Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

सोशल मीडिया से रातों-रात स्टार बने ये चेहरे!

हमने अपने प्रिय अभिनेताओं की कई संघर्ष भरी कहानियां सुनी हैं उनकी सफलता के पीछे कई वर्षों की कड़ी मेहनत होती थी। लेकिन आज की कहानी कुछ और है, सोशल मीडिया ने कई लोगों के लिए वरदान का काम किया है, जिससे उन्हें तुरंत प्रसिद्धि और सफलता मिली है। इंटरनेट के जमाने में सोशल मीडिया इतनी पावर फुल हो गई है कि सिर्फ एक क्लिक में वो किसी भी किस्मत पलट सकती है।

आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं सोशल मीडिया से रातों-रात स्टार बन गए, चलिए जानते हैं:-

भुबन बड्याकर

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव के रहने वाले बड्याकर उस समय रातों-रात सनसनी बन गए, जब एक यूट्यूब चैनल ने उनका एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने ‘कच्चा बादाम‘ गाना गाया था।

यह गाना अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर जगह सुना जा रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को यह गाना पसंद आ रहा है। फेमस होने से पहले वे मूंगफली बेचा करते थे।

दरअसल काचा बादाम का मतलब कच्ची मूंगफली होता है। बंगाल में मूंगफली को बादाम कहते हैं। भुबन घर की टूटी-फूटी चीज़ों के बदले में मूंगफली बेचते थे।

सहदेव दिर्दो

साल 2021 में छत्तीसगढ़ के 12 साल के सहदेव दिर्दो ने एक खास लहजे में ‘बच्चन का प्यार‘ गाना गाकर रातों-रात सनसनी मचा दी थी। वायरल वीडियो में सहदेव अपनी क्लास के अंदर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए नजर आ रहे थे।

सहदेव का वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था, जिस वजह से हर कोई इस पर रील बना रहा था। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सहदेव के वीडियो पर रील बनाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)

इस वीडियो को देखने के बाद रैपर बादशाह ने उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया, जो काफी हिट साबित हुआ। इसके अलावा सहदेव को कई टीवी शो में बतौर गेस्ट भी देखा गया था।

दानानीर मोबिन

पिछले साल, पाकिस्तान के 19 वर्षीय दानानीर मोबिन के ‘पावरी हो रही है‘ वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। लोगों ने उनकी पार्टी को ‘पावरी’ कहकर इतना पसंद किया कि दाननीर रातों-रात इंटरनेट स्टार बन गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dananeer | 🇵🇰🌻 (@dananeerr)

उनका वीडियो वायरल होते ही सभी ने उन्हें गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया। दाननीर मोबीन के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर

2018 में एक लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर थीं, हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को उनके बारे में पता चला।

वायरल हुए वीडियो ने लाखों लोगों का दिल चुरा लिया। वह 2018 में भारत में Google के माध्यम से सबसे अधिक खोजी जाने वाली शख्सियत बन गईं।

रानू मंडल

सोशल मीडिया की सनसनी बनने की कहानी में रानू मंडल का नाम भी आता है। पश्चिम बंगाल के राघाट रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली रानू ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक सोशल मीडिया स्टार बन जाएगी।

वह लता मंगेशकर  के गाने गाकर भीख मांगती थीं और किसी ने उनका “एक प्यार का नगमा है” गाने का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सिर्फ एक छोटे से वीडियो ने रातों-रात रानू मंडल को पूरे देश में मशहूर कर दिया।

प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव

2018 में मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव डांसिंग अंकल के नाम से मशहूर हुए। संजीव श्रीवास्तव गोविंदा शैली में नृत्य करने की अपनी प्रतिभा के लिए चर्चा में आए।

संजीव श्रीवास्तव का डांस टैलेंट तब सामने आया जब उन्होंने एक शादी समारोह में गोविंदा का मशहूर गाना “आपके आ जाने से” पर परफॉर्म किया।

संजीव श्रीवास्तव ने गोविंदा के सटीक डांस मूव्स को कॉपी कर सबको चौंका दिया और उनका डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।

इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके वीडियो की तारीफ की। संजीव श्रीवास्तव को भी गोविंदा के साथ टीवी रियलिटी शोज में उनके टैलेंट की वजह से डांस करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp