Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

बरसात के मौसम में खाने पीने का रखें खास ध्यान, जानिए कुछ जरूरी बातें

बरसात का मौसम चल रहा है। बरसात के मौसम में लोगों को खुद को स्वस्थ रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लाइफस्टाइल से लेकर खान-पान तक, इसका ख्याल रखने की जरूरत है।

जानकारों के मुताबिक बरसात के मौसम में ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है और आप परेशानी का शिकार हो सकते हैं। आज इस पोस्ट में हम जानेंगे बरसात के मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं, तो चलिए जानते हैं :-

बरसात के मौसम में ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें हैं, जो इस मौसम में जल्दी खराब हो जाती हैं और इन्हें खाने से पेट में संक्रमण समेत कई बीमारियां हो सकती हैं।

इस मौसम में लोगों को ताजा और घर का बना खाना ही खाना चाहिए। खाना बनाते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए और फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करना चाहिए। आप सब्जियों को गर्म पानी में नमक डालकर साफ कर सकते हैं।

ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए

बारिश में फल खाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। कोशिश करें कि कटे हुए फल न खरीदें। जिन फलों को छीलकर खाया जा सकता है, उनका सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा पैकेट्स जूस की जगह ताजा जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्ट्रीट फूड से भी दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि यह हाइजीन की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं माना जाता है।

इम्युनिटी कैसे मजबूत करें

इस मौसम में लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और अगर हम इसे मजबूत करें तो बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए आपको अपनी डाइट में अदरक, लहसुन और नींबू को शामिल करना होगा। इसके साथ ही हेल्दी डाइट लेनी होती है।

साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा और बाहर के खाने से परहेज करना होगा। अगर इन सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp