Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

दुनिया के 6 सबसे पुराने शहर, आज भी हैं मौजूद

दुनिया में ऐसे कई शहर हैं, जो हजारों साल पहले भी अस्तित्व में थे। इसका मतलब है कि इन जगहों पर हजारों साल पहले भी लोगों का बसेरा हुआ करता था और आज भी यहां लोग रहते हैं।

आज हम आपको दुनिया के उन 6 शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से कई 5 हजार पुराने तो कुछ 11 हजार साल पुराने बताए जाते हैं। ये शहर जितने पुराने हैं, उतने ही खूबसूरत भी।

तो चलिए जानते हैं :-

एथेंस, ग्रीस

एथेंस ग्रीस की राजधानी है और साथ ही ग्रीस का सबसे बड़ा और पुराना शहर भी है जोकि लगभग 7000 साल पुराना है। यह शहर 11 वीं और 7 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के बीच अस्तित्व में आया था। ये शहर तत्वविज्ञान का प्राचीन निवास और पश्चिमी सभ्यता का जन्मस्थान भी है।

ऐसा कहा जाता है कि इस शहर का अस्तित्व सुकरात, प्लेटो और अरस्तू के दिनों से बहुत पहले का है। ये एक ऐसा शहर था जहां की खूबसूरत इमारतें, दुकानें और भी कई चीजें दुनियाभर में प्रसिद्ध थी। आज के समय में एथेंस को पूरे यूरोप का सबसे पुराना शहर माना जाता है।

दमिश्क, सीरिया

दमिश्क सीरिया की राजधानी है और इस्लाम का चौथा सबसे पवित्र शहर है, दमिश्क अरब संस्कृति की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। दमिश्क दुनिया का 11000 साल पुराना शहर है।

ऐसा माना जाता है कि दमिश्क में 8000 से 10000 ईसा पूर्व में लोगों ने रहना प्रारंभ कर दिया था। दमिश्क विश्व के प्राचीनतम नगरों में गिना जाता है और जहाँ आज भी लोग रह रहे हैं।

वाराणसी, भारत

वाराणसी भारत का सबसे पुराना शहर है और सबसे पुराने धर्म, हिंदू धर्म का जन्मस्थान भी है यह शहर लगभग 5000 साल पुराना है। बनारस या काशी के नाम से भी जाना जाने वाला यह शहर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के तट पर स्थित है और ये 11वीं शताब्दी ईसा पूर्व में अस्तित्व में आया था।

यह शहर हमेशा से ही दुनिया भर से हिंदू तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय रहा है। शहर की घुमावदार सड़कों के किनारों पर  भगवान शिव को समर्पित स्वर्ण मंदिर, काशी विश्वनाथ सहित कुछ 2,000 मंदिर मौजूद हैं।

बाइब्लोस, लेबनान

बेरूत के उत्तर में लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, बायब्लोस लेबनान के माउंट लेबनान गवर्नेट में सबसे पुराना और सबसे बड़ा शहर है। ऐसा माना जाता है कि इस शहर में पहली बार 8800 और 7000 ईसा पूर्व के बीच मनुष्यों द्वारा रहना शुरू किया गया था और 5000 ईसा पूर्व से लगातार बसा हुआ है।

इसके अलावा आपको बता दें, ये शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। यहां 12वीं सदी में बने कई प्राचीन मंदिर और किले भी हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

सुसा, ईरान

सुसा दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक था और आपको बता दें, इस शहर का कुछ हिस्सा आज भी शुश, खुज़ेस्तान प्रांत, ईरान के रूप में बसा हुआ है। यह शहर 6200 – 6300 वर्ष पुराना हैं।

इसका स्थान टाइग्रिस नदी के करीब था और यही वजह है कि ये प्राचीन दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक बन गया था। ऐसा माना जाता है कि एक बार शहर को पूरी तरह से अश्शूरियों द्वारा नष्ट कर दिया गया था, लेकिन फिर से इसका पुनर्निर्माण करा दिया गया।

 प्लोवदीव, बुल्गारिया

4,000 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया यह शहर बुलगेरिया का सबसे बड़ा शहर है। प्लोवदीव्स का इतिहास छह शताब्दियों से अधिक समय का है, जो इसे यूरोप के सबसे पुराने शहरों में से एक बनाता है।

यह शहर एक महत्वपूर्ण फारसी, थेसियन, मैसेडोनियन और ओटोमन हब था। आज, प्लोवदीव बुल्गारिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर और एक उभरता हुआ पर्यटन केंद्र भी है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp