17 जून का इतिहास

17 जून का इतिहास:-

  • 1631 – मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन।
  • 1674 – शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई का निधन।
  • 1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
  • 1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
  • 1858 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का निधन।
  • 1862 – भारत के पहले वायसराय और कुशल राजनीतिज्ञ लॉर्ड कैनिंग का निधन।
  • 1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
  • 1903 – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म।
  • 1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1963 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
  • 1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
  • 1973 – भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म।
  • 1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हो गए।
  • 1980 – सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म।
  • 1981 – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म।
  • 1994 – उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
  • 1999 – लेके जुमा द. अफ्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त।
  • 1999 – कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
  • 2001 – नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
  • 2002 – कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
  • 2003 – फ्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ्तार।
  • 2004 – मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
  • 2004 – बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
  • 2008 – देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स‘ का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • 2008 – रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया।
  • 2008 – कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
  • 2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।

यह भी पढ़ें :-WTF!! मौत से ठीक पहले ली गयी सेल्फियां!!

20 Awesome Facts about Everything 

16 जून का इतिहास

16 जून का इतिहास:-

  • 1779 – स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज कर दिया।
  • 1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
  • 1903 – फोर्ड मोटर कंपनी चालू हुई।
  • 1911 – IBM कंपनी की स्थापना न्यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।
  • 1920 – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमंत कुमार का जन्म।
  • 1944 – ‘रसायन विज्ञान के जनक‘ भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन।
  • 1950 – बॉलीवुड के डिस्‍को डांसर कहे जाने वाले मिथुन दा का जन्म।
  • 1956 – प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म।
  • 1963 – 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं। वैलेनटीना ने रूस की राजधानी मोस्को से अंतरिक्ष यान – वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया था।
  • 1983 – छत्तीसगढ़ के ‘गुरु घासीदास विश्वविद्यालय‘ की स्थापना हुई।
  • 1992 – ‘डायना – ए ट्रू स्टोरी‘ के नाम से प्रकाशित किताब को प्रकाशित किया गया। इस किताब में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की।
  • 2001 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त।
  • 2001 – पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
  • 2006 – नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
  • 2007 – सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
  • 2007 – एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ।
  • 2008 – मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।
  • 2008 – प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2012 – चीन ने स्पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।
  • 2012 – यूनाइटेट स्‍टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपने मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
  • 2015 – भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजन चार्ल्स कोरिया का निधन।

भारत के 10 सबसे क्रूर और खतरनाक शासक
Interesting Facts About Snooker 

15 जून का इतिहास

15 जून का इतिहास:-

  • 1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन, डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया।
  • 1878 – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग‘ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन।
  • 1896 – जापान के सानरिकू तट पर आई इस सूनामी में करीब 22,000 लोगों की मौत हो गई।
  • 1899 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का जन्म।
  • 1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।
  • 1917 – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार सज्जाद हुसैन का जन्म।
  • 1929 – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म।
  • 1937 – सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे का जन्म।
  • 1950 – स्‍टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले लक्ष्मी मित्तल का जन्म।
  • 1954 – रोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन) का गठन हुआ था।
  • 1971 – ब्रिटेन की तत्कालीन शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में बच्चों के मुफ्त दूध दिए जाने की योजना को ख़त्म करने का प्रस्ताव रखा।
  • 1982 – फ़ाकलैंड में अर्जेंटीना की सेनाओं को ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण।
  • 1988 – नासा ने स्पेस व्‍हेकिल S-213 लांच किया।
  • 1994 – सं.रा. अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया।
  • 1994 – इजरायल और वेटिकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1997 – आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
  • 1999 – लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाए जाने की अमेरिकी अनुमति।
  • 2001 – शंघाई –पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
  • 2002 – कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।
  • 2004 – ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।
  • 2004 – पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा ‘माई लाइफ़‘ बेस्ट सेलर बनी।
  • 2005 – जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।
  • 2006 – भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
  • 2008 – आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

14 जून का इतिहास

14 जून का इतिहास:-

  • 1634 – रूस और पोलैंड के बीच पोलियाना शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1658 – ड्यून्स की लड़ाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
  • 1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
  • 1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
  • 1905 – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बड़ोदकर का जन्म।
  • 1907 – नार्वे की महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
  • 1920 – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का निधन।
  • 1922 – भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक के. आसिफ का जन्म।
  • 1928 – क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म, इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई थी।
  • 1940 – जर्मन सेना फ्रांस की राजधानी पेरिस में दाखिल हो गई।
  • 1955 – टॉक शो से लेकर फिल्मों में काम करने वाली किरण खेर का जन्म।
  • 1960 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार शेखर सुमन का जन्म।
  • 1961 – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का निधन।
  • 1969 – 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म।
  • 1999 – थाबो मबेकी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2001 – जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
  • 2004 – पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।
  • 2005 – माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
  • 2007 – चीन के गोबी रेगिस्तान में पक्षी नुमा विशाल डायनासोर के जीवाश्म मिले।
  • 2007 – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का निधन।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया।
  • 2008 – राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।
  • 2008 – चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए।
  • 2008 – नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र ने नारायणहिती महल खाली किया।
  • 2011 – रुद्रवीणा वादक असद अली ख़ाँ का निधन।

फेसबुक के बारे में दिलचस्प तथ्य
No Cash or Card Needed: Come to the store, pick up the stuff and go away 

कुछ मज़ेदार रोचक तथ्य !

कुछ मज़ेदार रोचक तथ्य

  • सौर ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत नाभिकीय संलयन है।
  • हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायलय की स्थापना 26 जनवरी ,1971 हुई  l
  •  भारत में धर्मशाला को ” लिटल ल्हासा ” कहा जाता है ?
  • मानव पाचन तंत्र का सबसे बड़ा लम्बा भाग “छोटी आंत” होती है।
  • भूकंप का सबसे मुख्य कारण “विवर्तिक बल” होता है।
  • शुष्क बर्फ  ठोस “कार्बन डाइऑक्साइड”  होती है।
  • चमगादड़ ऐसा जीव होता है जो पक्षी नहीं है फिर भी उड़ता है।
  • प्राचीन ग्रंथो में शिवालिक पर्वत को मैनाक  पर्वत नाम से जाना जाता है।
  • भारत की सबसे लम्बी सुरंग चेनानी नशरी है।
  • विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी मनाया जाता है।
  •  मलेरिया रोग की खोज रोनाल्ड रास ने की थी।
  •  मलेरिया की दवा कुनैन  सिनकोना पेड़ की छाल से बनाई जाती है।
  •  हाथी एक दिन में 100 से अधिक पत्तियां खा जाता है।
  • आबू धामी की मुद्रा दिरहम है।
  •  विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।
  •  शोंगटोंग करछम जल विद्युत् परियोजना सतलुज नदी पर स्थित है।
  •  भारत में सबसे पहली रेलगाड़ी 16  अप्रैल 1853 में चली थी।
  •  संस्कृत भाषा में व्याकरण की रचना पाणिनि ने की है।
  •  “कालंदी” यमुना नदी का वैदिक नाम है।
  •  सबसे गर्म ग्रह बुध ग्रह  है।
  •  अंग्रेजी के सभी शब्दों में “Set” के सबसे ज्यादा अर्थ निकलते हैं l
  • दुनिया का सबसे पुराना चुइंगम 9000 वर्ष पुराना है l
  • मनुष्य द्वारा खाए जाने वाले पदार्थों में शहद एक-मात्र ऐसा पदार्थ है जो कभी खराब नहीं होताl
  • रुकी हुई घड़ी दिन में 2 बार सही समय दिखलाती है l
  • इस्‍लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
  • भारत दुनिया का सब से बड़ा लोकतंत्र देश है।
  • योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।
  • भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है l
  • पिछले 100000 वर्षों के इतिहास में भारत ने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया।
  • भारत में सबसे बड़ा नियोक्ता भारतीय रेलवे है, जो दस लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है।
  • शतरंज का अविष्कार भी भारत में ही हुआ है।
  • बारिश की एक इंच का आयतन बर्फ की 10 इंच के बराबर होता है?
  • एक गिलास पानी में जब मुट्ठी भर नमक डाला जाता है तो गिलास में पानी का स्तर नीचे हो जाता है?
  • जब किसी मनुष्य के शरीर में नब्बे मिनट तक पसीना चलता है तो उसके मस्तिष्क में उतनी ही सिकुड़न होती है जितनी एक वर्ष उम्र बढ़ने पर मस्तिष्क में सिकुड़न होती है।
  • पाचन क्रिया में मदद करने वाले एंजाइम हमारी मौत के तीन दिन के बाद हमारे ही शरीर को खाना शुरू कर देते हैं|
  • जब एक बच्चे का जन्म होता है तो उसके शरीर में केवल एक कप रक्त होता है।
  • अन्य अंगुलियों की अपेक्षा बीच वाली अंगुली के नाखून तेजी से बढ़ते हैं।
  • पुरुषों की तुलना में महिलाओं की धड़कन तेज होती है।
  • बहुत ज्यादा खाने के बाद, सुनने की क्षमता कम हो जाती है।

13 जून का इतिहास

13 जून का इतिहास:-

  • 1420 – जलालुद्दीन फिरोज शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
  • 1719 – दसवां मुगल बादशाह रफ़ीउद्दाराजात का निधन।
  • 1721 – इंग्लैंड ने मैड्रिड के साथ संधि पत्र पर हस्ताक्षर किया।
  • 1757 – सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाईव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
  • 1923 – हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म।
  • 1932 – इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • 1944 – नाजी जर्मनी ने V-1 बमों से हमला शुरू किया।
  • 1944 – संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून का जन्म।
  • 1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगने के कारण फिल्म देखने आए 59 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
  • 1999 – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक मेजर मनोज तलवार का निधन।
  • 2001 – नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
  • 2002 – अमेरिका ने एंटी–बैलेस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग कर लिया।
  • 2003 – डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2004 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल।
  • 2004 – ईराक के विदेश उपमंत्री बसम सालिह कुनबा की हत्या।
  • 2005 – पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया था।
  • 2005 – ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
  • 2006 – नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
  • 2008 – टेलीकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेल्युलर कंपनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।
  • 2008 – चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2008 – तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन।
  • 2012 – प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का निधन।
  • 2016 – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन।

क्रूर तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत!

What is the secret of Northern Lights in the sky 

12 जून का इतिहास

12 जून का इतिहास:-

  • 1381 – इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया।
  • 1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
  • 1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
  • 1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
  • 1929 – ऐन फ्रैंक का जन्म। ऐन फ्रैंक की डायरी दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। इसमें उन्होंने अपने नाजियों से छुपकर बिताये गए समय के बारे में लिखा है। ऐन फ्रैंक की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यातना शिविर में हो गई थी।
  • 1932 – भारत की मशहूर भरतनाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनी का जन्म।
  • 1932 – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर ई. श्रीधरन का जन्म। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
  • 1935 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक श्यामा का जन्म।
  • 1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
  • 1972 – महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक श्री डी.जी तेंदुलकर का निधन।
  • 1975 – इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था।
  • 1976 – संस्कृत के विद्वान और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन।
  • 1987 – ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
  • 1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
  • 1999 – पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि।
  • 1999 – ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन‘ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
  • 2001 – सीमा मुद्दे पर भारत–बांग्लादेश वार्ता शुरू।
  • 2002 – स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
  • 2004 – सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
  • 2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
  • 2007 – आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
  • 2008 – दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
  • 2008 – प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
  • 2016 – साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।

11 जून का इतिहास

11 जून का इतिहास:-

  • 1184 – ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।
  • 1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
  • 1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
  • 1880 – अमेरिका की पहली संसद सदस्य रैफिन का जन्म।
  • 1897 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म।
  • 1909 – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म।
  • 1924 – मराठी भाषा के प्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन।
  • 1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया।
  • 1948 – भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म।
  • 1955 – पहले मैग्नीशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
  • 1964 – प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में विखेरी गई।
  • 1983 – भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला का निधन।
  • 1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
  • 1997 – भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक मिहिर सेन का निधन।
  • 1999 – वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
  • 2003 – कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
  • 2006 – नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
  • 2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
  • 2008 – ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
  • 2008 – भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।

भारत के 10 सबसे क्रूर और खतरनाक शासक

Queen of Mysteries Cleopatra 

10 जून का इतिहास

10 जून का इतिहास:-

  • 1190 – तीसरे धर्म युद्ध के दौरान रोम के सम्राट फ्रेडरिक बार्बेरोजा का निधन।
  • 1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
  • 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
  • 1888 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म।
  • 1890 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म।
  • 1921 – अपने समय के जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म।
  • 1940 – दो महीने के युद्ध के बाद नार्वे ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • 1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
  • 1955 – प्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म।
  • 1957 – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन।
  • 1967 – इजरायल ने छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया।
  • 1972 – मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
  • 1981 – भारत के एथलीट देवेंद्र झाझरिया का जन्म।
  • 1983 – ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
  • 1987 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन।
  • 1996 – बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया।
  • 1999 – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा।
  • 1999 – जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
  • 2001 – नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
  • 2001 – बर्लुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2002 – संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न।
  • 2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी k-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी‘ अथवा ‘शाहगोरी‘ कर दिया।
  • 2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
  • 2005 – भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • 2008 – 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई‘ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल‘ की घोषणा की।
  • 2008 – उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।

8 जून का इतिहास

8 जून का इतिहास:-

  • 1658 – औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1936 – इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
  • 1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
  • 1955 – अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।
  • 1968 – कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का निधन।
  • 1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी। हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे, पर उनके वाहन चालक के घायल होने की ख़बर आई थी।
  • 1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
  • 1992 – ब्राजील में पहली बार वर्ल्‍ड ओसियन डे मनाया गया।
  • 1997 – पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।
  • 2001 – ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त।
  • 2001 – रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
  • 2002 – फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
  • 2004 – दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार।
  • 2004 – भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
  • 2006 – अलकायदा नेता अबू मुसाब अल–जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।
  • 2008 – दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 2009 – मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक ,कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।

यह भी पढ़ें :-साउथ कोरिया से जुड़े अजीबोगरीब तथ्य!!
The popular ‘candy desk’ of the American Parliament