Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

‘बर्फ’ पर खेले जाने वाले दिलचस्प खेल!!

खेलों के जुनून को कड़ाके की ठंड और चिलचिलाती गर्मी के मौसम से फर्क नहीं पड़ता है। जब गर्मियां होती हैं तो खिलाड़ी उस मौसम के अनुसार होने वाले खेलों में जी-जान लगा देते हैं और जब ठंड आती है तो बर्फ से जुड़े खेलों की प्रतियोगिताओं में वे रम जाते हैं। इन दिनों चीन में ‘विटर ओलिम्पिक्स‘ भी आयोजित हो रहे हैं। आपको बर्फ पर खेले जाने वाले कुछ लोकप्रिय खेलों के बारे में बता रहे हैं

बाईथलॉन

यह एक अनूठा खेल है। इसमें प्रतियोगी को स्कीइंग करते हुए दौड़ लगानी होती है फिर शूटिंग करनी होती है। यही नहीं स्कीइंग के दौरान प्रतियोगी को पूरे समय अपने कंधे पर राइफल टांगे रहनी होती है।

यह प्रतियोगिता समय निर्धारित होती है यानी कोई खिलाड़ी जितने कम समय में स्कीइंग करते हुए शूटिंग रेंज में आकर निशाना लगा लेता है, वही जीत जाता है।

कर्लिंग

यह भी एक अनूठा खेल है। इसमें एक चिकने पत्थर को बर्फ की शीट पर फिसलाना होता है। दरअसल, कर्लिंग पूरी तरह से बर्फ का खेल है। इसमें पत्थर को स्लाइड करते हुए एक निर्धारित गोले में पहुंचाया जाता है।

इसमें एक खिलाड़ी दौड़कर पत्थर फैंकता है जबकि बगल में खड़े 2 खिलाड़ी आगे की बर्फ को घिस-घिस कर पत्थर को तेजी से आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

स्केलटन

यह एक मजेदार खेल है जिसमें बर्फ पर फिसलना होता है। इसमें खिलाड़ी बर्फ से बने रास्ते पर तेजी से फिसलते हुए अंतिम रेखा तक पहुंचता है।

देखने में यह काफी डरावना लगता है क्योंकि फिसलते हुए खिलाड़ी का सिर सामने की ओर होता है। यही नहीं, इसके दौरान खिलाड़ी दिशा बदलने या घूमने के लिए हाथ का इस्तेमाल भी नहीं कर सकता है।

अल्पाइन स्कीइंग

यह बर्फ पर खेले जाने वाले सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है। यह परम्परागत स्कीइंग से थोड़ा अलग होती है। आम स्कीइंग में खिलाड़ी अपने पैरों को पूरी तरह से फिक्स नहीं करते वहीं इसमें पैरों को फिक्स रखना होता है।

इसके लिए 4 चीजों की जरूरत होती है। पहली स्की, दूसरी बाइंडिंग जिससे पैरों को स्की में बांधा जा सके, इसके अलावा ठंड से बचने के लिए जूते और एक हैल्मेट

बोब स्लेज

इसमें बर्फ से बने संकरे, घुमावदार ट्रैक पर बेपहियों की गाड़ी में रेस लगानी होती है। यह एक रोमांचक खेल है क्योंकि इसमें गति बहुत तीव्र हो जाती है।

फिगर स्केटिंग

इसमें स्केट पहन कर बर्फ पर कलाबाजियां दिखाई जाती हैं। यह खेल काफी मेहनत वाला है जिसमें काफी उछल-कूद की जरूरत पड़ती है।

आईस हॉकी

यह आम हॉकी की तरह ही खेला जाता है लेकिन बर्फ पर। इसमें भी स्टिक होती है मगर इसमें गोल में डालने के लिए गेंद के बदले चपटी रबर होती है जिसे ‘पुक‘ कहते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp