Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

‘पाचन तंत्र’ से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय!!

आमतौर पर लोग ज्यादा तीखा, मसालेदार, चिकनाई वाला भोजन खाना पसंद करते हैं और इसी खाने से पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। जिससे कई तरह की समस्याएं होती हैं।

अगर आप भी रोज रोज ऐसी ही परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, तो चलाये जानते हैं।

फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाएं

पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप डाइट में अधिक से अधिक घुलनशील फाइबर वाली चीजों को शामिल करें।

यह न केवल आपके पाचन को सही करते हैं बल्कि इससे आप कब्ज जैसी समस्याओं से भी बच जाते हैं। हरी सब्जियों और फलों का सेवन अधिक करें।

तांबे के बर्तन में पानी पिएं

तांबे के बर्तन में पानी पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। पुराने समय में अक्सर लोग ऐसा किया करते थे क्योंकि उनका मानना था कि पेट तमाम बीमारियों की जड़ होता है। इसलिए तांबे के बर्तन में पानी पीना भी लाभदायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें :- तांबे के बर्तन में पानी पीने के आजमाए हुए फायदे!

चाय-कॉफी कम पीएं

चाय कॉफी और अल्कोहल का कम से कम सेवन करें, क्योंकि इनके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। इनके अधिक सेवन से आपको डायरिया की समस्या भी हो सकती है। अल्कोहल के अधिक सेवन से आपको ‘डिहाइड्रेशन‘ भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें :-अगर चाय और कॉफी के शौक़ीन हैं तो अपनाए इन ख़ास नुस्खों को स्वाद दोगुना हो जाएगा!

गुनगुना पानी पिएं

ठंडा पानी आपके पाचन तंत्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। शरीर का हाइड्रेट रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

ठंडा पानी पीने से कई ज्यादा बेहतर है कि आप गुनगुना पानी पिएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत करने में काफी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें :- पानी में लगाए जाते हैं ये पौधे !!

फैट युक्त चीजें न खाएं

अगर आप आवश्यकता से ज्यादा फैट वाली चीजें खाते हैं तो इससे आपकी स्थिति और बिगड़ सकती है और आपको मल त्याग करते समय काफी मुश्किलें भी आ सकती हैं इसलिए ज्यादा तली भुनी और फ्राई की हुई चीजों की बजाय फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp