Saturday, July 27, 2024
33.5 C
Chandigarh

दुनिया के 10 शक्तिशाली युद्ध स्मारक

युद्ध में शहीद हुए लोगों की याद में युद्ध स्मारक बनाए जाते हैं और शहीद हुए सैनिकों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज़ होता है। आज हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे स्मारकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें किसी न किसी युद्ध में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया है।

9/11 मेमोरियल

9/11 मेमोरियल अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। 9 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले में 3000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। उन लोगों की याद में यह स्मारक स्थल 11 सितंबर, 2011 को खोला गया था।

होलोकॉस्ट मेमोरियल

होलोकॉस्ट मेमोरियल जर्मनी की राजधानी बर्लिन में है और इसे 10 मई 2005 को खोला गया था। जर्मनी के तानाशाह ए़डोल्फ हिटलर ने अपने शासनकाल में 5 लाख सोवियत यहुदियों की नृशंस हत्या कर दी थी। यह स्मारक उन्हीं की याद में बनाया गया है।

मरीन कोर युद्ध स्मारक

मरीन कोर युद्ध स्मारक अमेरिका के वर्जीनिया में स्थित है। इसका निर्माण सन 1775 के युद्ध में मारे गए अमेरिकी समुद्री वाहिनी के सैनिकों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

विमी रिज

यह स्मारक 1917 में हुए विमी रिज के युद्ध में शहीद हुए कनाडा के दस हज़ार से भी ज़्यादा सैनिकों की याद में बनाया गया था। खास बात ये है कि कनाडा का यह युद्ध स्मारक स्थल फ्रांस में बना है और यह स्मारक 26 जुलाई, 1936 को खोला गया था। इस स्मारक को कनाडा के नेशनल विमी मेमोरियल के तौर पर भी जाना जाता है।

राष्ट्रीय स्मारक

यह स्मारक कनाडा में स्थित है और इसे 21 मई 1939 को खोला गया था। इस स्मारक को विभिन्न युद्धों में मारे गए कनाडाई सैनिकों की याद में बनाया गया था। मुख्य रूप से इसे पहले विश्वयुद्ध में मारे गए कनाडाई लोगों की याद में भी बनाया गया था।

तजेन्तिस्ते स्मारक

तजेन्तिस्ते स्मारक हर्जेगोविना और बोस्निया में स्थित है और इसे सन 1947 में बनाया गया था। इस स्मारक को सुत्जेस्का युद्ध में मारे गए 7500 युगोस्लावियन सेना के जवानों को सम्मानित करने के के लिए बनाया गया था।

कोरियाई युद्ध स्मारक

कोरियाई युद्ध स्मारक आर्लिंग्टन में स्थित है। इस स्मारक का निर्माण सन 1995 में किया गया था। इसे कोरियाई युद्ध में मारे गए अमेरिका और सयुंक्त राष्ट्र सेना के छह लाख से भी ज़्यादा सैनिकों की याद में बनवाया गया था।

प्राग राष्ट्रीय स्मारक

यह स्मारक चेक गणराज्य के प्राग में स्थित है और इसे 1948 से 1989 के बीच साम्यवाद युग के पीड़ितों की याद में बनाया गया था। इस स्मारक में साम्यवाद के राजनैतिक कैदियों को श्रद्धांजलि दी गई है।

वियतनाम युद्ध स्मारक

वियतनाम युद्ध स्मारक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में स्थित है। यह स्मारक 2 एकड़ में फैला है और इसे 13 नवंबर 1982 में खोला गया था। वियतनाम युद्ध में भाग लेने वाले अमेरिकी सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए इस स्मारक का निर्माण किया गया था।

चोइंग

यह स्मारक कंबोडिया में स्थित है और इस स्मारक का निर्माण 1998 में किया गया था। इस स्मारक को खमेर रूज शासन के दौरान मारे गए दस लाख से भी ज़्यादा लोगों की याद में बनाया गया था।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR