Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

भारत की इन 6 जगहों का नाम दर्ज़ है वर्ल्ड रिकॉर्ड में !!

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो बेहद खूबसूरत हैं आज इस पोस्ट में हम आपको भारत की 6 ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ है।

तो आइये जानते हैं

पृथ्वी पर सबसे अधिक गीला स्थान, मौसिनराम

दुनिया में सबसे ज़्यादा नमी वाले जगह के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत के मेघालय में मौसिनराम का नाम दर्ज है। यहां बंगाल की खाड़ी की वजह से काफी ज़्यादा नमी है और 1491 मीटर की ऊंचाई वाले खासी पहाड़ियों की बदौलत यह नमी संघनित भी हो जाती है। यहां औसतन सालाना बारिश 11,871 मिलीमीटर होती है।

संबंधित : चेरापूंजी या मासिनराम में इतनी अधिक वर्षा क्यों होती है?

दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, हिक्किम गांव

हिमाचल प्रदेश के स्पीति में हिक्किम नाम के गांव में स्थित है दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर। 14567 फीट यानी 4440 मीटर की ऊंचाई पर जहां सांस लेने के लिए भी मेहनत करनी पड़ती है, वहां यह डाकघर 1983 से दूर-दराज के दुर्गम गांवों तक चिट्ठियां पहुंचा रहा है। भारत वो जगह है जहां विश्व का सबसे ऊंचा डाकघर स्थित है।

सम्बंधित :- जानिए दुनिया के एकमात्र फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस के बारे में

डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, मेघालय

Living root bridges are handmade from the aerial roots of banyan fig trees by Khasi people.

भारत अपनी खूबसूरती से विदेश का मुकाबला करने में माहिर है। यहां के हरे-भरे बाग, जंगल, झरने, प्राकृतिक दृश्य किसी का भी ध्यान अपनी ओर खिंचने का काम करते हैं। ऐसे में ही एक आकर्षित जगह चेरापूंजी, मेघालय में स्थित है।

असल में, यहां पर “डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज” है जो जीवित जड़ सेतु के नाम से दुनियाभर में फेमस है। यह करीब 50 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ा है। माना जाता है कि 200 से 500 साल पुराना है। यह सुंदर व आकर्षित ब्रिज मेघालय की उमशियांग नदी के ऊपर बना है।

सम्बंधित :-ये हैं भारत के मशहूर प्राकृतिक अजूबे, जो हैं बेहद खूबसूरत!!

दुनिया में सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क

लद्दाख का चिसुमले-डेमचोक रोड समुद्र तल से 19000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क है। इस सड़क का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस ऊंचे पहाड़ी दर्रे से होते हुए बीआरओ ने 52 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क बनाई है जो देश के कुछ सबसे कठिन सीमा क्षेत्रों को जोड़ता है।

विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड, चैल, हिमाचल प्रदेश

विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित क्रिकेट मैदान हिमाचल प्रदेश के चैल (Chail) नामक स्थान पर मौजूद Chail Cricket Ground है। इस मैदान का निर्माण 1893 में पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के द्वारा करवाया गया था। 2250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चैल क्रिकेट का मैदान दुनिया के अन्य सभी क्रिकेट स्टेडियमों में सबसे ऊंचा है।

सम्बंधित :- क्रिकेट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, चिनाब ब्रिज, जम्मू और कश्मीर

चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज जो कि एफ़िल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। यह पुल बक्कल (कटरा) और कौरी (श्रीनगर) को जोड़ता है। इसकी नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है।

इस रेल लाईन से सेना को कश्मीर घाटी तक पहुंचने में 4 से 5 घंटे की बचत होगी। जम्मू और कश्मीर में मौजूद दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, चिनाब नदी पर स्थित है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp