Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

ये हैं क्रिसमस पर बनाए गए अनोखे ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’!!

क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह एकमात्र ऐसा फेस्टिवल है, जब पूरे विश्व में एक साथ छुट्टी होती है।

क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। आज इस पोस्ट में हम आपको क्रिसमस पर बने कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं:-

सबसे महंगा क्रिसमस ट्री

स्पेन के केम्पिस्की होटल में साल 2019 में अब तक का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री सजाया गया था। इसको डायमंड्स, डिजाइनर ज्वैलरी और कीमती पत्थरों से सजाया गया था।

इसकी कीमत करीब 106 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इसे सफेद, काले, गुलाबी और लाल रंग के हीरों से सजाया गया था। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

इससे पहले अबु धाबी के ‘द एमिरेट्स पैलेस‘ में 2010 में बने क्रिसमस ट्री को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे महंगे क्रिसमस ट्री के रूप में शामिल किया गया था।

इस ट्री की कीमत करीब 78.70 करोड़ रुपए थी। इसको नेकलेस, ब्रेसलेट और कीमती घड़ियों से सजाया गया था। इसे सजाने के लिए हीरे, मोती, पन्ना, नीलम जैसे कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था।

लगभग 40 फीट लम्बे इस पेड़ में सोने और चांदी से बने तीर, बॉल और सफेद लाइटें लगाई गई थीं।

सबसे बड़ा क्रिसमस-मोजा

biggest christmas stocking

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस-मोजा (Christmas Stocking) अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में दिसंबर 2015 में बनाया गया था।

इसकी लंबाई लगभग 43.43 मीटर और चौड़ाई करीब 22.71 मीटर थी। इसे अमेरिका के लोगों द्वारा भेजे गए 1100 से अधिक बुने हुए और क्रोशिए से बुने कंबल से बनाया गया था।

सबसे बड़ा मानव क्रिसमस ट्री

largest human christmas tree

साल 2015 में केरल के चेंगन्नूर गांव में दुनिया का सबसे बड़ा मानव क्रिसमस-ट्री बनाया गया था, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिला था।

इसमें लगभग 4030 प्रतिभागी शामिल हुए थे। क्रिसमस ट्री को बनाने में ज्यादातर चेंगन्नूर गांव के स्कूली बच्चे शामिल थे।

अंतरिक्ष में जिंगल बेल्स

Jingle Bells first song sung space.

जिंगल बेल्स अंतरिक्ष में गाया गया पहला गीत है। यह 16 दिसंबर 1965 को अंतरिक्ष यात्रियों टॉम स्टैफोर्ड और वैली शिर्रा द्वारा गाया गया था। दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कैरोल गीत (Carol song) यानी आनंद का गीत जिंगल बेल्स है।

प्लास्टिक बोतलों से बना क्रिसमस-ट्री

Christmas tree made of plastic bottles

साल 2019 में उत्तरी लेबनान के चेक्का गांव में लगभग 1,20,000 प्लास्टिक की बोतलों से क्रिसमस ट्री तैयार किया गया था। इस ट्री की लम्बाई करीब 28.5 मीटर थी और गांववालों ने इसे 20 दिन में तैयार किया था।

यह प्लास्टिक बोतलों से बना दुनिया का सबसे विशाल क्रिसमस-ट्री है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली थी।
साल 2011 में लिथुआनिया के शहर काउनस के लोग भी प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल कर क्रिसमस-ट्री बना चुके हैं।

इस ट्री को बनाने में लगभग 40,000 प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग हुआ था। यह प्लास्टिक की बोतलों से बने सबसे बड़े क्रिसमस-ट्री के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp