Friday, September 29, 2023
29.8 C
Chandigarh

जानिए अजीब दिखने वाले पैंगोलिन के बारे में कुछ रोचक तथ्य

पैंगोलिन एक स्तनधारी प्राणी है। इसके शरीर पर केराटिन के बने शल्क (स्केल) नुमा संरचना होती है जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है। पैंगोलिन ऐसे शल्कों वाला अकेला ज्ञात स्तनधारी है। यह अफ़्रीका और एशिया में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसे भारत में सल्लू साँप भी कहते हैं।

  • पैंगोलिन एक अनोखा जानवर है, जो मुख्यतः एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है। भारत में भी यह मिलता है।
  • इनकी करीब 8 प्रजातियां हैं। इनमें भारतीय पैंगोलिन, चाइनीस पैंगोलिन, फिलीपींस पैंगोलिन, कैप पैंगोलिन, जाइंट ग्राउंड पैंगोलिन, सुंडा पैंगोलिन, ट्री पैंगोलिन और लॉन्ग टेल्ड पैंगोलिन आदि हैं।
  • इनका सिर शरीर के मुकाबले छोटा होता है और शरीर सांप की तरह लंबा। इस प्राणी की जीभ भी लंबी होती है, जिससे यह अपना शिकार करता है।
  • इनके शरीर पर कठोर स्केल (Scale) जैसी संरचना बनी होती है। यह स्केल इसके पूरे शरीर पर होते हैं, जिसमें इनकी पूंछ भी शामिल है।
  • इस रोचक प्राणी का मुख्य भोजन दीमक और चींटी होता है। इसे स्केल एंटीटर भी कहा जाता है और यह अपनी लंबी जीभ से शिकार करता है।
  • फीमेल पैंगोलिन एक बार में 1 बच्चे को जन्म देती है। थोड़ा बड़ा होने पर बच्चा अपनी मां की पूंछ पर सवारी करता है। बेबी पैंगोलिन के शल्क नरम होते हैं और वयस्क होने पर सख्त हो जाते हैं।
  • पूरी दुनिया में पैंगोलिन ही ऐसा एकमात्र प्राणी है जिनके पूरे शरीर पर इस प्रकार के स्केल पाए जाते हैं। ये कठोर स्केल कैरेटिन नामक प्रोटीन के बने होते हैं।
  • खतरे की आशंका में पैंगोलिन अपने शरीर को गेंद की भांति समेट लेता है। ये पेड़ या जमीन में होल बनाकर रहते हैं।
  • इनके दांत नहीं होते। यह खाने के साथ कंकड़ भी निगल लेता है। इनका जीवनकाल करीब 10 से 20 साल का होता है।
  • पैंगोलिन अपने बचाव के लिए पेड़ पर भी चढ़ सकता है। वह अपने पंजों की मदद से पेड़ पर चढ़ जाता है। पंजों की सहायता से ही यह चींटियों और दीमक को जमीन में से खोदकर निकालता है। फरवरी माह के तीसरे शनिवार को ‘वर्ल्ड पैंगोलिन डे‘ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR