सपनों (Dreams) के बारे में 20 अदभुत तथ्य!

आपके सपने (Dreams) विस्मयकारी, रहस्यमई, आँख खोलने वाले और कई बार भयानक भी हो सकते है. आपके सपनों के बारे में 20 अदभुत तथ्य, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे.

आप सपने लेते समय कुछ भी पढ़ नहीं सकते और ना ही समय बता सकते है

अगर आपको यह नहीं पता चल पा रहा कि आप सपने में है या नहीं, तब आप कुछ पढ़ने की कोशिश कर के देखिये. अगर आप पढ़ नहीं पा रहे, तब आप सपने में है. यही चाल समय देखने पर भी लागू होती है. अगर आप घड़ी देखकर समय नहीं बता पा रहे है, इसका अर्थ भी यही है कि आप सपने में है.

चमत्कारी सपने

इस तरह के सपनों में आप कुछ भी कर सकते है. ऐसा सामने आया है कि अलग तरीकों का उपयोग करके लोग अपने सपनों पर नियंत्रण पा सकते है. जैसे आप सपनों में उड़ सकते है, दीवारों के आर पार जा सकते है, अलग अलग दिशाओं में जा सकते है और भूतकाल में भी जा सकते है.

बहुत सारे आविष्कार सपनों से ही प्रेरित है

सपनों की वजह से ही बहुत सारे अविष्कार हुए हैं. उदाहरण के तौर पर

  1. गूगल इंजन बनाने का विचार
  2. वैकल्पिक जनरेटर
  3. डीएनए डबल हेलिक्स स्पाइरल
  4. कपड़े सीने वाली मशीन
  5. और बहुत सारे आविष्कार

चेतावनी वाले सपने

ऐसे कई मामले सामने आये है, लोगों ने ऐसे कई सपने देखे हैं, जो बाद में सच साबित हुए हैं. इसका अर्थ यह है कि इन लोगों के सपनों ने आने वाले समय में होने वाली घटनाओं को पहले ही उनके सपनो में दिखा दिया था. जैसे कि

  1. अब्राहम लिंकन जी को सपने से ही पता चल गया था कि उनकी मौत कैसे होगी.
  2. 9/11 का शिकार हुए कई लोगों ने अपने सपने में ही देख लिया था कि उनकी मौत 9/11 के हमले में होगी.
  3. मार्क ट्वेन जी ने अपने भाई की मौत को अपने सपने में ही देख लिया था.

सोते हुए पैरालिसिस

अगर किसी के साथ बहुत बुरा हो सकता है, तो वह स्लीप पैरालिसिस है. इस की दो विशेषताएं होती हैं, पहली तो यह इस सपने की स्थिति में आप हिल भी नहीं सकते और दूसरी स्थिति में आपको ऐसा लगेगा कि आपके पास कोई बुरी आत्मा घूम रही है.

आर.ई.एम् स्लीप विकार

इस तरह के सपने में आपका शरीर साधारण तौर पर स्तंभित (paralyze) हो जाता है. इस तरह के सपनों में लोगों की  लातें, बाहें टूटी हैं. इस स्थिति में लोगों ने फर्नीचर को भी तोड़ा है. एक दुर्लभ मामले में एक व्यक्ति ने तो घर ही जला डाला था.

सेक्सुअल ड्रीम्स

इस तरह के सपनों में आपका शरीर अकड़ जाता है. एक मामला ऐसा भी सामने आया है, जब इस तरह के सपने में एक आदमी को 20 इरेक्शन हुए थे.

नींद में चलने वाले लोग

सोते हुए चलना एक बहुत ही विरल और बहुत ही खतरनाक समस्या है. इस तरह के सपनों में लोग सिर्फ हिलते जुलते ही नहीं, बल्कि उठकर नींद में ही चलने लगते हैं.

सपनों का नशा (ड्रीम ड्रग)

ऐसे कई लोग हैं, जिनको सपने लेना पसंद होता है और वह सपनों से कभी भी नहीं निकलना चाहते और वह दिन में भी सोते ही रहते हैं. इसलिए सोने के लिए वह लगातार ड्रग लेते रहते हैं. वह हल्लुसिनोगेनिक नामक नशे का इस्तेमाल करते हैं, जो आपको लगातार नींद में ही रखेगा.

ड्रीम कैचर

ड्रीम कैचर सिम्बल मूल अमरीकियों में बहुत मशहूर है. यह वेब से बुना हुआ एक सिम्बल होता है, जो आपको बुरे सपनों के आने से बचाता है.

आपके दिमाग का ज़्यादा सक्रिय होना

आप सोने के संबंध को एक शांति और आरामदायक स्थिति समझते होंगे, असल में हमारा दिमाग सोते हुए ज़्यादा सक्रिय हो जाता और तेज़ चलता है.

रचनात्मकता और सपने

सपने, रचनात्मकता और कला के लिए उत्तरदायी होते है. सपने हमारी रचनात्मकता ऊर्जा को बढ़ाते हैं. आरईएम् के बहुत कम मामलों में ऐसा सामने आया है कि कई लोगों को सपने आते ही नहीं, क्योंकि उनमे रचनात्मकता की कमी होती है.

हमारे पालतू जानवर भी सपने लेते हैं

हमारे पालतू जानवर भी सपनों के साथी होते हैं. आप अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को सोते हुए देखना. आप देखेंगे कि उनके पंजे हिल रहे हैं और वह सोते समय कभी-कभी आवाज़ें भी निकालते हैं.

आप सपने हमेशा देखते हैं, लेकिन आप हमेशा सपने याद नहीं रखते

बहुत सारे लोगों का मानना है कि उनको सपने ही नहीं आते, लेकिन यह सच नहीं है. असल में हम सभी को सपने आते हैं. लेकिन 60% लोग सपनों को भूल जाते हैं.

अंधे लोग भी सपनों को देखते हैं

अंधे लोग जो जन्म से अंधे नहीं होते, उनको सपनों में अलग- अलग तस्वीरें देखने को मिलती हैं. लेकिन जो जन्म से ही अंधे होते हैं, उनको सपनों में कुछ दिखाई ही नहीं देता.

हम अपने सपनों में सिर्फ उन्हीं लोगों के चेहरे देखेंगे, जिन्हें हम जानते हैं

यह सिद्ध हो चुका है कि आप उन्हीं लोगों के चेहरों को अपने सपनों में देखेंगे जिनको आप असल में जानते हैं या मिल चुके हैं.

सपने ज़्यादातर नकरात्मक ही होते हैं

यह बहुत अजीब बात है कि सपने हमेशा नकरात्मक होते हैं. अध्यन में पाया गया है कि ज़्यादातर सपने गुस्से, डर और उदासी से ही संबंध रखते हैं.

विभिन्न सपनों का एक ही रात में आना

आपको 7 से ज़्यादा सपने एक ही रात में आ सकते हैं. यह आपके आर.ई.एम् चक्कर पर निर्भर करता है कि आप एक रात में कितने सपने देख सकते हैं.

लिंग भेद

सपनों के बारे में एक अजीब तथ्य यह है कि मर्दों के सपनों में 70% मर्द ही होते हैं. लेकिन यह मामला औरतों के सपनों में नहीं होता और साथ ही मर्दों के ज़्यादातर सपने आक्रमण वाले होते हैं.

हर एक को रंगीन सपने नहीं आते

12% लोग सफेद और काले रंग में ही सपने देखते हैं.

यह भी पढ़ें :-जानिये कब, कैसे और क्यों देखते है हम सपने !!!!

10 MOST EXPENSIVE DOG BREEDS IN WORLD,MUST KNOW! 

एप्पल कंपनी के बारे में कुछ मजेदार तथ्य

एप्पल कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. एप्पल कंपनी को शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद कंपनी ने बहुत लोकप्रियता हासिल की. अब तो ऐसा वक्त आ गया है कि हर आदमी चाहता है कि एक बार वह एप्पल का फोन ज़रूर लें. आज हम आपको एप्पल कंपनी के बारे में ऐसे दिलचस्प तथ्य बताएंगे, जिनके बारें में आपको शायद ही पता होगा.

  • Apple कंपनी की स्थापना अप्रैल फूल के दिन यानि 1 अप्रैल 1976 में हुई थी.
  • एप्पल कंपनी का सबसे पहला लोगो न्यूटन की तस्वीर थी. Apple कंपनी ने एक प्रोडक्ट का नाम न्यूटन के नाम पर रखा था. आईफोन से पहले एप्पल कंपनी इसी प्रोडक्ट पर निर्भर थी.frist-logo-in-apple-company
  • शुरुआती दिनों में कंपनी को मंदी का सामना करना पड़ा था. 1976 में कंपनी को APPLE-I कम्प्यूटर के कुछ ऑर्डर मिले थे, जॉब्स और उनके पार्टनर वॉजनिएक के पास इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए पैसे नहीं थे. ऑर्डर पूरा करने के लिए जॉब्स और वॉजनिएक को अपना सामान तक बेचना पड़ा था. जॉब्स ने ऑर्डर को पूरा करने के लिए अपना पसंदीदा वॉल्सवेगन वैन तक बेच दिया था.
  • Apple कंपनी ने 1985 में स्टीव जॉब्स को कंपनी से निकाल दिया था, लेकिन 1996 में फिर से कंपनी में वापसी बुला लिया.
  • एप्पल कंपनी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण स्टीव जॉब्स मात्र 25 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गया था. 25 वर्ष की उम्र में स्टीव जॉब्स की कुल पूंजी 7 बिलियन डॉलर से ज़्यादा थी और स्टीव जॉब्स कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे.
  • एप्पल के CEO टिम कुक अपने कर्मचारियों को हर दिन सुबह 4.30 बजे ही ई-मेल कर देते हैं.
  • Apple के सह संस्थापक रोनाल्ड वेन ने अपने शेयर 800 डॉलर में बेचे दिए थे, जिनकी आज के समय में कीमत 35 अरब डॉलर होगी.
  • एप्पल कंपनी का 61 प्रतिशत बिज़नस अमेरिका के बाहर फैला हुआ है. इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रॉफिट का एक तिहाई हिस्सा अमेरिका से नहीं, बल्कि बाकी देशों से आता है.
  • 2012 में कंपनी ने लगभग 40 मिलियन आईफोन बेचे थे. औसत करीब 1,10,000 आईफोन प्रति दिन बेचे गए. एप्पल कंपनी के आईफोन दुनिया भर के करीब 89 देशों में बेचे जाते हैं.
  • कंपनी में नौकरी करने वाला हर तीसरा आदमी भारतीय है.
  • iPhone का प्रोसेसर वास्तव में सैमसंग कंपनी द्वारा बनाया गया है.
  • कंपनी ने सबको चौंकाते हुए 2010 में सबसे मूल्यवान टेक्नोलॉजी कंपनी होने का खिताब हासिल कर लिया. इससे पहले, जो केवल माइक्रोसॉफ्ट को मिला था. माइक्रोसॉफ्ट वैल्यू 219.18 बिलियन थी, जबकि एप्पल की वैल्यू 222.22 बिलियन डॉलर थी, जो माइक्रोसॉफ्ट से अधिक थी.
  • एप्पल फ़ोन प्रत्येक दिन पूरा चार्ज करने पर भी एक साल में 0.25$ की बिजली की खपत करेगा, जो बाकि फ़ोनों की तुलना में काफी कम है.

यह भी पढ़ें :-

WTF!! मौत से ठीक पहले ली गयी सेल्फियां!!

हम सेल्फियां क्यों लेते हैं? शायद इसलिए कि खुशनुमा पलों की महक हमारे मन-मस्तिष्क में हमेशा ताज़ा बनी रहे? शायद इसलिए कि अपने परिवार और मित्रों को एहसास करवा सकें कि उस पल हम कितने खुश और ज़िंदादिल थे और हम एक खुशनुमा ज़िंदगी को जीने का तरीका ढूँढ पाने में सफल रहे हैं?

लेकिन क्या हो यदि आपके द्वारा ली गयी सेल्फियां आपके जीवन की आखिरी सेल्फियां साबित हो? हम ईश्वर से आपके दीर्घायु होने की कामना करते हैं, लेकिन यहाँ दिखाए जा रहे व्यक्ति इतने किस्मत वाले नहीं थे. तो क्या आप जानना चाहेंगे कुछ ऐसे लोगों के बारे में जिनकी यहाँ दिखाई गयी सेल्फियां उनके जीवन की अंतिम सेल्फियां साबित हुई? तो पढना जारी रखें!

भारत के मंडी-मनाली हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुए छात्रों की आखिरी सेल्फी.

VNR विगनाना ज्योति इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग के 48 छात्र-छात्राएं और 3 स्टाफ कर्मी प्लांट टूर पर थे. ये लोग ब्यास नदी में फोटो ले रहे थे, तभी प्रोजेक्ट से छोड़े गये पानी से अचानक जल-स्तर बढ़ने से 24 छात्र-छात्राएं पानी में बह गए. यह एक बहुत दर्दनाक हादसा था.

mandi-manali-beas-river-tragedy

28 फीट ऊँचे पुल पर जेनिया इग्नातेवा की आखिरी सेल्फी.

अप्रैल 2014 में रूस की 17 वर्षीय जेनिया इग्नातेवा ने अपने दोस्तों को इम्प्रेस करने के लिए ज़मीन से 28 फीट ऊँचे पुल पर सेल्फी ली. अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ी. गिरते हुए बैलेंस बनाने के प्रयास में उसने 1500 वोल्टस बिजली की तारों को पकड लिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी और कंक्रीट के फर्श पर गिर गयी. उसकी तत्काल मौत हो गयी.

russian-girl-xenia-ignatyeva

पिस्तौल के साथ आखिरी सेल्फी.

21 साल के ऑस्कर ओटेरो अगुइलर को सेल्फी का ज़नून था. वह शराब, कारों और ऑटो-मोबाइल्स के साथ फोटो लेता और उन्हें फेसबुक पर अपलोड करता रहता था. जुलाई 2014 में उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, जब वह एक पिस्तौल के साथ सेल्फी ले रहा था.

oscar-otero-aguilar

प्राइवेट जैट पर आखिरी सेल्फी.

मैक्सिकन-अमेरिकन पॉप स्टार जेनी रिवेरा को मैक्सिकन इतिहास की एक नामचीन हस्ती और टॉप सेलिंग फीमेल आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है. यह सेल्फी 9 दिसंबर 2012 को जेनी और उसके मित्रों की है, जो उन्होंने एक प्राइवेट जैट पर उड़ान भरने से ठीक पहले ली. यह जेट क्रेश हो गया था और 7 लोगों में से कोई भी ज़िंदा नहीं बचा था.jenni-rivera-selfie

गैरी स्लोक और उसकी माँ पेट्रा की आखिरी सेल्फी.

यह सेल्फी उन्होंने मलेशियन एयरलाइन्स की फ्लाइट  न. MH17 पर उड़ान भरने से ठीक पहले ली थी. यह विमान जुलाई 2014 को उक्रेन में मिसाइल हमले का शिकार हो गया था और इसमें सवार सभी यात्री मारे गए थे.amsterdam-gary-slok-and-his-mother

मशहूर संगीतकार जेडियल की आखिरी सेल्फी.

यह सेल्फी प्युर्टो-रिको के मशहूर संगीतकार जेडियल (Jadiel) की है, जिनकी मई 2014 को न्यूयॉर्क में मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गयी थी. यह सेल्फी उन्होंने इस दुर्घटना से कुछ क्षण पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी.

musician-jadiel

कर्टनी सैनफोर्ड की मौत से पहले की आखिरी सेल्फी.

26 अप्रैल 2014 को कर्टनी सैनफोर्ड (32) की एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी. अपनी ताज़ा सेल्फी के साथ उसने अपना फेसबुक स्टेटस अपडेट किया था, “The happy song makes me HAPPY!”

courtney-sanford-last-selfie

मौत से पहले की आखिरी सेल्फी.

जून 2014 को मिसौरी, अमेरिका में दो पक्की सहेलियां बैचलर पार्टी में जा रही थी, जब यह सेल्फी ली गयी. इसके कुछ ही क्षणों के भीतर ओवरटेक करती उनकी कार सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गयी. कोल्लेट मोरेनो (Collette Moreno, 26) इस भिडंत में बुरी तरह से जख्मी हो गयी और उसकी बाद में मौत हो गयी थी. कोल्लेट की दो हफ्ते बाद शादी होने वाली थी.

collette-moreno-missouri

चेतावनी के बावजूद ट्रैन के आगे शेल्फी लेती लड़की.

इस फोटो में एक अनाम 19 वर्षीय युवती अपनी अंतिम सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है. दक्षिणी चीन के फोशान शहर में यह हादसा अप्रैल 2016 में हुआ, जब यह युवती चेतावनी के बावजूद शेल्फी लेने में व्यस्त रही और ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गयी.

pay-china-train-selfie-death

ट्रेन की छत पर आखिरी सेल्फी.

मई 2015 में, एना उर्सु (Anna Ursu, 18), नाम की रोमानियन लड़की लासी शहर के एक रेलवे स्टेशन में एक ट्रेन की छत पर एक “परफेक्ट सेल्फी” लेने के लिए चढ़ी. जैसे ही वह छत पर लेट कर सेल्फी ले रही थी, उसका एक पैर ऊपर से गुज़र रही 27000 वोल्टस की तारों की चपेट में आ गया और उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गयी थी.

romanian-teenager-burst-flames-selfie-death

साउथ कोरिया से जुड़े अजीबोगरीब तथ्य!!

15 most Bizarre Dishes in the World 

कैसे थकावट महसूस होने पर भी अपने आप को जगाए रखें!!

अगर आप दोपहर में काम के समय थकावट महसूस कर रहे हैं और आपको बार-बार नींद आ रही है, आप जागते रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. तो यह रहे कुछ गुण, जो आपको काम के समय हमेशा तैयार रखेंगे और आपकी नींद को दूर करेंगे.

अपनी इन्द्रियां को संतुलित करें

  • ऐसा आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे की अपने कमरे में लाइट्स को हमेशा ओन रखो.
  • च्यूइंग गम को चबाओ.
  • पिपरमिंट के तेल को सूंघ कर अपनी इन्द्रियों को जगा कर रखें.
  • संगीत सुनें.
  • अगर आपकी आँखों में थकावट हो रही है, तो कुछ समय के लिए अपना ध्यान दीवार की तरफ या खिड़की की तरफ लगायें.

अपने शरीर को सतर्क रखें (Keeping your body alert)

  • ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें. ऐसा करते समय आपकी आँखें खुली होनी चाहिए.
  • अपनी बांह की कलाई पर चिकोटी कांटें.
  • फर्श पर हल्के से अपने पैरों को थप-थ्पायें.
  • अपने कंधों को घुमाएँ.
  • जब भी काम के समय आपको मौका मिले, तो थोड़े समय के लिए घूमें.
  • अगर आप काम के समय घूम नहीं सकते, तो नियमित व्यायाम करने की आदत डाल लें.

जागते रहने के लिए भोजन करें (using food to stay awake)

  • अपने दिन की शुरुआत अच्छे नाश्ते से करें, जैसे कि आप अपने नाश्ते में अंडे और ब्रेड खा सकते हैं.
  • ज़्यादा भोजन ना करें, ऐसा करने से आपको ओर भी थकावट महसूस होगी.
  • अपने साथ काजू, बादाम जैसे खाद्य पदार्थ रखें और जब नींद आने लगे, तो इनको खाकर आप द्वारा सक्रिय हो जायेंगे और आपको नींद नहीं आएगी.
  • ठंडा पानी पीने से भी आपको नींद नहीं आएगी.

अपने दिमाग को सक्रिय रखें (Keep your mind awake)

  • अगर आपको क्लास में नींद आ रही है, तो अपने दिमाग को सक्रिय रखने के लिए आप क्लास में जो भी हो रहा है, उसके नोट्स बना सकते हैं. ऐसा करने से आपके दिमाग का फोकस नींद में ना जाकर क्लास में लगेगा.
  • अगर आप अपने काम में व्यस्त हो, तो आप अपने काम से संबंधित बातें अपने साथ के कर्मचारियों से पूछ सकते हो.
  • अगर आप घर पर हैं और आपको दिन में नींद आ रही है, तो आप इस नींद से बचने के लिए अपने दोस्त से फ़ोन पर बात कर सकते हैं, या इ-मेल कर सकते हैं.

अपनी जीवन शैली को बदलें (Changing lifestyle factors)

  • प्रतिदिन जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत बना लें.
  • एक जिम्मेदार व्यक्ति बनें.
  • अगर आपको नींद विकार (Sleep disorder) है, तो आपको चिकित्सक से इलाज करवाना चाहिए.

क्रूर तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत!

10 Haunted Historical Monuments in India!!!!! 

सनक की हद तक अजीबोगरीब शौक पालने वाले भारतीय राजा-महाराजा

आज़ादी से पहले भारत में कई सारे राजाओं और महाराजाओं की अपनी-2 रियासतें थीं। सन 1947 में आजादी के बाद हालाँकि  राजशाही भारत में ख़त्म हो गई लेकिन जो महल-चौबारे, मीनार, किले, चित्रकारी और अन्य भवन और इमारतें खड़ीं हैं वह उनके राजसी ठाठ-बाट की कहानी अपने आप बयान कर देते हैं।

इसके साथ ही बहुत से राजा-महाराजा अपने अजीबोगरीब शौकों के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। भारतीय इतिहास गौरवशाली राजाओं से भरा हुआ है, लेकिन उसमेँ राजाओं और महाराजाओं के ऐसे अजीबोगरीब किस्से दर्ज़ हैं कि जिनको पढ़कर मन आश्चर्य और हास्य से भर जाता है। तो आईये जानते है राजाओं-महाराजाओं के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब शौकों के बारें में।

महाराजा जगतजीत सिंह

महाराजा जगतजीत सिंह (शासन: 3 सितंबर 1877 – 15 अगस्त 1947) पंजाब की तत्कालीन कपूरथला रियासत के महाराज थे। महाराज जगतजीत सिंह लक्ज़री ब्रांड लुइ विटन के बहुत बड़े फ़ैन और ग्राहक थे।

Louis Viutton ब्रांड एक ऐसा ब्रांड है जो फ़्रांसिसी लुई विटन ने साल 1854 में बनाया था। लुई विटन का मोनोग्राम एलवी(LV) काफी प्रसिद्ध लोगो है। यह ब्रांड दुनिया के 50 देशों में अपनी पैठ बनाए हुए है। जो ट्रंक्स, चमड़े के उत्पाद, जूते, घड़ियां, ज्वैलरी, चश्मे और किताबें जैसी चीज़ें बनाता है।

इस अद्भुत किताब में भारत के महाराजाओं की ज़िदगी, प्यार और साजिशों में डूबी कहानियाँ सचित्र संस्करण जादू का सा असर डालने वाली रहस्य, रोमांच, वासना और रोमांस से भरपूर राजघरानों की सच्ची कहानियां हैं। इसमें महाराजाओं के भारत और यूरोप के हरमख़ानों, उनकी महारानियों और मलिकाओं और राजमहलों, घोड़ों, रोल्स रायस कारों, शेर के शिकारों, शाही दावतों और भव्य दरबारों की ऐसी कहानियां हैं, जो आपको अंत तक बांधकर ले जाएंगी। देखें किताब

वुइटन कंपनी को महाराजा जगतजीत सिंह, जो यात्रा के बेहद शौक़ीन थे, की विशेष माँगों को पूरा करने में गर्व था। उनके पास 60 से अधिक बड़े लुई वुइटन ट्रंक थे जिनमें उनके कपड़े, सामान, तलवारें, पगड़ी, सूट, जूते और विस्तृत पारंपरिक पोशाकें रखी हुई थीं। वह हर जगह अपने साथ इन बक्‍सों को ले जाते थे। (नीचे देखें उनमें से एक ट्रंक)

महाराजा जगतजीत सिंह के लुई वुइटन ट्रंकों में से एक ट्रंक। वुइटन कंपनी को पंजाब के कपूरथला के महाराजा जगतजीत सिंह, जो एक शौकीन यात्री थे, के विशेष आदेशों को पूरा करने में गर्व था। उनके पास 60 से अधिक बड़े लुई वुइटन ट्रंक थे जिनमें उनके कपड़े, सामान, तलवारें, पगड़ी, सूट, जूते और विस्तृत पारंपरिक पोशाकें रखी हुई थीं।

महाराजा महाबत खान रसूल खान

जूनागढ़ के यह राजा अपने अनोखे शौक के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उनको कुत्ते पालने का एक अनोखा शौक था। इस महाराज के पास करीब 800 कुत्ते थे। हर कुत्ते की सेवा में एक-एक सेवक हुआ करता था। इन कुत्तों का इलाज ब्रिटिश सर्जन से होता था।

वह इन कुत्तों की शादी करवाने का शौक भी रखते थे। उस समय इस अनोखी शादी में करीब 22,000 रूपए खर्च होते थे, जो वर्तमान में करीब 2.25 करोड़ रूपए के बराबर हैं। साथ ही जिस दिन शादी होती थी, उस दिन राज्य में छुट्टी होती थी। किसी एक कुत्‍ते के मरने पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाता था।

महाराजा निज़ाम मीर उस्मान अली खां

हैदराबाद के महाराज निज़ाम मीर उस्मान अली खां के शौक भी कम नहीं थे। इन्‍हें कीमती जवाहरातों का बड़ा शौक था। दुनिया के पांचवें सबसे बड़े 184.97 कैरट के जैकब हीरों को एक पेपर वेट की तरह ये प्रयोग करते थे। इनके न रहने के बाद ये हीरें भारत सरकार के खजाने में जमा हो गए। हीरों के शौक की वजह से ही उनका करीब 2 बिलियन डॉलर खजाना था।

महाराजा जय सिंह

अपने राजसी ठाट के लिए तो हर कोई राजा जाना जाता है, पर अलवर के महाराज जय सिंह मशहूर है, अपने ऐसे बदले के लिए, जिन्होंने इनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर कर दिया। अलवर के महाराज जय सिंह ने नामी कार कंपनी रोल्स रॉयस से बदला लेने के लिए 10 कारों की छतें निकलवा कर उन्हें कूड़ा उठाने के लिए लगा दिया था। बाद में कार कंपनी को उनसे माफ़ी मांग कर उन्हें मनाना पड़ा था।

महाराजा गंगा सिंह

बीकानेर के महाराज गंगा सिंह का अपनी जनता के प्रति प्रेम दर्शाने का तरीका काफी अलग था। इनके बारे में कहा जाता है कि वह गरीबों में सोना खूब बांटते थे। एक बार तो उन्‍होंने अपने वजन के बराबर सोना गरीबों को बांटा था।

फेसबुक के बारे में दिलचस्प तथ्य

दुनिया में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी फेसबुक चलाते है, लेकिन क्या आप फेसबुक से जुड़े तथ्य जानते है, अगर नहीं, तो यह लेख ज़रुर पढ़ें.

  • फेसबुक मैसेंजर में conversation को खोलें और उसमें @fbchess लिखे, उसके बाद आप अपने दोस्त के साथ Chess खेल सकते है.
  • Facebook पर लगभग 30 मिलियन मृत लोगों के नाम के अकाउंट बने हुए हैं.
  • Facebook प्रोफाइल पर मार्क जुकरबर्ग के पेज तक पहुंचने का एक खास शॉर्टकट तरीका भी है. अगर आप Facebook के URL के आगे नंबर 4 लिख (www.facebook.com/4) देंगे, तो आपका ब्राउजर सीधे मार्क जुकरबर्ग के पेज तक ले जाएगा. आप फेसबुक पर मार्क जुकरबर्ग को ब्लॉक नहीं कर सकते.
  • अगर आप Facebook पर किसी भी पोस्ट को स्टेटस बॉक्स में रखते है, तो Facebook उसको सर्वर पर भेज देता है. भले ही आपने पोस्ट बटन पर क्लिक न किया हो.
  • दुनिया में सबसे ज़्यादा Facebook उपभोक्ता वाले देशtop-10-most-facebook-user-country-in-the-world
  • Facebook के 25 फीसदी से ज़्यादा यूज़र्स किसी भी तरह के प्राइवेसी कंट्रोल को नहीं मानते हैं.
  • Facebook पेज को आप 70 अलग-अलग भाषाओं में पढ़ कर सकते है.
  • क्या आपको पता है कि Facebook पर हर रोज़ 6,00,000 अकाउंट को हैक करने का प्रयास होता है.
  • Facebook पर आज अरबों चेहरे हैं, लेकिन पहला चेहरा “Al Pacino” का था.
  • रूचि सांघवी Facebook की पहली महिला कंप्यूटर इंजीनियर रही है.
  • फेसबुक हर महीने 3 करोड़ डॉलर सिर्फ होस्टिंग (hosting) पर ही खर्च करता है.
  • यदि किसी फेसबुक यूजर कि मृत्यु हो जाती है और वह आपका दोस्त या जान पहचान का कोई है, तो आप Facebook को रिपोर्ट कर उस प्रोफाइल को फेसबुक पर एक स्मारक (memorialized account) का रूप दिलवा सकते है.
  • 2013 में Facebook के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने 1 अरब डॉलर का दान किया है.
  • एक सर्वे के अनुसार एक स्मार्टफोन यूज़र दिन में 14 बार फेसबुक चेक करता है.

यह भी पढ़ें :-भारत के 10 सबसे क्रूर और खतरनाक शासक

The Creepiest Photographs Ever Taken 

क्रूर तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत!

आज हम आपको प्राचीन काल में क्रूर, बर्बर, अमानवीय तरीकों से दी जाने वाली मौत के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां मौत का नाम सुनते ही डर लगने लगता है, वहां मौत देने के इन क्रूरतम तरीकों के बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगा। प्राचीन काल में अपराधियों और दुश्मनों को मौत देने के लिए ऐसे तरीके इस्तेमाल किए जाते थे, जिनमें आदमी तिल-तिल करके करोड़ों बार मरता था। प्राचीन काल के इंसानी इतिहास में मौत देने के इनसे ज़्यादा क्रूर, बर्बर, अमानवीय, हिंसक और असहनीय तरीके नहीं हो सकते।

नाव में नरक का अहसास

यह सज़ा प्राचीन फारस (Iran) में दी जाती थी। इसमें अपराधी को एक नाव में बांध दिया जाता था और उसे जबरदस्ती ढेर सारा दूध और शहद पिलाया जाता, ताकि उसे दस्त शुरू हो जाएं। फिर उसके शरीर पर भी दूध-शहद डाल दिया जाता। नाव जंगल के बीच एक तालाब में रहती थी। दूध और शहद कई तरह की चींटियों, कीड़े-मकोड़ों को आकर्षित करता था। इंसान के दस्त से भी ऐसे जीव वहां बड़ी तादाद में जुट जाते। करोड़ों की संख्या में ये कीड़े-मकोड़े उस इंसान को काटने लगते। धीरे-धीरे उसका शरीर सड़ने-गलने लगता। वह भूख-प्यास से बेहाल हो जाता। इस तरह अंतत: तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो जाती।

हाथी के पैरों तले रौंदवाना

यह मौत की सज़ा प्राचीन काल में साउथ एशिया और साउथ ईस्ट एशिया में दी जाती थी। इंसान को हाथी के पैरों तले कुचलवाकर मरवा दिया जाता था। यह बड़ी भयंकर मौत होती थी।

तोप के मुंह पर बांधकर उड़ा देना

यह सज़ा 19वीं सदी तक भारत में प्रचलित थी। अंग्रेजों ने कई हिंदुस्तानियों को इस तरह तोप के मुंह पर बांधकर उड़ा दिया। इस सज़ा में व्यक्ति के तत्काल चीथड़े उड़ जाते थे और वह तड़पता नहीं था। हमारे ऐसे कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हंसते-हंसते तोप के मुंह पर बंधे थे।

इंसान को आरी से चिरवाना

यह सज़ा मध्यकाल में चीन में प्रचलित थी। इसमें व्यक्ति को सीधा खड़ा करके या उल्टा लटकाकर, दोनों तरह से आरी से चीरा जाता था। सीधा खड़ा करके इंसान को बीच से काट दिया जाता था, जिससे उसकी तुरंत मौत हो जाती। लेकिन उल्टा लटकाने वाला तरीका ज़्यादा दर्दनाक होता था, क्योंकि तब शरीर लिंग से लेकर पेट तक चिर जाता, लेकिन दिमाग एक्टिव रहता था, इसलिए व्यक्ति को भयंकर दर्द का अहसास होता था।

घोड़ों से बांधकर खिंचवाना

यह सज़ा रोमन साम्राज्य में दी जाती थी। इसमें व्यक्ति के हाथ-पैरों को चारों दिशाओं में चार घोड़ों से बांध दिया जाता था। इसके बाद घोड़े विपरीत दिशाओं में ताकत लगाकर चलने लगते। इससे व्यक्ति के हाथ-पैर शरीर से अलग हो जाते और बेहद दर्द और शॉक से उसकी मौत हो जाती। इसके बाद घोड़ों के पीछे बंधे हाथ-पैर शहर में घुमाए जाते, ताकि बाकी लोग डरें।

खौलते कड़ाहे में बिठाकर मारना

यह सज़ा बहुत देशों में प्रचलित थी। इसके लिए कड़ाहे में पानी या तेल भरा जाता और व्यक्ति को बिठाकर नीचे से आग लगा दी जाती। तेल या पानी धीरे-धीरे गर्म होता और व्यक्ति की तड़प बढ़ती जाती। इसका प्रयोग मारने के साथ-साथ टॉर्चर करने और राज़ उगलवाने के लिए भी होता था।

लिंग ची कहलाने वाले क्रूर तरीका

चीन में 1905 तक लिंग ची कहलाने वाले इस क्रूर तरीके से मौत की सज़ा दी जाती थी। लिंग ची के तहत सबसे दुष्ट प्रकार के क्रिमिनल्स को चौराहे पर बांधकर तेज़ धार वाले चाकू से जगह-जगह काटा जाता था। पहले उसकी छाती और जांघों का मांस काटा जाता और फिर नाक, कान, उंगलियां, लिंग आदि काटे जाते। इस प्रक्रिया में सैकड़ों बार चाकू चलाया जाता। मांस के लोथड़े निकाले जाते। इतना सब होने के बाद भी अपराधी मरता नहीं था, तड़पता रहता, तो चाकू से उसका दिल निकाल लिया जाता। अगर शासक को किसी अपराधी पर थोड़ी-बहुत दया आ जाती, तो लिंग ची से पहले उसे अफीम पिला दी जाती थी, ताकि उसे दर्द का अहसास कम हो।

भूखे शेरों के सामने डाल देना

प्राचीन रोम में एम्फीथिएटर और कोलोशियम बनाए गए थे। वहां मनोरंजन की एक्टिविटीज़ होती थीं। इसके लिए अपराधियों को तरह-तरह से मारा जाता था। उन्हें भूखे शेरों के सामने डाल दिया जाता था। ऊपर से बहुत सारे लोग देखते और तालियां बजाते। नीचे शेर उस अपराधी को नोंच डालते।

भट्ठी पर तड़पा-तड़पा कर मारना

यह आग में जलाने से भी ज़्यादा क्रूर है, क्योंकि इसमें धीरे-धीरे तड़पकर मौत होती थी। इसमें भट्ठी जैसी संरचना पर व्यक्ति को लिटाकर नीचे से कोयले जलाए जाते थे। जब कोयलों की आंच बढ़कर इंसान के शरीर तक पहुंचती, तो वह धीरे-धीरे गर्म होकर जलता था।

सांड के भीतर ठूंसकर भूंजना

यह सज़ा एथेंस में दी जाती थी। इसके तहत आदमी को एक मैटल के बने खोखले सांड के भीतर ठूंसकर ढक्कन बंद कर दिया जाता था। उसके बाद नीचे आग जला दी जाती थी। आग में मैटल धीरे-धीरे तपकर लाल हो जाता और अंदर बंद आदमी तड़प-तड़प कर मरता। सांड का मुंह खुला रहता था, जिससे होकर इंसान की चीखें बाहर तक आती रहतीं थी।

बढ़ते बांसों पर बांधकर मारना

प्राचीन काल में यह सज़ा एशिया में प्रचलित थी। बांस जब बढ़ते हैं, तो उनके सिरे नुकीले होते हैं। इन पर लिटाकर अपराधी को बांध दिया जाता था। बांस धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर को छेदते हुए बढ़ते। यही नहीं, वह जल्दी मरे नहीं, इसके लिए अपराधी को खाना-पानी भी दिया जाता था। इससे व्यक्ति की बहुत लंबे समय में तड़प-तड़प कर मौत होती थी।

यह भी पढ़ें:-

विश्व के 10 सबसे छोटे देश!

दुनिया के सबसे बड़े देशों के बारे में तो सब लोग जानते होगें, पर क्या कभी आपने दुनिया के सबसे छोटे देशों के बारे में जानने की कोशिश की है कि दुनिया के सबसे छोटे देश कौन-कौन से हैं और उनकी जनसंख्या व् क्षेत्रफल कितना हैं. दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जिनका क्षेत्रफल एक शहर व् गाँव के बराबर भी नहीं है, तो आइए जानते हैं, दुनिया के ऐसे ही देशों के बारें में ..

वेटिकन सिटी (Vatican City) – 0.44 km²

vatican-city

वेटिकन शहर यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है. यह दुनिया का सबसे छोटा देश है. जबकि इस देश में कई ऐसी शानदार ईमारते है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचतीं हैं. दुनिया के सबसे छोटे शहर वेटिकन का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है और 2015 में यहाँ की जनसंख्या लगभग 1,000 थी.

मोनाको (Monaco) – 2 km²

monaco

मोनाको शहर, यूरोप महाद्वीप में स्थित है. फ़्रांस और इटली के बीच स्थित मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है. मॉन्टे कार्लो इसका मुख्य नगर है. इसकी राजभाषा फ़्रांसिसी भाषा है. यहाँ दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं. मोनाको शहर, समुद्र के किनारे बसा होने के कारण इसका क्षेत्रफल महज 2.02 वर्ग किलोमीटर ही रह गया है. यह पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत ही खुबसूरत देश है. मोनाको शहर की कुल जनसंख्या 37,863 के करीब है.

नौरु (Nauru) – 21 km²

nauru

नौरु, आधिकारिक तौर पर नौरु गणराज्य, मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप है. यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य और दुनिया का सिर्फ एक मात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है. जिसकी कोई राजधानी नहीं है. दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश नौरु का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर है. इस देश के पास अपनी कोई सेना नहीं है. नौरु की जनसंख्या 10,084 के करीब है.

तुवालु (Tuvalu) – 26 km²

tuvalu

तुवालू आस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है. यह देश चार द्वीपों से मिलकर बना है. 26 वर्ग किलोमीटर में फैला तुवालु शहर दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है. इससे कम आबादी वाले देशों में केवल वेटिकन सिटी, मोनाको और नौरु ही हैं. 26 वर्ग किलोमीटर में फैले तुवालु को 1978 में ब्रिटेन से आज़ादी मिली थी. तुवालू की जनसंख्या 10,022 के करीब है.

सैन मैरिनो (San Marino) – 61 km²

san-marino

दुनिया के सबसे छोटे देशों की सूची में पांचवां स्थान सैन मैरिनो का आता है. सैन मैरिनो को यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य माना जाता है. इस देश की खोज सन 301 में की गई थी. सैन मैरिनो का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर में फैला है. सैन मैरिनो शहर की जनसंख्या 32,241 के करीब है.

लिक्टनस्टीन (Liechtenstein) – 160 km²

liechtenstein

लिक्टनस्टीन पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा स्थल सीमा वाला देश है. इसकी सीमा पश्चिम और दक्षिण में स्विटजरलैंड और पूर्व में आस्ट्रिया से मिलती है. महज 160.4 वर्ग किमी वाले इस देश की आबादी करीब 37,817 है. लिक्टनस्टीन शहर की राजधानी वादुज है और इसका सबसे बड़ा शहर श्चान है.

मार्शलद्वीप (Marshall Islands)

marshall-islands

मार्शल द्वीपसमूह प्रशांत महासागर के मध्य एक माइक्रोनेशियाई राष्ट्र है. मार्शल द्वीप अमेरिका से अलग होकर 1986 में अस्तित्व में आया था. लेकिन, इसके सुरक्षा की जिम्मेदारी आज भी अमेरिका के पास है. इसकी कुल जनसंख्या 54,677 के करीब है.

सेंट किट्स एवम नेविस (Saint Kitts and Nevis)  – 261 km²

saint-kitts-and-nevis

सेंट किट्स और नेविस संघ, वेस्ट इंडीज में लीवार्ड द्वीप पर स्थित देश है. क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से यह दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा देश है. सेंट किट्स एवम नेविस का क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है. पूर्वी कैरेबियन सागर में स्थित इस देश के लोगों के इनकम का प्रमुख जरिया पर्यटन और खेती है. सेंट किट्स एवम नेविस की कुल जनसंख्या  56,017 के करीब है.

मालदीव (Maldives) – 300 km²

maldives

मालदीव आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक देश है, मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है. मालदीप दुनिया का नौवा सबसे छोटा देश है. मालदीप का कुल क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है. पर्यटन के दृष्टिकोण से मालदीव भी लोगों की पसंदीदा जगह है. मालदीव की कुल जनसंख्या  3,71,300 के करीब है.

माल्टा (Malta) – 316 km²

malta

माल्टा यूरोपीय महाद्वीप का एक विकसित देश है. माल्टा शहर का कुल क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है और इसकी कुल जनसंख्या  4,20,428 के करीब है.

यह भी पढ़ें:- 

दुनिया के 6 सबसे खतरनाक आइलैंड

आइलैंड स्थलखण्ड के ऐसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। आज हम आपको बताएंगे दुनिया के 6 सबसे खतरनाक आइलैंड के बारे में.

स्नेक आइलैंड, ब्राजील

snake-island-ilha-de-queimada-grandeब्राज़ील के साओ पाउलो (Sao Paulo) प्रान्त की समुद्री सीमा से 33 किमी दूर स्थित इस द्वीप यानि आइलैंड का नाम इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड (Ilha de Queimada Grande) है. इस खतरनाक आइलैंड को स्नेक आइलैंड (Snake Island) यानि सर्प-द्वीप कहा जाता है. यहाँ पर सांपो की संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते हैं. यहाँ पर 4,000 प्रकार के सांप पाए जाते हैं. इस आइलैंड का क्षेत्र 4 लाख 30 हज़ार वर्ग मीटर हैं. इस आइलैंड पर करीब 20 लाख पिट वाइपर (Pit Viper) प्रजाति के जहरीले सुनहरी भालाग्र (Golden Lancehead) सांप रहते है.

golden-lancehead-snake-island-brazil

इन सांपो की गिनती विश्व के सबसे जहरीलें सांपो में होती है. स्नेक आइलैंड Golden Lance head सांपों का एक मात्र घर है. इस द्वीप पर जाने पर पाबंदी है.

री-यूनियन आइलैंड, अफ्रीका

reunion-islandरीयूनियन द्वीप अफ्रीका में स्थित एक द्वीप है. यह हिन्द महासागर में मैडागास्कर के पूर्व में 200 किमी और मॉरीशस के दक्षिण में स्थित है. यह द्वीप अफ्रीका का लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है, लेकिन इस 40 मील लंबे आइलैंड में शार्को की मौजूदगी चिंता का विषय है. शार्को ने 2011 और 2015 के बीच सत्रह हमले किये, जिनमें से 7 लोग मारे गये. पिछले कुछ सालों में यहाँ शार्को द्वारा हमला करने के मामलों में 13% की बढ़ोतरी हुई है. लगभग आधे से ज़्यादा तटों पर तैराकी की पाबंदी है.

प्रोवेग्लिया आइलैंड, इटली

इटली में एक ऐसा द्वीप है, जिसे ‘आइलैंड ऑफ डेड’ के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि यहाँ जाने वाले लोगों का जिंदा लौट कर पाना मुश्किल है. इस आइलैंड से जुड़ी हुई एक खौफनाक कहानी है, जिसके कारण लोग यहाँ जाना भी नहीं चाहेंगे. कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग (Plague) के मरीज़ों को लाकर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था. बाद में ब्लैक डेथ यानि काला बुखार के समय भी इस आइलैंड का इस्तेमाल किया गया.

poveglia-islandजो लोग मर जाते थे, उन्हें यही दफना दिया जाता था. बाद में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लगभग 1 लाख 60 हजार बीमार लोगों को ज़िंदा जला दिया गया. इसके बाद से लोग इस जगह को भुतहा मानने लगे और यह आइलैंड पूरी तरह से वीरान हो गया.

ग्रुइनार्ड आइलैंड, स्कॉटलैंड

dangerous-islands-gruinard-islandस्कॉटलैंड के ग्रुइनार्ड की खाड़ी में बसा छोटा सा द्वीप है ग्रुइनार्ड. ये आइलैंड करीब 2 किलोमीटर लंबा और 1 किलोमीटर चौड़ा है. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन ने इस आइलैंड पर एंथ्रेक्स नाम के जहरीले गैस का परीक्षण किया था, जिसकी वजह से यहाँ जाना खतरनाक है. इस गैस की चपेट में आने पर पहले हल्का बुखार आता है. थोड़े समय बाद आंतरिक रक्तस्राव की वजह से इंसान की मौत हो जाती है. इस गैस की सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर किसी जगह पर कई सालों तक रहता है.

मियाकेजीमा इजू आइलैंड, जापान

मियाकेजीमा इजू आइलैंड (Miyakejima Izu Island Japan) जापान में स्थित है. यह द्वीप अपने गैस मास्क टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध है. यहाँ पर हर इंसान मास्क पहने रहता है, क्योंकि यहाँ की हवा में जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर तक पहुच गयी है. इजू आइलैंड में पिछली एक सदी में कई बड़े ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके है.

miyakejima-izu-island-japanपिछला बड़ा विस्फोट सन् 2000 में हुआ था. यह बहुत ही भयंकर विस्फोट था, जिसमें लावा के साथ साथ बड़ी मात्रा में जहरीले गैसें (मुख्यत सल्फर डाई ऑक्साइड) निकली थी. इतना ही नहीं ज्वालामुखी के शांत होने के बाद भी इन जहरीली गैसो का निकलना जारी रहा. तभी से लोग 24 घंटे मास्क पहनने लगें. 2006 में इस आइलैंड कि आबादी 2884 थी.

साबा आइलैंड

saba-islandसाबा आइलैंड कैरिबियाई समुद्र के बीच में मौजूद है. साबा आइलैंड की खूबसूरती देखने लायक है. 13 स्क्वेयर किलोमीटर में बसे इस छोटे आइलैंड पर मात्र दो हजार लोग रहते हैं. समुद्री तूफान के कारण यह जगह बहुत ही खतरनाक है. सन 1997 के बाद यहाँ भूकम्प के झटके काफी बढ़ गए हैं. यहाँ की जमीन कभी भी डोलने लगती है. इस वजह से माना जाता है कि इस आइलैंड में कभी भी भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Google के बारे में रोचक तथ्य!

गूगल (Google) एक ऐसा शब्द है, जिसे दुनिया में शायद सबसे ज़्यादा लोग जानते है. 1998 में शुरू होने के बाद यह सर्च इंजन जल्दी ही लोगों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया. यदि एक कंप्यूटर उपभोक्ता को इंटरनेट पर किसी भी तरह की जानकारी चाहिए, तो उसे सबसे पहले गूगल की याद आती है. गूगल के नाम पर कई तरह की कवितायें और कहानियां घड़ी गयी हैं. कुछ लोग तो गूगल को गूगल देव तक कहते हैं.

एक आम धारणा है कि गूगल सब-कुछ जानता है. तो क्या आप भी गूगल के बारे में कुछ ऐसी बातें जानना चाहेंगे, जिन्हें जानने के बाद आप भी कह सकेंगे हैं कि आप गूगल के बारे में सब कुछ न सही फिर भी काफी कुछ जानते हैं? तो आइए जानते हैं गूगल के बारे में कुछ रोचक बातें.

  • पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाने वाले सर्च इंजन Google को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में शोध करने वाले लैरी पेज और सरगी ब्रिन ने बनाया था.
    Larry-Page-and-Sergey-Brin
  • Google के आने से पहले Yahoo और MSN सर्च इंजनज का उपयोग होता था, लेकिन गूगल के आने के कुछ समय बाद ही गूगल ने भारी लोकप्रियता हासिल कर ली और नंबर एक पर आ गया.
  • Domain register करने के समय ही इसे गूगल नाम दिया गया. दरअसल गूगल असल में Googol की गलत स्पेंलिंग है. Googol एक बेहद बड़ी संख्या है, जिसमें 100 शून्य लगते हैं. Googol नाम का domain पहले ही बुक हो चुका था, इसलिए इसे Google नाम देना पड़ा.
  • 1998 में पहली बार गूगल डूडल Google होम-पेज पर दिखाई दिया. यह नेवादा में Burning Festival में भाग ले रहे लोगों के बारे में था. गूगल की बहुत बड़ी टीम डूडल का काम देखती है, जो डूडल के वीडियो व् ग्राफिक्स बनाती है.
    डूडल एक खास तरह का तस्वीर या एनीमेशन होती है, जो गूगल होम पेज पर किसी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद में लगाया जाता है. उदाहरण के लिए, दिवाली पर भारत में दिवाली के त्यौहार को प्रस्तुत करने वाली तस्वीर लगायी जाती है.
  • “I’m Feeling Lucky” पर क्लिक करके आप गूगल के अब तक के सारे लोगो (logo) व् तस्वीरें देख सकते हैं.
  • गूगल ने 2006 में यूट्यूब (YouTube) को खरीद लिया. यूट्यूब पर हर महीनें 6 अरब घंटों के विडियो देखे जाते हैं. दुनिया भर में करोड़ों लोग और लाखों चैनल अपने वीडियोज और कार्यक्रम इस पर अपलोड करते हैं.
  • Google ने एक अप्रैल 2004 को ई-मेल सर्विस Gmail शुरू की. तेज़ी से मेल भेजने और प्राप्त करने और सबसे अधिक Storage क्षमता जैसी सुविधाओं के कारण यह ई-मेल सर्विस लोगों के बीच जल्दी ही लोकप्रिय हो गयी.
  • Google कंपनी विज्ञापन से हर साल 20 मिलियन डॉलर कमाती है, जो सीबीएस (CBS), एनबीसी (NBC), और फॉक्स (FOX) जैसे मीडिया दिग्गजों के प्राइमटाइम संयुक्त राजस्व से भी ज़्यादा है.
  • साल 2014 में गूगल की कुल सम्पत्ति का 89% विज्ञापन से आया था.
  • जब आप गूगल में “askew” सर्च करते हैं, तो गूगल पेज थोड़ा-सा दायाँ झुका हुआ होगा.
  • गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है. उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट (TB) की एक लाख ड्राइव की ज़रुरत होगी.
  • Google ने एंड्रॉयड कंपनी को 2005 में खरीदा था. एंड्रॉयड फोन की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि लगभग 80% smartphones पर एंड्रॉयड का इस्तेमाल किया जाता हैं. इसका अभिप्राय यह है कि हर 10 फ़ोन में से 9 फ़ोन एंड्रॉइड पर चलते हैं.
  • गूगल ने अपनी पहली ट्वीट कम्प्यूटर की भाषा बाइनरी (Binary) में की थी. जिसमें 0 और 1 का इस्तेमाल किया जाता है, अंग्रेजी में इस का मतलब है ‘ im feeling lucky’.
    first-tweet-of-google-fundabook-hindi

Interesting Facts about Google! 

यह भी पढ़ें :-साउथ कोरिया से जुड़े अजीबोगरीब तथ्य!!