- कैंब्रियन जीनोमिक्स, जो एक सिंथेटिक जीव विज्ञान कंपनी है, ने फण्ड के माध्यम से 60 करोड़ रूपये की राशि एकत्रित की थी. उन्होंने इस एकत्रित की राशि से एक ऐसी डीएनए लेज़र का निर्माण किया जो नये जीवों को विकसित करती है. यह लेज़र असल में डीएनए में परिवर्तन करती है.
- एक नये वैज्ञानिक अध्ययन में आया है कि प्लूटो को छोड़कर ऐसे दो और भी ग्रह हैं जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं. हालाँकि वैज्ञानिकों को अभी तक उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है.
- मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी ने दुनिया में पहला ऐसा डाटाबेस तैयार किया है जिसमें हमारी पृथ्वी पर रहने वाले हर जीवों के डीएनए की जानकारी स्टोर है.
- वैज्ञानिकों ने एक ऐसे टिक्सओबैकटिन(Teixobactin) की खोज की है, जो पहला ऐसा एंटीबायोटिक है जिसके उपयोग से वैज्ञानिक मिट्टी से एंटीबायोटिक(जीवाणुनाशक) दवाओं को निकाल सकेंगे.
- शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में खोपड़ी की मांसपेशियों को विकसित किया है जो बाहरी उत्तेजनाओं पर वैसे ही प्रतिक्रिया (response) देती है जैसे असल में मानव की खोपड़ी की मांसपेशियां देती हैं.
- एम्आईटी(MIT) के भौतिक वैज्ञानियों ने पता लगाया है कि सूक्ष्माणु(उप – परमाणविक कण) को प्रकाश के गति के जितना गतिमान किया जा सकता है. यह अणु इस गति को खुद ही संचालित करते हैं.
- शोधकर्ताओं ने सफलतापूर्वक ऐसा बैक्टीरिया विकसित किया है जो हाइड्रोजन गैस को शराब आधारित ईंधन में बदल देगा.
- वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ब्लैक होल की खोज की है जो सूरज से 12 अरब गुणा भारी है.
- डेलट यूनिवर्सिटी के एक पीएचडी उम्मीदवार ने उच्च गुणवत्ता वाली ग्राफीम विकसित की है, जो पिछली विधि से 1000 गुणा सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली है. ग्राफीम एक ऐसी तकनीक होती है जिसको शब्दों की लेखन प्रणाली के वर्णन के लिए उपयोग किया जाता है.
- स्पेसएक्स(SpacesX) ने हाल ही में DSCOVR नाम का उपग्रह लांच किया है जो सूर्य से आने वाले अति-अधिक उत्सर्जन की जानकारी पहले से ही पहुंचा देगा क्योंकि सूरज से निकलने वाला यह उत्सर्जन संचार प्रणाली, बिजली के ग्रिड और उपग्रहों पर बुरा प्रभाव छोड़ती है.
ये हैं साल 2015 की 10 बड़ी खोजें!
जानवरों की हंसा देने वाली विडियो!
इस वीडियो में जानवरों को गिरते हुए और उनके द्वारा की जाने वाली हंसा देने वाली गतिविधियों को फिल्माया गया है. इस विडियो को देखकर आप हंसने को मजबूर हो जायेंगे.
फुटबॉल के साथ अद्भुत चालें!
इस विडियो में एक पेशेवर व्यक्ति को फुटबॉल के साथ अद्भुत ट्रिक्स करते हुए दिखाया गया है. जो फुटबॉल पर अपनी कला को अद्भुत ढंग से लोगों को दिखाता है.
इंग्लैंड में बनने वाली हैं अदभुत सड़कें!
इंग्लैंड में ऐसी सड़कें तैयार की जा रही हैं जिस पर ड्राइव करने से ड्राईवर अपनी कार को चार्ज कर सकेंगे.
कल्पना कर के देखें कि आप ऐसी सड़क पर अपनी गाड़ी चला रहे हैं जिससे आपकी बिजली से चलित गाड़ी अपने आप चार्ज हो रही है. ऐसी ही सड़कें इंग्लैंड में बनायी जा रही हैं. जिसके ऊपर आप अपनी बिजली से चलित कार ड्राइव करने से अपनी कार को चार्ज कर सकते हैं. इन सड़कों में वायरलेस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और यह सड़कें विशेष विद्युत् चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करती हैं. जिससे इन सडकों के ऊपर चलने वाली कारें चार्ज हो जाती हैं. इन सड़कों पर पहले 18 महीने तक इंजिनियरों द्वारा प्रशिक्षण किया जायेगा. फिर बाद में इन सड़कों का आम लोग इस्तेमाल करेंगे.
सड़कों द्वारा गाड़ियों को चार्ज करने की तकनीक पहले भी विकसित की जा चुकी है. इस तकनीक को पहले दक्षिण कोरिया में इस्तेमाल में लाया जा चुका है. वहां पर 12 किलोमीटर लंबी सड़क बनी हुई है जो बिजली से चलित बसों को चार्ज करने में मदद करती है.
ब्रह्मांड का इतिहास एक मिनट की वीडियो में!
इस 1 मिनट की फिल्म में दिखाया गया है कि हमारे ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई, कैसे बिग बैंग ने पूरे ब्रह्मांड की रचना की. फिर इसमें दिखाया गया है कि कैसे डायनासोर का युग शुरू हुआ और फिर खत्म हो गया. अंत में कैसे आदि-मानव गुफाओं से निकलकर अन्तरिक्ष की यात्रा करने में सफल रहा.
बिल्लियों की हंसाने वाली विडियो!
इस विडिओ में बिल्लियों को तरह-तरह की कलाबाजी करते हुए दिखाया गया है. जो अपने आप में बहुत रोमांचित और हंसा देने वाले दृश्य हैं.
भारत के टॉप 10 सबसे अमीर शहर
मुंबई

मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है. मुंबई अपने वाणिज्यिक, फैशन, मनोरंजन और पूँजी का उत्पाद करता है. जिससे मुंबई का हर वर्ष 209 अरब अमेरिकी डॉलर जीडीपी होता है. मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है, भारत का 70% बंदरगाह का व्यपार मुंबई में ही होता है.
दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली, जिसका वार्षिक जीडीपी 167 बिलियन अमेरिकी डॉलर होता है. इस राजधानी में ज्यादातर सरकारी और अर्ध सरकारी लोग काम करते हैं. अपने खुदरा व्यपार के आकर्षण से दिल्ली विदेशी निवेश को अपनी और आकर्षित करता है. सर्विस सेक्टर का दिल्ली की जीडीपी में 80% योगदान है.
कोलकाता

पश्चिम बंगाल की राजधानी और भारत की पूर्व राजधानी कोलकाता का जीडीपी 150 अरब अमेरिकी डॉलर है. कोलकाता एक प्रमुख बंदरगाह शहर है और उत्तर-पूर्व भारत का वाणिज्यिक केंद्र है. बड़े शहरों की तरह, कोलकाता भी आईटी कम्पनीज और बीपीओ का महत्वपूर्ण स्थान बन गया है.
बेंगलुरु

बेंगलुरु, कर्नाटक की राजधानी है. बेंगलुरु को भारत की सिल्लिकोन सिटी भी कहा जाता है. बेंगलुरु का जीडीपी 83 अरब डॉलर है. बेंगलुरु उद्यमियों द्वारा पसंद दुनिया के 10 बढ़े शहरों में से एक है. बेंगलुरु में 35% कार्यकर्ता आईटी विभाग में काम करते हैं.
हैदराबाद

हैदराबाद को “मोतियों के शहर “ के नाम से भी जाना जाता है. हैदराबाद की जीडीपी 74 बिलियन डॉलर है. लोनली प्लेनेट नाम की संस्था ने हैदराबाद को पर्यटन में तीसरा सबसे अच्छा शहर का दर्जा दिया है. इसके इलावा हैदराबाद को भारत का “जीनोम वैली ऑफ़ इंडिया” भी कहा जाता है.
चेन्नई

चेन्नई, तमिलनाडु की राजधानी और दक्षिण भारत का प्राथमिक बंदरगाह शहर है. इस शहर की जीडीपी 66 अरब डोलर है. चेन्नई शहर ऑटोमोबाइल, सॉफ्टवेयर सेवाओं, चिकित्सा पर्यटन, हार्डवेयर विनिर्माण और वित्तीय सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है. चेन्नई आईटी से संबंधित सेवाओं का दूसरा सबसे उत्पादक है.
अहमदाबाद

अहमदाबाद गुजरात की राजधानी है. जिसका 64 अरब डॉलर जीडीपी है. अहमदाबाद में अदानी ग्रुप, निरमा, अरविन्द मिल्स,कैडिला और टोरेंट दवा उत्पादक जैसी बढ़ी कंपनियां हैं. अहमदाबाद डेनिम का सबसे बड़ा उत्पादक है और जवाहरात और गहनों का सबसे बड़ा निर्यातक है.
पुणे

पुणे महाराष्ट्र में दूसरा सबसे बढ़ा महानगर है. जिसका जीडीपी 48 अरब डोल्लर है. इस शहर ने आईटी कम्पनीज और ऑटोमोबाइल के बड़ते हुए कार्यलों से सब का ध्यान अपनी और आकर्षित किया. विश्व बैंक ने पुणे में भोजन क्लस्टर और सब्जियों प्रसंस्करण के लिए निवेश किया.
सूरत

सूरत का जीडीपी 40 अरब अमेरिकी डॉलर है.एक अनुमान के मुताबिक 2020 में सूरत का जीडीपी 57 अरब डॉलर हो जायेगा. सूरत भारत का डायमंड हब के लिए जाना जाता है. दुनिया के 80% डायमंड की सूरत में कटौती और पोलिश होती है. भारत के 80% हीरे सूरत से ही उत्पादक होते हैं.
विशाखा पटनम

विशाखा पटनम को लोकप्रिय विजाग के रूप में माना जाता है, इस शहर का कुल घरेलू सकल उत्पाद 26 अरब डॉलर है. विशाखा पटनम में देश का सबसे पुराना शिपयार्ड और सबसे बड़े बंदरगाह हैं. आंध्रप्रदेश के इस शहर में बड़े बड़े उद्योग जैसे गेल, विजाग स्टील और हिन्दुस्तान स्टील हैं.
भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति
आइए आज जानते है भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में :
सुनील मित्तल (नेट वर्थ: $7.8 अरब)

सुनील मित्तल भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी एयरटेल के मालिक हैं, जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है. भारतीय एयरटेल के 30 करोड़ से ज्यादा उपभोगता हैं. उन्होंने अपने जीवन के 56 वर्षों में ही अपना नाम दुनिया की मशहूर मैगजीन फार्च्यून में दर्ज करा लिया.
कुमार बिरला (नेट वर्थ: $9.2 अरब)

कुमार बिरला को 1995 में आदित्य बिरला कंपनी को चलाने की जिमेदारी सौंपी गई. लेकिन बाद में उन्होंने इससे आगे बढ़ने की ठान ली. फिर बाद में उन्होंने अपनी कंपनी को भारत की सबसे ज्यादा सीमेंट का उत्पादन करने वाली कंपनी बना दिया. इनका पूरा नाम कुमार मंगलम बिरला है.
आदि गोदरेज (नेट वर्थ:$11.6 अरब)

गोदरेज कंपनी के मालिक आदि गोदरेज हैं. जिन्होंने 116 वर्ष पुरानी गोदरेज कंपनी को संभाले रखा है. उनको अपने बच्चों पर गर्व है, जो गोदरेज कंपनी को बढिया तरीके से चलाते है. उनके परिवार की संपत्ति की कीमत इस वर्ष कई गुना ज्यादा हो गई. जिससे वो हमारी शीर्ष 10 भारतीय अमीरों की लिस्ट में 8वें नंबर पर आ गए।
शिव नाडार (नेट वर्थ:$12.5 अरब)

शिव नाडार एचसीएल कंपनी जो सबसे बढ़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी के मालिक हैं. उनके उपभोगताओं में बोईंग, माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. शिव नाडार ने एचसीएल हेल्थकेयर चैन का भी निर्माण शुरू कर दिया है, जो चिकत्सक सुविधाएं लोगों तक पहुंचाएगी.
हिंदुजा भाई (नेट वर्थ:$13.3 अरब)
लंदन में रहने वाले हिंदुजा भाई मल्टीनेशनल कंपनी चलाते हैं. उनकी कंपनी बैंकिंग सुविधाएं, चिकित्सक सुविधाएं के साथ-2 ट्रांसपोर्ट की सुविधाएँ अपने ग्राहकों को देती हैं. ब्रिटेन में अमीर लोगों की सूची में भारतवंशी हिंदुजा भाई दूसरे स्थान पर हैं.
लक्ष्मी मित्तल (नेट वर्थ:$15.8 अरब)
लक्ष्मी मित्तल एक भारतीय उद्योगपति और दुनिया के सबसे बड़े स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन हैं. हालांकि वे यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं, पर उन्होंने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है. वे भारत के साथ-साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं.
पल्लोंजी मिस्त्री( नेट वर्थ: $12.5 अरब)
पल्लोंजी मिस्त्री भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं, जिनको आयरलैंड की नागरिकता भी प्राप्त है. उनके कारोबार में रियल एस्टेट, टेक्सटाइल, शिपिंग पब्लिकेशन, पॉवर और बायोटेक्नोलॉजी आती है. अमीर व्यक्तियों की सूचि में वह भारत में 5वें स्थान और दुनिया में 73वें और इसके इलावा आयरलैंड में पहले नंबर पर है।
अज़ीम प्रेमजी(नेट वर्थ:$19.3 अरब)

अज़ीम प्रेमजी सॉफ्टवेयर कंपनी के अध्यक्ष हैं. अज़ीम प्रेमजी एशिया के सबसे उदारवादी पुरुष भी हैं, जिन्होंने 4 अरब डॉलर चैरिटी में दान किये. विप्रो कंपनी की नींव उनके पिता मोहमद प्रेमजी ने रखी थी. विप्रो के दुनियाभर में एक लाख तीस हजार कर्मचारी हैं और इसकी 54 देशों में शाखाएं हैं. विप्रो का मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है.
मुकेश अंबानी (नेट वर्थ: $21 अरब)

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर है। इस कंपनी की शुरुवात उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने की थी। इनकी रिलायंस जियो इन्फोकॉम में अपनी लॉन्चिंग के साथ ही टेलिकॉम जगत में तहलका मचा दिया। जियो पहले ही दिन से देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शुमार हो गया है। सितंबर 2016 में इसने 4G डेटा सेगमेंट में अपनी सर्विस शुरू की और महज 170 दिनों में इसके 10 करोड़ ग्राहक हो गए।
दिलीप संघवी (नेट वर्थ:-$21.9 अरब)

वर्ष 2015 में दिलीप संघवी भारत के सबसे आमिर व्यक्ति बन गए. दिलीप संघवी जो सन औषधि कंपनी के मालिक और फाउंडर हैं. यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसकी वैल्यू $31 अरब है. उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत 1983 में अपने पिता से $160 उधार लेकर की थी.
यह भी पढ़ें :
मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का अब तक का सफर
एक तांगे वाले से मसालों की कंपनी के मालिक बनने तक का सफर
जानिए मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में कुछ रोचक बातें
जानिए प्रेरणादायक और विप्रो कंपनी के चेयरमैन अजीम प्रेमजी के बारे में





