ऊष्माघात यानि लू क्या है और इससे कैसे बचें?

आम तौर पर अधिक गर्म हवाओं को लू कहा जाता है. गर्मियों में यह मैदानी क्षेत्रों में आम हैं. दिल्ली से आंध्रप्रदेश तक सैकड़ों लोग लू लगने से मर रहे हैं। हम सभी धूप में घूमते हैं, फिर कुछ लोगों की ही धूप में जाने के कारण अचानक मृत्यु क्यों हो जाती है? लू हमें कैसे प्रभावित करती है?

हमारे शरीर का तापमान हमेशा 37° डिग्री सेल्सियस होता है, इस तापमान पर ही हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम कर पाते है। पसीने के रूप में पानी बाहर निकालकर शरीर 37° सेल्सियस टेम्प्रेचर मेंटेन रखता है, लगातार पसीना निकलते वक्त भी पानी पीते रहना अत्यंत ज़रुरी और आवश्यक है।

fundabook-heat wave- thermometer

पानी शरीर में इसके अलावा भी बहुत कार्य करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने पर शरीर पसीने के रूप में पानी बाहर निकालना बंद कर देता है। जब बाहर का टेम्प्रेचर 45° डिग्री के पार हो जाता है और शरीर की कूलिंग व्यवस्था ठप्प हो जाती है, तब शरीर का तापमान 37° डिग्री से ऊपर पहुँचने लगता है।

शरीर का तापमान जब 42° सेल्सियस तक पहुँच जाता है तब रक्त गरम होने लगता है और रक्त मे उपस्थित प्रोटीन  पकने लगता है, ठीक उसी तरह से जैसे उबलते पानी में अंडा पकता है. स्नायु कड़क होने लगते है, इस दौरान सांस लेने के लिए ज़रुरी स्नायु भी काम करना बंद कर देते हैं।

शरीर का पानी कम हो जाने से रक्त गाढ़ा होने लगता है, ब्लडप्रेशर low हो जाता है, महत्वपूर्ण अंग, विशेषतः ब्रेन तक ब्लड सप्लाई रुक जाती है। व्यक्ति कोमा में चला जाता है और उसके शरीर के एक- एक अंग कुछ ही क्षणों में काम करना बंद कर देते हैं, और अंतत उसकी मृत्यु हो जाती है।

लू से बचने के लिए क्या करें

गर्मी के दिनों में ऐसे अनर्थ को टालने के लिए लगातार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए. हमारे शरीर का तापमान 37° के आसपास मेन्टेन किस तरह रह पायेगा इस ओर ध्यान देना चाहिए।

दोपहर के समय, खासकर दोपहर 12 से 3 के बीच ज़्यादा से ज़्यादा घर, कमरे या ऑफिस के अंदर रहने का प्रयास करें।स्वयं को और अपने जानने वालों को पानी की कमी से ग्रसित न होने दें। किसी भी अवस्था मे कम से कम 3 लीटर से 6 लीटर पानी ज़रूर पीएं। किडनी की बीमारी वाले प्रति दिन कम से कम 6 से 8 ली. पानी ज़रूर पीएं।

ब्लड प्रेशर पर नज़र रखें। हीट स्ट्रोक किसी को भी हो सकता है। ठंडे पानी से नहाएं। चिकन का प्रयोग छोड़ें या कम से कम करें। फल और सब्ज़ियों को भोज़न में ज़्यादा स्थान दें। हीट वेव कोई मज़ाक नहीं है।

एक बिना प्रयोग की हुई मोमबत्ती को कमरे से बाहर या खुले मे रखें, यदि मोमबत्ती पिघल जाती है, तो ये गंभीर स्थिति है। शयन कक्ष और अन्य कमरों में 2 आधे पानी से भरे ऊपर से खुले पात्रों को रख कर कमरे की नमी बरकरार रखी जा सकती है। अपने होठों और आँखों को नम रखने का प्रयत्न करें।

पढ़ें:  गर्मीयों में क्या करें और क्या ना करें?

 

भारत का स्विट्जरलैंड – कोडाइकनाल

कोडाइकनाल हिल स्टेशन तमिलनाडु के पश्चिम तट पर स्थित है. कोडाइकनाल समुद्र तल से 2,133 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. तमिलनाडु में पश्चिमघाट की पलानी पहाड़ियों पर स्थित यह शहर करीब 21 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है. कोडाइकनाल का तमिल भाषा में मतलब है जंगल का उपहार. खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य के कारण इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. यहाँ की सर्द जलवायु देख विश्वास ही नहीं होता कि दक्षिण भारत में भी इतना ठंडा मौसम हो सकता है.

kodaikanal-hill-station-tamilnadu

खूबसूरत पहाड़ियों में नगीने सा सजा कोडाइकनाल भारत का एक मनमोहक हिल स्टेशन है. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच एकांत पलों की तलाश में निकले हनीमून कपल हों या हेल्थ बेनेफिट और नई ताज़गी के लिए आए टूरिस्ट, सभी को यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षित करता है.

upper_lake_vire_kodaikanal

चिलचिलाती गर्मी से बचने और सुहावने मौसम का मज़ा लेने के लिए पूरे साल यहाँ आने वाले लोगों का तांता लगा रहता है. 12 साल में एक बार खिलने वाले कुरुंजी फूल को भी देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं. यह फूल सिर्फ कोडाइकनाल में ही देखने को मिलता है. बेरिजाम लेक के आसपास की हरियाली सैलानियों को बहुत लुभाती है. चारों ओर एकाशिया और पियर के पेड़ यहाँ की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं.

kodaikanal hill station

यह भी पढ़ें:-भारत के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य

5 कानूनी अधिकार, जो हर भारतीय को पता होने चाहिए

हमारेे देश में कानूनन कुछ ऐसी हकीक़तें हैं, जिसकी जानकारी हमारे पास नहीं होने के कारण हम अपने कानूनी अधिकार पाने से मेहरूम रह जाते हैं, तो चलिए आज ऐसे ही कुछ 5 रोचक फैक्ट्स की जानकारी आपको देते है, यह जानकारी आपके जीवन में कभी भी काम आ सकती है.

शाम के वक्त महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकती

women-cannot-be-arrested-in-eveing-before-morningकोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर, सेक्शन 46 के तहत शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 के पहले भारतीय पुलिस किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकती, फिर चाहे गुनाह कितना भी संगीन क्यों ना हो. अगर पुलिस ऐसा करते हुए पाई जाती है, तो गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा सकती है. इससे उस पुलिस अधिकारी की नौकरी खतरे में आ सकती है.

सिलेंडर फटने से जान-माल के नुकसान पर 40 लाख रूपये तक का बीमा कवर क्लेम कर सकते हैं

cylinder-blast-claim-40-lakhsपब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत अगर किसी कारण आपके घर में सिलेंडर फट जाता है और आपको जान-माल का नुकसान झेलना पड़ता है, तो आप तुरंत गैस कंपनी से बीमा कवर क्लेम कर सकते है. आपको बता दे कि गैस कंपनी से 40 लाख रूपये तक का बीमा क्लेम कराया जा सकता है. अगर कंपनी आपका क्लेम देने से मना करती है या टालती है, तो इसकी शिकायत की जा सकती है. दोषी पाये जाने पर गैस कंपनी का लाइसेंस रद्द हो सकता है.

कोई भी हॉटेल चाहे वो 5 स्टार ही क्यों ना हो… आप फ्री में पानी पी सकते है और वाश-रूम इस्तमाल कर सकते हैं

no-hotel-can-deny-water-washroomइंडियन सीरीज एक्ट, 1887 के अनुसार आप देश के किसी भी हॉटेल में जाकर पानी मांगकर पी सकते है और उस हॉटल का वाश रूम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हॉटेल छोटा हो या 5 स्टार, वे आपको रोक नही सकते. अगर हॉटेल का मालिक या कोई कर्मचारी आपको पानी पिलाने से या वाश रूम इस्तेमाल करने से रोकता है, तो आप उन पर कारवाई कर सकते हैं. आपकी शिकायत से उस हॉटेल का लाइसेंस रद्द हो सकता है.

गर्भवती महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता

a-pregnant-women-worker-at-a-construction-site-with-her-handsमैटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1961 के मुताबिक़ गर्भवती महिलाओं को अचानक नौकरी से नहीं निकाला जा सकता. मालिक को पहले तीन महीने की नोटिस देनी होगी और प्रेगनेंसी के दौरान लगने वाले खर्चे का कुछ हिस्सा देना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सरकारी रोज़गार संघटना में शिकायत कराई जा सकती है. इस शिकायत से कंपनी बंद हो सकती है या कंपनी को जुर्माना भरना पड़ सकता है.

पुलिस अफसर आपकी शिकायत लिखने से मना नहीं कर सकता

police-cannot-deny-to-lodge-your-complaintआईपीसी के सेक्शन 166ए के अनुसार कोई भी पुलिस अधिकारी आपकी कोई भी शिकायत दर्ज करने से इंकार नही कर सकता. अगर वह ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. अगर वह पुलिस अफसर दोषी पाया जाता है, तो उसे कम से कम 6 महीने से लेकर 1 साल तक की जेल हो सकती है या फिर उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है.

भानगढ़ का किला जहां शाम ढलते ही जाग उठती हैं आत्माएं

भारत के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य

भारत के बारे में कुछ रोचक और दिलचस्प तथ्य, इन रोचक तथ्यों को जान कर आप आश्चर्य में पड़ सकते हैं.

डायमंड यानी हीरे की पहली खान भारत में थी

diamond-l-reuters
18वीं सदी में जब हीरा ब्राजील में पाया गया, तब तक केवल भारत इकलौता हीरा उत्पादक देश था. भारत में हीरा आंध्रप्रदेश के गुंटूर और कृष्णा जिलों में पेन्नेर, कृष्णा और गोदावरी नदियों के निकट मिला था। भारत में हीरे का इतिहास आश्चर्यजनक रूप से 3 से 6 हज़ार साल पुराना है.

बेन किंग्सले भारतीय मूल के हैं

sir-ben-kingsley

ब्रिटिश नागरिक सर बेन किंग्सले एक जाने माने हॉलीवुड अभिनेता हैं. वे सिनेमा के क्षेत्र के ऑस्कर (Oscar), बाफ्टा (BAFTA), ग्रैमी (Grammy), गोल्डन ग्लोब (Golden Globes), स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड (Screen Actors Guild Award) जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड जीत चुके हैं. उन्हें 1982 में बनी गाँधी (Gandhi) फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ग्रैमी अवार्ड मिला था. हालाँकि उनका जन्म इंग्लैंड में हुआ, लेकिन उनके पूर्वज गुजरात के इस्माइली मुस्लिम खोजा (Ismaili Muslim Khoja) से सम्बंधित थे.

स्विट्जरलैंड विज्ञान दिवस एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है

apl-abdul-kalam

भारत के मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम ने 26 मई 2006 को स्विट्जरलैंड का दौरा किया. उनके आगमन पर स्विट्जरलैंड  ने 26 मई को विज्ञान दिवस की घोषणा की गई थी. स्विट्जरलैंड में आज भी 26 मई को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है.

भारत कबड्डी के सभी विश्व कप जीता है

kabaddi

कबड्डी एक ऐसा खेल हैं, जिसके सारे विश्व कप एक देश ने जीते है और वह देश है भारत. जी हां यह सही है कि भारत एक मात्र ऐसा देश है, जिसने कबड्डी के अभी तक आयोजित सारे विश्व कप जीते है. भारतीय पुरुषों और महिलाओं दोनों ही टीमों ने अब तक के सभी कबड्डी विश्व कप जीते है।

शकुंतला देवी – मानव कंप्यूटर

shakuntla-devi

आप एक कैलकुलेटर का उपयोग किए बिना 7,686,369,774,870 × 2,465,099,745,779 का उतर दे सकते हैं? अगर हाँ तो कितनी देर में? कुछ मिनट्स या शायद कुछ घंटे तो अवश्य लगेंगें, है न?
शकुन्तला देवी ने 28 सेकंड में मानसिक रूप से इन दोनों अंकों को गुणा करके जवाब दे दिया था। यही कारण है कि उन्हें मानव कंप्यूटर का खिताब दिया गया था।

doodles-shakuntala-devis-84th-birthdayशकुंतला देवी के 84वें जन्मदिन पर गूगल की श्रद्धांजलि

चीनी सबसे पहले भारत में उपभोग की जाती थी

sugar-india
चीनी सबसे पहले भारत में उपभोग की जाती थी। भारत चीनी के निष्कर्षण और सफ़ाई की तकनीक विकसित करने वाला पहला देश था। बाद में भारत ने रिफाइनिंग और चीनी के लिए गन्ने आदि की खेती के बारे में कई देशों को सिखाया।

दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक

sumul-milk-amul-shakti
भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। भारत साल 2014 तक यूरोपीय संघ से पीछे था, लेकिन 2014 से लेकर अब तक नंबर एक पर है। यह आश्चर्यजनक नहीं है कि भारत ने पूरे यूरोपीय संघ के साथ प्रतिस्पर्धा और दौड़ जीत ली है।

विश्व में सबसे ज़्यादा शाकाहारी लोग

most-vegetarian-friendly-country-in-world

 

 

 

 

 

 

 

भारत दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश है। भारत की 25 प्रतिशत आबादी शाकाहारी है, जो कि विश्व में सबसे ज़्यादा है।

सबसे पहला भारतीय रॉकेट साइकिल पर ले जाया गया था

rocket-was-transport-on-cycle

भारत का पहला रॉकेट साइकिल पर थुम्बा स्टेशन से तिरुवनंतपुरम केरल ले जाया गया था. जाहिर है कि यह रॉकेट बहुत हल्का और छोटा रहा होगा.

दुनिया की सबसे ज़्यादा नमी वाली जगह

mawsynram-village

मौसिनराम, मेघालय का एक गांव है, जो दुनिया की सबसे ज़्यादा नमी वाली जगह है. यहाँ हर साल सबसे ज़्यादा औसत वर्षा का रिकॉर्ड है.

एक व्यक्ति के लिए पोलिंग बूथ

mahant-bharatdas-darshandas
ऐसा केवल भारत में हो सकता है! महंत भारतदास दर्शनदास, जो गिर वन में बनेज में रहते हैं, वहाँ के अकेले मतदाता हैं। फिर भी एक संपूर्ण मतदान केंद्र केवल उनके लिए हर चुनाव में स्थापित किया जाता है।

बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है

rabindranath-tagore

जी हाँ, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर भारत के राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ-साथ बांग्लादेश के राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला के भी लेखक है.

एडोल्फ हिटलर मेजर ध्यानचंद के बहुत बड़े प्रशंसक थे

adolph-hitler

भारत में एक अस्थायी पोस्ट कार्यालय है

floating-PO
श्रीनगर की डल झील में एक नए पोस्ट ऑफिस का 2011 में उद्घाटन किया गया था. यह डाकघर पहला तैरता हुआ डाकघर है.

यह भी पढ़ें:

छोटे बच्चों की नींबू के स्वाद पर हंसा देने वाली प्रतिक्रिया !

 

इस विडियो में बच्चों द्वारा अपनी जिंदगी में पहली बार नींबू के चखने की प्रतिक्रिया को दिखाया गया है. यह विडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी.

 

 

मानव जीवन के बारे में अद्भुत तथ्य!

धरती पर मानव के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक, मानव के लिए, सबसे अधिक शोध का विषय मानव ही रहा है. मनुष्य जीवन के बारे में नित नए खुलासे होते रहते हैं तथा नए तथ्य सामने आते रहते हैं. कुछ ऐसे ही तथ्य और आंकड़े हम आपके लिए लेकर आए हैं. यहाँ पेश हैं मानव जीवन के बारे में कुछ ऐसे तथ्य, जिनके बारे में आप बहुत कम जानते होंगे और जिन्हें जान कर आप हैरत में भी पड़ सकते हैं.

  1. मानव जीवन प्रत्याशा (Human Life Expectancy) पिछले 2,00,000 वर्षों की तुलना में 50 वर्ष से ज़्यादा बढ़ी है.
  2. मानव शरीर की त्वचा पर धरती पर रहने वाले कुल जीवों से भी अधिक जीव रहते हैं.
  3. औसतन आदमी अपने जीवन में लगभग 2,50,000 बार अंगड़ाई लेता है.
  4. अमेरिका का औसतन आदमी अपनी पूरी ज़िंदगी में 35 टन से भी ज़्यादा भोजन ग्रहण करता है.
  5. पूरी ज़िंदगी में मानव त्वचा 900 बार खुद को बदलती है.
  6. एक औसतन आदमी अपनी पूरी ज़िंदगी में इतना थूक पैदा करता है, जिससे की दो बड़े स्विमिंग पूलों को भरा जा सके.
  7. औसतन व्यक्ति अपने पूरे जीवन के तीन महीने शौचालय में बैठकर गुज़ार देता है.
  8. औसतन आदमी अपनी पूरी ज़िंदगी 18 करोड़ 37 लाख 55 हजार 600 कदम चलता है.
  9. औसतन आदमी अपनी पूरी ज़िंदगी का एक वर्ष सिर्फ औरतों को घूरने में ही बिता देते हैं.
  10. 80 प्रतिशत से भी ज़्यादा दुनिया के लोग प्रतिदिन 600 रुपए से भी कम पर अपना गुज़ारा करते हैं.
  11. औसतन अमेरिकी अपनी पूरी ज़िंदगी के 5 महीने फोन इस्तेमाल करने में ही गुज़ार देता है.
  12. आपके द्वारा प्राप्त की गयी नियमित उपलब्धियां आपको बड़ी उपलब्धियों से भी ज़्यादा ख़ुशी देती हैं.
  13. जिनके ज़्यादा मित्र होते हैं, वह उन लोगों से 3.7 साल ज़्यादा जीते हैं, जो अकेले रहते हैं.
  14. रोज़ाना तीन घंटों से भी अधिक एक जगह पर बैठने से आपकी जीवन प्रत्याशा के तीन साल कम हो जाते हैं.
  15. औरतें मर्दों से ज़्यादा लंबी उम्र तक जीवित रहती हैं, क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली धीमी होती है.
  16. औसतन आदमी अपनी पूरी ज़िंदगी के छह महीने दाढ़ी बनाने में गुज़ार देते हैं.
  17. जोग्गेर्स (Joggers) इस्तेमाल करने वाले लोग औसतन लोगों से छह साल ज़्यादा जीते हैं.
  18. औसतन अमेरिकी को पूरी ज़िंदगी में कैंसर होने का खतरा 50 प्रतिशत होता है.
  19. अगर आप 7 घंटों से भी कम नींद लेते हो, तो आप की जीवन प्रत्याशा कम हो जाती है.
  20. ज़्यादातर लोग 2 महीनों से ज़्यादा खाने के बिना जीवित रह सकते हैं, लेकिन अगर वह 11 दिनों से नींद ना लें, तो वह जीवित नहीं रह सकते.
  21. पूरी दुनिया में जो लोग पिछले 65 सालों से भी ज़्यादा समय से रह चुके हैं, उनकी कुल आबादी का दो तिहाई हिस्सा आज भी जीवित है.
  22. औसतन ब्रिटिश महिला अपनी पूरी ज़िंदगी में 1 करोड़ 62 हज़ार रुपए मेकअप में खर्च कर देती है.
  23. अगर पूरी दुनिया में हर एक इंसान अपने हाथों को अच्छी तरह से धोये और उन्हें साफ़ रखे, तो हर साल लाखों लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सकती है.
  24. औसतन आदमी अपनी पूरी ज़िंदगी के 2 हफ्ते किस्सिंग करने में ही बिता देता है.
  25. 5 में से 1 अमेरिकी का मानना है कि उनके जीवनकाल में ही विश्व का अंत हो जायेगा.
  26. औरतें अपनी पूरी ज़िंदगी के एक साल यह सोच कर ही व्यर्थ कर देती हैं कि उनको कौन से कपड़े पहनने चाहिए और कौन से नहीं.
  27. मनुष्य अपनी ज़िंदगी के 25 साल नींद लेने में ही गुज़ार देता है.
  28. आपका दिमाग पूरी ज़िंदगी में 10 लाख करोड़ बिट्स सूचना जमा कर लेता है.
  29. जब बच्चा जन्म लेता है, तो उनके माता – पिता पहले 2 सालों तक अपनी 6 महीने की नींद को गंवा देते हैं.
  30. हर साल मनुष्य की जीवन प्रत्याशा 3 महीने बढ़ जाती है.
  31. औसतन ब्रिटिश महिला अपने जीवनकाल में अपने पास 111 पर्स रख चुकी होती है.
  32. 82 प्रतिशत अमेरिकी पुनर्जन्म पर विश्वास करते हैं.
  33. एक औसतन आदमी अपनी पूरी ज़िंदगी में इतना पैदल चलता है, जिससे पृथ्वी के पांच बार चक्कर लगाए जा सकते हैं.
  34. एक औसतन आदमी अपनी ज़िंदगी के 6 साल सपने देखने में ही गुज़ार देता है.
  35. आपके द्वारा इस्तेमाल की गई एक सिगरेट आपकी उम्र में 11 मिनट कम कर देती है.
  36. ब्रिटिश की औसतन महिला अपने जीवन काल में 150 अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाती है.
  37. मानव के 110 साल जीने की संभावना 70 लाख में से एक है.
  38. अगर हम पूरी पृथ्वी के इतिहास को 24 घंटों में संक्षेपण कर के देखें, तो हम पाएंगे कि जीवन की शुरुआत सुबह के 4 बजे हुई होगी, जमीन पर पौदों की उत्पत्ति 11:41 PM  पर हुई होगी और मानव के इतिहास की शुरुआत 11:58:43 PM पर हुई होगी.

यह भी पढ़ें:-

टैक्नोलॉजी के रिश्तों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव

टैक्नोलॉजी : आज हम ढेरों गैजेट्स के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं. जहाँ भी देख लें, दो लोग बैठे हुए आपस में बातचीत कम करते हैं, अपने टैबलेट्स या फोन पर ज़्यादा व्यस्त नज़र आते हैं. आज हम अपने पार्टनर से ज़्यादा गैजट्स के साथ टाइम बिता रहे हैं और इसके कारण कई बार रिश्ते तक कमज़ोर हो जाते हैं. किसी भी रिश्ते में कम्युनिकेशन होना बहुत ज़रूरी है. हर दिन अपने फेसबुक को अपडेट करने के साथ अपने बैटर हाफ के साथ वक्त बिताएं, ताकि आपके रिश्ते बढ़िया रह सकें.

effects-of-technology-on-mutual-relationships

वार्निग साइन

यदि आपका पार्टनर वीडियो गेम्स पर ज़्यादा समय बिता रहा है, तो इसे वार्निग साइन समझें, क्योंकि ज़्यादातर विवाहित जोड़ों का तलाक वीडियो गेम्स की लत की वजह से होता है. महिलाएं भी इस लत का शिकार हो जाती हैं. इसलिए दोनों को चाहिए कि देर रात तक चैटिंग या गेम्स में उलझने के बजाये अपने साथी के साथ वॉक करने के लिए निकलें, ताकि उस समय आप अपनी बातें एक दूसरे से सांझा कर सकें.

डिप्रेशन

टैक्नोलॉजी के साथ ज़रुरत से ज़्यादा भागीदारी हमारी सेहत का नुक्सान ही करती है. इस स्थिति में आप आसानी से नर्वस हो जाते हैं या फिर डिप्रेशन में आ जाते हैं. कई बार न चाहते हुए भी आप अपने पार्टनर पर भड़क सकते हैं! ऐसे में आपके रिश्ते पर असर पड़ेगा. अपनी सेहत और रिश्ते बचाने के लिए टी. वी., टैबलेट और स्मार्ट फोन का साथ छोड़ने की कोशिश करें!

फोन एडिक्शन यानि लत

यदि आप अपने स्मार्टफोन से पूरे दिन चिपके रहते हैं या आपका पार्टनर ऐसा कर रहा है, तो संभल जाएं, क्योंकि फोन एडिक्शन इन दिनों काफी कॉमन हो गया है. बहुत से लोग हैं, जो इस एडिक्शन से पीछा छुड़ाना चाहते हैं, परंतु यह आसान नहीं है. जब कभी भी आप अपने पार्टनर के साथ हों, तो फोन या टैब को अलग रख दें, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा और आप इस लत से भी बच सकेंगे.

गैजेट्स दूर रखें

यूं तो पति-पत्नी के बीच बहस होना आम बात है, परंतु जब बहस टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर हो, तो यह बात कुछ ठीक नहीं लगती. एक-दूसरे के लिए टेक्नोलॉजी गैजेट्स से एक दूरी बनाए रखें. रिश्ता मज़बूत करने के लिए यह एक बहुत छोटा-सा, लेकिन लाभदायक त्याग होगा.

नींद पर असर

टेक्नोलॉजी के कारण नींद न आना (यानि Insomnia) बहुत आम हो चुका है. हर रोज़ रात को सोने से पहले लैपटॉप पर समय बिताने से अच्छी नींद पर असर पड़ता है. इसके अलावा रात को देर तक बैठ कर अकेले टी. वी. देखना भी अच्छी नींद में बाधक है. यह आपके शरीर व सेहत के लिए अच्छा नहीं है. साथ ही, इससे किसी भी युगल यानि जोड़े के पारस्परिक रिश्ते में खटास आ सकती है.

यह भी पढ़ें: 

भारत के 15 सबसे विचित्र और रहस्यमयी स्थल!

आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के कुछ विचित्र और रहस्यमयी स्थल।

राजस्थान के बंदाई में बुलेट बाबा का मंदिर

mysterious-place-in-india-bullet-baba-templeओम बन्ना एक पवित्र दर्शनीय स्थल है. राजस्थान के पाली जिले में लोग देवी देवताओं की मूर्तियों की पूजा नहीं करते हैं, बल्कि एक मोटर साइकिल की पूजा करते हैं. इसके पीछे एक रोचक कहानी है. सन 1988 में ओम सिंह राठौड़ नाम का शख्स अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने ससुराल से अपने गाँव चोटिला आ रहा था.

रास्ते में एक पेड़ से टकराने से उसका एक्सीडेंट हो गया और उसी समय उसकी मृत्यु हो गयी. एक्सीडेंट के बाद उसकी बुलेट को रोहिट थाने ले जाया गया. अगले ही दिन पुलिस कर्मियों को वह बुलेट थाने में नही मिली. ऐसा माना जाता है कि मोटर-साइकिल अपने आप ही चल कर उस स्थान पर चली गयी थी. ऐसा तीन-चार बार हुआ. तभी से लोग इस मोटर साइकिल को पूजनें लगे हैं.

विस्तार से पढ़ें: बुलेट बाबा मंदिर, जहाँ होती है चमत्कारी मोटरसाइकिल की पूजा!

लेपाक्षी में लटका स्तंभ, आंध्र प्रदेश

mysterious-place-in-india-andhra-pradesh
andhra-pradesh
लेपाक्षी मंदिर में 70 खंभों के अलावा एक स्तंभ हवा में लटका हुआ है. यह बिना सहारे के मौज़ूद है. लोग मंदिर में आते हैं और स्तंभ के नीचे से वस्तुओं को गुज़ारते हैं. उनका मानना है कि ऐसा करने से उनके जीवन में ख़ुशहाली आएगी. लोगों का यह भी विश्वास है कि यह भगवान शिव का चमत्कार है.

तालकाड़ में मिनी डेजर्ट, कर्नाटक

karnatakaयह स्थान कावेरी नदी के तट पर स्थित है. कर्नाटक के चामराजनगर जिले में रेत के गहरे दफन है. चामराजनगर जिले में पहले 30 से भी अघिक मंदिर थे. 30 मंदिरों में से 5 मंदिर में लिंगम व शिव भगवान के 5 चेहरे प्रतिनिधित्व कर रहे थे. यह माना जाता है कि भगवान शिव की एक विधवा भगत ने इस जगह को शाप दिया था. इसके बाद यह गांव रेगिस्तान में बदल गया. आधे से ज़्यादा मंदिर रेत में दफन हो गयी और कावेरी नदी एक रहस्यमय तरीके से एक घूमते हुए भँवर में तब्दील हो गयी थी.

 केरल में कोदिन्ही जुड़वां गांव (Twin town)

mysterious-place-in-india-twin-village-kodinhiइस गांव में प्रवेश करने पर चारों तरफ हर किसी के जुडवाँ दिखाई देते हैं. कोदिन्ही गांव में 200 से भी अधिक जुड़वा बच्चे हैं. एक घर में तो तीन जुडवाँ बच्चें हैं. कोदिन्ही गांव की महिलाएं, जो गांव से बाहर शादी करतीं हैं, उनके भी जुड़वां बच्चें पैदा होते हैं. डॉक्टरों का मानना है कि इस अजीब घटना का कारण क्षेत्र के पानी में रसायन का मिलना है।

Read in detail: अजब, भारत का एकमात्र जुड़वाँ लोगों का गाँव!

शिवपुर में उड़ती चटान, महाराष्ट्र

mysterious-place-in-india-maharashtraहजरत कमर अली दरवेश मंदिर कोई असामान्य मंदिर नहीं है. भारत के प्रमुख रहस्यमय स्थानों में सूचीबद्ध है. यह एक विशेष चट्टान है, जिसका वजन 70 किलो है. यह माना जाता है कि एक सूफी संत ने कमर अली नामक इस पत्थर पर एक अभिशाप किया था और करीब 800 सालों से यह पत्थर शरीर निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

राजस्थान के देशनोक में  “करणी माता मंदिर”

mysterious-place-in-india-karni-mata-temple

करणी माता का मन्दिर एक प्रसिद्ध हिन्दू मन्दिर है. राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है. बीकानेर से 30 किलोमीटर दूर देशनोक में स्थित है. माता मंदिर में चूहों को अत्यधिक शुभ माना जाता है. यहाँ चूहों की पूजा और रक्षा की जाती हैं. चूहों को पुनर्जन्म रिश्तेदार और करनी माता के परिवार के सदस्यों के रूप में माना जाता हैं. वास्तव में, सफ़ेद चूहों को करणी माता के बेटों के रूप में पूजा जाता है.

बिना दरवाजों के मकान, महाराष्ट्र

mysterious-place-in-india-door-less-houses-Shani-Shignapurशनि शिंगणापुर अहमदनगर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा गांव हैं. शनि शिंगणापुर में प्रसिद्ध शनि मंदिर भी है. शनि शिंगणापुर गाँव के घरो, स्कूलों और यहां तक इस गांव के किसी भी इमारत में कोई भी दरवाज़ा नहीं है. इस के बावजूद यहाँ एक भी अपराध नहीं होता है. गांव में अपराध दर शून्य है.

Read in detail: शनि शिंगणापुर: अनोखा गांव जहां घरों में नहीं हैं दरवाजे, शनि देव करते हैं रक्षा!

गुरुत्वाकर्षण पैलेस लखनऊ, उत्तर प्रदेश

mysterious-place-in-india-uttar-pradesh18 वीं सदी में एक आश्चर्यजनक निर्माण, जिसमें बड़ा इमामबाड़ा महल अरबी और यूरोपीय वास्तुकला के मिश्रण से बना एक रहस्यमय ऐतिहासिक स्थल हैं. गुरुत्वाकर्षण पैलेस हॉल की लंबाई लगभग 50 मीटर से भी अधिक हैं. सबसे अनूठी बात यह है कि इसमें एक भी स्तभ नही हैं. 18 वीं सदी में एक आश्चर्यजनक निर्माण, जिसमें बड़ा इमामबाड़ा महल अरबी और यूरोपीय वास्तुकला के मिश्रण से बना एक रहस्यमय ऐतिहासिक स्थल है.

लद्दाख के चुंबकीय हिल, लेह

mysterious-place-in-india-ladakhजम्मू-कश्मीर के लद्दाख  क्षेत्र के लेह में एक ऐसी पहाड़ी है, जिसे मैग्नेटिक हिल के नाम से जाना जाता है. लद्दाख की करामाती पहाड़ियों का सौंदर्य देखने में तो काफी सुंदर हैं, लेकिन ये पहाड़िया समुद्र तल से 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सबसे असामान्य स्थानों में से एक हैं. सामान्यतौर पर फिसलन वाली जगहोँ पर वाहन को गियर में डालकर खड़ा किया जाता है. यदि ऐसा नहीं किया जाए, तो वाहन नीचे की ओर लुढ़ककर खाई में गिर सकता है. लेकिन इस मैग्नेटिक हिल पर वाहन को न्यूट्रल करने खड़ा कर दिया जाए, तब भी यह नीचे की और नहीं जाता.

इस मैग्नेटिक हिल से होकर विमान उड़ा चुके पायलटों का दावा है कि इस हिल के ऊपर से विमान के गुज़रते वक्त हल्के झटके महसूस किए जा सकते हैं. इसी लिए जानकार पायलट इस क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही विमान की गति बढ़ा लेते हैं, ताकि विमान को हिल के चुंबकीय प्रभाव से बचाया जा सके.

E.T कोंग्का दर्रे, लद्दाख

mysterious-place-in-india-kongka-la-pass

kongka-la-pass-india

कोंगका दर्रा या कोंगका ला भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है. कोंग्का ला दर्रे 16,970 फुट की ऊंचाई पर भारत और चीन के बीच एक विवादित क्षेत्र है. यही कारण है कि यहाँ कम से कम लोग पहुचते हैं. भारत में सबसे रहस्यमय स्थानों में से एक भी है. स्थानीय लोगों और यात्रियों का दावा है कि यहां यूएफओ (UFO) का दिखाई देना आम बात है. पहले इन बातों पर घ्यान नही दिया गया, लेकिन जून 2006 में गूगल के सेटेलाइट से ली गई फोटो भी सामने आई, जिसने लोगों को चौंका दिया.

उत्तराखंड में चमोली झील

mysterious-place-in-india-uttarakhand

ग्लेशियर एक सुंदर और खतरनाक जगहों में से एक हैं. रूपकुंड झील ग्लेशियर हिमालय में 16,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है. यह झील कंकाल झील के नाम से भी मशहूर है. रूपकुण्‍ड झील का इतिहास सैकड़ों मौतों से भरा है. 15वीं शताब्‍दी में यहां करीब 600 कंकाल मिले थे. उस दौर में इस इलाके में पहुंचना नामु‍मकिन हुआ करता था, लेकिन यह अब एक पर्यटक स्थल है. यहां सालाना बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं. इनमें युवा ज़्यादा होते हैं. लगभग 300-600 कंकाल हर साल रूपकुंड झील की सतह के नीचे देखे जाते हैं.

इडुक्की (Idukki) में लाल वर्षा, केरल

mysterious-place-in-red-rain-idukkiकेरला में आकर्षक तटीय करी इडुक्की या ‘लाल क्षेत्र’ की समृद्ध प्राकृतिक वैभव के साथ भारत के रहस्यमय स्थानों के रूप में प्रसिद्ध है. इडुक्की में लाल रंग की बारिश सबसे पहले 25 जुलाई 2001 को हुईं थी और 2 महीने में समय- समय पर हुई है. खून से लाल मूसलधार बारिश के बाद जब स्थानीय लोगों द्वारा जमीन के गिरे हुए लाल पानी को एकत्रित किया गया, तो वह साफ पानी में बदल गया. वैज्ञानिकों द्वारा विश्लेषण करने के बाद इस घटना का स्पष्टीकरण यह निकला की लाल कण स्थानीय क्षेत्र में बढ़ रही शैवाल हवाई बीजाणुओं के कारण हैं.

कांगड़ा में अमर ज्वाला, हिमाचल प्रदेश

mysterious-place-in-india-jwala-ji-templeज्वाला जी मंदिर हिमालय के कांगड़ा जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक हैं. यह भी भारत के रहस्यमय स्थानों में सूचीबद्ध हैं. इस मंदिर के अंदर खोखले पत्थर के बिच से लौ जल रहीं है, जो कि 100 वर्षों से जल रही है.

जातिंगा में आत्मघाती पक्षी के प्लेस, असम

mysterious-place-in-india-jatinga-assamमानसून में अंधेरे और धूमिल रातों के दौरान प्रवासी गांव के ऊपर उड़ते पक्षी, सिर के बल पेड़ों, इमारतों, डंडे से टकराने से अघिकतर की मौत हो जाती हैं. भारत में जातिंगा जगहों में सितंबर और अक्टूबर के दौरान हर साल बड़े पैमाने पर पक्षी आत्महत्या करते हैं. पक्षियों के इस तरह दुर्घटनाग्रस्त होने पर वैज्ञानिकों ने अलग- अलग तर्क दिए हैं, लेकिन कोई भी वैज्ञानिक असली वजह का पता नहीं लगा पाया है.

कुलधरा के परित्यक्त गांव, राजस्थान

mysterious-place-in-india-kuldhara-villageकभी पालीवाल ब्राह्मणों का इस गांव में निवास था, अब यहाँ ख़ाली मकान टूटे-फूटे मकान और एक पुराने मंदिर के साथ एक बंजर भूमि से ज़्यादा कुछ नहीं है. 2 सदियों पहले 1500 पालीवाल ब्राह्मण गांव से रात को भाग गए थे, तब से अब तक कोई भी यहाँ नही रहता और अब यह भारत में परित्यक्त स्थानों में से एक है. यह माना जाता है कि जब पालीवाल ब्राह्मण गांव छोड़ कर गए थे, तब वे एक अभिशाप छोड़ गए थे. जिसके बाद यहाँ कोई नहीं बस पाया.

Read in detail: 170 सालों से कुलधरा गाँव पड़ा है वीरान

10 घटनाएँ, जो भारतीय होने पर शर्मिंदा करती हैं!

भारत में आज भी बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया जाता है कि भारत एक महान देश है. लेकिन यह नहीं बताया जाता कि भारत में रहने वाले लोग कैसे हैं और उनका व्यवहार कैसा है?

भारत के इतिहास में हुई ऐसी 10 घटनाएँ, जो हमें भारतीय होने पर शर्मिंदा करती हैं – कोई भी देश उस समय तक एक अच्छा देश नहीं कहलाता, जब तक उस देश के लोग अच्छे देशवासी होने का प्रमाण नहीं देते.

इस लेख में हम आपको भारत में हुई ऐसी 10 घटनाओं के बारे में बतायेंगे, जिनको पढ़कर आपको भारतीय होने पर शर्म महसूस होगी.

विभाजन के समय हुई भयानक हिंसा

incidents-indians-shame-partitition

सदियों बाद भारत जब ब्रिटिश शासन की गुलामी से आज़ाद हुआ, तो भारत का दो हिस्सों में बंटवारा हो गया. एक हिस्सा पाकिस्तान बना और एक हिस्सा भारत. इस विभाजन के परिणामस्वरुप गुलामी से आज़ाद होने का जश्न शोक में बदल गया.

विभाजन की वजह से हिंदु-मुस्लिमों के बीच भयानक दंगे हुए. इन दंगों की शुरुआत कहाँ से हुई कोई नहीं बता सकता, लेकिन इन दंगों में 2 लाख से 20 लाख लोगों की जान चली गई थी.

अनगिनत बलात्कार की घटनाएँ हुई. दुनिया के इतिहास में इन दंगों की भयावहता की दूसरी ऐसी घटना आज तक कहीं नहीं हुई.

आपातकाल के दौरान अत्याचार

भारत में वर्ष 1975-77 का समय आपातकाल का समय था. सत्ता में कांग्रेस की सरकार थी, जिसने नागरिक अधिकारों का बेहरमी से उल्लंघन किया.

आपातकाल स्थिति में सबसे दुखद घटना दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास पड़ती झुग्गी-झोपड़ियों में हुई थी. कांग्रेस अध्यक्ष संजय गांधी ने झुग्गीवासियों को तुर्कमान गेट से हटाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए.

पुलिस वालों ने लाठीचार्ज करके और गोलियां चलाकर झुग्गीवासियों को हटाने की कोशिश की थी.

इस भयंकर लाठीचार्ज और गोलीबारी में 150 निर्दोष लोग मारे गए थे और 70,000 से भी ज़्यादा लोग बेघर हो गए थे.

सिख विरोधी दंगे, 1984

incidents-indians-shame-1984-riots

भारत की प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी ने जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में छिपे जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथीयों को मारने का निर्देश दिया. कुछ महीने बाद अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी के अंगरक्षक, जो सिख थे, उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी.

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी से सम्बंधित लोगों ने दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगे शुरू कर दिए और दिल्ली में रह रहे सिखों का बेरहमी से कत्लेआम शुरू कर दिया.

इस घटना में 2,700 सिख मारे गए और 20,000 से ज़्यादा सिखों ने दिल्ली को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ दिया.

पुलिस द्वारा कैदियों को जबरदस्ती अंधा बनाना

incidents-indians-shame-bhagalpur

यह घटना 1980 को हुई थी, जब बिहार के भागलपुर जिले की पुलिस ने अत्याचार का सबसे भयंकर उदाहरण दुनिया के सामने दिखाया था. भागलपुर जिले की पुलिस ने 31 विचाराधीन कैदियों की आँखों में तेज़ाब डालकर उनको जबरदस्ती अंधा बना दिया था.

हिन्दू-मुस्लिम दंगे, 1996

incidents-indians-shame-babri-demolition

दिसंबर 1996 को अयोध्या की राम-जन्म भूमि पर स्थित बाबरी-मस्जिद को तोड़ दिया गया. इसके बाद देश भर में हिन्दू-मुस्लिम दंगे फैल गए, जिसमें 2,000 निर्दोष लोग मारे गए. इन दंगों का असर मुंबई और दिल्ली में सबसे ज़्यादा था.

2002 में गुजरात में होने वाले दंगे

incidents-indians-shame-gujrat

27 फरवरी 2002 को अज्ञात लोगों की भीड़ ने गोधरा के पास साबरमती एक्सप्रेस में आग लगा दी थी. इस रेल गाड़ी में 58 हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए थे.

इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद ने तीन दिन तक गुजरात को बंद रखने का एलान कर दिया. इन तीन दिनों में लोगों का बेरहमी के साथ कत्ल किया गया और उनके घरों को लूटा गया.

महिलाओं के साथ बलात्कार किए गए. स्थानीय अख़बारों और नेताओं ने उकसाने वाले भाषण दिए. इन दंगों में 2000 से ज़्यादा निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

लक्ष्मणपुर स्नान नरसंहार, अरवल जिला

लक्ष्मणपुर गाँव बिहार के अरवल जिले के नज़दीक पड़ता एक गाँव है. दिसम्बर 1997 में इस गाँव में भयंकर नरसंहार हुआ था.

इस नरसंहार की मुख्य वजह यहाँ पर रहने वाले उच्च जाति के व्यक्ति रणवीर सेना ने लक्ष्मणपुर में रहने वाले दलितों को मारने के लिए योजना बनायी, जिसके बाद 58 निर्दोष दलितों को गोली से मार दिया गया, जिसमें 27 औरतें और 16 बच्चे थे.

इस भयंकर नरसंहार में 1 साल के बच्चे को भी मार दिया था.

निर्भया सामूहिक बलात्कार मामला

incidents-indians-shame-nirbhaya

इस मामले ने भारत का नाम पूरी दुनिया में धूमिल कर दिया.

16 दिसम्बर 2012 को दिल्ली की लोकल बस में एक 23 साल की लड़की को बेरहमी से पीटा गया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. उसको चलती बस से फेंक दिया गया. बाद में सिंगापुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई .

इस घटना पर बनी डाक्यूमेंट्री को बीबीसी ने पूरी दुनिया के दर्शकों के सामने रखा, जिसके बाद कई देशों ने अपने देश की महिलाओं को भारत न जाने की हिदायत दी.

माओवादी लड़की की अनकही कहानी

incidents-indians-shame-kawasi-mao

यह घटना भारत में लड़कियों के खिलाफ होने वाली क्रूरता और अत्याचार का जीता जागता सबूत थी.

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में पड़ते बस्तर क्षेत्र में एक 15 वर्षीय कवासी नाम की लड़की का पुलिस वालों ने बेरहमी से बलात्कार किया था.

कवासी को 350 माओवादियों के साथ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के मामले में पकड़ा गया था.

मुज़फ्फरनगर दंगे, 2013

incidents-indians-shame-muzafarnagar

भारत में साम्प्रदायिक दंगे दशकों से होते आ रहे हैं. इस दशक यह दंगे उत्तरप्रदेश के हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच मुज्जफरनगर में हुए.

इन दंगों की शुरुआत तब हुई, जब एक समुदाय की लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई और उसका विरोध करने पर उसके भाई को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला.

इसके बाद दोनों समुदायों के बीच दंगे भड़क उठे, जिनमें 62 लोगों की जानें चली गयी और 50,000 से ज़्यादा लोग बेघर हो गए.

यह भी पढ़ें:-

सांप के केंचुली उतारने से जुड़े कुछ रोचक तथ्य!

सांपों की बात करें, तो यह सदियों से हमारी जिज्ञासा का विषय रहे हैं। हिंदू धर्म में सांप को एक दैवीय प्राणी माना गया है। इसे कोई आम जीव नहीं, बल्कि धार्मिक तौर से जोड़कर देखा जाता है। सदियों से सांप कई कारणों से मनुष्यों के आकर्षण का क्रेंद बना हुआ है। सांप का केंचुली उतारना भी इन कारणों में से एक है। आप में से बहुत से लोगों ने सांप का केंचुल देखा होगा। आज हम आपको बता रहे हैं सांप द्वारा केंचुली उतारने से जुड़े कुछ रोचक तथ्य!

  • प्रत्येक रीढ़धारी प्राणियों में त्वचा की ऊपरी परत समय- समय पर मृत हो जाती है तथा इनकी वृद्धि व विकास के साथ-साथ इस मृत त्वचा का स्थान नई त्वचा ले लेती है। इसी प्रकार एक निश्चित समय अंतराल के बाद सांप भी अपनी बाह्य त्वचा की पूरी परत उतार देता है। इसे ही केंचुली उतारना कहते हैं।
  • धार्मिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि केंचुली उतारकर सांप की उम्र बढ़ जाती है और अमरता प्राप्त कर जन्म-मरण के चक्र से छुट जाते हैं।
  • सांप की त्वचा स्वाभाविक रूप से सूखी और खुष्क होकर जलरोधी आवरण (वाटरप्रुफ कोट) वाली होती है और उसकी प्रजाति के अनुसार चिकनी या खुरदुरी हो सकती है।
  • अपनी त्वचा में किसी प्रकार की खराबी या नुकसान एक सांप को जल्दी केंचुली उतारने के लिए लाचार करता है। केंचुली उतारने से एक तो सांप के शरीर की सफाई हो जाती है, दूसरी ओर त्वचा में फैल रहे संक्रमण से भी उसे मुक्ति मिल जाती है।
  • केंचुली उतारने से करीब एक सप्ताह पहले से सांप सुस्त हो जाता है और किसी एकांत स्थान पर चला जाता है। इस समय लिम्फेटिक नामक द्रव्य के कारण सांप की आंखें दूधिया सफेद होकर अपारदर्शक हो जाती है। इस अवस्था में ये भोजन भी नहीं करते।
  • केंचुली उतारने से 24 घंटे पहले सांप की आंखों पर जमा लिम्फेटिक द्रव्य अवशोषित हो जाता है और आंखें साफ होने से वह ठीक से देख पाता है। केंचुली उतारने के बाद प्राप्त नई त्वचा चिकनी और चमकदार होती है। इसलिए इस समय सांप बहुत ही चुस्त और आकर्षक दिखाई देता है।
  • सांप का केंचुली उतारने का तरीका बहुत कष्टदाई होता है। सबसे पहले सांप अपने जबड़ों पर से केंचुली उतारते हैं, क्योंकि यहां केंचुली सबसे अधिक ढीली होती है। शुरुआत में सांप अपने जबड़ों को किसी खुरदुरी सतह पर रगड़ता है ताकि इसमें चीरा आ जाए। अलग हुए भाग को सांप पेड़ के ठूंठ, कांटों, पत्थरों के बीच की खाली जगह में फंसाता है और अपने बदन को सिकोड़कर धीरे-धीरे खसकता है। अपनी पुरानी त्वचा को बदलते समय सांप बहुत ही बैचेन और परेशानी का अनुभव करता है।
  • सांप द्वारा छोड़ी गई केंचुली की सहायता से संबंधित सांप की पहचान की जा सकती है। यह सांप की हूबहू प्रति तो नहीं होती, लेकिन सांप की त्वचा पर पड़े शल्कों की आकृति इनसे शत-प्रतिशत मिलती है।
  • केंचुली पर सांप का रंग नहीं आ पाता, क्योंकि रंगों का निर्माण करने वाली पिगमेंट कोशिका सांप के साथ ही चली जाती है।
  • कोई सांप अपने जीवनकाल में कितनी बार केंचुली उतारेगा, इस सवाल का कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि- सांप की उम्र, सेहत, प्राकृतिक आवास, तापमान और आद्रता आदि। सामान्यत: धामन सांप एक साल में 3-4 बार केंचुली उतारता है, वहीं अजगर और माटी का सांप साल में एक ही बार केंचुली उतारते हैं।

यह भी पढ़ें:-