Monday, December 4, 2023
17.5 C
Chandigarh

ऑस्ट्रेलिया में पाया गया दुनिया का सबसे बड़ा पौधा, वीडियो देखें

पौधे जीवन का एक बहुत ही आवश्यक हिस्सा रहे हैं। हाल ही में एक खोज में, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों द्वारा पानी के भीतर उगने वाले दुनिया के सबसे बड़े पौधे की खोज की गई थी।

इस पौधे का नाम पोसिडोनिया ऑस्ट्रेलियस है इसे फाइबर बॉल वीड या रिबन वीड भी कहा जाता है। आमतौर पर ये ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी तट पर पाया जाता है। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह पौधा 200 वर्ग किलोमीटर का एरिया कवर करता है।

पहले वैज्ञानिकों ने सोचा कि इतने बड़े क्षेत्र में उगने वाले इस पौधे ने कई बीजों से प्रस्फुटित होकर अपना विशालकाय आकार लिया होगा। लेकिन, रिसर्च में पाया गया कि इस पौधे का आकार न्यू यॉर्क के मैनहैट्टन आइलैंड का तीन गुना है।

प्रारंभिक चरण में, शोधकर्ताओं ने सोचा कि यह पौधा एक विशाल समुद्री घास का मैदान था, लेकिन बाद में उन्होंने पाया कि यह एक ही बीज से फैला हुआ पौधा था।

ऑस्ट्रेलिया की फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता ने अपने द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में लिखा कि हम सभी वैज्ञानिक ये जानकार अचंभित रह गए कि कोई पौधा इतना बड़ा कैसे हो सकता है।

अपने आप में विशेष होने के बावजूद इसका दुनियाभर के शोधकर्ताओं की नजरों के सामने ना आना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के विकासवादी, जीवविज्ञानी और अध्ययन के सह-लेखक एलिजाबेथ सिंक्लेयर ने कहा कि , “जब हमने डेटा को अच्छी तरह से देखा तो हम काफी हैरान थे, और ऐसा लग रहा था कि सब कुछ एक पौधे का है।”

जब पौधों पर शोध किया गया तो यह पता चला कि अपने विशाल आकार के अलावा, इस पौधे में हजारों वर्षों तक खुद को बनाए रखने की क्षमता भी है।

पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलियस का केवल एक पौधा अब घास के मैदान की तरह फैल गया है, जो डॉल्फिन, समुद्री घोड़े, केकड़ों, कछुओं और मछलियों सहित कई समुद्री प्रजातियों की विशाल श्रंखला के लिए आवास प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR