Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

ये है दुनिया के सबसे खुशहाल जानवर, जाने कुछ रोचक तथ्य!!

दुनिया में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं जिनमें कई खतरनाक, बड़े या छोटे आकार और कई बहुत प्यारे होते हैं लेकिन क्या आपने कभी सबसे खुशहाल जानवर के बारे में सुना है ! अगर नहीं तो चलिए जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से :-

  • क्वॉक्का (Quokka) नामक यह जानवर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दलदली इलाकों में पाया जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया के रॉटनेस्ट द्वीप (Rottnest Island) पर ये बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं। इसे दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर भी कहते हैं।

  • इसके चेहरे की बनावट कुछ ऐसी है कि यह हमेशा मुस्कराता हुआ नजर आता है। इसकी मुस्कराहट काफी मनमोहक है और इसीलिए इसे दुनिया का सबसे खुश जानवर कहा जाता है।
  • यह शाकाहारी जानवर है। यह पत्ते, नरम तना, घास आदि खाना पसंद करते हैं। खाने के लिए ये कभी-कभी छोटे पेड़ों पर भी चढ़ जाते हैं और पेड़ पर आराम करना भी इन्हें बहुत पसंद है।
  • ये मासुपियल्स (Marsupials) की कैटेगरी में आते हैं यानी कि वे जानवर जो कंगारू की तरह पाउच में अपना बच्चा रखते हैं।
  • क्वॉक्का के बेबी को ‘जॉ‘ कहा जाता है और फीमेल क्वॉक्का एक बार में एक ही बच्चे को जन्म देती है।
  • ये एनिमल इंसानों से नहीं डरते और आराम से उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं।
  • ये सेल्फी भी बहुत प्यार से खिंचवाते हैं, जब भी कोई इनके साथ सेल्फी क्लिक करता है तो ये मुस्कराते हुए पोज देते हैं।
  • ये आमतौर पर अपने परिवार के साथ या ग्रुप में रहना पसंद करते हैं और ज्यादातर रात में ही बाहर निकलते हैं।
  • दुनिया के सबसे खुशहाल जानवर की उपाधि हासिल कर चुका क्वॉक्का यहां आने वाले टूरिस्ट के बीच काफी लोकप्रिय है।
  • यह कंगारू की प्रजाति का ही जीव है, लेकिन इसका आकार एक पालतू बिल्ली के बराबर होता है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp