Wednesday, March 27, 2024
22.5 C
Chandigarh

पुर्तगाल : दुनिया का अनोखा देश, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प तथ्य!

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो दूसरे देशों से बिल्कुल अलग हैं। इन देशों में पुर्तगाल का नाम भी शामिल है। पुर्तगाल का नाम फुटबॉल खेलने वाली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में भी शामिल है।

इस देश में कई ऐसी चीजें हैं जो इसे दुनिया के अन्य देशों से अलग करती हैं। आइए हम आपको बताते हैं इस देश से जुड़ी कुछ दिलचस्प और रोचक तथ्य, जिनके बारे में जानकर आप यकीन नहीं करेंगे।

पुर्तगाल की स्थापना 1128 ई. को की गई थी। इस देश को आधिकारिक तौर पर पुर्तगाली गणराज्य कहा जाता है। यह यूरोप के सबसे पुराने देशों में से एक है। पुर्तगाल में 15 ऐसी जगहें हैं जो यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल हैं।

अल्कोबाका मठ, बटाला मठ और ऑल्टो डोरो वाइन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं। इसके साथ ही पुर्तगाल के बारे में और भी कई दिलचस्प बातें हैं, जो कम ही लोग जानते होंगे।

एक पुर्तगाली शेफ ने साल 2012 में कमाल कर दिया था। उसने दुनिया का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाने का काम किया था। इस ऑमलेट का वजन 5443 किलो से ज्यादा था।

पुर्तगाल की शाही महत्वाकांक्षाओं के परिणामस्वरूप, अंगोला, ब्राजील, काबो वर्डे, पूर्वी तिमोर, इक्वेटोरियल गिनी, गिनी-बिसाऊ, मकाऊ, मोज़ाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिपे के साथ-साथ भारत में गोवा में पुर्तगाली एक आधिकारिक भाषा है। यह लगभग 220 मिलियन देशी वक्ताओं के साथ दुनिया में छठी सबसे अधिक बोली जाने वाली पहली भाषा है।

पुर्तगाल में कोयम्बटूर (Coimbatore ) विश्वविद्यालय काफी प्रसिद्ध है। यह दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी लाइब्रेरी बहुत ही अनोखी है और इसमें रखी किताबों को दीमक से नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। यहां चमगादड़ों को पाला गया है ताकि वे दीमक खा सकें।

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्थित एक पुल यूरोप का सबसे लंबा पुल है। 17 हजार मीटर से भी ज्यादा लंबे इस ब्रिज का नाम वास्को डी गामा है।

 

इस देश की कम अपराध दर और जीवन स्तर के उच्च मानकों के साथ, यह 2021 में ग्लोबल पीस इंडेक्स पर विश्लेषण किए गए 163 देशों में से 4 वें स्थान पर था।

पुर्तगाल दुनिया के कॉर्क निर्यात का 70% उत्पादन करता है। क्योंकि इस देश में दुनिया का सबसे बड़ा कॉर्क वन भी है। पुर्तगाली कॉर्क के प्राथमिक आयातक जर्मनी, यू.के. और यू.एस. हैं।

पुर्तगाल में पानी के नीचे बना दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम पार्क है। इस पार्क को ‘ओशन रिवाइवल अंडरवाटर पार्क‘ कहा जाता है। इसके अलावा पुर्तगाल में कई बेहद खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें देखने के लिए हमेशा पर्यटक आते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp