Saturday, July 27, 2024
28.6 C
Chandigarh

जानिए देश और दुनिया से जुड़े 15 मज़ेदार तथ्य!

देश और दुनिया से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जो बेहद मज़ेदार हैं और हमारा ज्ञान भी बढ़ाते है, तो चलिए जानते इस पोस्ट के माध्यम से:-

  1. आपके आसपास हरा रंग किसी भी रूप में, चाहे वह प्राकृतिक हो या दीवार पर हरे रंग से पुताई की गई हो, आपकी रचनात्मकता (Creativity) को बढ़ाता है।
  2. क्या आप जानते हैं, कुत्तों के सिर्फ पंजे और नाक में पसीना आता है।
  3. दुनिया का सबसे छोटा जानवर Whitetoothed Pygmy Shrew है।
  4. परीक्षा के दिनों में भी अपनी नींद से समझौता मत कीजिए। दिमाग और शरीर के सही संचालन में नींद बेहद जरूरी है। कम नींद लेने से आपके शरीर के कार्य करने की क्षमता घटती है।
  5. दुनिया की सबसे जहरीली मछली Stone Fish है, जो पत्थर की तरह दिखाई देती है।
  6. फिलीपींस ईगल बन्दरों का शिकार करता है। यह भारी, लंबा-चौड़ा होता है।
  7. रोड के किनारे लगी इन लाइटों को Road Stud कहते हैं।
  8. गूंगे व्यक्ति सपनों में भी इशारों की भाषा में बात करते हैं।
  9. मोबाइल का चार्जर हमेशा छोटा बनाया जाता है, क्योंकि चार्जिंग पर लगे मोबाइल के इस्तेमाल से बैटरी जल्दी खराब हो जाती है।
  10. हमारे शरीर में पाए जाने वाले कुल कैल्शियम का 99 प्रतिशत हमारी हड्डियों और दांतों में पाया जाता है।
  11. यदि हमारे शरीर में एक प्रतिशत पानी की कमी होती है, तो हमें प्यास लगती है और अगर ये कमी 10 प्रतिशत तक बढ़ जाए तो हमारी मौत भी हो सकती है।
  12. Giant Anteater की जीभ काफी लंबी होती है, जो लगभग 2 फीट तक लंबी होती है।
  13. छिपकलियों की प्रजाति में एक सींग वाली छिपकली (Horned Lizard) होती है, जो अपने शिकारी से बचने के लिए अपनी आंखों से खून की तेज धार फेंकती है।
  14. दुनिया में सबसे तीखी मिर्च ड्रैगन ब्रेथ चिली पीपर को माना जाता है और कहा जाता है कि यह इंसान को मार भी सकती है।
  15. कोलंबिया के तट पर स्थित सैन बर्नार्डो के द्वीपसमूहो में सांता क्रूज़ नामक द्वीप दुनिया की सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला द्वीप है। मगर सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस द्वीप का आकार सिर्फ दो फुटबॉल मैदानों के जितना ही है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR