध्यम से वोट दर्ज कराए जाते हैं, जिसे मतदान इकाई कहते हैं, जबकि दूसरे से इसे नियंत्रित किया जाता है, जिसे कंट्रोल यूनिट कहा जाता है। दोनों यूनिट 5 मीटर लंबे एक केबल से जुड़ी होती है। कंट्रोल यूनिट बूथ में मतदान अधिकारी के पास रखी होती है, जबकि बैलटिंग यूनिट वोटिंग मशीन के अंदर होती है।

जिसका इस्तेमाल वोटर करता है। कंट्रोल यूनिट के लिए जिस प्रोग्राम का इस्तेमाल होता है, उसे एक माइक्रोचिप में डाला जाता है। माइक्रो चिप में डालने के बाद उस प्रोग्राम को न पढ़ा जा सकता है, न कॉपी की जा सकती है और न कुछ बदला जा सकता है। चुनाव होने के बाद मतदान अधिकारी ‘close’ बटन को दबाकर ईवीएम को बंद कर देता है। सॉफ्टवेयर ऐसा है कि ईवीएम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ भी नहीं की जा सकती है।

क्या है VVPAT

वीवीपैट भी एक तरह की मशीन ही होती है, जिसे ईवीएम के साथ जोड़ा जाता है। ईवीएम से वीवीपैट को जोड़ने के बाद अगर कोई मतदाता वोट डालता है, तो उसके तुरंत बाद एक पर्ची निकलती है, जिसमें जिस उम्मीदवार को मत दिया गया है, उसका नाम और चुनाव चिह्न छपा होता है।

किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में ईवीएम में डाले गए वोट और पर्ची का मिलान कर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि वोट उस उम्मीदवार को गया है या नहीं, जिसपर बटन दबाया गया हो। ईवीएम में लगे शीशे के एक स्क्रीन पर यह पर्ची 7 सेकेंड तक दिखाई देती है।

जानिए कहां और कैसे होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना

पूरे देश को लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। गुरुवार को वोटों की गिनती होनी है और वोटों की गिनती के साथ ही उन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा, जो इस चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इस बार मतगणना में वीवीपैट इसलिए होगा खास

इस बार सुप्रीम कोर्ट ने हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 5 बूथ के ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों के मिलान करने का आदेश दिया था, जिसके बाद से वीवीपैट का मिलान किया जाएगा। आयोग ने इस लोकसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट के मिलान को पांच गुना बढ़ा दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 5 वीवीपैट का ईवीएम से मिलान किया जाएगा। अभी सिर्फ एक का वीवीपैट मिलान होता था। अब चुनाव आयोग को 20,625 ईवीएम और वीवीपैट का मिलान करना होगा।

कैसा होता है मतगणना केंद्र?

मतगणना केंद्र एक स्ट्रॉन्ग रूम की तरह होता है, जहां सुरक्षा कर्मियों का कड़ा पहरा होता है। मतगणना केंद्र पर चुनाव अधिकारी, मतगणनाकर्मी, प्रत्याशी और उनके एजेंट, सुरक्षाकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद होते हैं। इन लोगों की मौजदूगी में ही वोटों की गिनती होती है और सभी अधिकारियों के आश्वस्त हो जाने के बाद परिणाम की घोषणा की जाती है। हर संसदीय सीट के आधार पर मतगणना केंद्र बनाए जाते हैं, जहां बूथ के आधार पर वोटों की गिनती जाती है।

कैसे होती है मतगणना की शुरुआत?

इस दौरान पहले रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर मतगणना की गोपनीयता बनाए रखने के लिए शपथ लेते हैं और मतगणना शुरू होने से पहले शपथ पढ़कर आगे का काम शुरू करते हैं। उसके बाद मतगणना शुरू करने से पहले सभी ईवीएम की जांच की जाती है।

काउंटिंग सेंटर्स पर इलेक्शन एजेंट के साथ प्रत्याशी और उनके काउंटिंग एजेंट भी वहां मौजूद होते हैं। काउंटिंग में हर अधिकारी, प्रत्याशी आदि की जगह तय होती है, जहां से पूरी प्रक्रिया करवाई जाती है। चुनाव आयोग द्वारा तैनात पर्यवेक्षकों के अलावा किसी और को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है।

यह भी पढ़ें:-

दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें!

दुनिया में कुछ ऐसी खतरनाक सड़कें हैं, जहां ड्राइविंग करना आसान नहीं है, क्योंकि यहाँ हर ड्राइवर हर पल मौत के साथ खेलता है. इसके बावजूद ऐसी खतरनाक सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसी खतरनाक सड़कें असल में चिंता का विषय हैं. इस लेख में हम आपको दुनिया की कुछ प्रसिद्ध और सबसे खतरनाक सड़कों से रूबरू करवाएँगे.

उत्तर युन्गास रोड, बोलीविया युन्गास

the-north-yungas-roadउत्तर युन्गास रोड करीब 64 किलोमीटर लंबी सड़क है. यह सड़क बहुत ही फिसलन भरी है, इसी कारण से ड्राइविंग के दौरान गाड़ियों के टायर नीचे खाई की ओर फ़िसल जाते हैं. इस सड़क की ढलानें संकरी और खतरनाक हैं. कई जगह ऐसी हैं, जहां दो कारें अगल-बगल से क्रॉस भी नहीं कर सकती. इस सड़क को द रोड ऑफ डेथ नाम से जाना जाता है. इसे दुनिया की सबसे खतरनाक रोड़ का दर्ज़ा प्राप्त है. अनुसंधान रिपोर्ट के अनुसार, इस सड़क पर प्रति वर्ष 200-300 लोग मारे जाते हैं.

कामनवेल्थ एवेन्यू, फिलीपींस

commonwealth-avenue-philippinesकामनवेल्थ एवेन्यू सड़क का नाम डॉन मारियानो मार्कोस एवेन्यू, जो कि पूर्व राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के पिता के नाम पे रखा गया है. डॉन मारियानो एवेन्यू लेन 1960 के दशक में बनाया गया था. यह हाईवे 12.4 कि.मी. लंबा और कुएजों शहर तक हैं. कुएजों शहर फिलीपींस की राजधानी हैं. यहाँ अत्यधिक ट्रैफिक की वजह से बहुत सी दुर्घटनाएं होती हैं, जिसके कारण यह खतरनाक सड़कों में से एक है।

जेम्स डाल्टन राजमार्ग, अलास्का

james-dalton-highway-alaskaअलास्का का जेम्स डाल्टन राजमार्ग दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से है. जेम्स डाल्टन राजमार्ग 667 किमी लंबी सड़क है. यह सड़क प्रुधोए (Prudhoe) खाड़ी क्षेत्रों में तेल आपूर्ति मार्ग के रूप में प्रसिद्ध है. इस सड़क पर ज़्यादातर ट्रैक्टर, ट्राले ही देखने को मिलगे. पहली नज़र में शांत दिखने वाली ये सड़क गड्डों, चट्टानों और तेज़ हवाओं के लिए जानी जाती है.

BR-116, ब्राजील

BR-116,-BrazilBR-116 ब्राजील की दूसरी सबसे बडी सड़क के रूप में जानी जाती है. इस राजमार्ग का दूसरा नाम मौत का हाईवे है. हर साल हज़ारों लोग इस सड़क की बुरी हालत और खराब रखरखाव के कारण मर जाते हैं.

जोजी ला पास, भारत

joji-la-passजोजी ला पास भारत में एक ऊंचे पहाड़ के पास, श्रीनगर और लेह के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 1 D पर स्थित है. यह लद्दाख और कश्मीर के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है. यह सड़क समुद्र तल से 3538 मीटर ऊपर है. यह सड़क काफी पतली है और बारिश के दिनों में काफी कीचड़ जमा हो जाता है, जिसके कारण यहां का ट्रैफिक प्रभावित होता है. भारी बर्फ़बारी के कारण यह मार्ग साल में लंबे समय तक तो बंद ही रहता है.

गुओलिंग टनल रोड, चीन

guoliang-tunnel-road,-china
गुओलिंग टनल दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सुरंगों में से एक है. यह 1.2 किलोमीटर (0.75 मील) लंबी और 4 मीटर (13 फुट) चौड़ी हेनान प्रांत में चीन के तैहंग पहाड़ों में स्थित है. यह प्रसिद्ध चीनी सुरंग सड़कों में से एक है. इस सड़क पर ड्राइव करने के लिए भिक्षु की तरह ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है. यहाँ एक भी गलती आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं.

तरोको कण्ठ रोड, ताइवान

taroko-gorge-roadtaiwan
तरोको कण्ठ रोड ताइवान की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है. तरोको कण्ठ सड़क एक संकीर्ण चट्टानों और पहाड़ों के मध्य से निकलती है. इस सड़क में ढेर सारे अंधे मोड़ और तेज़ घुमाव हैं, जिसके कारण यहाँ ड्राइव करना बहुत ही खतरनाक है.

पसुबियो, इटली

pasubio-italyउत्तरी इटली में पसुबिओ बेहद खूबसूरत दृश्यों के लिए मशहूर है. परंतु यहाँ गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है. पसुबिओ सड़क एक संकरी और घुमावदार है. इस सड़क पर गाड़ियों की इंट्री बैन होने के बावजूद लोग चोरी छिपे बाइक लेकर पहुंच ही जाते हैं.

हल्सेमा राजमार्ग, फिलीपींस

halsema-highway-philippinesहल्सेमा राजमार्ग में बहुत अधिक भूस्खलन होते है. यह सड़क साल में सिर्फ दो महीने, मार्च और अप्रैल में सुरक्षित है. बाकी पूरे साल यह सड़क भारी बारिश, कोहरा, गिरती चट्टानों, कीचड़ के कारण किसी बुरे सपने से कम नहीं है. हर साल एक या दो बार इन सड़कों की मरम्मत की जाती है.

स्किपर घाटी रोड, न्यूजीलैंड

skippers-canyon-road-new-nealandइस संकीर्ण और घुमावदार सड़क में ड्राइव करने के लिए एक विशेष अनुभव की आवश्यकता है. आप को ड्राइव करने का विशेष अनुभव है, तभी आप स्किपर घाटी सड़क की फिसलन भरी चुनौती को पर कर सकते हैं.

काराकोरम हाईवे, पाकिस्तान

karakoram-highwayपहाड़ों और घाटियों से कटी हुई, चीन और पाकिस्तान को जोड़ती, यह दुनिया की सबसे पक्की अंतरराष्ट्रीय सड़क है. पहाड़ी मार्ग, भारी कोहरा, हिम स्खलन, बाढ़ अदि के कारण यह एक खतरनाक सड़क साबित होती है। यही नहीं, कुछ जगहों पर डाकू और आतंकवादियों के हमले आम हैं, जिस कारण यह अत्यंत असुरक्षित मानी जाती है।

लक्सर-अल-काहिरा रोड, मिस्र

luxor-al-hurghada-road-egyptरेगिस्तानी इलाके का ये हाईवे बेहद खतरनाक है. स्थानीय लोग इस रास्ते से दूर रहने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह सड़क सुनसान क्षेत्रों से होकर गुज़रती है. इस इलाके में आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियां अधिक होती हैं. यहाँ हत्याएँ तो आम बात है.

पतिओपौक-पेर्दिकाकी रोड, ग्रीस

patiopoulo-perdikaki-roadपतिओपौलो –पेर्दिकाकी एक पहाड़ी और 23,5 किलोमीटर लंबा रोड़ हैं. यह हाईवे ग्रीस के उत्तर-पूरबी भाग में स्थित है. यह समुद्र तल से 700 मीटर ऊचाई पर स्थित हैं. खतरनाक ढंग से जगह-जगह मुड़ती इस सड़क के किनारों पर कोई बैरियर नहीं है, जिससे ख़तरे की आशंका दुगुनी हो जाती है.

सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग, चीन

sichuan-tibet-highwayसिचुआन-तिब्बत राजमार्ग एक ऊंची सड़क है, जो पूर्व में चेंगदू के सिचुआन से शुरू होती है और पश्चिम में तिब्बत के ल्हासा में समाप्त होती है. इस सड़क की लंबाई 2,142 किलोमीटर से भी अधिक है. सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग का मूलतः नाम कैंडिंग-तिब्बत राजमार्ग था. यहाँ भूस्खलन और हिमस्खलन आम हैं. ये एक नि:सदेह समस्या का हिस्सा है. इस सड़क पर 7,500 से अधिक लोगों की मृत्यु का रिकार्ड बन चूका है. अधिकतर लोगों के मारे जाने का कारण भूस्खलन, हिमस्खलन और खराब मौसम है.

यह भी पढ़ें:-

दुनिया की सबसे गहरी गुफा!!

दुनिया की अब तक की सबसे गहरी गुफा को क्रूबेरा गुफा या वोरोन्या गुफा के नाम से जाना जाता है, जो कि जॉर्जिया कृष्ण सागर के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है. क्रूबेरा गुफा की कुल लम्बाई 2197 मीटर है, जो कि एफिल टॉवर की लम्बाई 324 मीटर से भी लगभग 5 गुना ज़्यादा है. क्रूबेरा गुफा की खोज 1960 में हुई है. धरती के अंदर तक जाते हुए इसमें कई शाखाएं नज़र आती हैं.
krubera-cave

वोरोन्या गुफा में अंदर जाने लायक मौसम साल में सिर्फ़ 4 महीनें ही होता है, लेकिन दिलचप्स बात यह है कि आप बिना आज्ञा गुफा में नही जा सकते. अगस्त 2008 से यह क्षेत्र कूटनीतिज्ञ तनाव व मतभेदों से जूझ रहा है. जिसके चलते यहाँ जाने की आज्ञा आसानी से नहीं मिलती. वोरोन्या गुफा का मतलव है कि कौओं कि गुफा. जब इस गुफा में प्रवेश किया गया, तो वहाँ पर कौओं के बहुत सारे घोसलें बने हुए थे. इसलिए इस गुफा का नाम वोरोन्या गुफा पड़ा. वोरोन्या गुफा का नाम 1980 में रखा गया था.

world-deepest-krubera-caveक्रूबेरा गुफा को दुनिया की सबसे गहरी गुफा का दर्जा 2001 में मिला है. जब यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इसमें 1710 मीटर (5610 फीट) गहराई तक गया. यह उस वक़्त तक ज्ञात सबसे गहरी गुफाओं से 80 मीटर ज़्यादा था.
end-of-the-krubera-cave2004 में दुबारा यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इस गुफा में उतरा और इस बार वो 2080 मीटर (6820 फीट) कि गहराई तक गए. उसके बाद 2012 में विभिन्न देशों के स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इस गुफा में उतरा और यह 2197 मीटर की गहराई तक गया. इस दल ने 27 दिन इस गुफा में बिताएं.

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन की 5 सबसे डरावनी जगहें!

कुछ लोग मानते हैं कि भूत, प्रेत और आत्माओं का अस्तित्व होता है, जबकि कुछ लोग इन सब बातों को नहीं मानते. कुछ लोग अपने खुद के साथ पेश आए भुतहा अनुभवों को कुछ ऐसे सुनाते हैं कि सुनने वाले के रौंगटे खड़े हो जाएँ. आज हम भी आपके सामने ब्रिटेन के बारे में कुछ भूतहा बातें लेकर आए हैं. आइए जानते हैं यूनाइटेड किंगडम की सबसे डरावनी जगहें, जिन्हें देखकर या जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगें.

हाईगेट कब्रिस्तान, लंदन (High gate Cemetery, London)

highgate-cemetery-londonरात को लंदन का हाईगेट कब्रिस्तान एक हॉरर फिल्म की तरह दिखाई देता है. यह लंदन की सबसे डरावनी जगहों में से एक है. यह कब्रिस्तान बहुत बड़ा है. इस कब्रिस्तान में बहुत से लोगों ने वैम्पायर्स को देखने का दावा किया है, जो कि आए दिन इस कब्रिस्तान में घूमते रहते है. दुनिया भर में सबसे बड़े कब्रिस्तान के अलावा यह कार्ल मार्क्स की कब्र के लिए भी दुनिया भर में विख्यात है. इस कब्रिस्तान को सन 1839 में शुरू किया गया था.

कल्लोदें मूर, इंवेरनेस, स्कॉटलैंड (Culloden Moor, near Inverness, Scotland)

culloden-moor[adinserter block=”36″]स्कॉटलैंड में 16 अप्रैल 1746 को कल्लोदें की बंजर भूमि पर भयानक लड़ाई लड़ीं गई थी, जिसमें जैकोबाइट विद्रोहियों की भारी संख्या में हत्या कर दी गयी गई थी. हाइलैंड सीमा शुल्क और परंपराओं का दमन करने के लिए यह हत्यांएं की गई थी. माना जाता है कि इस युद्ध की सालगिरह पर मरे हुए सैनिकों और लोगों के भूत ज़िंदा हो जाते है और उनके रोने, चिल्लाने की आवाज़ें और हथियारों के टकराने की आवाज़ें स्पष्ट सुनाईं देती हैं.

लंदन का टावर (Tower of London)

tower-of-londonटावर ऑफ़ लंदन ब्रिटेन के सबसे पसंदीदा और आकर्षक स्थानों में से एक है. माना जाता है कि यह टावर भी कई मरे हुए लोगों का घर है. कुछ लोग इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं मानते, क्योंकि इस जगह पर असंख्य लोगों से साथ अत्याचार किए गए थे और लोगों के सिर काटें गए थे. इस जगह पर सबसे ज़्यादा बार यहाँ की राजकुमारी का भूत देखा गया है. उनकी हत्या उनके ही चाचा-चाची रिचर्ड और ऐनी बोलिन ने की थी. इस टावर से एक अजीब-सी गंध और चिल्लाने के आवाज़ें आती हैं.

रिनहम हॉल, ब्रिटेन (Raynham Hall, United Kingdom)

यह माना जाता है कि यह ब्रिटेन की सबसे डरावनी जगह है. यहाँ एक भूरी लेडी का भूत रहता है. लोग इस भूत को भूरी लेडी इसलिए कहते है, क्योंकि वह भूरे रंग के रंग के कपड़े पहनें रहती है. इस महल में जो भूत दिखाई देता है, वह ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री की बहन डोर्थी वालपूल की आत्मा है. ऐसा माना जाता है कि उसे यहां के एक लोकल लॉर्ड के साथ प्यार करते हुए पकड़ लिया गया था. बाद में उसे रिनहम हॉल के एक कमरे में कैद कर दिया गया था. वह मर गई और उसकी आत्मा तब से इस इमारत में भटकती है. डोर्थी के भूत को कई बार देखने का दावा किया गया है.

बोर्ले रेक्टोरी (Borley Rectory, ESSEX)

borley-rectory

[adinserter block=”36″]बोर्ले रेक्टोरी (Borley Rectory) कमज़ोर दिल वालो के लिए नहीं है. यह इंग्लैंड के सबसे भुतहा घर माना जाता है. बोर्ले रेक्टोरी घर 1863 में हेनरी डासन एलिस बुल (Henry Dawson Ellis Bull) के लिए बनाया गया था. इसे विक्टोरियन हवेली भी कहा जाता है. माना जाता है 13वीं शताब्दी में यहाँ के एक चर्च की नन बोर्ले मठ के एक भिक्षु से प्यार करती थी. उन्हें पकड़ लिया गया और दोनों को मार डाला गया था. भिक्षु को फांसी पर लटकाया गया, जबकि नन मठ की में ईंटों से बने तहखाने में दफना दिया गया था. घोस्ट-हन्टर्स इसे ब्रिटेन का सबसे खौफनाक घर मानते हैं.

[adinserter block=”33″]

यह भी पढ़ें: 

10 सबसे हैरानीजनक तस्वीरें, जिन्हें देख कर आप हिल जाएंगे!

इंसान अजीब प्राणी है. उसकी हरकतें और भी ज़्यादा अजीब हैं. कई बार इंसान के कार्यों और हरकतों को देखकर हम दंग रह जाते हैं और अपने आप से सवाल करते हैं कि क्या ऐसा सचमुच में संभव है, या यह महज कल्पना भर है? लेकिन जब आपके सामने तस्वीरों के रूप में प्रमाण मौजूद हों, तो फिर विश्वास करने और हैरान होने से सिवा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता. आज कुछ ऐसी ही हैरानीजनक तस्वीरें हम आपके लिए ढूँढ कर लाये हैं. कुछ ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कर आप समझ जायेंगे कि यह महज “फोटोशोप” का कमाल नहीं, बल्कि इंसान की स्तब्ध कर देने वाली हरकतों का प्रमाण है.

1…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-4

2…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-8

3…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-7

4…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-3

5…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-6

6…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-9

7…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-5

8…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-29…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-10

10…shocking-omg-lol-pictures-of-people-pics-pictures-images-photos-1

यह भी पढ़ें:-

यह भी पढ़ें:-

दुनिया के 22 देशों के सबसे अनोखे बॉर्डर!

दुनिया के 22 देशों के सबसे अनोखे बॉर्डर!

1. नीदरलैंड और बेल्जियम का बॉर्डर एक मकान के अंदर है, इसे सिर्फ सांकेतिक अक्षरों से समझा जा सकता है कि यहां दो देशों की सीमाएं हैं।

incredible-boarder
नीदरलैंड और बेल्जियम

2. मेक्सिको और अमेरिका के बॉर्डर पर वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया जाता है।

america-mexico
मेक्सिको और अमेरिका

3. म्यांमार, थाईलैंड और लाओस एक ही प्वाइंट पर मिलते हैं।

thailand-myanmar-and-laos
म्यांमार, थाईलैंड और लाओस

4. चीन और वियतनाम वाटरफॉल के पास मिलते हैं।

vietnam-china
चीन और वियतनाम

5. अर्जेंटीना और ब्राजील इग्वाजु वाटरफॉल में मिलते हैं।

brazil-argentina
अर्जेंटीना और ब्राजील

6. ऑस्ट्रिया, हंगरी और स्लोवाकिया के बॉर्डर एक ही जगह पर मिलते हैं।

amazing-boarders
ऑस्ट्रिया, हंगरी और स्लोवाकिया

7. अमेरिका और मेक्सिको के बॉर्डर की फाइल फोटो।

mexico-and-usa
अमेरिका और मेक्सिको

8. पुर्तगाल और स्पेन का यह बॉर्डर दुनिया का इकलौता ऐसा बॉर्डर है, जहां आप जिपलाइन के जरिए एक देश से दूसरे देश जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच बॉर्डर की लंबाई 1214 किलोमीटर है और इसे सबसे पुरानी सीमा रेखा में से एक कहा जाता है।

portugal-and-spain
पुर्तगाल और स्पेन

9. पराग्वे, अर्जेंटीना और ब्राजील बेहद ख़ूबसूरत जगह पर एक दूसरे से मिलते हैं।

Tri-boarders
पराग्वे, अर्जेंटीना और ब्राजील

10. पोलैंड और यूक्रेन के बॉर्डर की लंबाई करीब 530 किलोमीटर है। पोलिश-यूक्रेनियन वॉर के बाद 1919 में इसका निर्माण किया गया था।

poland-and-ukraine
पोलैंड और यूक्रेन

11. बोलिविया और ब्राजील के बीच बॉर्डर की लंबाई करीब 3400 किलोमीटर है। यह बॉर्डर रेगिस्तान और जंगलों के इलाके में पड़ता है।

Brazil-And-Bolivia
बोलिविया और ब्राजील

12. नॉर्वे और स्वीडन के बीच मौजूद बॉर्डर की लंबाई करीब 1630 किलोमीटर है। दोनों देशों के बीच नागरिकों की आवाजाही पर अधिक पाबंदी नहीं है। सिर्फ एक्साइज और कस्टम अधिकारी यहां चेकिंग करते हैं। पासपोर्ट भी हमेशा चेक करने का नियम नहीं है।

denmark-and-swedem
नॉर्वे और स्वीडन

13. कनाडा और अमेरिका के बीच मौजूद बॉर्डर दुनिया की सबसे लंबी सीमा रेखा है। इसकी लंबाई करीब 8,891 किलोमीटर है।

usa-and-canada
कनाडा और अमेरिका

14. डोमिनिकन रिपब्लिक और हैती के बॉर्डर के बीच दो एन्ट्री प्वाइंट हैं, जहां से लोग एक देश से दूसरे देश में जा सकते हैं।

haiti-and-the-dominican
डोमिनिकन रिपब्लिक और हैती का बॉर्डर

15. दो देश यूं पहाड़ पर मिलते हैं।

austria-slovenia
ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया

16. दोनों देश का बॉर्डर जंगल में पड़ता है।

belize-guatemala
बेलाइज और गोतेमाला

17. स्लोवाकिया और पोलैंड की सीमा एक पहाड़ी पर मिलती हैं।

czechoslovakia-and-poland
स्लोवाकिया और पोलैंड

18. जर्मनी,नीदरलैंड और बेल्जियम की सीमा एक पॉइंट पर मिलती हैं।

germany-netherlands
जर्मनी,नीदरलैंड और बेल्जियम

19. जर्मनी और चेक रिपब्लि की सीमा।

germany-chek-republic
जर्मनी और चेक रिपब्लि

20. पोलैंड और चेक की सीमा एक छोटी सी नदी में मिलती हैं।

poland-czech
पोलैंड और चेक

21. बेलारुस और रूस में आसानी से आ जा सकते हैं।

russia-and-belarus
बेलारुस और रूस

22. ब्राजील और उरुग्वे की सीमा शहर के मध्य से हैं।

uruguay-brazil
ब्राजील और उरुग्वे

यह भी पढ़ें:-जानिए कितना अनोखा है जापान