Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

ऑक्टोपस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है। इसका नाम ग्रीक शब्द से लिया गया है जिसका मतलब होता है “आठ पैर” l यह दुनिया के हर महासागर में रहते हैं तोआइये जानते हैं ऑक्टोपस से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य:-

  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऑक्टोपस की दो-चार नही बल्कि 300 प्रजातियाँ पाई जाती है जो समुद्र की गहराईयों में या समुद्रतल पर रहते हैं और भोजन की तलाश में सुबह-शाम समुद्र के उपरी हिस्से में आते है |
  • ऑक्टोपस को हिंदी में “अष्टबाहु” कहा जाता है क्योंकि इसकी आठ भुजाएं होती है परन्तु वास्तव में इसकी 6 भुजाएं होती हैं और 2 पावं होते हैं।
  • ऑक्टोपस बहुत ही भूखे होते हैं वे भूख लगने पर अपनी ही भुजाएं खा जाते हैं।
  • ऑक्टोपस के पास 3 दिल होते है। इनमें से दो दिल खून की सप्लाई करने का काम करते हैं तो तीसरा हार्ट खून को बाकी शरीर में सर्कुलेट करता है l ऑक्टोपस के खून का रंग नीला होता है। इसके नीले खून में हीमोसायनिन नामक कॉपर-आयरन से भरपूर प्रोटीन पायी जाती है l
  • आमतौर पर ऑक्टोपस कई सारे आकार के होते हैं सबसे ज्यादा मिलने वाला “वल्गरिस ऑक्टोपस” 13-35 इंच लम्बे होते हैं और वजन 4-9 किलोग्राम होता है।
  • ऑक्टोपस का जीवनकाल बहुत ही कम होता है। यह कम से कम 6 महीने तक और ज्यादा से ज्यादा 5 साल तक जीते हैं।

  • ऑक्टोपस काफी तेज दिमाग वाले होते है | इनमें करीब 500 मिलियन न्यूरोन्स पाए जाते है l इनके Ganglion न्यूरोन्स नर्वस सिस्टम में सेंट्रल ब्रेन हर हाथ के नीचे होते है जो उनके हर मूवमेंट को कंट्रोल में रखते है l
  • ये दरियाई जीव केकड़े और झींगा खाना पसंद करता है।
  • ऑक्टोपस को उत्तर और दक्षिण कोरिया देश में जीवित ही खाया जाता है।
  • इसकी खास बात है कि ऑक्टोपस की भुजा कटने के बाद भी, उसकी भुजा दोबारा से आ जाती है।
  • ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां बहुत जहरीली होती हैं उनके महज एक बार काटने से किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है । इसके जहर के कारण कुछ वैज्ञानिको ने इसे समुद्र की गहराई  का राक्षस भी कहा है ।
  • आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दक्षिणी कनाड़ा में एक विशाल ऑक्टोपस वर्ष 1957 में मिला था। जिसका वजन करीबन 271 किलोग्राम था इसकी भुजाएं 5 मीटर लम्बी थीं।
  • ऑक्टोपस के आठो हाथो पर दो लाइन में गोल आकार निशान होते है जिसमें लगे संवेदी (रिसेप्टर्स) उन्हें किसी भी चीज को स्पर्श कर पहचानने में मदद करते है l इन (Sucker) सकर्स से ही ऑक्टोपस अपने शिकार को पकड़ते है और मुंह में ले जाते हैं|
  • दुनिया में सबसे छोटे ऑक्टोपस का नाम वोल्फी (Wolfi) ऑक्टोपस है।
  • जब एक बच्चा ऑक्टोपस जन्म लेता है तो उसका आकार एक पिस्सू के बराबर होता है।
  • मादा ऑक्टोपस भूख लगने पर नर को संभोग के बहाने मार देती है और उसे खा जाती है।
  • बड़े – बड़े आकार के ऑक्टोपस शार्क की कुछ प्रजातियों को भी मार सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp