Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

OMG :-गिरगिट की तरह पलभर में ही अपना रंग बदलने में माहिर होता है ये समुद्री घोड़ा

धरती पर कई ऐसे जीव-जंतु है, जो अपनी विशेषता की वजह से जाने जाते हैं। पृथ्वी के अंदर और समुद्र में बहुत से जीव ऐसे हैं, जो अपनी विशेष पहचान के लिए मशहूर हैं।

आपने रंग-बिरंगी मछलियों के बारे में तो सुना होगा, लेकिन समुद्र में मछलियों के अलावा एक ऐसा जीव भी रहता है, जो पल भर में अपना रंग बदल लेता है।

इस जीव का नाम है ‘सी-होर्स’ जिसे ‘समुद्री घोड़ा’ या ‘अश्वमीन’ भी कहते हैं और इसका वैज्ञानिक नाम Hippocampus है। समुद्री घोड़ा असल में घोड़ा नहीं है, बल्कि एक विचित्र प्रकार की मछली है।

इसका सिर घोड़े के सिर से काफी मिलता-जुलता है, इसलिए इसका नाम समुद्री घोड़ा पड़ गया। इसका शरीर कड़ा और चिकना होता है और पूंछ सांप जैसी होती है।

खतरा महसूस होने पर रंग बदलने की कला

समुद्री घोड़ा खुद को बचाने के लिए और माहौल के हिसाब से अपना रंग बदल लेता है। ज्यादातर यह जीव दुश्मनों से बचने के लिए ऐसा करते हैं। इनमें खतरा महसूस होने पर रंग बदलने की कला होती है।

इंटरनेशनल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकते हैं समुद्री घोड़े

वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। इस प्रजाति के कुछ ही घोड़े बचे हैं। लेकिन खास बात यह है कि एक समुद्री घोड़ा एक बार में 1800 बच्चों को जन्म देती है। इसके बावजूद ताज्जुब करने वाली बात यह है कि ये प्रजाती विलुप्ती के कगार पर है।

जीवों के विलुप्त होने के पीछे का कारण इंसान ही हैं। इंसान अपने फायदे के लिए इन प्रजातियों का शिकार करते हैं, जिस वजह से ऐसी प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाले समुद्री जीवों में समुद्री घोड़े का नाम भी शामिल है। इससे साफ है कि समुद्री शिकारी कितनी तेजी से इन्हें पकड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :-

गिरगिट की तरह रंग बदलती है ये दुर्लभ मछली

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR