अमेरिका के इस परिवार के लोग हैं इतने लम्बे कि बन गया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड!

1687

हर इंसान खूबसूरत दिखना चाहता है और जहाँ बात हाइट की आती है तो सभी चाहते है कि हमारी हाइट अच्छी हो पर लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका के एक परिवार ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

इस परिवार के लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से सबसे लम्बे परिवार की औसत लम्बाई का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इन पांच सदस्यों में स्टॉक, क्रिसी, स्वाना,मौली और एडम शामिल है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनेसोटा के एक परिवार को दुनिया के सबसे ऊंचे परिवार के रूप में पुष्टि की है।

इस के परिवार के सबसे कम उम्र के सदस्य, 22 वर्षीय एडम ट्रैप की ऊंचाई 221.71 सेमी या (7 फीट 3 इंच) है।उसके बाद 27 वर्षीय सवाना ट्रैप 203.6 सेमी (6 फीट 8 इंच) और उनकी बहन मौली स्टीड (24 वर्षीय) 197.26 सेमी (6 फीट 6 इंच) लंबी थी।

विशेष रूप से क्रिसी, उनकी मां 191.2 सेमी (6 फीट 3 इंच) में ट्रैप परिवार में सबसे छोटी हैं, जबकि पिता, स्कॉट की ऊंचाई 202.7 सेमी (6 फीट 8 इंच) है। स्काॅट के अनुसार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का आइडिया सबसे पहले एडम ने दिया।

क्यों बढ़ जाती है इंसानों की लंबाई इतनी?

2018 में तुर्की के एक निवासी सुल्तान कोसेन (Sultan Kosen) ने 8 फुट 3 इंच की  लंबाई के साथ दुनिया के सबसे लंबे शख्स का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, दुनिया की सबसे छोटे इंसान का रिकॉर्ड महाराष्ट्र की ज्योति आमगे (2 फीट) के नाम रहा था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का कहना है, दुनिया में सबसे लंबे इंसान का रिकॉर्ड बनाने वाले सुल्तान एक खास तरह के स्थिति से जूझ रहे थे।

जिसे पिट्यूटरी गिंगेटिज्म (Pituitary Gigantism) कहते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में ग्रोथ हार्मोन का अधिक निर्माण होने लगता है।

इसके अलावा वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा सिर्फ पिट्यूटरी गिंगेटिज्म के कारण नहीं होता, जीन में हए बदलाव भी इसकी वजह हो सकते हैं जो एक पीढ़ी से दूसरी पढ़ी में पहुंचे और असर दिखने लगा।

यह भी पढ़ें :-