आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं और उनमें उनसे कुछ ज्यादा करने का जज्बा है। अगर फिटनेस की बात करें तो इस क्षेत्र में भी वह पुरुषों को मात दे रही हैं। घर, ऑफिस, बच्चे और परिवार का ख्याल रखते हुए महिलाएं खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश करती हैं।
अगर आप भी फिटनेस में रुचि रखते हैं तो आज सोशल मीडिया पर ऐसी कई महिलाएं आपको फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
ये महिलाएं आज न सिर्फ फिटनेस की दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं बल्कि अपने फॉलोअर्स को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित भी करती रहती हैं।
आज हम इस पोस्ट में भारत की कुछ बेहतरीन महिला फिटनेस इन्फ्लुएंसर के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं :-
बानी जे
View this post on Instagram
वुमन फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में बानी जे का नाम सबसे ऊपर है। रोडीज़ से लेकर फिटनेस तक वह सबसे प्रभावशाली महिला हैं। बानी जे ने रोडीज़ के साथ अपनी यात्रा शुरू की और इस स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया कि महिलाएं वजन नहीं उठा सकती हैं और बॉडीबिल्डर नहीं बन सकती हैं।
View this post on Instagram
[adinserter block=”1″]
आप उनके इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें और पोस्ट देख सकते हैं, जो उनकी मेहनत और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं। उनकी बोल्डनेस, स्टाइल और प्रतिभा ने निश्चित रूप से उन्हें भारत में एक लोकप्रिय फिटनेस इन्फ्लुएंसर बना दिया है।
शिवांगी भटनागर
View this post on Instagram
[adinserter block=”1″]
यदि आप वास्तव में फिटनेस की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो शिवांगी भटनागर एक आदर्श नाम है। उनके अनुसार, सभी को अपने शरीर को समझना चाहिए और अपने फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अच्छी तकनीकों को अपनाना चाहिए। कुछ गेम चेंजिंग रूटीन के लिए आप उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं।
View this post on Instagram
सोनाली स्वामी
View this post on Instagram
[adinserter block=”1″]
सोनाली वह सब कुछ है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते। वह एक बॉली एरोबिक इंस्ट्रक्टर, ट्रेंड कथक डांसर, टीआरएक्स सस्पेंशन ट्रेनर, बोकवा फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं।
इतना ही नहीं दो बच्चों की मां सोनाली इंटरनेशनल एथलीट भी हैं। वह भारत की शीर्ष महिला बिल्डरों में से एक हैं जिन्होंने 37 साल की उम्र में अपना ये सफर शुरू किया था।
आयशा बिलिमोरिया
View this post on Instagram
आयशा के लिए फिटनेस का मतलब आत्मविश्वास और पूर्ण समर्पण है। आयशा बिलिमोरिया एक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट, फिटनेस ट्रेनर और एडिडास रनर्स मुंबई की कप्तान हैं।
वास्तव में, यदि आप अपनी फिटनेस के लिए एक महिला फिटनेस इन्फ्लुएंसर की तलाश में हैं, तो आयशा आपके लिए सबसे अच्छी प्रेरक साबित हो सकती है।
नम्रता पुरोहित
View this post on Instagram
[adinserter block=”1″]
अगर पिलेट्स आपका पसंदीदा वर्कआउट है तो आपको नम्रता पुरोहित को सोशल मीडिया पर जरूर फॉलो करना चाहिए। 16 साल की उम्र में कोर्स पूरा करने के बाद, वह दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रमाणित स्टॉट पिलेट्स ट्रेनर होने के साथ-साथ एक लेखिका भी हैं।
उन्होंने ‘द लेजी गर्ल्स गाइड टू बीइंग फिट‘ किताब लिखी है। आप चाहें तो इंस्टाग्राम पर उनके ऑनलाइन कोर्स और ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा ले सकते हैं।
यास्मीन कराचीवाला
View this post on Instagram
[adinserter block=”1″]
अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं तो आपने यास्मीन कराचीवाला का नाम तो सुना ही होगा। वह एक ऐसी फिटनेस ट्रेनर हैं, जिन्होंने कई मशहूर हस्तियों को ट्रेनिंग दी है।
बता दें कि यास्मीन पहली बीआईएएस प्रमाणित पिलेट्स ट्रेनर हैं, जिन्होंने मुंबई में पहला पिलेट्स स्टूडियो स्थापित किया है। वह निस्संदेह हम में से कई लोगों के लिए एक आदर्श हैं। फ्री होम वर्कआउट के लिए आप इन्हें फॉलो कर सकते हैं।
श्वेता देव
View this post on Instagram
[adinserter block=”1″]
श्वेता देव एक ऐसी फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं जो हर दिन खुद को चुनौती देकर एक लंबा सफर तय करती हैं। उनके इंस्टाग्राम वीडियो लोगों को ठीक से वजन उठाने और मांसपेशियों के परिवर्तन के लिए खुद को चुनौती देने के लिए प्रेरित करते हैं। वह पेशे से क्रॉसफिट ट्रेनर, मैराथन रनर भी हैं।
यह भी पढ़ें :-

