Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

किसी ने अपने टैलेंट तो किसी ने अपनी खासियत से बनाए वर्ल्ड रिकॉर्डस

कुछ लोगों में अनोखा टैलेंट होता है और कुछ चीजों की खासियत उन्हें दुनिया में फेमस बना देती है। आज कुछ वर्ल्ड रिकॉर्डस के बारे में हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं:-

जियाना शाह

इंदौर की 6 साल की जियाना शाह ने 2021 में 9 मिनट 31 सेकंड में 195 देशों की जानकारी देकर अपने नाम तीन खिताब किए।

पहली कक्षा में पढ़ने वाली और इन तमाम रिकॉर्ड को दर्ज कराने वाली जियाना दुनिया की पहली ऐसी बच्ची है जिसने 6 साल की उम्र में 9 मिनट 31 सेकंड के अंदर 195 देशों के बारे में बताया।

जियाना ने न सिर्फ देशों के राष्ट्रीय ध्वज को पहचाना, बल्कि देश का नाम, उस देश की राजधानी, मुद्रा, भाषा, देश का प्रसिद्ध पर्यटनस्थल या लैंडमार्क और महाद्वीप के बारे में भी बताया।

दुनिया की सबसे बड़ी ड्रॉइंग

कोरोनाकाल में उदयपुर (राजस्थान) के एक कलाकार रवि सोनी ने दुनिया की सबसे बड़ी ड्रॉइंग बनाकर नया कीर्तिमान रचा और इस तरह उन्होंने इटली के आर्टिस्ट के सबसे बड़े चित्र के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

रवि सोनी द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग का साइज 6781 वर्ग फीट है, जो ‘ट्री ऑफ लाइफ‘ की थीम पर आधारित है। रवि ने कल्पवृक्ष के पेड़ से प्रेरित होकर अपनी ड्रॉइंग का विषय ‘जीवन का वृक्ष‘ रखा।

26 नवंबर 2021 को शहर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में बास्केटबॉल मैदान में अपनी ड्रॉइंग बनाने का काम उन्होंने शुरू किया और 5 दिनों की मेहनत के बाद 30 नवंबर 2021 को उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी ड्रॉइंग पूरी की।

सबसे ज़्यादा अंडे तोड़ने का रिकॉर्ड

दुनिया में लोग मशहूर होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। बात जब रिकॉर्ड बनाने या तोड़ने की हो तब तो लोग कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं ऐसा ही एक रिकॉर्ड रॉस मैककर्डी ने अंडे तोड़कर बनाया है। अंडे तोड़ना आर्ट का एक फॉर्म है।

अगर आप गलत तरीके से तोड़ेगें तो ब्रेकफास्ट में एगशेल्स भी खाने पड़ेंगे। साल 2011 में अमेरिका के रॉस मैककर्डी ने एक हाथ से एक मिनट में सबसे ज्यादा अंडे तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 32 अंडे तोड़े।

दुनिया का सबसे ज़्यादा ऊंचाई पर बना रेस्त्रां

चीन ने शंघाई शहर में दुनिया का सबसे ज्यादा ऊंचाई पर रेस्त्रां बनाकर बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शंघाई में बने शंघाई टॉवर में 120वीं मंजिल पर J Hotel बनाया गया है। इस होटल में बना Jin Restaurant जमीन से 556.36 मीटर की ऊंचाई पर बना है।

इससे पहले दुनिया के सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बने रेस्त्रां का वर्ल्ड रिकॉर्ड दुबई के ‘एटमॉरिफयर’ होटल के नाम था। इसकी ऊंचाई 441.3 मीटर है। इसे 2011 में खोला गया था। इस होटल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp