भारत दुनिया का सबसे खूबसूरत देश और एक रोमांटिक स्थल है। सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के साथ भारत का समृद्ध इतिहास, भारत को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से एक उपयुक्त और यादगार पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करता है।
आईये नजर डालते हैं भारत के उन चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर जिन्हें सैलानी विशेष तौर पर पसंद करते हैं।
शिमला, पहाड़ों की रानी
सैलानियों की शिमला यात्रा जाखू मंदिर तक पहुँचे बिना अधूरी मानी जाती है। यहाँ से पूरा शिमला और आस-पास के इलाके का आकर्षक दृश्य दिखाई देता है. जाखू में भगवान हनुमान जी का प्राचीन मंदिर भी है।
मनाली…. हनीमून स्थल
सर्दियों में मनाली का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है और गर्मी के दिनों में हल्का ठंडा रहता है। सैलानी यहाँ हिमालय नेशनल पार्क, हिडिम्बा देवी मंदिर, सोलांग घाटी, रोहतांग पास, पंद्रकनी पास, रघुनाथ मंदिर और जगन्नकनाथी देवी मंदिर देख सकते हैं।
मुन्नार (केरल राज्य)
मुन्नार हिल स्टेशन भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण के लिए प्रशिद्ध है। यहाँ पर चमकदार चाय-बागान से ढके पर्वतों का अंतहीन अनुभव मिलता है। यह चाय-बागान भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित हैं। चाय-बागान की मीठी सुगंध हवा में रोमांस पैदा करती है।
यह तीन पर्वतों की श्रृंखला – मुथिरपुझा, नल्लथन्नी और कुंडल का मिलन स्थल है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 1600 मीटर है। मुन्नार हिल स्टेशन किसी जमाने में दक्षिण भारत के पूर्व ब्रिटिश प्रशासन का ग्रीष्मकालीन रिजॉर्ट हुआ करता था।
ऊटी हिल स्टेशन, दक्षिण भारत
सर्दियों के अलावा यहाँ साल भर मौसम सुहाना बना रहता है। ऊटी झील बहुत ही लोकप्रिय है। इस झील में बोटिंग की अच्छी व्यवस्था है. ऊटी में आप घुड़सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं।
कूर्ग … भारत का स्कॉटलैंड
कुर्ग को कोडागु भी कहा जाता है जिसका मतलब है पहाड़ियों पर बसा हुआ धुंध का जंगल। यह लोकप्रिय हनीमून स्थल है। यहाँ काल्पनिक पहाड़ियाँ, सागौन और चंदन के जंगल, सुगन्धित कॉफी और चाय के बागान देख सकते हैं।
पांडिचेरी
आज भी अनेक पर्यटक इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता की झलक पाने के लिए यहाँ आते हैं। केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है।
इस कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं। आप को यहाँ दो शानदार मानव निर्मित झीलें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहाँ की चुन्नाम्बर नदी भी बहुत लोकप्रिय है।
गोवा
गोआ में इतने अधिक बीच हैं कि पर्यटकों को गोआ के सभी बीचों को देखने के लिए कम से कम एक महीना लग जाएगा। गोआ के कुछ प्रसिद्ध बीच दोला पाउला, कैलेंगुट, अंजुना, आरामबोल, कोलवा, मीरामार, वागाटोर, अगोंडा आदि हैं।
जयपुर, गुलाबी नगरी
सिटी पैलेस राजस्थानी व मुगल शैली की मिश्रित रचना है जो कि पुराने शहर के बीचों बीच स्थित है। जयपुर में सिटी पैलेस के अलावा और भी पर्यटक स्थल है जैसे कि जंतर मंतर, हवा महल, गोविंद देवजी का मंदिर, सरगासूली, राम निवास बाग, गुड़िया घर आदि।
नैनीताल (उत्तराखंड)
प्राचीन वातावरण के बीच अपने साथी के साथ ऐसे मौसम में समय व्यतीत करना अपने आप में ही रोमांस पैदा करता है। नैनीताल में नाव की सवारी लेना एक शांतिपूर्ण अनुभव है। यहाँ का शेरवानी होटल हिमालय के दर्शनीय स्थलों से घिरा हुआ है।
दार्जिलिंग
यहाँ चाय के सबसे प्रसिद्ध बागान हैं। हज़ारों देशों में निर्यात होने वाली दार्जिलिंग की चाय सबको खूब भाती है। समुद्र तल से लगभग 6812 फुट की उंचाई पर स्थित इस शहर की सुन्दरता को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है।
बर्फ़ से ढके सुंदर पहाड़ों का दृश्य अति मनमोहक होता है। टॉय ट्रेन में यात्रा इसमें चार चांद लगा देती है। यह ट्रेन दार्जिलिंग की सुंदर वादियों की सैर कराती है।