Saturday, July 27, 2024
31.5 C
Chandigarh

जानिए क्या थी वजह जो इस शख्स ने 9 महिलाओं के साथ रचाई शादी?

शादी एक पवित्र बंधन होता है। यह हर इंसान के लिए एक यादगार लम्हां होता है। जिसमें दो लोग एक-दूसरे के लिए हमेशा साथ रहने का वादा करते है। शादी से होने वाली परम्पराओं के बारें मे तो सभी जानते ही है।

दुनिया के हर हिस्से में अलग-अलग रस्में और मान्यताएँ होती हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे व्यक्ति बताने जा रहे हैं जिसने एकल विवाह प्रथा को खत्म करने के लिए 9 महिलाओं से की शादी।

तो चलिए जानते हैं :-

ब्राजील में रहने वाले एक शख्स ने पहली पत्नी समेत 9 महिलाओं से शादी की। इस व्यक्ति का नाम है- ऑर्थर ओ उसरो। ऑर्थर पेशेवर मॉडल हैं। वो कहते हैं- मेरे देश में एकल विवाह प्रथा (सिंगल मैरिज कॉन्सेप्ट) है। मैं इसे खत्म करना चाहता हूँ इसलिए मैंने अपनी पत्नी के साथ ही 8 और महिलाओं से शादी की।

ऑर्थर पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम लुआना कजाकी है जोकि एक ब्लॉगर हैं। हाल ही में यह कपल हनीमून मनाकर लौटा था।

लेकिन हनीमून मनाकर लौटने के बाद इस कपल ने ऐसा अजीबोगरीब फैसला किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। हनीमून से लौटने के बाद इस कपल ने फैसला किया कि आर्थर कई अन्य महिलाओं के साथ भी शादी करेगा। साओ पाओलो में आर्थर ने एक चर्च में पादरी की मौजूदी में 9 महिलाओं के साथ शादी की।

यह भी पढ़ें :- अजीब परम्परा :- विधवाओं की तरह रहती हैं यहाँ विवाहित महिलाएं

बता दें कि यह कपल पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। ऑर्थर और लुआना ने अपनी पहली शादी का हनीमून कैप डी’आग्डे (Cap d’Agde) में सेलिब्रेट किया था। यहां के निवासी बेहद आजादी से जिंदगी गुजारते हैं।

ऑर्थर और लुआना कहते हैं- हम पूरे यूरोप की यात्रा करना चाहते हैं और दुनिया के उन इलाकों को देखना चाहते हैं जहां हमारे शहर की तरह ही आजादी है।

महामारी के दौरान ये कपल लोगों के साथ सेक्स टिप्स भी शेयर करते रहते थे। इस बारे में दोनों कहते हैं- हम चाहते हैं कि हर कपल का वैवाहिक जीवन और बेहतर तरीके से बीते।

इस महीने की शुरुआत में लुआना को ऑर्थर के गले में पट्टा डाले हुए रेलवे स्टेशन पर घुमाते देखा गया। ऑर्थर ने मास्क पहना हुआ था। यह कपल स्टेशन से होते हुए एक मार्केट में पहुंचा। इस घटना को उन्होंने काफी रोमांचक अनुभव बताया था।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR