क्या आप जानते हैं चीन से जुड़े ये 30 अजीबोगरीब तथ्य!!

चीन दुनियाभर में अपने अनोखे आविष्कारों की वजह से मशहूर है। अगर आप चीन में होंगें, तो आपको वहां कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाएगा। वहां अजीबोगरीब तरीकों से बनी इमारतें, बिल्डिंग और सड़कें आदि और भी बहुत कुछ जिनकी कोई हद नहीं है। चीन दुनिया का ऐसा देश है, जिसके बारे में कुछ न कुछ जानने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं, चाहे वह उनकी संस्कृति हो या फिर उनका खान-पान। आज हम आपको चीन से जुड़े कुछ अनसुने 30 अजीबोगरीब तथ्य बताने जा रहें हैं।

  1. चीन में जब सैनिको को ट्रेनिंग दी जाती हैं, तो उनकी uniform की कॉलर में पिन लगा दी जाती हैं ताकि वह अपनी गर्दन ऊपर ही रख सके।
  2. शाम सात बजे के समय ज़्यादातर चीनी लोग एक ही टेलीविज़न चैनल देख रहे होते हैं।
  3. चीन में स्वादिष्ट भोजन के नाम पर हर साल 40 लाख बिल्लियां खाई जाती हैं।
  4. चीन में 3 करोड़ लोग गुफा जैसे घरो में रहते हैं।
  5. यहाँ के ज़्यादातर लोगों का पसंदीदा शौक टिकटें इकठी करना है।
  6. चीन में हर 30 सैकेंड में एक ऐसे बच्चे का जन्म होता हैं, जो जन्मजात दोष से प्रभावित होता हैं।
  7. यहाँ के लोग हर सेकंड में 50,000 सिगरेट पी जाते हैं।
  8. English बोलने वाले लोग America से ज़्यादा China में हैं।
  9. दुनिया में जितने सूअर हैं, उनके आधे अकेले China में हैं।
  10. अगर आप “Hot air Balloon” से धरती को देखने निकलोगें, तो China का यांगशुओ शहर सबसे खूबसूरत नज़र आएगा।
  11. यहाँ एक लड़के ने सिर्फ iPad खरीदने के लिए अपनी किडनी बेच दी थी।
  12. China में हर साल 45 बिलियन चॉपस्टिक इस्तेमाल की जाती हैं, इनके लिए हर साल 2 करोड़ पेड़ काटे जाते हैं।
  13. यहाँ के एक शख्स को 12 साल की सज़ा दी गई, क्योंकि उसने आखिरी चाइनीज़ बाघ को मारकर खा लिया था।
  14. China में कोई बिजनेस शुरू करने में सिर्फ 38 दिन का समय लगता हैं।
  15. China में खुदखुशी की इतनी घटनाएं होती हैं कि आपको नदी में से डेड बॉडी निकालने की भी नौकरी मिल सकती हैं।
  16. यह दुनिया का वो देश हैं, जहां सबसे ज़्यादा पत्रकार और Internet इस्तेमाल करने वाले लोग जेल में बंद हैं।
  17. यहाँ Internet की लत से परेशान लोगों के इलाज के लिए कैंप भी हैं।
  18. दुनियाभर में अंडो को पानी में उबाला जाता हैं, लेकिन China में लड़को के पेशाब में अंडे उबाले जाते हैं।
  19. China की आबादी इतनी ज़्यादा है कि अगर कह दिया जाए, एक लाईन बना के चलो, तो यह लाईन कभी खत्म ही नहीं होगी।
  20. यहाँ बिजिंग की हवा में प्रदूषण इतना हैं कि सांस लेने से होने वाला नुकसान दिन में 21 सिगरेट पीने के बराबर हैं।
  21. तीर कमान का उपयोग भी सबसे पहले China में ही किया गया था।
  22. 2010 में, China की शंघाई सिटी में 100 km लंबा ट्रैफिक ज़ाम लगा था ,यह जाम 12 दिनों तक रहा था।
  23. दुनिया का सबसे बड़ा shopping mall चीन में हैं, पर यह mall 2005 तक 99 प्रतिशत खाली था।
  24. यहाँ अमीर लोग अपने बदले दूसरों को जेल भेज सकते हैं।
  25. 2025 तक New York जैसे China में 10 शहर होंगे।
  26. 1400 साल पहले, दुनिया की पहली पेपर मनी China में बनाई गई थी।
  27. यहाँ चिड़िया के घोंसले से बनाए गए सूप की सबसे ज़्यादा मांग हैं, जिस घोंसले का इस्तेमाल इस सूप के लिए होता हैं, वो करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है।
  28. अमेरिका की इतनी आबादी नही हैं, जितने China में सेलफोन हैं।
  29. दूसरे देशों में पढ़ाई करने गए 10 चीनी छात्रों में से 7 कभी वापस नहीं लौटेते।
  30. China में साल 2009 से ही Facebook, Twitter और The New York times बंद है।

यह भी पढ़ें:-

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें!

कॉमेडियन कपिल शर्मा फिल्म अभिनेता, टी.वी. होस्ट, निर्देशक के साथ-साथ एक गायक भी हैं. कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो से आपका सप्ताहांत पूरी तरह से रोमांचिक कर देते  है. उनका शो भारत सहित पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीय पसंद करते हैं. क्या आप जानते हैं कि जो आदमी हमें इतना हंसाता है, उसकी निजी ज़िंदगी कैसी है? अभिनेता अनुपम खेर के शो “कुछ भी हो सकता है” में कपिल शर्मा ने अपनी निजी ज़िंदगी के कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से शेयर किए थे, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे.

कपिल शर्मा का जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ था। इनके पिता पुलिस डिपार्टमेंट में हेड कांस्टेबल थे और माँ जनक रानी एक गृहणी है। कपिल ने एक स्थानीय (लोकल) पीसीओ से काम करना शुरू किया। इन्होंने अपनी पढाई हिन्दू कॉलेज, अमृतसर से की है.

कपिल शर्मा के परिवार के सदस्य पुलिस में हैं

कपिल शर्मा ने स्टैंड-अप कॉमेडी में बहुत बार पुलिस का किरदार निभाया है. असल जिंदगी में उसके परिवार के ज़्यादातर सदस्य पुलिसकर्मी हैं. उनके पिता श्री जीतेंद्र कुमार पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे और उनके बड़े भाई भी पुलिस में है. वह मज़ाक में कहते हैं “पैदा होते ही मैने देखा इतने सारे पुलिस ऑफिसर! मैंने ऐसी क्या गलती कर दी?”

कपिल शर्मा अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं

जब पहली बार कपिल शर्मा ने एक शो में सबसे अच्छे कॉमेडियन का पुरुस्कार जीता था, तो उनको 10 लाख रूपये इनाम में मिले थे. कपिल शर्मा ने अपनी बहन को फ़ोन किया और जब बताया कि उन्होंने 10 लाख रूपये इनाम में जीते हैं, एक बार तो उसकी बहन को यह बात सुनकर यकीन ही नहीं हुआ. फिर कपिल शर्मा ने उस जीती हुई राशि को अपनी बहन की शादी के खर्च में लगा दिया. उसने कहा “पूरे परिवार में सबसे भव्य शादी मेरी बहन की थी और मैं उसकी शादी को ऐसा ही बनाना चाहता था“.

अपनी सफलता पर अहंकार नहीं

उनका मानना है कि दुनिया में मशहूर होना एक अलग बात है, लेकिन मशहूर होने के साथ-साथ अपने अंदर मानवता को कायम रखना अलग बात है. उन्होंने शो में कहा “कि वह उदासीन किस्म के व्यक्ति हैं. जब वह थके हुए एअरपोर्ट से निकलते हैं, तो उनके फैन उनको घेर लेते हैं और उनके साथ तस्वीर लेने की इच्छा जताते हैं. थके होने के बावजूद भी वह अपने फैन को मना नहीं करते. वह उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते रहते हैं, क्योंकि वह अपने फैन्स से बहुत प्यार करते हैं.

हर समय लोगों को हंसाना बहुत मुश्किल काम होता है

कपिल शर्मा का मानना है कि हर समय लोगों को हंसाते रहना एक बहुत मुश्किल काम होता है. कपिल शर्मा ने शो में कहा “अब मैं लोगों को हंसाना एक जिम्मेदारी मानता हूँ. मेरे दर्शक मुझसे उन्हें हंसाने की उम्मीद करते हैं. मुझे अब लोगों को हंसाने में दबाव सा महसूस होता है. लेकिन मुझे लगता है कि मुझे ईश्वर द्वारा लोगों को हंसाने के लिए चुना गया है और मैं लोगों को हंसाने का काम पूरी निष्ठा से करता रहूँगा.

कपिल शर्मा एक भावुक व्यक्ति हैं

आपको लगता होगा कि कपिल शर्मा तो हर समय लोगों को हंसाते रहते हैं और वह हंसमुख स्वभाव के होंगे. लेकिन निजी ज़िंदगी में वह बहुत भावुक किस्म के व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा “मैं लोगों पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेता हूँ और मुझे जल्दी से रोना भी आ जाता है. ऐसा भी समय होता था, जब सभी लोग मुझे रुलाने की कोशिश करते थे, लेकिन मैं नहीं रोता था और कई बार मैं रोता ही रहता था. जब मैं अपने पिता के अंतिम संस्कार में था, तो मैं एक बार भी नहीं रोया था, लेकिन जब अंतिम संस्कार की औपचारिकताएं खत्म हो गयी, तो मैं बहुत रोया था. मैं अब भी अपने पिता के बारे में सोचकर रोता हूँ.

अपने संघर्ष को निवेश के रूप में मानता हूँ

कपिल शर्मा ने एक मशहूर कॉमेडियन बनने से पहले अपनी ज़िंदगी जीने के लिए बहुत ही अजीब किस्म के काम किए थे. वह पहले एक पी.सी.ओ (P.C.O) में काम करते थे, उन्होंने अपनी जीविका के लिए पेप्सी स्टोर में क्रेट्स उठाने का भी काम किया था. कपिल शर्मा ने इन सभी अनुभवों को प्रारंभिक निवेश की तरह लिया.

कपिल शर्मा ने अपनी ज़िंदगी में कोई लक्ष्य नहीं रखा

उनका मानना है कि वह अपने आपको बहुत भाग्यशाली व्यक्ति मानते हैं और वह अपनी ज़िंदगी से बहुत ज़्यादा की उम्मीद नहीं करते. उन्होंने कहा “मेरा ज़िंदगी में हमेशा से कुछ भी बनने का लक्ष्य नहीं रहा और मैं अपनी ज़िंदगी में कुछ बड़ा करने की उम्मीद भी नहीं करता. मुझे जो भी मिलता है, मैं उसी से खुश हो जाता हूँ. जब मैं फैक्ट्री में काम करता था, तो मैंने अपने कमाए हुए पैसों से म्यूजिक सिस्टम खरीदा था और मुझे उस समय म्यूजिक सिस्टम से ही बहुत ख़ुशी मिली थी, क्योंकि मुझे संगीत सुनना बहुत अच्छा लगता है “

अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ को देते हैं

किसी भी सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है और कपिल शर्मा के अनुसार उनकी सफलता का श्रेय उनकी माँ को जाता है. कपिल ने अनुपम खेर के शो में यह भी कहा कि मेरी माँ ने मुझे ज़िंदगी के हर मोड़ में प्रोत्साहित किया और आज मैं अपनी माँ की वजह से ही यहाँ तक पहुंचा हूँ. ज़िंदगी में हर हालत में मेरी माँ ने मुझे और मेरे बड़े भाई को वह सब कुछ दिया, जिसकी हमें जरूरत थी. मुझे लोगों को हंसाने का हुनर अपनी माँ से मिला है.

ज़िंदगी में किसी के साथ कुछ भी हो सकता है

कपिल शर्मा का मानना है कि ज़िंदगी में किसी के साथ कुछ भी हो सकता है. जब कपिल शर्मा ने ज़िंदगी में पहली बार कॉमेडी रियलिटी शो मुकाबले में अपना ऑडिशन दिया था, तो पहले ऑडिशन में उनको रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन बाद में उसको फ़ोन आया कि उसको मुकाबले में चुन लिया गया है. जिसके बाद उस कॉमेडी रियलिटी शो को जीत लिया. कपिल शर्मा का मानना है अगर ज़िंदगी में एक रिजेक्ट व्यक्ति को मना करने के बाद फिर उसको स्वीकार कर लिया जाता है, तो ज़िंदगी में कुछ भी हो सकता है.

कुछ अन्य बातें

फरवरी 2013 में, कपिल शर्मा, फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96 वें स्थान पर थे. लोक सभा चुनाव 2014 में इन्हें दिल्ली चुनाव आयोग के द्वारा दिल्ली का ब्रांड अम्बेसेडर बनाया गया। कपिल शर्मा ने अब्बास-मस्तान की प्रदर्शित हिट फिल्म “किस किस को प्यार करूँ” में मुख्य भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें:-बॉलीवुड की कुछ दिलचस्प बातें!

मलाणा गाँव- रहस्यमयी व सबसे पुराना गणतंत्र

मलाणा- एक प्राचीन गांव

मलाणा, हिमाचल राज्य की कुल्लू घाटी के उत्तर पूर्व में स्थित एक प्राचीन गांव है. यह गांव पार्वती घाटी में चंद्रखानी (Chandrakhani) और देओटिब्बा (Deotibba) नाम की पहाड़ियों से घिरा हुआ मलाणा नदी के किनारे स्थित है. मलाणा गांव आधुनिक दुनिया से अप्रभावित है और इस गांव में रहने वाले लोगों की अपनी जीवन शैली और सामाजिक सरंचना है. यहां के लोग अपने रीति-रिवाजों का बड़ी सख्ती से पालन करते हैं. इस गाँव पर बहुत सी डाक्यूमेंट्रीज, जैसे कि Malana: Globalization of a Himalayan Village, और Malana, A Lost Identity बनी हुई हैं.

इतिहास

मलाणा गांव का इतिहास बहुत पुराना है. बहुत समय पहले इस गांव में “जमलू ऋषि” रहा करते थे. उन्होंने ही इस गांव के नियम-कानून बनाए थे. इस गांव का लोकतंत्र दुनिया का सबसे प्राचीन लोकतंत्र है. ऐसा माना जाता है कि जमलू ऋषि को आर्यों के समय से भी पहले से पूजा जाता है. जमलू ऋषि का उल्लेख पुराणों में भी आता है.

malana-the-oldest-democracy-of-the-world-1

मलाणा में रहने वाले निवासी आर्यों के वंशज माने जाते हैं. जबकि अन्य परंपरा के अनुसार मलाणा गांव के लोग अपने आपको सिकंदर के सैनिकों का वंशज मानते हैं. बहुत समय पहले मुगल शासक अकबर अपनी बीमारी का इलाज करवाने यहां पर आया था. जब अकबर पूरी तरह से ठीक हो गया, तो उसने यहां पर रहने वाले लोगों को कर से मुक्त करवा दिया था.

सामाजिक सरंचना

मलाणा गांव की सामाजिक सरंचना यहां के ऋषि जमलू देवता के अविचलित विश्वास व् श्रद्धा पर टिकी हुई है. पूरे गांव के प्रशासन को एक ग्राम परिषद के माध्यम से ऋषि जमलू के नियमों द्वारा नियंत्रित किया जाता है. इस ग्राम परिषद में 11 सदस्य होते हैं, जिनको ऋषि जमलू के प्रतिनिधियों के रूप में जाना जाता है. इस परिषद द्वारा लिया गया फैसला अंतिम होता है और यहां पर गांव के बाहर वालों के कोई नियम लागू नहीं होते. इस गांव की राजनीतिक व्यवस्था प्राचीन “ग्रीस” की राजनीतिक व्यवस्था से मिलती है. इस वजह से मलाणा गांव को “हिमालय का एथेंस” भी कहा जाता है.
malana-the-oldest-democracy-of-the-world-2

भाषा व बोली

मलाणा के निवासी एक रहस्यमयी भाषा बोलते हैं, जो Kanashi / Raksh (रक्ष) के नाम से जानी जाती है. कुछ लोग इसे राक्षस बोली मानते हैं. मलाणा की भाषा, संस्कृत और कई तिब्बती बोलियों का एक मिश्रण लगती है, लेकिन यह आस पास बोली जाने वाली किसी भाषा या बोली से मेल नहीं खाती.

कुछ भी छुआ तो जुर्माना

मलाणा के निवासी अपने आप को हर हाल में श्रेष्ठ मानते हैं और बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को घर, पूजा-स्थलों, स्मारकों, कलाकृतियों या दीवारों को छूने की इजाजत नहीं देते. अपनी विचित्र परंपराओं लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण पहचाने जाने वाले इस गांव में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. इनके रुकने की व्यवस्था इस गांव में नहीं है. पर्यटक गांव के बाहर टेंट में रहते हैं.
malana-the-oldest-democracy-of-the-world-5malana-the-oldest-democracy-of-the-world-4
अगर इस गांव में किसी ने मकान-दुकान या यहां के किसी निवासी को छू (टच) लिया, तो यहां के लोग उस व्यक्ति से एक हजार से दो हज़ार तक रुपए वसूलते हैं. इस सूचना को दर्शाने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगे हैं.

कुख्यात “मलाणा क्रीम”

मलाणा क्रीम “भांग/चरस मार्किट” में सबसे महंगी और सबसे अच्छी चरस मानी जाती है. इसका कारण यहाँ की चरस में पाया जाने वाला उच्च-गुणवता का तेल है. स्थानीय पुलिस व प्रशासन मलाणा में भांग की खेती को हतोत्साहित करने के लिए समय समय पर अभियान चलाते हैं, फिर भी काफी मात्रा में यहाँ से भांग की तस्करी बाहरी देशों में की जाती है.
Malana-cream-charas-cannabis

मलाणा गाँव सदा से ही इतिहासकारों के लिए शोध का विषय रहा है और आगे भी रहेगा.

यह भी पढ़ें:-

बॉलीवुड सितारों के बारे में कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते!

वैसे तो बॉलीवुड के हर अभिनेता-अभिनेत्री की निजी ज़िंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात भी बड़ी खबर बन जाती है, लेकिन कुछ छोटी बातें ऐसी भी होती हैं, जो शायद ही लाइमलाइट का हिस्सा बनती हैं. इस पोस्ट में हम आपके चहेते बॉलीवुड सितारों से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक बातें आपके साथ शेयर कर रहें हैं, जो आप नहीं जानते होंगे.

सलमान खान

  • सलमान खान को नहाने के साबुन इकठ्ठा करने का शौक है. उनके बाथरुम में बहुत सारे अलग-2 तरह के साबुनों का संग्रह हैं. उनके सबसे पसंदीदा साबुन कुदरती फलों और सब्जियों से बने साबुन हैं.
  • सलमान खान ने अब तक किसी अभिनेत्री को किसी भी फिल्म में लिप-किस नहीं किया है.

शाहरुख़ खान

  • शाहरुख़ खान को मुंह से आवाज़ करके खाना अच्छा नहीं लगता.
  • उनको आइसक्रीम खाना भी अच्छा नहीं लगता.
  • शाहरुख़ खान को 2 बार एअरपोर्ट पर सिर्फ इस वजह से पकड़ा जा चुका है, क्योंकि उनके नाम के पीछे खान लगता है.
  • शाहरुख़ खान अपने माता-पिता की कब्र पर साल में 4-5 बार जाते हैं.

आमिर खान

  • आमिर खान ने एक बार अपने सर से पूरे बाल कटा लिए थे, क्योंकि एक लड़की ने उनके प्यार को रिजेक्ट कर दिया था.
  • आमिर खान साल में सिर्फ एक फिल्म ही करते हैं.
  • आमिर खान कई अभिनेत्रियों के हाथ की हथेली पर थूक चुके हैं. कहा जाता है कि वह ऐसा उनकी (अभिनेत्री) हस्त-रेखा पढने के नाम पर शरारतवश ऐसा करते हैं.

रणबीर कपूर

  • रणबीर कपूर अब भी अपनी माँ से हर हफ्ते 1500 रूपये जेब खर्च के लिए लेते हैं.
  • रणबीर कपूर को रॉकस्टार फिल्म के लिए गिटार सीखना पड़ा था.

ऋतिक रोशन

  • ऋतिक रोशन जब कभी घर से बाहर निकलते हैं, तो वह अपने साथ कैमरा ले जाना नहीं भूलते. वह ऐसा बचपन से करते आ रहे हैं. ऋतिक रोशन को फोटो लेना और अपने द्वारा ली गयी फोटो इकट्ठा करना बहुत अच्छा लगता है. उनके पास तस्वीरों का बहुत बड़ा संग्रह है.
  • ऋतिक रोशन के दाहिने हाथ में दो अंगूठे हैं.
  • ऋतिक रोशन को बचपन से बोलते समय हकलाने की आदत है.

धर्मेन्द्र

  • “शोले” फिल्म की शूटिंग के वक्त धर्मेन्द्र ने कथित तौर पर लाइटमैन को रिश्वत दे रखी थी, क्योंकि वह हेमा मालिनी के साथ बार-बार रोमांटिक दृश्य फिल्माना चाहते थे. लाइट मैन बार-बार लाइट खराब होने का बहाना लगा रहा था, जिससे सीन लम्बा खिंच रहा था.
  • धर्मेन्द्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक लेने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था, क्योंकि वह हेमा-मालिनी से शादी करना चाहते थे.

राज कपूर

राज कपूर बहुत अंधविश्वासी थे. उन्होंने अपनी फिल्म सत्यम शिवम सुन्दरम फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने से पहले शराब पीना, मांसाहारी भोजन करना छोड़ दिया था. लेकिन फिर भी यह फिल्म बुरी तरह पिट गयी थी.

अमिताभ बच्चन

  • अमिताभ बच्चन हमेशा से ही समय के पाबंद रहे हैं. वह फिल्म की शूटिंग के सेट पर चौंकीदार और गेटकीपर से भी पहले पहुंच जाते हैं, जिससे उन्हें गेट भी खुद खोलना पड़ता था.
  • अमिताभ बच्चन ने अभिनेता बनने से पहले माल-भाड़ा दलाल (Freight Broker) का काम किया.

ऐश्वर्या

  • ऐश्वर्या के पालतू कुत्ते का नाम “गुल्लू” है.
  • ऐश्वर्या का सबसे पहला विज्ञापन कैमलिन (Camlin) पेंसिल का था, जब वह 9वी कक्षा में पढ़ती थीं.

सुष्मिता सेन

  • सुष्मिता सेन को साँपों से प्यार है. उन्होंने अजगर (Python) पाल रखा है.
  • सुष्मिता सेन ने दो बच्चों को गोद ले रखा है. एक बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया में उन्हें अदालत जाना पड़ा था.

मीना कुमारी

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी के दाहिने हाथ में छह उँगलियाँ थी. वह हमेशा अपने दाहिने हाथ को छिपाने की कोशिश करती थी.

यह भी पढ़ें:-

117 सालों से लगातार जल रहा ये बल्ब!!!

बल्ब के आविष्कार के बाद से अब तक कई बदलाव आए। लोगों ने सीएफएल का इस्तेमाल किया और अब एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि अब एलईडी लाइट्स का ज़माना है, फिर भी पुराने पीली रौशनी वाले बल्ब अब भी कई जगह देखे जा सकते हैं। किसी भी बल्ब की लाइफ एक साल से ज़्यादा नहीं होती है। लेकिन इस दुनिया में एक बल्ब ऐसा भी है, जो 117 सालों से न केवल सही सलामत है, बल्कि वह बल्ब लगातार जल भी रहा है।

दमकल केंद्र में लगा यह बल्ब

यह बल्ब अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के एक दमकल केंद्र में लगा हुआ है। यह साल 1901 से लगातार जल रहा है। “सेंटेनियल लाइट” के नाम से मशहूर हो चूका यह बल्ब अभी तक फ्यूज़ नहीं हुआ है। यह बल्ब 4 वॉट बिजली से चलता है और दिन के 24 घंटे जला रहता है।

1937 में पहली बार किया गया बंद

दमकल केन्द्र में कार्यरत कर्मियों ने डेलीमेल की एक खबर के हवाले से कहा है कि इस बल्ब को पहली बार साल 1937 में बिजली की लाइन बदलने के लिए बंद किया गया था और तार बदलने के बाद यह बल्ब फिर जलने लगा।

तार खराब हुई लेकिन बल्ब नहीं

साल 2013 में यह बल्ब अचानक बंद हो गया। लोगों को लगा यह बल्ब फ्यूज़ हो गया है। लेकिन जब इलेक्ट्रीशियन ने जांच की, तो पाया कि बल्ब तो सही सलामत है, बल्कि वहां पर लगी 76 साल पुरानी तार खराब हो गई है। तार की मरम्मत के बाद यह बल्ब फिर से जलने लगा।

गिनीज बुक में है नाम दर्ज

इस बल्ब को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जा चुका है। साल 2010 में इस बल्ब को एक फ्रेंच-स्पेनिश डॉक्यूमेंट्री में भी शामिल किया गया था।

2001 में मनाया गया शताब्दी वर्ष

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2001 में इस बल्ब का 100वां जन्मदिन मनाया गया था, जिसे दिखाने के लिए सीधे वेबकैमरा का उपयोग किया गया था।

म्यूजियम बन गया बल्ब

अब इस बल्ब को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। करीब तीन दशकों से इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। सच पूछा जाए, तो यह बल्ब अपने आप में एक म्यूजियम बन चुका है।

कंपनियों ने जानबूझ कर घटाई बल्बों की उम्र

डॉक्यूमेंट्री के अनुसार इस बल्ब को बनाने के बाद कंपनी को लगा कि अगर सारे बल्ब बहुत ही लंबे समय तक चलते रहे, तो लोगों को बल्ब बदलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और बिक्री थम जाएगी। डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक 1924 में बल्ब कंपनियों के बीच एक गोपनीय बैठक हुई। इसी मीटिंग में बल्ब की उम्र घटाने की बात तय हुई। साल 1920 के दशक तक एक बिजली का बल्ब औसतन 2,500 घंटे जलता था, लेकिन आज एक बिजली का बल्ब 1,000 घंटे से ज़्यादा नहीं चलता।

यह भी पढ़ें:-शीर्ष 10 भारतीय आविष्कार और खोजें

20 अदभुत विज्ञान तथ्य, जो शायद आप नहीं जानते!

दुनिया में विज्ञान के क्षेत्र में हमेशा होने वाली नई-नई खोजों ने हमें हर बार हैरान किया है। विज्ञान ने कई ऐसी पहेलियों को सुलझाया है, जो विज्ञान के विकसित होने से पहले नामुमकिन थीं। आज हम आपको विज्ञान के कुछ अजीबो गरीब और रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 20 अदभुत विज्ञान तथ्य:-

  1. “साइंटिस्ट” शब्द सबसे पहले 1833 में सामने आया.
  2.  किसी भी प्रकाशित वैज्ञानिक लेख को पढ़ने वालों की संख्या 100 में से औसतन 0.6 होती है.
  3. वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि मुर्गी पहले आई थी न कि अंडा. कारण बताया जाता है कि अंडे के खोल में पाया जाने वाला प्रोटीन सिर्फ मुर्गी द्वारा निर्मित किया जाता है.
    chicken-or-egg
  4. वैज्ञानिकों द्वारा हर दिन जीवों-वनस्पतियों की 41 नई प्रजातियों की खोज की जाती है.
  5. वैज्ञानिक विधि “टाक्सिनीरिंग” (toxin-eering) एक ऐसी विधि है, जो जहर को दर्द निवारक दवा में बदल देती है.
  6.  वैज्ञानिकों ने एक ऐसी विधि विकसित की है, जिसमें मोबाइल फ़ोन को यूरिन यानि पेशाब से चार्ज किया जा सकता है.
  7. वैज्ञानिक पीनट-बटर यानि मूंगफली के मक्खन को हीरे में बदल सकते हैं.
  8. वैज्ञानिकों ने 507 साल पुरानी सीप की खोज की थी, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस सीप को गलती से मार डाला था.
  9.  भूकंप की वजह से पानी सोने में बदल जाता है.
  10.  आकाशी बिजली के एक बोल्ट में सूरज के सतह से पांच गुणा ज़्यादा गर्मी होती है.
  11.  सालमन (salmon) मच्छली खाने से आपके बाल तेज़ी से बढ़ते हैं.muskegon-coho-salmon
  12.  दिमाग पर शराब का असर होने में सिर्फ छह मिनट का समय लगता है.
  13.  बारिश के पानी में बी12 विटामिन होता है.
  14.  कुछ परिस्थितियों में गर्म पानी, ठंडे पानी से भी तेज़ी से बर्फ में तबदील हो सकता है.
  15.  सूरजमुखी के फूलों को रेडियोधर्मी (radioactive) कचरे को साफ़ करने में इस्तेमाल किया जाता है.
  16. जब एक कठफोवड़ा पेड़ पर बार-बार हिट करता है, तब इसका सर पेड़ की तरफ गुरुत्वाकर्षण से 1000 गुणा अधिक उर्जा से आगे-पीछे होता है.
  17. आप बर्फ से भी आग उत्पन्न कर सकते हैं.
  18.  शोधकर्ताओं का मानना है कि एड्स का पहला मामला 1920 में कांगो के शहर किंशासा में सामने आया था.
  19.  अन्टार्कटिका में तेज़ी से बर्फ पिघलने की मुख्य वजह वहां पर गुरुत्वाकर्षण में होने वाला परिवर्तन है.
  20. मधुमक्खीयों को बम खोजने के लिए भी ट्रेन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

भारतीय इतिहास की 16 भयंकर प्राकृतिक आपदाएं

भारत के इतिहास में बहुत सारी प्राकृतिक आपदाएं आई हैं, जिनमें ज्वालामुखी, बाढ़, सुनामी, भूकंप आदि शामिल है. भारत में हुई अमरनाथ यात्रा त्रासदी, मंधेर देवी मंदिर में मची भगदड़ और सबरीमाला केरल मंदिर में भगदड़, करंजादी ट्रेन दुर्घटना और वैभववादी ट्रेन दुर्घटना भी इन भयानक आपदाओं में शामिल है. यह है भारत के इतिहास में हुई सबसे बुरी प्राक्रतिक आपदाओं की सूची:-

1. बंगाल में 1770 में आया भयंकर अकाल

यह अकाल बंगाल में सन 1770 में आया था. उस समय बंगाल ब्रिटिश शासन के अधीन था. इस अकाल से मरने वालों की संख्या 1 करोड़ थी. इस अकाल ने बंगाल, बिहार और ओडिशा की कई जगहों को प्रभावित किया था.

2. 1839 में आया कोरिंगा चक्रवात

कोरिंगा चक्रवात ने भारत को हिला कर रख दिया था. यह भारत में आई दस सबसे बढ़ी आपदाओं में से एक थी. कोरिंगा चक्रवात की शुरुआत आंध्रप्रदेश के जिले गोदावरी से हुई थी. इस चक्रवात में 20,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.

3. 1896 में आई तीसरी प्लेग महामारी

यह महामारी भारत में 1896 में आई थी. इस महामारी का असर भारत और चीन दोनों देशों पर हुआ था. इस महामारी की शुरुआत बॉम्बे और कोलकाता के बंदरगाह से हुई और फिर यह धीरे-धीरे भारत के छोटे कस्बों में फैलती गई.

4. 1979 में हुआ लाहौल घाटी हिमस्खलन

मार्च, 1979 में लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी हुई थी. इस बर्फबारी से 200 लोग 20 फीट बर्फ के नीचे दब कर मर गए थे. यह हिमालय में आए सबसे भयंकर हिमस्खलनों में से एक था.

5. मालपा भूस्खलन

मालपा भूस्खलन भारत में अब तक के आए सबसे खराब भूस्खलनों में से एक था. यह भूस्खलन उत्तरांचल के पिथौरागढ़ के पास पढ़ते मालपा गांव में हुआ था. इस त्रासदी में कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने आए 380 यात्रियों की मौत हुई थी.

6. 1999 में ओडिशा में आया चक्रवात

इस चक्रवात को भारत में 05B के नाम में भी जाना जाता है. इस चक्रवात से 1999 में 15,000 लोगों की मौत हुई थी. यह तूफ़ान भारत में आया अब तक का सबसे विनाशकारी तूफ़ान था. इस तूफ़ान में मरने वालों की संख्या 15,000 तक पहुंच गई थी.

7. गुजरात में 2001 को आया भयंकर भूकंप

यह भूकंप भारत के 51वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2001 को आया था. गुजरात में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.6 और 7.7 के बीच थी और इस भूकंप में मरने वालों की संख्या 20,000 थी.

8. दक्षिण भारत में पड़ी भयंकर गर्मी, 2002

यह गर्मी भारत के दक्षिण क्षेत्र में 2002 को पड़ी थी, इस भयंकर गर्मी में मरने वालों की संख्या 1000 थी. इस त्रासदी में सबसे ज़्यादा लोग आंध्र प्रदेश में मरे थे. उस समय गर्मी इतनी ज़्यादा थी कि उड़ते हुए पक्षी आकाश से गिर कर मरने लगे थे, तालाबों और नदियों का पानी तक सूख गया था.

9. हिंद महासागर सुनामी, 2004

हिंद महासागर में आई सुनामी का असर भारत सहित 14 देशों पर हुआ था. यह सुनामी 2004 में सुमात्रा के पश्चिमी तट पर हई थी. इस सुनामी से मरने वालों की संख्या 2,30,000 थी. यह सुनामी भारत के इतिहास की सबसे बढ़ी आपदाओं में से एक थी.

10. मुंबई की भारी वर्षा, 2005

गुजरात में आई बाढ़ के एक महीने बाद ही जून 2005 में महराष्ट्र में बाढ़ आई थी. इस बाढ़ से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई थी. इस बाढ़ से 5,000 लोग मरे थे. यह बाढ़ भारत के इतिहास में आई सबसे भयंकर बाढ़ों में से एक थी.

11. बिहार में आई बाढ़, 2007

यह बाढ़ 2007 में बिहार में आई थी. यह बाढ़ पिछले 30 वर्षों की सबसे भयंकर बाढ़ थी. वैसे तो बिहार में हमेशा बाढ़ें आती रहती हैं, लेकिन यह बाढ़ अब तक की आई सबसे भयंकर बाढ़ थी. इस बाढ़ से हज़ारों लोगों ने अपनी जान गवाईं थी और करोड़ों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई थी.

12. 2010 में आया पूर्वी भारतीय तूफ़ान

इस तूफ़ान ने भारत के पूर्वी राज्यों को बुरी तरह से प्रभावित किया था. यह तूफ़ान 30-40 मिनट तक सक्रिय रहा था. इस तूफ़ान में मरने वालों की संख्या 91 थी और इस तूफ़ान ने 91,000 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया था.

13. महाराष्ट्र में सूखा, 2013

यह सूखा महाराष्ट्र के इतिहास का सबसे भयंकर सूखा था. इस सूखे से महारष्ट्र के जलना, जलगाँव और धुले क्षेत्र बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुए थे.

14. उत्तराखंड में आई बाढ़, 2013

2013 में उत्तराखंड में आकस्मिक बाढ़, बादल फटने की वजह से भयंकर तबाही हुई थी. इस बाढ़ से कई जगह भूस्खलन भी हुए थे. इस बाढ़ से मरने वालों की संख्या 5,000 थी. उत्तराखंड में आई यह बाढ़ भारत के इतिहास की अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ थी.

15. कश्मीर में बाढ़, 2014

सितंबर 2014 में कश्मीर में आई बाढ़ में लगभग 500 लोगों की मौत हो गईं थी। श्रीनगर, बांदीपुर, राजौरी जैसे कई क्षेत्र इस भयंकर बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

16. केरल में आई बाढ़, 2018

भारत के दक्षिणी राज्य केरल में अगस्त 2018 में आई भीषण बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में तकरीबन 477 लोगों की जानें गईं, वहीं हज़ारों लोग बेघर हो गए।

यह भी पढ़ें:-

भारतीयों द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड!

भारतीयों द्वारा बनाए गए 14 सबसे अदभुत विश्व रिकॉर्ड:- भारतियों ने पूरी दुनिया में विज्ञान, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, खेल और व्यापार के क्षेत्र में भारत का नाम रौशन किया है. उसी तरह भारतीयों ने कई तरह के विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड की पुस्तक में भी दर्ज़ कराया. यह हैं कुछ ऐसे विश्व रिकॉर्ड, जो भारतियों द्वारा बनाए गए हैं.

दुनिया की सबसे लंबी पगड़ी पहनने का विश्व रिकॉर्ड

world-record-indians-1

पंजाब के पटियाला शहर में रहने वाले 60 वर्षीय अवतार सिंह मौनी सिंह ने अपने सर पर सबसे लंबी पगड़ी बाँधने का विश्व रिकॉर्ड बनाया. इस पगड़ी की लंबाई 645 मीटर थी और उसकी पगड़ी का कुल वजन 45 किलोग्राम था. अवतार सिंह को यह पगड़ी अपने सर पर बाँधने में 6 घंटे का समय लगा था.

दुनिया की सबसे छोटे कद की भारतीय महिला

world-record-indians-2

23 वर्ष की ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला है, उसकी ऊंचाई सिर्फ 2 फीट है. ज्योति आम्गे ने किशोर उम्र में ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था.

दुनिया की सबसे लंबी मूंछें रखने वाला भारतीय

world-record-indians-3

जयपुर के रहने वाले 58 वर्षीय राम सिंह चौहान ने दुनिया की सबसे लंबी मूंछें रखने वाला रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनकी मूंछों की लंबाई 14 फीट है, उनको इतनी लंबी मूंछें करने में 32 साल का समय लगा था.

एक साथ ज़्यादा गिनती मे बच्चों ने पहनी महात्मा गांधी की पोशाक

world-record-indians-4

भारत के कोलकाता शहर में स्कूल के बच्चों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पोशाक पहन कर ज़्यादा गिनती में एक जगह एकत्रित होकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इस विश्व रिकॉर्ड में लगभग 480 बच्चों ने महात्मा गांधी की पोशाक पहनी थी, उन्होंने ऐसा चैरिटी के लिए किया था.

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी

world-record-indians-5

विश्व की सबसे बड़ी और भारी रोटी को बनाने का विश्व रिकॉर्ड श्री जलार्म मन्दिर जीर्णोधार संस्था द्वारा बनाया गया है. इस संस्था ने यह विश्व रिकॉर्ड गुजरात के जमनानगर में स्थित श्री जलार्म मन्दिर में बनाया था. इस रोटी का वजन 145 किलोग्राम था.

दुनिया में सबसे कम उम्र का फिल्म निर्देशक

world-record-indians-6

किशन श्रीकांत दुनिया में सबसे कम उम्र का फिल्म बनाने वाला निर्देशक है. उसने 2006 में बनी कन्नडा फिल्म “केयर ऑफ़ फुटपाथ” का निर्देशन किया था. इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ ने मुख्य किरदार निभाया था.

दुनिया की सबसे महंगी भारतीय शादी

भारत में लोग शादियों पर बहुत खर्चा करते हैं, लेकिन स्टील के सम्राट लक्ष्मी मित्तल ने अपनी बेटी की शादी पर 390 करोड़ रूपये खर्च करके पूरी दुनिया में सबसे महंगी शादी का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज़ कर लिया था. लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल की शादी एक बैंक के निवेशक से 2004 में हुई थी. इस शादी में बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान ने प्रदर्शन करके दर्शकों का मनोरंजन किया था.

दुनिया की सबसे छोटी गाय

भारत के केरल राज्य में दुनिया की सबसे छोटी गाय है, जिसकी उंचाई सिर्फ 61.5 सेंटीमीटर है, इस गाय की उंचाई कुत्ते से भी छोटी है. यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है.

ज़्यादा कारों के नीचे से स्केटिंग करनाworld-record-indians-7

5 वर्ष की श्रीया राकेश देशपांडे एक ऐसी स्केटर है, जिसने 27 कारों के नीचे से स्केटिंग की थी. उसने कारों की 48.1 मीटर लंबी दूरी सिर्फ 23 सेकंड में स्केटिंग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

नाक से टाइपिंग करके बनाया विश्व रिकॉर्ड

खुर्शीद हुसैन ने कंप्यूटर पर अपनी नाक से तेज़ टाइपिंग करके दुनिया का सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. खुर्शीद ने कुछ सेकंड में तेज़ी से अपने नाक से 103 शब्द कंप्यूटर पर टाइप किए थे. ऐसा करके उन्होंने पूरी दुनिया में नाक से तेज़ टाइपिंग करने वाला विश्व रिकॉर्ड बना दिया था.

यह भी पढ़ें:

बॉलीवुड की कुछ दिलचस्प बातें!

बॉलीवुड फिल्में दुनिया भर में हज़ारो करोड़ का बिज़्नेस कर रही है। बॉलीवुड फिल्मों का लोगों की ज़िंदगी में अहम योगदान है। लोग अपने फेवरेट स्टार्स से जुड़ी लगभग हर बात जानना चाहते हैं। बॉलीवुड के किस्से- कहानियां, फिल्म स्टार्स के लव अफेयर्स हर किसी की जुबान पर रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

  1. 1970 के दशक में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया में सबसे ज़्यादा फ़िल्में बनाने वाली इंडस्ट्री बन गयी थी और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को भी पीछे छोड़ दिया था.
  2. 1937 में बनी “किसान कन्या” पहली भारतीय रंगीन फिल्म थी. इस फिल्म में भारत के गरीब किसानों की दुर्दशा को दिखाया गया था.
  3. बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार, जिनको “ट्रेजेडी किंग” के नाम से भी जाना जाता है, उनको एक बार “अरब के लारेंस” फिल्म में शरीफ अली का किरदार निभाने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था, जिसके बाद यह किरदार मिस्र के अभिनेता ओमर शरीफ को मिल गया था.
  4. बॉलीवुड इंडस्ट्री हर साल लगभग 1,000 फ़िल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित करती है, जबकि हॉलीवुड इंडस्ट्री, इससे आधी फ़िल्में ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित कर पाती है.
  5. हर दिन लगभग 1 करोड़ 40 लाख भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाते हैं, जो भारत की कुल आबादी का 1.4 प्रतिशत हिस्सा है.
  6. बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म “पीके” ने पूरी दुनिया में 600 करोड़ के लगभग कमाई की थी.
  7. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ फिल्म मुंबई के एक सिनेमा में 1 हज़ार हफ्तों तक चलाई गयी थी. यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म थी.
  8. फातिमा बेगम पहली महिला निर्देशक थी, जिसने 1926 में बनी फिल्म “बुलबुल-ए-परिस्तान” में निर्देशन किया था.
  9. सलमान खान, बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले अभिनेता हैं. वह एक फिल्म में किरदार निभाने के 60 करोड़ रुपए लेते हैं.
  10. बॉलीवुड के सफल अभिनेता दिलीपकुमार और शाहरुख़ खान, दोनों को आठ बार “सबसे अच्छा अभिनेता” पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें:-

भारत की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां

भारत की संस्कृति में धर्म का महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। भारत एक ऐसा देश है, जहां हिंदू समुदाय के सर्वाधिक लोग वास करते है. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भारत में ही सबसे ज़्यादा मंदिर मौजूद हैं। यहां सदियों से मूर्तियों को ईश्वर की भक्ति और प्रेम का माध्यम माना जाता है। वस्तुत: भारतीय लोगों का इन मूर्तियों पर अटूट विश्वास और श्रद्धा है।

यहाँ हर आकार प्रकार की मूर्तियाँ मिलती हैं। कुछ मूर्तियाँ इतनी छोटी होती हैं कि इन्हें छोटी सी डिब्बिया में रख कर लोग शुभदायक वस्तु के रूप में जेब में रखते हैं। वहीँ कुछ मूर्तियाँ इतनी विशाल हैं, जिन्हें मीलों दूर से देखा जा सकता है। कुछ ऐसी ही विशाल मूर्तियों के बारे में हम यहाँ इस संकलित लेख में बता रहे हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात

सरदार पटेल की महानता के चलते ही उनकी एक यादगार रूप में नर्मदा नदी के तट पर उनकी बहुत विशाल, सुन्दर और भव्य प्रतिमा बनाई गई है, जिसको स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। यह प्रतिमा नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 

वीर अभय अंजनेया स्वामी, आंध्र प्रदेश

paritala-anjaneya-temple

वीर अभय अंजनेया स्वामी नाम की मूर्ति महानतम राम भक्त भगवान हनुमान की एक विशाल प्रतिमा है। यह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के पास परिताला शहर में स्थित है. इस प्रतिमा की ऊंचाई 135 फुट है। हनुमान स्वामी प्रतिमा भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा है. इस मूर्ति की स्थापना 22 जून 2003 में हुई थी।

पद्मसंभव की प्रतिमा, मंडी हिमाचल प्रदेश

statue-of-padmasambhavaपद्मसंभव का शाब्दिक अर्थ होता है कमल से पैदा हुआ। पद्मसंभव भारत के एक साधु पुरुष थे. जिन्होंने आठवीं सदी में बौद्ध धर्म को भूटान एवं तिब्बत में ले जाने एवं प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहाँ उनको गुरू रिन्पोछे या लोपों रिन्पोछे के नाम से भी जाना जाता है। पद्मसंभव की प्रतिमा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में प्रसिद्ध रेवालसर झील के पास स्थित एक विशालतम मूर्तियों में है। पद्मसंभव प्रतिमा की ऊंचाई 123 फीट है।

मुरुदेश्वर भगवान, कर्नाटक

shiva of murudeshwaraभगवान शिव की विशाल मूर्ति दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में उत्तर कन्नड़ जिले के मुरुदेश्वर शहर में स्थित है। मुरुदेश्वर का नाम भगवान शिव के नाम पर पड़ा है। यह बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। मुरुदेश्वर सागर तट कर्नाटक के सब से सुंदर तटों में से एक है। पर्यटकों के लिए यहाँ आना दोगुना लाभप्रद है। जहां एक ओर जहां इस धार्मिक स्थल के दर्शन होते हैं और वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद भी मिलता है। इस मंदिर व प्रतिमा की ऊंचाई 122 फुट है।

हनुमान की मूर्ति, शिमला, हिमाचल प्रदेश

hanuman-murti-shimlaयह मूर्ति हिमाचल प्रदेश में शिमला के निकट जाखू पहाड़ी पर स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 108 फुट हैं। विशालकाय हनुमान प्रतिमा, बर्फ से लदी चोटियों, पर्यटन स्थलों का भ्रमण और सुरम्य घाटियों के साथ शिमला एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण स्थल हैं। यह प्रतिमा वर्ष 2010 में स्थापित की गई थी। यहां से पर्यटक सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं।

मिन्ड्रोलिंग मठ बुद्ध प्रतिमा, देहरादून

mindroling-monastery-buddhaभगवान गौतम बुद्ध यह विशाल की प्रतिमा देहरादून मिंद्रोल्लिंग मठ में स्थित है। मिन्ड्रोलिंग मठ भारत के प्रमुख मठों और तिब्बत में न्यिंगमा स्कूल के छह प्रमुख मठों में से एक है। इस मठ की ऊंचाई 107 फुट है।

नांदुरा मारुति मूर्ति, महाराष्ट्र

hanuman-murti-nanduraभगवान हनुमान की मूर्ति महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नांदुरा शहर में स्थित है। यह नांदुरा तालुका का मुख्यालय है। नांदुरा नगर पालिका 1931 में ब्रिटिश राज के दौरान स्थापित किया गया था। इस मूर्ति की ऊंचाई 105 फुट है।

शिव मूर्ति, हर की पौड़ी, हरिद्वार

lord-shiva-haridwarहर की पौड़ी, भारत के उत्तराखंड राज्य के धार्मिक स्थल हरिद्वार में स्थित है। हर की पौड़ी का भावार्थ है हरी यानी नारायण के चरण। इस प्रतिमा की ऊंचाई 100 फुट है। यहाँ पर स्नान करना हरिद्वार आए हर श्रद्धालु की सबसे प्रबल इच्छा होती है, क्योंकि यह माना जाता है कि यहाँ पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा, कन्याकुमारी

thiruvalluvar-statueयह प्रतिमा कन्याकुमारी का प्रमुख चिन्ह स्थान है। यह पत्थर की बनी एक विशाल खड़ी प्रतिमा है और प्रसिद्ध सन्त और तमिल कवि थिरूवल्लूवर को समर्पित है। थिरूवल्लूवर प्रतिमा की ऊँचाई लगभग 133 फीट है। प्रतिमा के आधार की ऊँचाई लगभग 38 फीट है। यह थिरूवल्लूवर द्वारा रचित थिरूकुलाल पुस्तक के अरम के 38 अध्यायों को दर्शाता है।

चिन्मय गणाधीश, महाराष्ट्र

chinmaya-ganadhishचिन्मय गनाधिश प्रतिमा महाराष्ट्र में कोल्हापुर में स्थित भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 85 फुट है। इस प्रतिमा का अभिषेक 19 नवंबर 2001 की हुआ।

आदिनाथ बवांगाजा, मध्यप्रदेश

adinath-bawangajaभगवान आदिनाथ बवांगाजा की प्रतिमा मध्यप्रदेश में स्थित है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 84 फुट है।

यह भी पढ़ें: