Saturday, July 27, 2024
31.5 C
Chandigarh

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते, जिन्हें देखकर किसी की भी रूह कांप जाए

हमारी दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां हर कदम पर रोमांच है। कहीं रेतीले मैदान हैं तो कहीं गहरे महसागर हैं कहीं पठार हैं तो कहीं पहाड़ हैं।

आज इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे रास्तों के बारे में जो बेहद ही खतरनाक हैं जिनपर चलना हर किसी के बस की बात नहीं।

खासकर कमजोर दिल वाले तो इन रास्तों पर जा ही नहीं सकते। इन खतरनाक और डरावने रास्तों पर चलना तो दूर देखने मात्र से ही लोगों की रूह कांप जाती है। तो चलिए जानते हैं :-

हुशान क्लिफसाइड पाथ चीन

चीन का हुशान क्लिफसाइड पाथ हुशान यलो नदी के बेसिन के पास ऑरडॉस लूप सेक्शन के साउथवेस्ट में शानक्सी प्रांत के क्विनलिंग माउंटेंन्स के पूर्वी छोर पर स्थित है।

हुशान की उत्तरी चोटी पर 1614 मीटर की ऊंचाई पर दो पैदल रास्ते बनाये गए हैं इन्हें ‘हुआ शान यु’ के नाम से जाना जाता है।

हर साल यहां हज़ारों टूरिस्ट आते हैं। सरकार ने इस जगह पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किए हुए हैं, लेकिन लोगों की लापरवाहियों के चलते दुर्घटना हो ही जाती है।

युएयांग का नया रास्ता

ये रास्ता बनाया था चीन की स्पाइडर मैन की अमेजिंग आर्मी ने, वो भी अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर। यह रास्ता चीन के हुनान राज्य के युएयांग में मौजूद है। यह 300 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इस रास्ते को देखकर भी सांसे अटक जाती हैं।

एल केमिनिट डेल रे

स्पेन का ‘एल केमिनटी डेल रे’ दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है। इसे ‘किंग्स पाथ-वे’ भी कहा जाता है । यह 110 साल पुराना है जिसका निर्माण सन 1905 में स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में किया गया था।

यह बहुत ही खतरनाक रास्ता है स्पेन के हाइड्रोलिक पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के लिए ये रास्ता बनाया गया था। लेकिन सन 2000 में दो लोगों की गिरने से मौत होने के बाद इस रास्ते को बंद कर दिया गया था।

द क्लिक ऑफ़ मदर, आयरलैंड

यह रास्ता अटलांटिक सागर से 700 मीटर की ऊँचाई पर बना हुआ है। यह डुलिन कस्बे के समीप स्थित है। यहाँ पर भी बहुत से लोग साहसी अभियान के लिए आते है। इस रास्ते पर चलना बेहद मुश्किल भरा है लेकिन फिर भी यहाँ लोग साईकिल चलाते है।

रोच वेयरांड, फ्रांस

फ्रांस के अल्पस के सेंट पियरे डि इंट्रीमॉन्ट में स्थित रोच वेयरांड पर जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यह अल्पस रीजन के सेंट पियरे डि इंट्रीमॉन्ट में स्थित है। यहां अच्छे से अच्छे मजबूत कलेजे वाले लोगों की भी रूह कांप जाती है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR