सांपों से जुड़े रोचक और जानने योग्य तथ्य!

सांप उन चुनिंदा जीवों में शामिल है, जिनका अस्तित्व डायनासोर युग से चला आ रहा है. सांप पानी या पानी के बाहर दोनों जगहों में पाया जाता है. विश्व में सांपों की 3,000 से ज़्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. सांपों से जुड़ी बहुत सी ऐसी ही बहुत सारी बातें और रोचक तथ्य हम यहाँ पेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं सांपों से जुड़े रोचक तथ्य.
interesting-facts-about-snakes-fundabook

  • विश्व का सबसे छोटा सांप थ्रेड स्नेक (धागा सांप) है. यह कैरेबियन सागर के सेंट लुसिया माटिनिक तथा बारबडोस के द्वीपों में पाया जाता है. जैसा कि इसके नाम से जाहिर है, यह अंत्यंत पतला सांप 10-12 सेंटीमीटर तक लंबा होता है.
  • सांपों के शरीर का तापमान वातावरण के ताप के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है.
  • सांप भोजन को चबाकर नहीं खाता है, बल्कि इसे साबुत निगल जाता है. अधिकांश सांपों के जबड़े इनके सिर से भी बड़े शिकार को निगल सकने के लिए बने होते हैं. उदहारण के लिए अजगर. गौरतलब है कि सांप अपना मुंह 150 डिग्री तक खोल सकते है.
  • दुनिया में सांपों की 3,000 से ज़्यादा प्रजातियां पाई जाती है, जिसमें से लगभग 20% प्रजातियां ही ज़हरीली होती हैं. भारत में सांपों की करीब 300 प्रजातियां पाई जाती है, जिसमें से 50 प्रजातियां विषैली होती है.
  • विश्व का सबसे लंबा सांप पाइथन रेटिकुलटेस (Python Reticulatus) होता है, जो कि 30 फ़ीट तक लंबा हो सकता है. यह दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता हैं.
    python-reticulatus-snakes
  • न्यूजीलैंड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका ऐसे देश है, जहा सांप बिल्कुल नहीं पाए जाते.
  • अमेरिका में किंग्सविले स्थित नेचुरल टाक्सिन्स रिसर्च सेंटर के अनुसार, दुनिया के सबसे घातक सांपों में पाए जाने वाले जानलेवा जहर का इस्तेमाल भविष्य में कैंसर की दवा बनाने के लिए हो सकता है. विश्व भर में कई प्रयोगशालाओं में चल रहे प्रयोगों से पता चला है कि कुछ सांपों के जहर में एक खास किस्म का कंपाउंड पाया जाता है, जो मानव शरीर के भीतर कैंसर की जड़ माने जाने वाले ट्यूमरों की वृद्धि पर पूर्ण-विराम लगा देता है.
  • पानी में रहने वाले सांप अपनी त्वचा (स्किन) से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार की तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते हैं.
  • दक्षिणी अफ्रीका मे पाए जाने वाले हॉर्नड वाईपर के सिर पे दो सींग होते है.
    horned-viper
  • अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा (Black Mamba) सांप के द्वारा काटे गए लोगो में से 99% लोगो की मौत हो जाती है.
  • सांप साल मे दो-तीन बार अपनी त्वचा बदलते है. इस क्रिया को केंचुली उतारना कहते है. यह प्रक्रिया कई दिनों मे पूरी होती है.
  • सांप सपेरों की बीन की धुन से नहीं, बल्कि उनके हाव-भावों से हरकत करते है, क्योंकि सांप जन्मजात बहरे होते हैं.
  • सांप अपनी आँखे बंद नही कर सकते है और ना ही वे आँखे झपका सकते है. इसलिए वह खुली आँखों के साथ ही सोते हैं.
  • कनाडा के मनिटोबा प्रान्त मे हर साल 30,000 गार्टर सांप, शीत निद्रा के बाद मेटिंग यानि संम्भोग क्रिया के लिए इकठ्ठा होते हैं. यह धरती पर होने वाली सबसे बड़ी Sex Orgy यानि सामूहिक सेक्स क्रिया है.snakes-gathering-for-mating
  • सन 2012 में एक नेपाल के किसान मोहम्मद सल्मोदीन को एक कोबरा ने काट लिया. किसान ने गुस्से में कोबरा को काट लिया, जिससे कोबरा वहीं मर गया, लेकिन किसान अपने काम पर चला गया. उस पर जहर का कोई असर नहीं हुआ!

साँपों से जुड़े कुछ अन्य और लेख :-

दुनिया के सबसे छोटे अजूबे!!!

दुनिया में बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होगें. संसार में हर चीज़ का कोई ना कोई मतलब ज़रूर होता है. चाहें वह छोटी से छोटी चीज़ ही क्यों ना हो. आज हम ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाएंगे, जिनको देखकर आप कहेंगे छोटा है तो क्या हुआ. आइए जानते हैं दुनिया के सबसे छोटे अजूबे.

दुनिया की सबसे छोटी गन स्विस मिनी गन (Swiss Mini Gun) का अविष्कार स्विट्जरलैंड में हुआ है. स्विस मिनी गन का वजन केवल 19.8 ग्राम है. यह दुनिया की सबसे छोटी गन होने के बावजूद किसी की जान लें सकती है.

swiss-mini-gun

आदित्य रोमियो देव को लम्बाई 0.84 मीटर है और वह दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर है.

bodybuilder

ड्वार्फ लिज़र्द (Dwarf Lizard) दुनिया की सबसे छोटी छिपकली है. जरागुन राष्ट्रीय पार्क, डोमिनिकन गणराज्य (कैरेबियन देश) में ही दिखती है.

the-small-lizard

दुनिया की सबसे छोटी कार पील पी50 को पील इंजीनियरिंग कपंनी ने 1962 से 1965 के बीच में बनाया था. दुनिया की सबसे छोटी कार का वजन मात्र 68 किलोग्राम है जिसको केवल गलियों में ही इस्तेमाल किया जाता है.

the-small-car

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने ईरान में सबसे छोटा स्कूल खोला हुआ है, जिसमें सिर्फ़ 4 बच्चे पढ़ते है.

the-small-school

वू रुइशें (Wu Ruishen) ने सबसे छोटी केतली तैयार की, जिसका वजन मात्र 1.4 ग्राम है.

the-worlds-smallest-kettle

सार्क दुनिया की सबसे छोटी जेल है. यह जेल सार्क द्वीप के गर्नजी (Guernsey) में है. इस जेल का निर्माण 1856 में हुआ था, जिसमें केवल 2 ही लोगों को कैद किया जा सकता है.

worlds-smallest-jail

अमेरिका के उष्णकटिबंधीय वन में मिलने वाला ये बंदर दुनिया का सबसे छोटा बंदर है. इनका वज़न केवल 113.3 ग्राम होता है.

small-monkey-babies

सैन फ्रांसिस्को की WSPS दुनिया की सबसे छोटी डाक सेवा है.

worlds-smallest-postal-service

यह भी पढ़ें:

अयोध्या में बनेगी भगवान राम की 251 फीट ऊंची मूर्ति

गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा और राजस्थान के नाथद्वारा में भगवान शिव की सबसे ऊंची मूर्ति के बाद, अब जल्द ही यूपी के अयोध्या में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनने जा रही है। भगवान राम की यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया। बैठक में अयोध्या में प्रस्तावित राम मूर्ति और उसके आसपास के डिजाइन और प्रारूप को लेकर भी चर्चा हुई। इसका एक मॉडल भी तैयार किया गया है।

100 एकड़ एरिया में बनेगी राम की मूर्ति

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे लगभग 100 एकड़ में पूरा इलाके का कायाकल्प किया जाएगा। 251 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति बनाई जाएगी। इसमें 20 मीटर ऊंचा चक्र भी होगा। मूर्ति के नीचे 50 मीटर का बेस होगा। भगवान श्रीराम के हाथ में धनुष, तीर और तरकश होगा।

म्यूजियम भी बनेगा

50 मीटर ऊंचे बेस के नीचे ही भव्य व आधुनिक म्यूजियम बनाया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी चीज़ों को रखा जाएगा। यही नहीं इस म्यूजियम में अयोध्या का इतिहास और इक्ष्वाकु वंश के राजा मनु से लेकर श्रीराम जन्म भूमि तक का इतिहास होगा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से इस म्यूजियम में भगवान विष्णु के सभी अवतारों को भी दिखाया जाएगा।

इतना आएगा खर्च

उत्तर प्रदेश सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रोजेक्ट पर पूरा खर्च 2500 करोड़ रुपए का होगा। इसे तीन फेज में खर्च किया जाएगा। पहले फेज में 1500 करोड़ खर्च होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार प्रोजेक्ट में तकनीकि सहायता के लिए गुजरात सरकार के साथ सहमति भी करेगी। वहीं, प्रतिमा को खड़ा करने और देखरेख के लिए राजकीय निर्माण निगम का भी गठन किया जाएगा।

ट्रस्ट का होगा गठन

राम मूर्ति के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने खास प्लान तैयार किया है। राम मूर्ति के साथ-साथ सरयू रिवरफ्रंट भी बनाया जाएगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में एक ट्रस्ट का गठन होगा। योगी सरकार ने विश्व की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा बनवाने का ऐलान किया, जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अयोध्या से गुजरने वाले हर शख्स को राम के दर्शन हो सकेंगे।

राम मूर्ति परिसर में ये होगी खासियत

म्यूजियम के अलावा पर्यटकों को यहां पर राम कुटिया (कॉटेज), सात्विक भोजनालय, विश्राम गृह, राम लीला मैदान, गुरूकुल, सरयू घाट, ऑडिटोरियम, वनवास (बगीचा), पार्किंग, गौशाला, वैदिक पुस्तकालय, सर्विस रोड, पेडेस्टल प्लाजा ये सब सुविधायें भी मिलेंगी।

मूर्ति से पहले शुरू हुआ विवाद

अयोध्या में श्री राम मूर्ति और म्यूजियम को लेकर एक नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है। अयोध्या जिला प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करते ही विवाद खड़ा हो गया है। 64 जमीन के मालिकों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और मामलों के साथ कोर्ट पहुंच गए हैं। प्रशासन के जमीन अधिग्रहण के तरीके को लेकर 64 भूमि मालिकों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का दरवाजा खटखटाया है, जहां उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। इसके लिए हाई कोर्ट ने प्रशासन अधिकारियों और जमीन मालिकों को अपना पक्ष रखने के लिए 25 जुलाई को पेश होने के लिए तारीख तय की है।

यह भी पढ़ें :-

15 रोचक तथ्य जिन्हें पढ़कर आप ज़रूर कहेंगे “सच में अदभुत हैं यार”…

दुनिया कई रोचक तथ्य और जानकारी से भरी पड़ी हैं. दुनिया में ऐसे बहुत से रोचक तथ्य है, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता होगा. तो आइए जानें ऐसे ही कुछ 15 रोचक तथ्य के बारे में..

  • अगर आपको नींद नहीं आती या अक्सर सिरदर्द होता है, तो इसका मुख्य कारण मोबाइल फोन का रेडिएशन भी हो सकता है.
  • TIME मैगजीन का पूरा नाम The International Magazine of Events है.
  • क्या आपको पता है कि बाँस (Bamboo) 24 घंटो में 3 फुट तक बढ़ सकता हैं.
  • ‘LISTEN‘ शब्द में भी वही letter हैं, जो ‘SILENT‘ में हैं.
  • क्या आपको पता है कि दुनिया में हर रोज़ 15 मिलियन सिगरेट पी जाती हैं, जो एक हैरानी की बात है.
  • विकिपीडिया भारत की सबसे मशहूर सातवीं वेबसाइट है, जो ट्विटर से ज़्यादा इस्तेमाल की जाती हैं.
  • आप ये जानकर हैरान होंगे कि कुत्ते, बिल्ली, गाय और अन्य जानवर भी इंसानो की तरह आत्महत्या करते देखे गए हैं.
  • ताश तो सभी खेलते है, लेकिन कभी इस बात पर किसी ने ध्यान दिया है कि पत्तों में लाल पान के King (बादशाह) की मूंछे नहीं होती, बाकी सब बादशाह की होती हैं.
  • शुरुआत में ATM का पिन 6 अंक का होता था, लेकिन ATM आविष्कारक की बीवी को केवल 4 अंक ही याद रहते थे, इसलिए इसे 4 अंक का कर दिया गया था.
  • क्या आपको पता है कि शरीर की लंबाई शाम की अपेक्षाकृत सुबह में करीब 1cm तक बढ़ती है.
  • यदि आप कॉकरोच का सिर काट देते है, तब भी वह हफ्ते तक जिंदा रह सकता है. 1 हफ्ते बाद भी उसकी मौत सिर कटने की वजह से नहीं होती, बल्कि भूख की वजह से होती है.
  • आपने कभी अपनी जीभ से अपनी कोहनी के बीच के भाग को छूने की कोशिश की है, अगर नहीं तो करने की कोशिश भी बेकार होगी, क्योंकि ऐसा कर पाना नामुमकिन है.
  • अनेको खोजों से यह साबित हो चुका है कि बुद्धिमान लोग अक्सर अपने आप से बात करते है, आप भी उनमे से एक है क्या?
  • अगर आप सोचते हुए सोते हैं, तो दिमाग नींद में भी सोचता रहता है, जिससे जागने पर आराम एहसास नहीं होता और थकावट महसूस होती हैं.

Also read:-

यह भी पढ़ें :-

पाकिस्तान के 10 अजीबोगरीब कानून!!!

विश्व के हर देश में कुछ ऐसे कानून होते है, जो बड़े ही अजीबोगरीब और हैरान करने वाले होते है. लेकिन हमारे पड़ोसी देश पकिस्तान में भी कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. आइए जानते है पाकिस्तान के ऐसे ही 10 अजीबोगरीब कानून के बारे में….

  1. अगर आप पकिस्तान में बिना परमिशन के किसी का फोन छुते है, तो वह ग़ैरक़ानूनी माना जाता हैं. इसके लिए 6 महीने जेल की सजा का प्रावधान है.
  2. पाकिस्तान अपने किसी नागरिक को इजराइल जाने का वीजा नहीं देता, क्योंकि पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री इजरायल को देश ही नहीं मानती है.
  3. अगर आप पाकिस्तान में पढ़ाई करते हैं और आपकी पढ़ाई पर 2 लाख से ज़्यादा का रूपए खर्च होता है, तो आपको सरकार को 5% टैक्स देना पड़ता है.
  4. अगर आप पाकिस्तान में PM का मजाक उड़ाते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपकी खैर नहीं, इसके लिए आपको अच्छा-खासा जुर्माना तक भरना पड़ सकता है.
  5. दुनिया में पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहाँ आप राष्ट्रपति बनने के लिए किसी भी योग्यता (qualification) की ज़रूरत नहीं है. लेकिन अगर आप किसी स्कूल में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पढ़ा-लिखा होना ज़रूरी है.
  6. पाकिस्तान में लड़का-लड़की शादी के पहले एक साथ नहीं रह सकते है. इसे ग़ैरक़ानूनी माना जाता है.
  7. रमजान के पाक महीने में घर के बाहर कुछ भी नहीं खा सकते, क्योंकि इसे ग़ैरक़ानूनी माना जाता है. अगर आप मुस्लिम नहीं हैं, तब भी इस नियम को आपको मानना ही होगा.
  8. पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर (transgender) व्यक्ति आर्मी ज्वाइन नहीं कर सकता. इसे ग़ैरक़ानूनी माना जाता है, जबकि पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर की संख्या काफी ज़्यादा हैं.
  9. कुछ अरबी शब्दों, जैसे अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी शब्दों का अंग्रेजी में अनुवाद करना ग़ैरक़ानूनी है.
  10. पाकिस्तान में आप किसी भी व्यक्ति को फालतू के मैसेज नहीं भेज सकते हैं. अगर आप फालतू के मैसेज करते हुए पकड़े जाते है, तो आपको 10 लाख तक जुर्माना तक भरना पड़ सकता है.

Also Read:-

मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी से ऐसे बचें!

मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य दिशानिर्देश

आपको अपने मोबाइल फोन के बारे में यह बात पता होनी चाहिए कि आपका मोबाइल फोन कई बार बहुत मज़बूत संकेत संचारित करता है, जो आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं. माता-पिता को अपने बच्चों से मोबाइल फोन दूर रखना चाहिए, क्योंकि यह उनके स्वास्थ के लिए खतरनाक हो सकता हैं. इसलिए आपको मोबाइल फोन को उपयोग करते समय इन बातों का पता होना चाहिए.

  1. मोबाइल से थोड़ी दूरी बनाये रखें. हमेशा मोबाइल का उपयोग नहीं करते रहना चाहिए.
  2. मोबाइल को कानों से लगाकर सुनने की बजाए हमेशा मोबाइल हेडसेट (ब्लू-टूथ) का उपयोग करें.
  3. आपको मोबाइल फोन अपने कान पर जोर से लगाकर नहीं सुनना चाहिए, क्योंकि मोबाइल की रेडियो फ्रीक्वेंसी (Radio Frequency) आपकी ऊर्जा का अवशोषण कर लेती है.
  4. मोबाइल फोन पर ज़्यादा समय तक किसी से बातें ना करें.
  5. जहाँ भी संभव हो सके मोबाइल पर किसी को काल करने की बजाए, एसएम्एस (sms) का उपयोग करें. हो सके तो मोबाइल पर बातचीत मोबाइल के स्पीकर मोड से करें.
  6. उस जगह पर जाकर बातचीत करें, जहाँ पर मोबाइल सिग्नल अच्छा है, क्योंकि अगर मोबाइल का रेडियो सिग्नल कमज़ोर है, तो मोबाइल अपने आप ट्रांसमिशन सिग्नल बढ़ा देता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं होता.
  7. धातु और पानी, मोबाइल फोन के अच्छे सुचालक होते हैं. इसलिए हो सके तो अपने धातु के फ्रेम वाले चश्मे उतार कर ही मोबाइल पर बातचीत करनी चाहिए.
  8. अगर आप किसी को काल कर रहे हो, तो शुरू में मोबाइल पर काल करते समय आपको फोन अपने कानों से नहीं लगाना चाहिए. मोबाइल को कानों से उस समय तक दूर रखना चाहिए, जब तक रिसीवर फोन नहीं उठाता, क्योंकि मोबाइल शुरू में दुसरे मोबाइल को काल करते समय बहुत अधिक रेडिएशन उत्पन्न करता है, जो आपके दिमाग पर प्रभाव डालती है.
  9. अगर आपके पास लैंडलाइन है, तो हो सके मोबाइल की बजाए उसका इस्तेमाल करें.
  10. अगर आपका फोन ओन है, तो इसे अपनी छाती से लगाकर या अपनी पैंट की जेब में ना रखें, क्योंकि मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन आपके दिल को और आपकी प्रजनन क्षमता को नुक्सान पहुंचा सकती है.
  11. बच्चों को मोबाइल फोन कम इस्तेमाल करने चाहिए, क्योंकि बच्चों पर मोबाइल फोनों से निकलने वाली रेडिएशन लंबे समय तक अपना बुरा प्रभाव छोड़ती है.
  12. जिन लोगों ने अपना मेडिकल इम्प्लांट कराया है, उनको अपना मोबाइल अपने से 15 सेंटीमीटर की दूरी पर रखना चाहिए.
  13. मोबाइल खरीदते समय मोबाइल की एसएआर मूल्य की जांच करनी चाहिए. आप अपने मोबाइल का एसऐआर (SAR) नंबर इन्टरनेट से भी देख सकते हो.
  14. मोबाइल फोन को कार या किसी बस में इस्तेमाल करने से इसके संकेत ओर भी ज़्यादा बढ़ जाते हैं, जो आपकी सुनने की क्षमता पर प्रभाव डालते हैं. इसलिए मोबाइल फोन का बस या कार में कम इस्तेमाल करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

World Emoji Day- तो ऐसे हुई इमोजी (आइकन्स) की शुरुआत!

हर साल दुनियाभर में 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है। साल 2014 से ही यह डे मनाया जा रहा है। आज के वक्त में टैक्सट मैसेज में इमोजी (आइकन्स) का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है। शायद ही कोई होगा, जो चैटिंग के दौरान एक-दूसरे को इमोजी न भेजें। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इमोजी के जरिए लोग अपनी भावनाओं को आसानी से समझा पाते हैं। रोने से लेकर गुस्सा और बुखार सब एक इमोजी के जरिए समझाया जा सकता है। आइए आज जानते हैं इमोजी (आइकन्स) की शुरुआत कैसे शुरू हुई थी!

इमोजी की शुरूआत 1990 के दशक में 176 रंग-बिरंगे आइकन्स से हुई थी। आज इनकी संख्या 2500 से अधिक है। ज़्यादा से ज़्यादा नए जुड़ रहे इमोजी स्मार्टफोन्स पर चैटिंग की आदतों को बदल रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर चैटिंग करने वालों के पास चुनने के लिए हजारों तरह के इमोजी हैं, परंतु कुछ लोगों को अभी भी ये कम लगते हैं।

उन्हें लगता है कि इनमें उनके समुदाय या उनकी लुक वाले लोगों का जरा भी प्रतिनिधित्व नहीं है। स्माइलीज तथा उनका प्रयोग करने वालों का अध्ययन बर्लिन फ्री यूनिवर्सिटी के एक भाषाविज्ञानी एनातोत स्टेफानोवित्स कर रहे हैं।

वह जानना चाहते हैं कि लोग इनका उपयोग किस तरह से करते हैं और यह भी कि लोग कितनी तरह के इमोजी चाहते हैं और क्या इनकी कोई सीमा भी है। वैबसाइट यूनिकोड सभी सोशल मीडिया पर उपलब्ध इमोजी की जानकारी रखती है।

इसके अनुसार वर्तमान में इनकी कुल संख्या 2,623 है। अमेरिका आधारित यह संकाय टैक्स्ट सॉफ्टवेयर के लिए कोडिंग तैयार करती है। कोई भी इसके पास नए इमोजी कैरेक्टर का सुझाव भेज सकता है।

परंतु प्रस्ताव के साथ उसे जारी किए जाने के लिए दमदार दलील तथा इसका अर्थ भी बताना होता है। धैर्य भी खूब चाहिए, क्योंकि इमोजी जारी होने की पूरी प्रक्रिया में सालों लग सकते हैं। विशेषज्ञों को नए इमोजी के लिए लगातार आग्रह मिलते रहते हैं और उन्हें यह तय करना पड़ता है कि किन्हें डिवैल्प करना है।

लम्बे समय से नए रंग या आकार वाले इमोजी तैयार करने की बजाय सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व पर जोर देने की मांग ज़्यादा होने लगी है। शायद यही वजह है कि सिर पर खिजाब पहने चेहरा उन इमोजी का हिस्सा है, जिन्हें हाल ही में जारी किया है।

जानकारों के अनुसार यह तो बस शुरूआत है। जल्द ही अन्य धार्मिक संकेतों वाले इमोजी भी लांच होंगे। इस तरह के इमोजी की मांग इसलिए भी बढ़ रही है, क्योंकि लोग इनमें खुद को देखने की चाह रखते हैं।

स्कॉटलैंड में तो लाल बालों वाली इमोजी लांच किए जाने को लेकर बाकायदा एक पटीशन पेश की गई। यह इमोजी अगले वर्ष तक आ सकता है। जिस पर इस वर्ष की शुरूआत में यूनिकोड में सहमति बनी है।

2015 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने एक इमोजी को ‘वर्ड ऑफ द यीअर’ घोषित किया था, जो इनकी अहमियत को साफ जाहिर करता है। जिस इमोजी को इसने ‘वर्ड ऑफ द यीअर’ के रूप में चुना था, उसे ‘फेस विद टीयर्स ऑफ जॉय’ (खुशी के आंसुओं वाला चेहरा) के नाम से जाना जाता है।

डिक्शनरी के प्रवक्ता के अनुसार इमोजी अब संवाद का महत्वपूर्ण अंग बन चुके हैं, ऐसे अंग जो भाषाओं के बंधन से भी मुक्त हैं। जानकारों के अनुसार चैटिंग करने वालों को अब केवल शब्दों से संतुष्टि नहीं होती है, इसीलिए वे सोशल मीडिया पर संवाद का अटूट हिस्सा हैं। जिनसे विभिन्न भावों को तुरंत जाहिर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

आज है खण्डग्रास चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण काल में क्या करें, क्या न करें!

आज खण्डग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। अतः नियम एवं संयम के साथ स्नान जप, तप, और हवन यज्ञ के द्वारा बाधाओं की निवृत्ति एवं सुखों की प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करना चाहिए। मन तथा बुद्धि पर पड़े प्रभाव से लाभ उठाने के लिए जप, ध्यानादि का विधान है। खण्डग्रास चंद्र ग्रहण के समय किए गए जप, यज्ञ, दान आदि का सामान्य की अपेक्षा बहुत अधिक महत्व वर्णित है। आइए जानते हैं खण्डग्रास चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें, रखें इन विशेष बातों का ध्यान।

  • ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, ज़रूरतमंदों को वस्त्रदान से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।
  • गर्भवती महिला को ग्रहण के समय विशेष सावधान रहना चाहिए। 3 दिन या 1 दिन उपवास करके स्नान-दानादि का ग्रहण में महाफल है, किंतु संतानयुक्त गृहस्थ को ग्रहण और संक्रांति के दिन उपवास नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण वेध के पहले जिन पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियां डाल दी जाती हैं, वे पदार्थ दूषित नहीं होते। ग्रहण के दिन पके हुए अन्न का त्याग करके उसे गाय, कुत्ते को डालकर नया भोजन बनाना चाहिए।
  • ग्रहण के समय गुरु मंत्र, ईष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम जप अवश्य करें। न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है। ग्रहण के अवसर पर दूसरे का अन्न खाने से 12 वर्षों का एकत्र किया हुआ सब पुण्य नष्ट हो जाता है।
  • ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान, मध्य के समय होम, देव पूजन और श्राद्ध तथा अंत में सचैल (वस्त्र सहित) स्नान करना चाहिए। स्त्रियां सिर धोए बिना भी स्नान कर सकती हैं।
  • ग्रहण के समय ताला खोलना, सोना, मलमूत्र का त्याग, मैथुन और भोजन ये सब कार्य वर्जित हैं।
  • ग्रहण काल में स्पर्श किए हुए वस्त्र आदि की शुद्धि हेतु बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए।
  • ग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक अरुंतुद नरक में वास करता है।
  • ग्रहण के समय संयम रखकर जप-ध्यान करने से कई गुना फल प्राप्त होता है।
  • सामान्य दिन से चंद्र ग्रहण में किया गया पुण्य कर्म (जप, ध्यान, दान आदि) 1 लाख गुना और सूर्य ग्रहण में 10 लाख गुना फलदायी होता है। यदि गंगाजल पास में हो तो चंद्र ग्रहण में 1 करोड़ गुना और सूर्य ग्रहण में 10 करोड़ गुना फलदायी होता है।
  • चंद्र ग्रहण में 3 प्रहर (9) घंटे पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए। बूढ़े, बालक और रोगी डेढ़ प्रहर (4.30 घंटे) पूर्व तक खा सकते हैं।
  • ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण वेध के प्रारंभ में तिल या कुशमिश्रित जल का उपयोग भी अत्यावश्यक परिस्थिति में ही करना चाहिए और ग्रहण शुरू होने से अंत तक अन्न या जल नहीं लेना चाहिए।
  • ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ने चाहिए, बाल तथा वस्त्र नहीं निचोड़ने चाहिए व दंतधावन नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण पूर्ण होने पर जिसका ग्रहण हो, उसका शुद्ध बिंब देखकर भोजन करना चाहिए।

Also read:-

16 जुलाई को है चंद्र ग्रहण, जानें कैसा होगा राशियों पर असर!

इस वर्ष 16-17 जुलाई 2019 की रात के दरम्यान चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण का असर भारत के साथ ही आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में भी होगा। ग्रहण खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 2 घंटे 59 मिनट रहेगी। देश में यह चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई की रात 1.31 बजे प्रारंभ होकर तड़के 4.30 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण में ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इस बार चंद्र ग्रहण और गुरु पूर्णिमा पर्व एक साथ होगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का कैसा होगा राशियों पर असर।

मेष राशि

भावनात्मक संबंधों को लेकर संजीदा हो सकते हैं। विशेषकर पारिवारिक वातावरण में अपेक्षाएं थोड़ा कष्टकारी हो सकती हैं। अपनी माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। रक्तचाप जैसी समस्या हो सकती है। इस समय अस्थमा के रोगियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

उपाय – भावनाओं पर नियंत्रण रखें और मधुर वाणी का प्रयोग करें। साथ ही साथ उदर विकार से बचने की चेष्टा करें। अन्न के साथ मूंगा दान करें।

वृषभ राशि

एक तरफ मन बहुत सारी कल्पनाओं को लेकर उत्साहित होगा, लेकिन दूसरी तरफ परिवार में किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की कटु आलोचना कष्टकारी हो सकती है। परिवार में किसी की कही गई बातों का बुरा ना मानें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग होगा और बड़ा ही उत्साहित और आनंदमय दिन होगा।

उपाय – छोटी-मोटी बातों को नज़रंदाज करें। अनावश्यक खर्चों से बचें और लंबे समय तक खाली पेट ना रहें। चांदी दान करें।

मिथुन राशि

थोड़ी सी भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ी हुई नज़र आएगी। किसी पुरानी व मार्मिक बात को बहुत ज़्यादा सोचने पर परेशान हो सकते हैं। विशेषकर दांपत्य जीवन में आज के दिन किसी भी तरह की कटु बात ना करें। आर्थिक और अन्य सभी दृष्टिकोण से दिन अच्छा कहा जाएगा।

उपाय – पुरानी और कटु बातों को स्मरण मत करें। दांपत्य जीवन में सुखद ढंग से व्यतीत करने की चेष्टा करें। आज के दिन किसी को धन या कर्ज़ ना दें।

कर्क राशि

आपकी राशि से षष्ठ भाव में चन्द्र का यह ग्रहण आपके लिए थोड़ा हानिकारक हो सकता है। विशेषकर मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक वातावरण से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आपको अवसाद ग्रस्त कर सकती हैं। किसी पारिवारिक सदस्य अथवा जीवन साथी से तनाव हो सकता है। आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी साथ ही कुछ स्वास्थ संबंधी कठिनाइयां उत्पन्न होगी।

उपाय – क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें और चोट से बचें। चावल दान करें।

सिंह राशि

आकस्मिक कुछ चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। साथ ही साथ भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार आपको निराशा की अनुभूति करा सकते हैं, लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ लाभ के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही साथ किसी अच्छे संबंध के सहयोग से आपकी समस्याओं में सुधार भी मिलने के आसार भी दिख रहे हैं।

उपाय – चिंताओं का त्याग करें ईश्वरी व्यवस्था पर आस्था रखें। भगवान का स्मरण करें। विशेषकर हनुमान जी की आराधना करें।

कन्या राशि

यह ग्रहण आपकी राशि के लिए काफी लाभकारी रहेगा। उत्साह मे वृद्धि और आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में भी उत्साह बना रहेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पिता के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं थोड़ा परेशान कर सकती हैं। अनावश्यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है।

उपाय – माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

तुला राशि

पारिवारिक एवं भावनात्मक सम्बन्धो को लेकर आप थोड़ा संजीदा हो सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पुरानी समस्याएं सुलझते नज़र आएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद परेशान कर सकते हैं।

उपाय – नजदीकी और संवेदनशील संबंधों में पुरानी मार्मिक बातों पर चर्चा ना करें। कम्बल दान करें।

वृश्चिक राशि

मन धार्मिक आस्थाओं से परिपूर्ण होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आर्थिक अभाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। विशेषकर आर्थिक मामलों को लेकर के वैचारिक मतभेद संभव है। भाई अथवा सहकर्मी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

उपाय – किसी भी समस्या पर संयम से काम लें। जीवनसाथी से संवाद में मधुर वाणी का प्रयोग करें। साथ ही साथ खुद के भी खान—पान पर परहेज रखें।

धनु राशि

मन व्यग्र और नकारात्मक चिंताओं से ग्रसित हो सकता है। आपकी क्रोध में वृद्धि हो सकती है। नौकरी अथवा कार्य पैसे में समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। भविष्य को लेकर के मन भयग्रस्त होगा। जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से कोई नकारात्मक बात नहीं है, लेकिन मानसिक तौर पर अत्यधिक मन पर दबाव, आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

उपाय – आपको इस दिन हनुमान जी की आराधना काफी लाभकारी होगी। संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग ना करें।

मकर राशि

भावनात्मक रूप से मन परेशान और व्यग्र होगा। पिता के स्वास्थ्य अथवा परिवार की चिंताएं मन पर प्रभावी रहेंगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आपको उद्वेलित कर सकते हैं। हांलाकि समुचित अर्थव्यवस्था से आर्थिक समस्याएं तो हल हो जाएंगी। किसी प्रणय संबंध को लेकर के मन व्याकुल हो सकता है।

उपाय – अपने भावनात्मक उद्वेग पर नियंत्रण करें। पीला वस्त्र दान करें।

कुंभ राशि

कार्य क्षेत्र में व्यस्तता भरा दिन होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ के अच्छे आसार हैं। मन संतान संबंधी दायित्वों एवं समुचित आर्थिक संसाधनों को जुटाने पर केंद्रित होगा। बहुत दिनों से चली आ रही कोई समस्या का हल होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता से मन थोड़ा परेशान हो सकता है।

उपाय – क्रोध पर नियंत्रण करें। मां दुर्गा की आराधना करें, इससे मन को शांति मिलेगी। सफेद मोती दान करें।

मीन राशि

मन आर्थिक व्यवस्था एवं पारिवारिक जिम्मेदारी की पूर्ति में केंद्रित रहेगा। कार्य एवं पैसे को लेकर के कुछ नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अत्यधिक खर्चों से भी मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मां का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकती हैं।

उपाय – हनुमानजी की आराधना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकती है। हल्दी के साथ चने की दाल दान करें।

यह भी पढ़ें :-

क्या सचमुच मछलियों की बारिश होती है??

क्या सचमुच मछलियों की बारिश होती है?? क्या आसमान से घड़ियाल गिर सकते हैं? जी हाँ, कई बार ऐसे कई उदाहरण सामने आये हैं, जिनमें मछलियों की बारिश हुई यानि मछलियों को आसमान से नीचे गिरते हुए देखा गया. जो मछली आकाश से नीचे गिरती है, यह वही मछली होती है, जो पानी में पाई जाती है. तो ऐसा क्या होता है कि पानी की मछली आकाश में पहुँच जाती है?

कुछ वैज्ञानिकों और शौधकर्तायों ने इस घटना पर विस्तृत अध्ययन किया गया है. आम सहमति यही है कि यह सब जलस्तम्भ या बवंडर यानि Tornado के कारण होता है. जब बवंडर समंदर के धरातल को पार करते हैं, तो ऐसी अवस्था में ये पानी के तूफ़ान का रूप ले लेते हैं. तब यह पानी का तूफ़ान मछलियों के साथ अन्य जीवों यहाँ तक कि सांपों, केकड़ों, कछुओं व घडियालों को भी अपने अंदर समा लेता है. मछलियां और अन्य जीव बवंडर के साथ उड़ने लगती हैं और तब तक उड़ती रहतीं हैं, जब तक हवा की रफ्तार कम नहीं हो जाती और जब हवा की रफ़्तार कुछ कम हो जाती है, तो ये जमीन पर गिरती हैं, तो ऐसा लगता है, जैसे मछलियों की बारिश हो रही है.

can-it-really-rain-fish

बिल इवांस की पुस्तक के अनुसार पानी के जीव एक साल में चालीस बार आसमान से नीचे गिरते हैं. बहुत सारे जीव आसमान से नीचे गिरते हुए देखे गए हैं. इनमें सांप, कीड़े, घोंघे और केंकड़े हैं. यहाँ तक घडियाल जैसे आकार के जीवों को भी आकाश से नीचे गिरते हुए देखा गया है, हालांकि यह बहुत कम होता है. वायु का प्रवाह बहुत ज़्यादा होने के कारन यह आकाश में उड़ते रहते हैं. यह तब तक नहीं नीचे गिरते, जब तक हवा की गति धीमे नहीं हो जाती.

अगर आपको मछलियों या मेंढकों की बारिश होती दिखे, तो घबराना नहीं, बस तुरंत अपने घर की खिड़कियाँ को बंद कर लेना.

Also Read:-